लातेहार : पुलवामा घटना के खिलाफ चंदवा में नागरिकों की ओर से अहले सुन्नत गुलशने सैयदना मदरसा शुक्रबजार से कैंडल मार्च निकाला गया ၊ मार्च मे शामिल लोग आतंकियों को शख्त सजा दो, आतंकवाद मुर्दाबाद,पुलवामा हमले में शामिल आतंकियों पर कार्रवाई करो, आदि नारे लगा रहे थे ၊ कैंडल मार्च का नेतृत्व अयुब खान, असगर खान, हाफिज शेर मोहम्मद, बाबर खान, मो0 शाहीद संयुक्त रूप से कर रहे थे ၊ यह मार्च टोरी रेलवे स्टेशन, रेल क्रॉसिंग, होते हुए सुभाष चौक पहुंचा जहां वीर शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई ၊ वहीं अयुब खान ने कहा पुलवामा में CRPF दल पर आतंकी हमला भारत की आत्मा पर हमला है ၊
हम सभी नागरिक देश के वीर जवानों तथा सरकार के साथ हैं, उन्होंने ने आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, रामयश पाठक ने कहा कि भारत सरकार को आतंकियों पर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, मार्च में मो रिजवान, मो सलीम, पचु गंझु, मनु उरांव, मो आदिल, मो इरसाद, मो सलाम, मो मोजीब, मो इब्राहीम, मो सरफुद्दीन, मो जम्हीर टेलर, मदरसा के छात्रों समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
No comments:
Post a Comment