Sunday, March 24, 2019
गिरिडीह पुलिस को नक्सल विरूद्ध अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी
शत्रुघन सिन्हा ने कहा,पीएम मोदी आज भी उनके अच्छे मित्र हैं
बीजेपी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित शनिधाम मंदिर में पूजा-अर्चना की. शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनकी पत्नी भी थीं. यहां मंदिर में दर्शन के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनका किसी से कोई विरोध नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी उनके अच्छे दोस्त हैं.
अभिनेता से नेता बने सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह अपने मन में द्वेष नहीं पालते हैं और उनका विरोध नीतियों से है. वह किसी से व्यक्तिगत बैर नहीं रखते हैं. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें राजनीति नहीं समाज के लिए काम करना है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित उनके लिए प्रमुख है और वह सच बोलने से घबराने वाले इंसान नहीं हैं.
इससे पहले बीजेपी ने पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट दिया है. यहां से पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. अब संभावना ये जताई जा रही है कि शत्रुघ्न सिन्हा सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. वह अगर कांग्रेस में शामिल होंगे तो महागठबंधन से पटना साहिब से उम्मीदवार हो सकते हैं.
शत्रुघ्न सिन्हा लगातार नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचक करते रहे हैं. वह कई बार विपक्षी नेताओं से मिलते रहे हैं. उन्होंने विपक्षी नेताओं के साथ मंच भी साझा किया. उनके पटना साहिब से टिकट कटने की मुख्य वजहें यही मानी जा रही हैं.
बिहार में लोकसभा का चुनाव सात चरणों में होने वाला है. पहले चरण में मतदान 11 अप्रैल को और सातवें और आखिरी चरण में 19 मई को होगा. मतों की गिनती 23 मई को होगी. इस दिन यह तय हो जाएगा कि दिल्ली में सत्ता किसे मिलती है
पाक में दो नाबालिग हिन्दू लड़कियों का अपहरण व जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराया
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो नाबालिग हिन्दू बहनों का धर्म परिवर्तन कराये जाने का मामला सामने आया है. दोनों नाबालिग का पहले अपहरण किया गया और फिर जबरन धर्म परिवर्तन करवा कर शादी करवाया गया. इसे लेकर सिंध प्रांत में हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों ने प्रदर्शन किया.
इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''मैंने पाकिस्तान में स्थित भारतीय उच्चायोग से कहा है कि वह पूरे मामले में हमें रिपोर्ट दें. पाकिस्तान के सिंध में दो हिंदू लड़कियों का होली से एक दिन पहले अपहरण किया गया.''
पीटीआई की ख़बर के मुताबिक, होली की पूर्वसंध्या पर 13 वर्षीय रवीना और 15 वर्षीय रीना का एक समूह ने घोटी जिले स्थित उनके घर से अपहरण कर लिया था. अपहरण के बाद ही एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मौलवी दोनों लड़कियों का निकाह कराते दिख रहे हैं. इसके बाद एक और वीडियो सामने आया जिसमें लड़कियां इस्लाम अपनाने का दावा करते हुए कह रही है कि उनके साथ किसी ने जबरदस्ती नहीं की है.
चीन में एक बाद दूसरी दुर्घटना, 90 हताहत, 700 से अधिक घायल
चीन में बीते 3 दिनों में दो बड़ी घटनाओं से पूरा चीन शोक में डूब गया है। बुधवार देर रात जहां एक रासायनिक संयंत्र में भीषण विस्फोट होने के कारण 64 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं शुक्रवार को चीन के हुनान प्रांत में एक बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार चीन के शहर यानचेंग में अब तक का सबसे भीषण औद्योगिक हादसा हुआ है। केमिकल प्लांट में हुए ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। जबकि हादसे के बाद अब भी 24 लोग लापता है। विस्फोट की वजह से 34 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जबकि 73 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है की इस हादसे में कुल 640 लोग घायल हुए हैं। वहीं दूसरी ओर चीन के ही हुनान प्रांत में हाइवे पर यात्रियों से भरी एक बस में आग लग गई, इस दुर्घटना में 26 लोगों की जलने से मौत हो गई, जबकि 28 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। बता दें कि घायल लोगों में 5 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
इससे पहले चीन के यानचेंग शहर में स्थित एक केमिकल प्लांट में हुए भीषण धमाके को चीन में हालिया दिनों में हुई दुर्घटनाओं में अब तक की सबसे बड़ी दुर्घटना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि केमिकल प्लांट में हुआ धमाका 3.0 तीव्रता के भूकंप के बराबर था। धमाका इतना तेज़ था कि आस पास की कई इमारते ध्वस्थ हो गईं। इससे पहले साल 2015 में तियानजीन के बंदरगाह के पास बड़ा धमाका हुआ था जिसमें 173 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं पांच दिवसिय यूरोप दौरे पर गए चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने राहत बचाव के लिए हर संभव मदद का आदेश दिया है। अब तक तीन हज़ार मज़दूरों और करीब एक हज़ार स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय के मुताबिक़ घटना स्थल से 88 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।
भाजपा ने जारी की 46 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट,
पा ने जारी की 46 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट*
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात, झारखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. इसके लिस्ट में 48 उम्मीदवारों का नाम है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिस्ट जारी करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में ज्यादातर मौजूदा सांसदों को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा पार्टी ने उमा भारती को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया है। इसी प्रकार कर्नाटक में पार्टी ने मांड्या सीट से पूर्व कांग्रेस नेता अम्बरीश की पत्नी सुमनलता को समर्थन दिया है। वह निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने अभी तक 285 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
मध्य प्रदेश में भाजपा ने चार सांसदों के टिकट काटे हैं। इनमें भिंड से भागीरथ प्रसाद, उज्जैन से चिंतामण मालवीय, बैतूल से ज्योति धुर्वेऔर शहडोल से ज्ञान सिंह। वहीं हिमाचल प्रदेश में दो वर्तमान सांसदों को दोबारा टिकट नहीं दिया गया है। इनमें कांगड़ा से शांता कुमार और शिमला से वीरेंद्र कश्यप का नाम शामिल है।
मध्य प्रदेश में मुरैना- नरेंद्र सिंह तोमर, रीवा से जनार्दन मिश्रा, जबलपुर से राकेश सिंह, टीकमगढ़ से वीरेंद्र कुमार खटीक, दामोह से प्रह्लाद पटेल, सतना से गणेश सिंह, सिधी रीती पाठक, शहडोल हिमाद्रि सिंह, मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, होशंगाबाद राव उदय प्रताप सिंह, भींड से संध्या राय, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, मंदसौर से सुधीर गुप्ता, खांडवा से नंदकुमार सिंह चौहान, बेतुल से दुर्गादास उईके को टिकट दिया गया है।
झारखंड में राजमहल से हेमालाल मुर्मू, दुम्का से सुनील सोरेने, गोड्डा से निषिकांत दुबे, धनबाद से पशुपति नाथ सिंह, जमशेदपुर से विद्युत वरूण महतो, सिंहभूम से लक्ष्मण गिलूवा, कुंती से अर्जुन मुंडा, लोहारदगा से सुंदर शाह भागवत, पलामू से विष्णु गया राम, हजारीबाग से जयंत सिन्हा।
गुजरात में कच्छ से विनोद चावड़ा, साबरकाटा दीपसिंह राठौड़, अहमदाबाद पश्चिम से किरीट सोलंकी, सुरेंद्रनगर से महेंद्र मुंजपारा, राजकोट से मोहन कुंदरिया, जामनगर से पूनमबेन मैडम, अमरेली से नारनभाई कछाड़िया, भावनगर से भरतबेन शियाल, खेड़ा से देवसिंह चौहान, दाहोद से जशवंतसिंह भाभोर, वडोदरा से रंजनबेन भट्ट, भरुच से मनसुखभाई वसावा, बारडोली से प्रभुभाई वसावा, नवसारी से सीआर पाटिल, वलसाड से केसी पटेल को टिकट दिया गया है।
बिहार : एनडीए ने की 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
बिहार : एनडीए ने की 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान*👇🏻👇🏻
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बिहार में भाजपा ने अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ सीट बंटवारे के बाद शनिवार को एनडीए बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी के भूपेंद्र यादव उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। बिहार में भाजपा, जदयू और लोजपा एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर और लोजपा 6 सीटों पर अपनी किस्मत अजमाएगी। वहीं पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कट गया है, उनकी जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनाव लड़ेंगे।
*कौन कहां से लड़ेगा चुनाव-*
1 अररिया-प्रदीप सिंह(BJP)
2 आरा-राजकुमार सिंह (BJP)
3 उजियारपुर-नित्यानंद राय (BJP)
4 औरंगाबाद-सुशील सिंह (BJP)
5 दरभंगा-गोपाल जी ठाकुर (BJP)
6 पटना-रविशंकर प्रसाद (BJP)
7 सारण-राजीव प्रताप रूडी (BJP)
8 पाटलिपुत्र-राम कृपाल यादव (BJP)
9 महाराजगंज-जनार्दन सिंह (BJP)
10 पश्चिम चम्पारण-संजय जयसवाल (BJP)
11 पूर्वी चम्पारण-राधा मोहन सिंह (BJP)
12 बक्सर-अश्विनी कुमार चौबे (BJP)
13 बेगूसराय-गिरिराज सिंह (BJP)
14 मधुबनी-अशोक यादव (BJP)
15 मुजफ्फरपुर-अजय निषाद (BJP)
16 शिवहर-रमा देवी (BJP)
17 सासाराम-छेदी पासवान (BJP)
18 पूर्णिया-संतोष कुमार कुशवाहा (JDU)
19 बांका-गिरिधारी यादव (JDU)
20 भागलपुर-अजय कुमार (JDU)
21 मधेपुरा-दिनेश चंद्र यादव (JDU)
22 कटिहार- दुलालचंद गोस्वामी (JDU)
23 किशनगंज-महमूद अशरफ (JDU)
24 गया-विजय कुमार मांझी (JDU)
25 गोपालगंज-आलोक कुमार सुमन (JDU)
26 जहानाबाद-चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (JDU)
27 झंझारपुर-रामप्रीत मंडल (JDU)
28 नालन्दा-कौशलेंद्र कुमार (JDU)
29 सीतामढ़ी-वरुण कुमार (JDU)
30 सीवान-कविता सिंह (JDU)
31 सुपौल-दिलेश्वर कामत (JDU)
32 मुंगेर-ललन सिंह (JDU)
33 वाल्मीकिनगर- वैद्यनाथ प्रसाद महतो (JDU)
34 काराकाट-महाबली सिंह (JDU)
35 वैशाली-वीणा देवी (LJP)
36 हाजीपुर-पशुपति कुमार पारस(LJP)
37 समस्तीपुर-रामचंद्र पासवान(LJP)
38 खगड़िया- LJP
39 जमुई-चिराग पासवान(LJP)
40 नवादा-चंदन कुमार(LJP)
Saturday, March 23, 2019
तीन नेत्रहीन शिशुओं की बदनशीब माँ को है किसी फरिश्ते का इन्तेज़ार !
पैसे के अभाव में नहीं हो पा रहा है इलाज
तीनों बच्चों के लेकर उसके परिजन 5 दिन पहले कश्यप आई हॉस्पिटल पहुंचे। वहां तीनों बच्चों के इलाज पर लगभग 90 हजार रुपए खर्च हाेने की बात बताई गई। इतना ज्यादा पैसा नहीं होने की वजह से परिजन निराश होकर वहां से लौट आए। इसके बाद बच्चों को रिम्स में ले जाने का फैसला किया, लेकिन वहां भी निराशा ही हाथ लगी। रिम्स में बताया गया कि तीनों बच्चों की आंखों को लेजर ऑपरेशन से ठीक किया जा सकता है। हालांकि यहां बच्चों को लेजर ऑपरेशन करने वाली मशीन नहीं है। ऐसे में यहां इनका ऑपरेशन नहीं किया जा सकता है। इसके बाद तो परिजन परेशान हो गए। उनको समझ में नहीं आ रहा है कि वे तीनों बच्चों का इलाज कैसे कराएं। बच्चों के मामा विष्णु कुमार ने बताया कि फिलहाल उनके पास खाने तक के पैसे नहीं हंै। बीच में पर्व होने की वजह से भी थोड़ी परेशानी हुई। अभी तक पैसे की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है।
तीनों बच्चों को लेकर मां-दादी मदद की जोह रही बाट
तीनों बच्चों को लेकर उसके मां-दादी रिम्स में ही है। मां-दादी को अभी भी भरोसा है कि उनके बच्चे का रिम्स में इलाज हाेगा। इलाज की आस में वे लोग रिम्स में बैठे हुए हैं। वहां से आने-जाने वाले लोगों को एक-टक देखते हुए सहायता करने की आस लगाए हुए हैं। हालांकि शुक्रवार की देर रात तक पीड़ित परिवार की सहायता के लिए कोई आगे नहीं आया था।
सवा माह के तीन बच्चे को लेकर रिम्स के बरामदे में पड़ी है मां
सवा माह के तीन बच्चों को लेकर पिछले पांच दिनों से एक मां रिम्स के बरामदे में पड़ी हुई है। क्योंकि एक साथ जन्म लिए तीनों बच्चों की आंखें खराब हो गई हैं। बच्चों की आंखों के इलाज के लिए परिवार के पास पैसे नहीं हैं, ऐसे में उन्हें कोई रास्ता भी नहीं सूझ रहा है। राज्य के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान में बच्चों की आंखों में रोशनी आ जाएगी, इस भरोसे में मां इंदू देवी रिम्स के बरामदा से हटने का नाम नहीं ले रही है। जबकि रिम्स के कर्मचारियों ने उसे बता दिया है कि लेजर ऑपरेशन करने की मशीन यहां नहीं है। बच्चे को बाहर ले जाना पड़ेगा, तभी आंखों की रोशनी लौट सकती है। इसके बावजूद इंदू देवी रिम्स से टस से मस नहीं हुई। पूछने पर एक ही रट लगाती है कि मेरे बच्चों की आंखों की रोशनी लौटा दो, ताकि वे दुनिया देख सकंे। उसके परिजनों ने रिम्स के कई कर्मचारियों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन डॉक्टर तक पहुंचाने की जहमत किसी ने नहीं उठाई। ऐसे में अब मां के साथ पूरे परिवार का भरोसा सिस्टम से उठ रहा है। इंदू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना से गरीबों का इलाज कराने का वादा किया था, लेकिन जब रिम्स में ऑपरेशन करने की मशीन नहीं है तो ऐसी योजना का क्या फायदा है।
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
-
#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिम...