Friday, April 5, 2019

कोई पूछनहार नहीं ढोढाकला की दो वर्षीया मासूम असगरी का !

पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पा रहा है मोहम्मद असगर अपने बच्ची असगरी का

 *कोडरमा* 

डोमचांच  प्रखंड ၊ भगवान भी कभी-कभी लोगों को इतनी तकलीफ दे देते हैं कि उस तकलीफ से आदमी पूरी तरह टूट जाता है,  तबाह हो जाता है ၊ ऐसे ही तकलीफों का पहाड़ टूट पड़ा है ढोढ कोला पंचायत के ढोढाकोला बाजार के समीप निवासी मोहम्मद असगर की दो वर्षीया  नन्हीं बेटी असगरी पर ၊ माता  नूरूजहाँ ने कई जगह मिन्नतें की फरियाद किये, पर  है  शायद उपर वाले का दिल नहीं पसीजा ၊ यह व्यक्ति पैसे के अभाव के कारण अपने बच्ची का  इलाज नहीं करा पा रहे हैं ၊ असगरी  दिन भर बिस्तर पर ही रहती है ၊ इतने लाचार होने के बाद भी उन्होंने उनकी कोई मदद के लिए आगे नहीं आया नहीं इसे कोई जनप्रतिनिधि मदद की है ना ही और कोई नहीं इसके पास घर रहने की है और ना ही राशन कार्ड मजदूरी करके अपने जीवन पालन-पोषण किसी तरह करते हैं और ना ही इनके पास अपने घर हैं पूरी तरह सरकारी सुविधा से वंचित है यह  व्यक्ति ၊ कोई पूछनहार नहीं !!

Thursday, April 4, 2019

पत्रकारो की पूर्ण सुरक्षा की जिम्मेवारी लें सीएम व प्रशासनिक पदाधिकारी : सर्वेश तिवारी, पत्रकारो की सुरक्षा को लेकर बिहार डीजीपी ने उठाया महत्वपूर्ण कदम

पत्रकारो की पूर्ण सुरक्षा की जिम्मेवारी लें सीएम व प्रशासनिक पदाधिकारी : सर्वेश तिवारी


पत्रकारो की सुरक्षा को लेकर बिहार डीजीपी ने उठाया महत्वपूर्ण कदम

रांची । अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) के राष्ट्रीय सचिव सर्वेश तिवारी ने बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय को व्यक्तिगत रूप से संदेश भेज कर एबीपीएसएस के झारखण्ड प्रदेश इकाई समेत देश भर के पत्रकारों की ओर से धन्यवाद दिया है। दूसरी ओर डीजीपी ने बुधवार संध्या पत्रकारों को निष्पक्ष व स्वच्छ पत्रकारिता करने का आदेश भी जारी किया है। बता दें कि  बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी श्री गुप्तेश्वर पाण्डेय ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। 

डीजीपी श्री पाण्डे ने पूर्ण सुरक्षा को लेकर आदेश जारी किया है। पत्रकारों के  संगठन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विनोद पाण्डेय सहित सभी सदस्यों ने डीजीपी के द्वारा दिये  गये आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने डीजीपी के आदेश को बहुत बड़ा कदम बताते हुए कहा कि पत्रकारों का कार्य जोखिम से भरा हुआ है इन्हें सहयोग की जरूरत है।

पत्रकार समाज का आईना होते है : सर्वेश

डीजीपी श्री पांडेय ने कहा है कि बिहार में अब पत्रकारों को पूर्ण रूप से सुरक्षा मिलेगी, इसमें लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना है। इनके कामों में पुलिस को भी सहयोग करना होगा। साथ ही डीजीपी ने सीधे तौर पर कहा है कि पत्रकारों के खिलाफ पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर निरोधात्मक कार्रवाई नहीं किया जा सकता है। वहीं थाना और जिला स्तर के पुलिस कर्मियों द्वारा उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करने का अनुरोध किया है। इस सम्बंध में श्री सर्वेश तिवारी ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से पत्रकारों पर हमले और धमकी के कई मामले सामने आ रहे थे। जिसके मद्देनजर बिहार के डीजीपी द्वारा उठाया गया यह कदम सरहानीय है, इससे पत्रकारों को भयमुक्त होकर निष्पक्ष पत्रकारिता करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने झारखण्ड के मुख्यमंत्री व प्रशासनिक अधिकारियों से भी अपील की है कि वह पत्रकारों का साथ दें ताकि पत्रकार अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठापूर्वक कर सकें।

पत्रकारों को दें पूर्ण सुरक्षा, परेशान करने वाले पदाधिकारी पर होगी कठोर कार्रवाई: बिहार डीजीपी, श्री गुप्तेश्वर पाण्डेय

 बिहार में सभी जिलो के पत्रकारों ने स्वागत किया है 1.अररिया, 2.अरवल, 3.औरंगाबाद, 4.कटिहार, 5.किशनगंज, 6.कैमुर, 7.खगड़िया,8. गया, 9.गोपालगंज, 10.जमुई, 11.जहानाबाद, 12. दरभंगा, 13.नवादा, 14.नालंदा, 15.पटना,16. पश्चिम चंपारण, 17.पूर्णियां, 18.पूर्वी चंपारण, 19.बक्सर, 20.बाँका, 21.बेगूसराय,22. भागलपुर, 23.भोजपुर, 24.मधुबनी, 25.मधेपुरा, 26.मुंगेर, 27.मुजफ्फरपुर, 28.रोहतास, 29लखीसराय, 30.वैशाली, 31.शिवहर, 32.शेखपुरा, 33.समस्तीपुर, 24.सहरसा, 35.सारन, 36.सीतामढी, 37.सीवान,38.सुपौल

पत्रकार हित में डीजीपी का स्वागत किया फत्रकारों के संगठनों ने।

बिहार के राजधानी पटना में बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डे ने पत्रकारों की सुरक्षा को बड़ा कदम उठाया है। डीजीपी श्री पाण्डे ने पूर्ण सुरक्षा को लेकर आदेश जारी किया है। पत्रकारों की  संगठन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति  के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विनोद पाण्डेय एवं सदस्यों ने डीजीपी के द्वारा दिये  आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने डीजीपी के आदेश को बहुत बड़ा कदम  बताया है। जोखिम से भरा है पत्रकारों का कार्य, इन्हें सहयोग की जरूरत है।

डीजीपी श्री पांडेय ने कहा है कि बिहार में अब पत्रकारों को पूर्ण रूप से सुरक्षा मिलेगी, इसमें लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं,और इनका कार्य जोखिम से भरा हुआ है। इनके कामों में पुलिस को भी सहयोग करना होगा। साथ ही डीजीपी ने सीधे तौर पर कहा है कि पत्रकारों के खिलाफ पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर निरोधात्मक कार्रवाई नहीं किया जा सकता है। वहीं थाना और जिला स्तर के पुलिस कर्मियों द्वारा उनके साथ सम्मानजनक व्यावहार करने का अनुरोध किया है।

ज्ञात हो कि विगत कुछ वर्षों से पत्रकारों पर हमले और धमकी के कई मामले सामने आ रहे थे। जिसके मद्देनजर डीजीपी ने यह कदम उठाया है।

 अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) के राष्ट्रीय सचिव सर्वेश तिवारी ने बिहार के डीजीपी श्री पाण्डेय को व्यक्तिगत रूप से संदेश भेज कर प्रदेश के पत्रकारों की ओर से धन्यवाद दिया है ၊ दूसरी ओर डीजीपी ने बुधवार संध्या पत्रकारों को  निष्पक्ष व स्वच्छ पत्रकारिता करने का आदेश भी जारी किया है ၊

Wednesday, April 3, 2019

BREAKING : झामुमो के डुमरी विधायक जगरनाथ महतो के लिए आज अहम दिन, गैर इरादतन हत्‍या मामले में हाईकोर्ट सुना सकता है फैसला

*

 रांची : जेएमएम विधायक जगरनाथ महतो के लिए आज अहम दिन है. गैर इरादतन हत्‍या मामले में हाईकोर्ट अहम फैसला सुना सकता है. वहीं कोर्ट के फैसले पर जेएमएम की पैनी नजर है. आपको बता दें कि जेएमएम गिरिडीह से जगरनाथ महतो को उम्‍मीदवार बनाने की तैयारी कर रही है. कोर्ट के फैसले के बाद ही जेएमएम अपना उम्‍मीदवार तय करेगा.

जगरनानाथ महतो 2005 से लगातार तीसरी बार डुमरी से विधायक हैं. उन्होंने तीनों बार महतो उम्मीदवार को ही हरा कर जीत हासिल की है. 2005 में राजद के टिकट से लड़ रहे लालचंद महतो को हराया, 2009 में जदयू के टिकट से लड़ रहे दामोदर प्रसाद महतो को हराया और 2014 में बीजेपी के टिकट से लड़ रहे लालचंद महतो को हराया था. वहीं 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट से लड़ रहे रवींद्र कुमार पांडेय ने जगरनाथ महतो को हराया था. लेकिन इस बार बीजेपी ने गिरिडीह से अपना लोकसभा उम्मीदवार नहीं उतारा है.बीजेपी ने राज्य में रघुबर सरकार में सहयोगी दल आजसू के लिए यह सीट छोड़ी है , जिसमे आजसू द्वारा चंद्र प्रकाश चौधरी की घोषणा की गयी है ၊

Tuesday, April 2, 2019

LSElections2019:कांग्रेस के घोषणा पत्र में यह हैं , पाँच बड़ी बातें

Congress Manifesto 2019 for Lok Sabha Elections 2019: कांग्रेस का घोषणा पत्र के खास मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने पंज के 5 उंगलियो का जिक्र करते हुए कहा कि यह मेनिफेस्टों में ये 5 बड़ी बाते शामिल हैं।

 कांग्रेस का घोषणा पत्र आज (2 अप्रैल) को जारी किया गया। इस खास मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एके एंटनी, राजीव गौड़ा सहित पूर्व वित्तमंत्री पी चिंदबरम भी मौजूद रहे। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टों को ‘जन आवाज’ नाम दिया है। राहुल ने घोषणा पत्र जारी करने से पहले और उसके बारे में कुछ भी कहने से पहले मेनिफेस्टो का फोटो दिखाया जिसपर लिखा था- हम निभाएंगे।

               एक  बात पर ध्यान दें कि  किसी भी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र की कोई भी कानूनी वैधता नहीं है, सिर्फ फोरमल्टी करने की प्रक्रिया हैं।                                       मैनिफेस्टों में पांच बड़े आइडिया: राहुल गांधी ने पंज के 5 उंगलियो का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे मेनिफेस्टों में 5 बड़ी बाते हैं। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि गरीबो के खाते में 15 लाख रुपए डाले जाएंगे जो किसी के भी अकाउंट में नहीं आया। हमने उनका झूठ पकड़ा और इस पर सही काम करते हुए हर साल 72 हजार रुपए दिए जाने का आइडिया निकाला।

 न्याय योजना- न्याय योजना का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि 15 लाख रुपए गरीबों के खाते में जाएंगे। लेकिन आज तक ऐसा नहीं हो पाया है। ऐसे में पीएम मोदी और उनकी सरकार ने झूठ कहे हैं सिर्फ। लेकिन कांग्रेस सभी के साथ न्याय करेगी। न्याय योजना में जरुरतमंदों के खाते में 12 हजार रुपए हर महीने जाया करेंगे। यानी साल के 72 हजार रुपए। इस योजना पर राहुल गांधी ने नारा दिया कि गरीबी पर वार हर साल 72 हजार।

 रोजगार- दूसरे मुद्दे का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार रोजगार का झूठा दावा करती है। लेकिन हम रोजगार देंगे। राहुल ने कहा कि 22 लाख सरकारी नौकरियं का वादा कांग्रेस ने किया है। इसके साथ ही 10 लाख लोगों को ग्राम पंचायतों में रोजगार का वादा भी किया गया।

 शिक्षा पर 6 फीसदी- राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जीडीपी का 6 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। गौरतलब है कि वक्त वक्त पर भाजपा पर इस बात को लेकर आरोप लगते रहते हैं कि शिक्षा के बजट पर सरकार कोई रुख नहीं रखती है।                         किसानों के लिए राहत: राहुल गांधी ने किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि डिफॉल्ट होने पर किसानों पर आपराधिक मामले दायर नहीं किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि अगर किसान कर्ज़ न दे पाए तो वो आपराधिक मामला नहीं बल्कि उसे सिविल अफेंस माना जाएगा।

झारखण्ड :चतरा,लोहरदगा व पलामू हेतु अधिसूचना जारी , चतरा लोस सीट के लिए पहले दिन मंगलवार को 6 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र ख़रीदा

 

चतरा जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में चतरा लोकसभा चुनाव को लेकर नॉमिनेशन प्रक्रिया दिनांक: 02/04/2019  मंगलवार से प्रारंभ हो गई है। नॉमिनेशन प्रक्रिया पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चली। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नॉमिनेशन पर्चा दाखिल नहीं किया। उपायुक्त कार्यालय के सुविधा केंद्र से कुल 6  नॉमिनेशन फॉर्म बिके। 

फार्म खरीदने वालों में :

(1). प्रदीप कुमार , ग्राम-किशनपुर, पोस्ट-चतरा,

जिला- चतरा, झारखण्ड

(2). नंदलाल प्रसाद, ग्राम-राजहार स्टेशन रोड, जिला-लातेहार, झारखण्ड

(3). मनोज कुमार पांडेय, ग्राम-रहम, थाना टंडवा, जिला-चतरा, झारखण्ड

(4). बागेन्द्र राम,

ग्राम -धनगांव, पोस्ट-पाठक पगार, जिला-पलामू, झारखण्ड

(5). सुभाष प्रसाद यादव , ग्राम-हेतमपुर, पोस्ट माधोपुर, जिला-पटना, बिहार

(6). भागलपुरी यादव, ग्राम-छोटाई, पोस्ट-आसेहार, जिला-पलामू , झारखण्ड शामिल हैं।

 नॉमिनेशन फॉर्म खरीदते समय सुविधा केंद्र में उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रत्याशियों को नॉमिनेशन फॉर्म भरने की जानकारी दी। ताकि उन्हें नॉमिनेशन फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।                                                                                                            झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर तीन संसदीय सीटों चतरा, लोहरदगा तथा पलामू के लिए मंगलवार को चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई:  इसी के साथ इन तीन सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इन तीन संसदीय सीटों पर 9 अप्रैल 2019 तक नामांकन होगा। 10 अप्रैल 2019  को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 12 अप्रैल 2019 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। तीनों सीटों पर 29 अप्रैल 2019 को वोट पड़ेंगे।

🌸🌸🌸🌸🌸

 पलामू लोकसभा सीट

कुल मतदाता : 18,50,485

महिला मतदाता : 8,52,459

पुरुष मतदाता : 9,98,001

थर्ड जेंडर : 25

संबंधित विधानसभा क्षेत्र : डालटनगंज, विश्रामपुर, छत्तरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा तथा भवनाथपुर।

🌸🌸🌸🌸🌸

 *लोहरदगा लोकसभा सीट* 

कुल मतदाता : 12,10,486

महिला मतदाता : 5,92,038

पुरुष मतदाता : 6,18,417

थर्ड जेंडर : 31

संबंधित विधानसभा क्षेत्र : मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, लोहरदगा।

🌸🌸🌸🌸🌸

 *चतरा लोकसभा सीट* 

कुल मतदाता : 13,94,814

महिला मतदाता : 6,59,896

पुरुष मतदाता : 7,34,907

थर्ड जेंडर : 11

संबंधित विधानसभा क्षेत्र : सिमरिया, चतरा, मनिका, लातेहार तथा पांकी।

जेएसएलपीएस के महिला समूह की महिलाओं द्वारा मानव श्रृंखला बना मतदाताओं को जागरूक किया

भरत मंडल ၊ स्वीप कार्यक्रम के तहत श्री हरि उरांव प्रखंड विकास पदाधिकारी गांडेय एवं श्री धनंजय पाठक अंचल अधिकारी गांडेय के नेतृत्व में जेएसएलपीएस के महिला समूह की महिलाओं के द्वारा मानव श्रृंखला बना कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान अधिकारी द्वय के द्वारा समूह की महिलाओं को मतदान की अहमियत को बताया। इनलोगों के द्वारा मतदान की तिथि को निर्भीक, भयमुक्त एवं निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की। समूह की महिलाओं के द्वारा इस संबंध में अधिकारी द्वय को यह आश्वस्त किया गया उनलोगों के द्वारा बढ़ चढ़ कर मतदान में भाग लिया जायेगा। मौके पर श्री धीरेन्द्र बीपीएम जेएसएलपीएस, रूबी देवी मुखिया बुधुडीह, अभिषेक कुमार सिन्हा, किशोर वर्मा, कुशल पंडित समेत कई उपस्थित थे।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...