Tuesday, April 9, 2019

मुख्य सचिव श्री डीके तिवारी ने हिंडालको कास्टिक तालाब हादसा की जांच का निर्देश दिया

मुख्य सचिव श्री डीके तिवारी ने मूरी के हिंडालको कंपनी का कास्टिक तालाब टूटने पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त श्रीमती शुभ्रा वर्मा को कास्टिक तालाब हादसा से संबंधित प्रत्येक पहलुओं पर उच्चस्तरीय जांच करने का आदेश दिया हैं.   मुख्य सचिव ने यह आदेश दिया है कि इस हादसे से संबंधित सभी बिंदुओं पर त्वरित जांच कर प्रतिवेदन राज्य सरकार को समर्पित करें। साथ ही, मुख्य सचिव श्री डीके तिवारी ने यह निर्देशित किया है कि इस हादसा से आसपास में रहने वाले आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. जान-माल की क्षति ना हो यह सुनिश्चित किया जाए. 


हिंडाल्को मुरी में कास्टिक तालाब का मेड़(बांध) टूटने की सूचना पर राँची से उपायुक्त, एसएसपी और अन्य अधिकारियों की फौज पहुची घटना स्थल।एनडीआरएफ की टीम भी पहुँची ၊ मलबे में दबे होने की आशंका होने पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था।लेकिन अभी तक किसी के  दबे होने की जानकारी नहीं है।एनडीआरएफ की टीम लगी खोजबीन में,अंधेरा होने के कारण दिक्कत आ रही थी

रांची से एनडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर तत्काल भेजा जा चुका है. रांची जिला प्रशासन एवं अन्य एजेंसियों के द्वारा राहत कार्य प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है.


यदि दोहा सरकार भी जवाबी कार्यवाही कर दे तो अबू ज़हबी व दुबई का एक तिहाई भाग अंधकार में डूब जाएगा

चार अरब देशों सऊदी अरब, इमारात, बहरैन और मिस्र की ओर से क़तर की नाकाबंदी पर प्रतिक्रिया जताते हुए क़तर के संसद सभापति ने कहा कि यदि दोहा सरकार भी जवाबी कार्यवाही कर दे तो अबू ज़हबी और दुबई का एक तिहाई भाग बिजली से वंचित होकर अंधकार में डूब जाएगा।

क़तर के संसद सभापति ने अहमद आले महमूद ने कहा कि चारों अरब अरब देशों ने क़तर का बहिष्कार कर रखा है इसी लिए यह देश दोहा में आयोजित होने वाली अंतरसंसदीय संघ की बैठक में शामिल नहीं हुए। इन देशों ने अंतरसंसदीय संघ की 140वीं बैठक से पहले ही एक बयान में घोषणा कर दी कि वह बैठक का बहिष्कार करेंगे।

यह बैठक गत शनिवार से शुरू हुई है और पांच दिनों तक जारी रहेगी। बैठक में 149 देशों ने भाग लिया है।

अहमद आले महमूद ने कहा कि इमारात ने क़तर का बहिष्कार तो किया लेकिन गैस को इससे अलग रखा अब यदि क़तर चाहे तो जवाबी कार्यवाही करते हुए इमारात को गैस की सप्लाई रोक दे।

आले महमूद ने इसी तरह मिस्र को चेतावनी देते हुए कहा कि क़तर में 3 लाख मिस्री नागरिक काम करते हैं मगर क़तर ने नाकाबंदी शुरू होने के बाद से अब तक एक भी मिस्री नागरिको को बाहर नहीं निकाला है। जबकि क़तर का बहिष्कार करने वाले देशों ने अपने यहां से क़तरी नागरिकों यहां तक कि उपचार के लिए जाने वाले बीमारों को बाहर निकाल दिया।

गत 5 जुलाई 2017 को सऊदी अरब, बहरैन, इमारात और मिस्र ने क़तर पर आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप लगाकर उसके साथ अपने कूटनैतिक और आर्थिकक संबंध तोड़ लिए थे। क़तर इन आरोपों का कड़ाई से खंडन करता है।


छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बीजेपी विधायक के काफिले पर नक्सली हमला

*

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में बीजेपी विधायक भीमा मांडवी के काफिले पर मंगलवार दोपहर को नक्सलियों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर बीजेपी नेता के काफिले को निशाना बनाया। सूत्रों के मुताबिक, इस ब्लास्ट में करीब 5 सुरक्षा जवानों के गंभीर घायल होने की खबर भी सामने आ रही है। बता दें कि दंतेवाड़ा बस्तर लोकसभा सीट के अंदर आता है। बता दें कि दंतेवाड़ा में पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुआकोंडा थाना क्षेत्र में श्यामगिरी में सुरक्षाबलों के जवानों का एक काफिला निकला था। इस दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर उन पर हमला कर दिया। इस काफिले में बीजेपी विधायक भीमा मांडवी की गाड़ी शामिल थी।

बताया जा रहा है कि जो गाड़ी हमले की शिकार हुई है उसमें बीजेपी विधायक भी बैठे हुए थे। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में भाजपा से दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी भी मारे गए हैं। पीएसओ समेत चार अन्य जवानों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि अभी तक अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है

लोकतंत्र में एक एक वोट बहुमूल्य है, सभी मतदाताओं का फर्ज है कि वह नेक जन प्रतिनिधि का चुनाव करें

 राजेश कुमार मेहता ၊

पांच वर्ष में एक बार ही चुनाव होता है ।बेहतर प्रत्याशी का चुनाव कर विकास का मार्ग प्रशस्त करने  का सभी लोग प्रयास करते हैं। ऐसा जन प्रतिनिधि चुने जाएं जिससे क्षेत्र का समुचित विकास हो। समाज का कल्याण हो और जनता के सुख-दुख के साथी बने। सभी लोगों को अपने मतों का प्रयोग करना चाहिए । कई लोग वोट डालने नहीं जाते हैं, यह गलत है। वोटरों का धर्म है कि वे अपने मताधिकार का जरूर प्रयोग करें।                                                       .            लोकतंत्र के महापर्व को लेकर युवाओं में इस बार खासा उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव के दौरान युवाओं ने मतदाताओं को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है ।सभी लोग शिक्षित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की बात कर रहे हैं ।लोगों का कहना है कि बेहतर प्रत्याशी को वोट देंगे ।बेहतर है कि एक ईमानदार प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करे। वोट  एक भी  बेकार नहीं होना चाहिए।  युवाओं की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है  ।इसमें कई लोग शामिल हुए। लोगो ने  अधिक से अधिक संख्या में मतदान कराने का संकल्प लिया साथ ही मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। लोगो ने कहा कि विकास के मुद्दे पर प्रत्याशी का चयन करेंगे और उनके पक्ष में मतदान करेंगे ।

इस संबंध में  आशीष कुमार व समाजसेवी अनु कुमार मेहता  ने कहा कि एक एक  मत किसी प्रत्याशी को विजय बना सकता है ।इसलिए तमाम मतदाताओं का दायित्व बनता है कि अपने मत का इस्तेमाल एक संघर्षशील प्रत्याशी के पक्ष में  करे।लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को संकल्प लेना होगा। 

 सांसद ऐसा हो जो अपना दायित्व का निर्वहन सही ढंग से करे।शिक्षा ,स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाला हो।सांसद ऐसा हो जो किसी का कान नही सुने व स्वविवेक से काम करने वाला सांसद होना चाहिए।                   

वहीं सुनील कुमार  ने कहा कि शिक्षा ,बिजली ,स्वास्थ्य व कृषि के बढ़ावा देने वाले को वोट देंगे।किसान गरीब के हित मे काम करने वाले प्रत्याशी को चुनाव में प्राथमिकता देंगे। 

लखन राणा  ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने वाला व जनता के सुख व दुःख में हमेशा तत्पर रहे ,जनता के समस्या प्रति गंभीर रहे तथा समस्याओं को सरकार तक जोरदार तरीके से रखे ऐसे प्रत्याशी को चुनाव में प्राथमिकता देंगे। पंकज कुमार मेहता ने कहा कि क्षेत्र में भर्मण करने वाला,व सबको मान सम्मान देने वाला हो।व गरीबो के दुख दर्द समझने वाला होना चाहिए।उन्होंने कहा कि सबो को सम्मान नजर से देखने वाला प्रत्याशी को चुनाव में प्राथमिकता देंगे। रोहित कुमार  ने कहा कि जो अपने क्षेत्र के समस्याओं का समाधान करें।शिक्षा स्वास्थ्य के मामले में बेहतर काम करने वाला हो।साथ ही सांसद को सबका साथ सबका विकास की बात करने वाले प्रत्याशी को लोक सभा चुनाव में प्राथमिकता देंगे। राजीत कुमार ने कहा कि सांसद ऐसा हो जो देश हित की बात करने वाला हो,भरष्टाचार पर अंकुश लगाने वाला होना चाहिए।रोजगार का सृजन करने वाला हो।क्षेत्र कु मूलभूत समस्या का समाधान करने वाले प्रत्याशी को प्राथमिकता देंगे।

झारखण्ड में हिन्डालको के अल्युमिनियम फैक्टरी में दर्दनाक हादसा , बॉक्साईट के ढेर में दबे कई श्रमिक

रांची : मुरी के हिंडाल्‍को में एक बड़ा हादसा हुआ है. कंपनी का कास्टिक तालाब टूट गया है, जिसमें कई लोगों के डूबने की खबर है. हालांकि आधिकारिक रूप से लोगों की संख्‍या नहीं बतायी गयी है. गैस का कुंआ धस जाने से जहरीले गैस का लगातार रिसाव हो रहा है. आसपास अफरा-तफरी का माहौल है. प्रत्‍यक्षदर्शी के मुताबिक बाक्‍साईड से अल्‍यूमिनियम बनाने के बाद जो डस्‍ट बच जाता है उसे एक जगह जमा किया जा रहा था. वही पहाड़ भरभराकर गिर गया और उसके अंदर का गिला डस्‍ट तेजी से बहने लगा. स्‍थानीय लोगों का कहना है कि सैकड़ों मजदूर इसमें दब गये हैं. कई हाइवा और जेसीबी भी दब गए ၊

कोडरमा में धूमधाम से सरहुल का त्योहार सम्पन्न मांदर की थाप पर झूमे आदिवासी युवक युवतियां

धूमधाम से सरहुल का त्योहार सम्पन्न मांदर की थाप पर झूमे आदिवासी युवक युवतियां 

सरहुल का त्योहार प्रकृति के उपासना के प्रतीक है-चंद्रजीत खलखो

दुनिया तेजी से तरक्की कर रही है ,परन्तु अफसोस कि बात है कि आज भी आदिवासी समाज मुख्यधारा से कटा हुआ है-पवन माइकल कुजूर

कोडरमा - आदिवासियों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार सरहुल सोमवार को श्रद्धा , भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ ।मारियमपुर में आदिवासी संघ के अध्यक्ष पवन माइकल कुजूर की अध्यक्षता में सरहुल महोत्सव का उद्घाटन आंगतुक अतिथियों के द्वारा किया गया ।इसके पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत आदिवासी परम्परा के अनुसार कर ,उन्हें पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी चन्द्रजीत खलखो ने कहा कि सरहुल का त्योहार प्रकृति के उपासना के प्रतीक है ।कहा कि हमे जल जंगल और प्रकृति को बचाने के लिए आगे आना होगा तभी मानव जीवन संरक्षित हो पायेगा ।आदिवासी संघ के अध्यक्ष पवन माइकल कुजूर ने कहा कि दुनिया तेजी से तरक्की कर रही है ,परन्तु अफसोस कि बात है कि आज भी आदिवासी समाज मुख्यधारा से कटा हुआ है ।श्री कुजुर ने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है ।आदिवासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग अपने बच्चों को शिक्षित करें ,गलत विसंगतियों को छोड़ कर ,अपने अधिकार के प्रति जागरूक बने ,समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हो ,तभी हमारे समाज का सर्वागीण विकास हो सकता है ।लगभग दो घण्टों तक चले सरहुल महोत्सव मे अम्बातरी ,नलवा ,ढोढाकोला ,बीकारो ,अमनातरी ,बेंदी ,भीतिया आदि सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आये आदिवासी समाज के युवक युवतियों ने पारंपरिक परिधान धारण कर  मांदर की थाप पर जम कर आकर्षक नृत्य किये ।

इसके पूर्व स्थानीय सुजानपुर (लखिबागी) स्थित सरना स्थल पर पाहन थुरा मुर्मू और तालो हेम्ब्रम के नेतृत्व में पूजा अर्चना कर पवन माइकल कुजूर के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई ,जो कोडरमा बाजार होते हुए समारोह स्थल तक नाचते गाते पहुँचे ।कार्यक्रम के दौरान सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।मौके पर मेजर अनीश मोहित कुजूर ,जेई संजय लकड़ा ,डॉ विमल प्रसाद ,जयनगर सीओ ,सतगांवा बीडीओ ,अनिल हांसदा ,रवि बाड़ा ,बेंजामिन एक्का ,भामा टुडू ,देवनिश एक्का ,हरदुगन ,प्रमोद किंडो ,वनमाली मुंडा ,रजत लकड़ा ,पोलीकार्प तिर्की ,जॉन सोरेंग ,रुबेन लकड़ा ,तुरन टोप्पो ,दुर्गा हेसा ,सोहराय उरांव ,एएसआई शहनवाज  समेत भारी संख्या में दूर दराज से आये आदिवासी समुदाय के बाद लोग मौजूद थे। 



वही दूसरी ओर सरहुल के अवसर पर आए पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बड़ी ही धूमधाम से मांदर की थाप पर सैकड़ो युवक युवतियों ने नृत्य कर रहे एवं जत्था के स्वागत के लिए कोडरमा नगर वासियो के साथ साथ श्री राम कृतन मंडल एवं राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान कोडरमा के द्वारा जल शरबत पानी की व्यवस्था किया गया था।

रामनवमी पर्व मनाने को ले डोमचांच थाने में बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने की

राजेश मेहता ၊ डोमचांच ၊ डोमचाँच थाना मे  रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर डोमचांच थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने किया.

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव, एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद, पुलिस अंचल निरीक्षक के.के. सिंह, थाना प्रभारी बिनोद कुमार मौजूद रहे. बैठक के दौरान सभी अखाड़ा समितियों ने अपने-अपने समस्याओं और विधि-व्यवस्था की जानकारी दी.

बैठक के दौरान थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने सभी अखाड़ों के समितियों एवं डीजे संचालकों को कहा कि यदि डीजे हाई पिच साउंड में और डीजे में अश्लील गाना बजा तो त्वरित कारवाई की जाएगी.

बीडीओ मनीष कुमार ने कहा कि जुलूस मार्ग के लिए कोई नया रास्ता का उपयोग नहीं किया जाएगा. पहले से चली आ रही मार्ग पर ही जुलूस निकालेंगे, रामनवमी में शराब पर प्रतिबंध रहेगा.

प्रत्येक अखाड़ा समितियों को 20-20 वॉलंटियर का नाम, पता व मोबाइल नंबर व एक ड्रेस कोड   होना अनिवार्य है. जुलूस का वीडियोग्राफी कराना है. डीजे पर अश्लील व भड़काऊ गाना नहीं बजेगा, जिससे किसी व्यक्ति विशेष या जाति-विशेष को ठेश या आहत पहुंचे.

मौके पर डॉ. पदमेश्वर मिश्रा, महेंद्र प्रसाद वर्मा, लीलावती मेहता, पूर्व मुखिया सुरेश कुमार, प्रदीप सिंह, भरत नारायण मेहता, मनोज रजक, प्रभाकर लाल रावत, अंगलाल राम, भीम सिंह, मुकेश कुमार, अनिल यादव, सुरेश विश्वकर्मा, रामलाल यादव, प्रवीण कुमार, अशोक यादव, बसंत मेहता, शकुंतला मेहता, हाजी मो मुस्लिम, सलीम अंसारी, महेंद्र यादव, मुखिया राजेन्द्र मेहता, सुभाष मेहता, दिलीप कुमार, राजेन्द्र पंडित, किशोर पासवान, गोविंद साव, राजू मेहता, महेश मेहता, मो. आसीन, जहूर अली, द्वारिका साव, मो.समीद, मो अय्याज अंसारी राजेंद्र मेहता  आदि शामिल थे.

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...