Monday, June 10, 2019

कठुआ रेप-मर्डर केस में सांजी राम समेत 6 आरोपी दोषी, सजा का ऐलान

पिछले साल की शुरुआत में पूरे देश को झकझोर देने वाली जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई रेप और मर्डर की घटना पर आज फैसला सुनाया गया. 8 साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले कुल सात में से 6 आरोपियों को दोषी करार दिया है. पठानकोट की अदालत ने मुख्य आरोपी सांजी राम समेत अन्य 6 आरोपियों को दोषी करार दिया है. इसके अलावा सातवें आरोपी विशाल को बरी कर दिया गया है. इन सभी आरोपियों की सजा का ऐलान भी आज दोपहर दो बजे किया जाएगा.

इन 6 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है:

1. ग्राम प्रधान सांजी राम (मुख्य आरोपी)

2. स्पेशल पुलिस ऑफिसर दीपक खजुरिया,

3. रसाना गांव परवेश दोषी,

4. असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तिलक राज,

5. असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर आनंद दत्ता,

6. पुलिस ऑफिसर सुरेंद्र कुमार 

जबकि सांजी राम का बेटे विशाल को बरी कर दिया है. कठुआ मामला जब सामने आया था तो देश ही नहीं दुनिया में इसने सुर्खियां बटोरी थीं. आम आदमी से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्रिटी भी इंसाफ की गुहार लगा रहे थे.

इस मामले में पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक को नाबालिग बताया गया. हालांकि, मेडिकल परीक्षण से यह भी सामने आया कि नाबालिग आरोपी 19 साल का है. पूरी वारदात के मुख्य आरोपी ने खुद ही सरेंडर कर दिया था.

बता दें कि शुरुआत में इस मसले को जम्मू कोर्ट में सुना गया लेकिन बाद में पठानकोट कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई जहां पर आज इसका फैसला सुनाया गया.

इस फैसले को देखते हुए पठानकोट कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. यहां पर एक हज़ार से अधिक पुलिसकर्मियों को मुस्तैद किया गया, साथ ही बम निरोधक दस्ता, दंगा नियंत्रक दस्ता भी यहां पर तैनात रहे.

जिन 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था उनमें स्पेशल पुलिस ऑफिसर दीपक खजुरिया, पुलिस ऑफिसर सुरेंद्र कुमार, रसाना गांव का परवेश कुमार, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर आनंद दत्ता, हेड कांस्टेबल तिलक राज, पूर्व राजस्व अधिकारी का बेटा विशाल और उसका चचेरा भाई (जिसे नाबालिग बताया गया) शामिल था. इसके अलावा मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान सांजी राम भी पुलिस की गिरफ्त में है.

'बिजली पानी आंदोलन' के तहत आम आदमी पार्टी ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान,12 जून को राजभवन पर देंगे धरना

आम आदमी पार्टी के द्वारा शुरु किये गये *बिजली पानी आंदोलन* के तहत  आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुँचे अौर हिन्दपीढ़ी के कई मोहल्लों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

हिन्दपीढ़ी के ग्वाला टोली, नाला रोड, एकरा मस्जिद गल्ली सहित विभिन्न मोहल्लों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों से मिलकर उनसे बात की तथा लोगोँ को बिजली पानी आंदोलन में आम आदमी पार्टी के साथ आकर अपने अधिकार के लिये मजबुती से मिलकर लड़ने की अपील की।

लोगों के बीच पर्चा बाँटकर आप के कार्यकर्ताओं ने लोगों को मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा 2018 तक सस्ता और 24 घंटे बिजली देने के झुठे वादे के बारे में बता रहे है। आप के कार्यकर्ता स्थानीय विधायक सह मंत्री सीपी सिंह द्वारा 50 हजार घरों को पाईपलाईन से पानी देने के झूठे वादे से अवगत करा रहे हैं कि किस तरह आज भी राँची के 80% घरों से पाईपलाईन से पानी नहीं जाता। 234 करोड़ रूपये में 2012 तक 30 महीने में पुरा होने वाली योजना का बजट बढ़कर 380 करोड़ रूपये हो गया, किन्तु आज भी कार्य 10 साल से लटका है। अौर ठेका एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दिया गया।

पार्टी के कार्यकर्ता इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भेजा जाने वाले पत्र की प्रति भी लोगों से हस्ताक्षर कराकर जमा कर रहे हैं। पानी बिजली की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी राँची की जनता की ओर से 25 हजार शिकायत पत्र प्रधानमंत्री को भेजेगी। बताया कि शहर में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे *बिजली पानी आंदोलन* में लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

 आगामी 12 जून को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बिजली - पानी आंदोलन के तहत राजभवन पर धरना देंगे।

अभियान में मुख्यरूप से श्री राजन सिंह, पवन पांडे, राजेश कुमार, परवेज अख्तर, कृष्णा क़िशोर , विकास पाठक इत्यादि शामिल रहे। उपरोक्त जानकारी राजेश कुमार मीडिया प्रभारी ,आम आदमी पार्टी,झारखंड ने दी ၊

आादि सामूहिक दुष्कर्म मामले में काेर्ट ने 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

दुमका

आादिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सोमवार को दुमका सिविल कोर्ट के न्यायाधीश पवन कुमार की काेर्ट ने 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।साथ ही 20-20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।जुर्माना नहीं देने पर सजा की एक साल की सजा और जेल में काटनी होगी। इस मामले में एक नाबालिग आराेपी का जेजे बाेर्ड और चार का चाइल्ड काेर्ट में केस चल रहा है।एक आराेपी नीरज हांसदा अब तक फरार है।कोर्ट ने जॉन मुर्मू,अलविनुस हेम्ब्रम,जयप्रकाश हेम्ब्रम,सुभाष हांसदा,सुरज सोरेन,मार्शेल मुर्मू दानियल किस्कू,सुमन सोरेन,अनिल राणा,शैलेंद्र मराण्डी और सद्दाम अंसारी को आजीवन करावास की सजा सुनाई है। 06 सितम्बर 2017 की देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीअमड़ा मोड़ से ग्राम दिग्घी में 19 वर्षीय पीड़िता अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ घूमने के लिए गई थी और शाम करीब 7 बजे लौट रही थी।इसी दौरान दोनों को चार-पांच लड़कों ने दोनों को घेर लिया।चार हजार रुपया और मोबाइल यह कह कर मांगा कि तुम लोग गलत काम करने आए हो। पीड़िता और उसके दोस्त के साथ मारपीट की,फोन कर बुलाने पर पहले स्कूटी से दो-तीन लड़के वहां पहुंचे।इधर पैदल और बाइक से 10-12 अन्य लड़के भी पहुंचे।सभी ने पीड़िता और उसके दोस्त को घेर लिया था।एक-एक लड़कों ने पीड़िता के साथ रेप किया थामपीड़िता के बयान पर दुमका मुफस्सिल थाना में भादवि के धारा 323, 341, 342, 387, 376(डी), 504, 506, 201/ 34 के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 97/17) दर्ज की गई थी।

इनोवा का शीशा तोड़कर कार में रखे करीब 35 लाख रुपये के जेवरात व अन्य समान की चोरी

राँची

चुटिया थाना क्षेत्र के राँची क्लब गेट के आगे रोड के दूसरी और हिंदुस्तान सेंटरी दुकान के पास खड़ी इनोवा कार का शीशा तोड़कर चोरों ने कार में रखे करीब 35 लाख रुपया के जेवरात एवँन अन्य समान  की चोरी कर ली।यह घटना रविवार की रात लगभग 9 बजे घटित हुई।बता दें कि मोरहाबादी के रहने वाले राकेश सिंह के साथ यह घटना हुई। राकेश सिंह ने अपनी भगिनी की शादी के लिए मोरहाबादी स्थित आवास से राँची क्लब आए हुए थे इसी दौरान चोरों ने कार का शीशा तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवरात की चोरी कर ली।इस मामले में चुटिया थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

भुक्तभोगी राकेश सिंह के द्वारा चुटिया थाना ने दिए आवेदन के अनुसार राकेश सिंह अपने भगिनी की शादी में राँची क्लब आए हुए थे इसी दौरान उन्होंने अपनी इनोवा कार को राँची क्लब के सामने लगाए थे। कुछ देर के बाद राकेश सिंह ने अपने बेटे से कार में रखे ट्रॉली बैग लाने को कहा जब उनके बेटे कार के पास गए तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है और कार में रखे ट्रॉली बैग गायब है।पुलिस जांच में जुटी है।क्लब के सामने सभी दुकान का सीसीटीवी जांच किया जा है।


इधर सीसीटीवी जांच के दौरान ये भी सच्चाई सामने आया है कि जितने भी दुकान है लगा सीसीटीवी सिर्फ शो के लिए रखा है।क्योंकि तीन से चार दुकान में जब सीसीटीवी जांच करने पहुंचा पुलिस तो दुकानदार का कहना है रविवार को सीसीटीवी बंद रखते है।अब ये कैसा तर्क है दुकानदार ही जाने।एक पुलिस अधिकारीन ने बताया जिस जगह इंनोवा गाड़ी लगी हुई थी उस दुकान में सीसीटीवी सामने लगी हुई है।दुकानदार से जब सीसीटीवी दिखाने बोले तो कहा रविवार को बंद कर देते हैं।


पत्रकार संगठनों ने की पत्रकार प्रशांत , इशिका और अनुज के गिरफ्तारी की भर्त्सना

एडिटर्स गिल्ड समेत कई पत्रकार संगठनों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संबंधित कथित आपत्तिजनक वीडियो के मामले में पत्रकार प्रशांत कनौजिया, इशिका सिंह और अनुज शुक्ला की गिरफ़्तारी की निंदा की है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की पुलिस ने शनिवार को तीन पत्रकारों, प्रशांत कनौजिया, इशिका सिंह और अनुज शुक्ला को गिरफ़्तार कर लिया है। ख़बरों के मुताबिक़, जहां स्वतंत्र पत्रकार कनौजिया को उनके ट्वीट के लिए गिरफ़्तार किया गया हैं वहीं इशिका सिंह और अनुज शुक्ला को उनके चैनल नेशन लाइव पर एक कार्यक्रम के लिए गिरफ़्तार किया गया है। इन तीनों पत्रकारों को कथित तौर पर उनके द्वारा साझा किए गए और प्रसारित किए गए एक वीडियो के संबंध में गिरफ़्तार किया गया है। उस वीडियो में एक महिला ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेमिका होने का दावा करते हुए कहा था कि वह उनके साथ अपना जीवन बिताना चाहती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संबंधित कथित आपत्तिजनक वीडियो के मामले में पुलिस द्वारा की गई गिरफ़्तारी को एडिटर्स गिल्ड ने ‘क़ानून का दुरुपयोग’ और प्रेस को डराने का प्रयास बताया है। गिल्ड ने एक बयान में कहा है कि, ‘पुलिस की कार्रवाई कठोरतापूर्ण, मनमानी और क़ानूनों के अधिकारवादी दुरुपयोग के समान है।’  बयान में कहा गया है कि गिल्ड, इसे प्रेस को डराने-धमकाने तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटने के प्रयास के तौर पर देखती है। बयान में यह भी कहा गया है कि प्राथमिकी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ‘प्रेम संबंध’ होने का दावा करने वाली महिला के वीडियो को ट्विटर पर साझा करने पर आधारित है। गिल्ड ने कहा कि टीवी चैनल ने इस विषय पर वीडियो प्रसारित किया था। उसने कहा, ‘महिला के दावे में जो भी सच्चाई हो, इसे सोशल मीडिया पर डालने और एक टीवी चैनल पर प्रसारित करने के ख़िलाफ़ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करना क़ानून का खुला दुरुपयोग है।’

Saturday, June 8, 2019

श्री कमल नयन चौबे, भापुसे, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची के पद पर योगदान दिया

आज दिनांक-08.06. 2019 को श्री कमल नयन चौबे, भा0पु0से0, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची के पद पर योगदान दिये।  

इस अवसर पर श्री पी0आर0के0 नायडू, पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), श्री रेजी डुंगडुंग, अपर पुलिस महानिदेशक, वायरलेस, श्री अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा, श्री अनिल पालटा, अपर पुलिस महानिदेशक(प्रशिक्षण), श्री अनुराग गुप्ता, अपराध अनुसंधान विभाग, श्री प्रशांत सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, रेल, श्री आर0 के0 मल्लिक, अपर पुलिस महानिदेशक, (आधुनिकीकरण) श्री मुरारी लाल  मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान), श्रीमती सुमन गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक, रेल, श्रीमती प्रिया दुबे, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण), श्री अरूण कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन), श्री शम्भु ठाकुर, पुलिस महानिरीक्षक(मुख्यालय), श्री रंजीत कुमार प्रसाद, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, श्री सुधीर कुमार झा, पुलिस महानिरीक्षक, झा0स0पु0, श्री साकेत कुमार सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक, एस0 आई0 बी0, श्री अमोल वेणुकांत होमकर, पुलिस उप-महानिरीक्षक, राँची, श्री मदन मोहन लाल, पुलिस उप महानिरीक्षक(बजट), श्री देवेन्द्र ठाकुर, अपराध अनुसंधान विभाग, श्रीमती संगीता कुमारी, पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक), श्रीमती अनेपु विजयलक्ष्मी, पुलिस अधीक्षक, ए0टी0एस0, श्री अनिश गुप्ता, वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची, डॉ0 शम्स तब्रेज, ए0आई0जी0-टू-डी0जी0पी0, पुलिस मुख्यालय, श्री संजय रंजन सिंह, समादेष्टा, झा0स0पु0-2, सुश्री कुसुम पुनिया, समादेष्टा, झा0स0पु0-10, श्रीमती संध्या रानी मेहता, पुलिस  अधीक्षक, विशेष शाखा, श्री धनन्जय कुमार सिंह, विशेष शाखा, श्री अश्विनी कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, गुमला, श्री आनन्द प्रकाश, पुलिस अधीक्षक, एस0आई0 बी0 एवं सभी पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा एवं पुलिस मुख्यालय के सभी पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी मीडिया सेल , झारखंड पुलिस , रांची द्वारा दी गई ၊

              

 

अलीगढ़ कांड : 5 साल पहले अपनी ही बेटी के रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ था आरोपी

उत्तर प्रदेश केअलीगढ़ में 2.5 साल की बच्ची की हत्या के आरोपियों में से एक को अपनी ही 7 साल की बेटी के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह जमानत पर बाहर था। पुलिस ने मीडिया  को यह बताया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कुल चार पिछले मामले लंबित थे। आरोपी पर 376 (बलात्कार), 354 (एक महिला का अपमान करने के इरादे से हमला) और 363 (अपहरण) सहित विभिन्न आईपीसी की धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए।

2014 में एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर उस पर उसकी बेटी के साथ बलात्कार करने का आरोप था। एसएचओ ने कहा कि कुछ महीने बाद उसे जमानत दे दी गई।  वहीं पीड़िता के पिता ने कहा, 'हम सरकार से मांग करते हैं कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।'

इस मामले में थाना प्रभारी सहित 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी प्रशासन ने कार्रवाई की है। यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, विमला बाथम ने कहा, 'हम मांग करते हैं कि अलीगढ़ में 2.5 साल की बच्ची की हत्या के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लिया जाना चाहिए। हम जल्द ही यूपी डीजीपी से मिलेंगे और मुख्यमंत्री से भी मिलने के लिए समय मांगा है।' वहीं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एसएसपी अलीगढ़ से तथ्य जांच रिपोर्ट की मांग की है।दरअसल, एक बच्ची का क्षत-विक्षत शव 2 जून को एक कूड़ेदान में मिला और आशंका है कि पैसों को लेकर चल रहे विवाद के कारण यह बर्बर हत्या हुई। लड़की 31 मई से लापता थी। इस मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

2.5 साल की मृतक की मां ने कहा, 'मैं मोदी सरकार और योगी सरकार से अनुरोध करती हूं कि आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। हम उसके लिए मौत की सजा चाहते हैं। अन्यथा अगर वह 7 साल के बाद बाहर आते हैं, तो उसका उत्साह और भी बढ़ा होगा। कार्रवाई ना होना उन्हें प्रोत्साहित करेगी।                एक आरोपी ने अपनी ही 4 साल की बेटी के साथ बलात्कार किया था, उसकी पत्नी ने उस दिन अपनी बेटी को अपने माता-पिता के घर छोड़ दिया था।'

वहीं अलीगढ़ बार एसोसिएशन के महासचिव, अनूप कौशिक ने कहा, 'हम ढाई साल की बच्ची के परिवार के साथ खड़े हैं, जिसकी हत्या कर दी गई। आरोपी के लिए कोई वकील अदालत में पेश नहीं होगा। बाहर से वकील को मुकदमा लड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हम बच्ची के लिए लड़ेंगे'वहीं पीड़िता के पिता ने कहा, 'हम सरकार से मांग करते हैं कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।'

इस मामले में थाना प्रभारी सहित 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी प्रशासन ने कार्रवाई की है। यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, विमला बाथम ने कहा, 'हम मांग करते हैं कि अलीगढ़ में 2.5 साल की बच्ची की हत्या के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लिया जाना चाहिए। हम जल्द ही यूपी डीजीपी से मिलेंगे और मुख्यमंत्री से भी मिलने के लिए समय मांगा है।' वहीं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एसएसपी अलीगढ़ से तथ्य जांच रिपोर्ट की मांग की है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...