Saturday, June 29, 2019

पुणे हादसा : कटिहार के एक ही गांव के रहने वाले थे 15 मृतक, इलाके में पसरा मातमी सन्नाटा


         पुणे हादसा: बिहार के एक ही गांव के रहने वाले थे 15 मृतक, इलाके में पसरा मातमी सन्नाटा

पुणे में हुए हादसे में जान गंवाने वाले 15 लोग बिहार के कटिहार जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के बघार गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. हादसे में 17 लोगों के मारे जाने की खबर है. लेकिन पुणे जिला प्रशासन ने 15 लोगों के मौत की पुष्टि की है.
 महाराष्ट्र के पुणे स्थित कोंढवा में शनिवार को एक सोसायटी की दीवार गिरने से दर्जनभर से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई है. हादसा पुणे कोंढवा इलाके में तालाब मस्जिद के पास हुआ, जहां 60 फीट ऊंची एक दीवार ढहकर वहां बनी टिन के झोपड़ियों पर गिर गई.



दीवार गिरने से 4 बच्चों समेत 17 लोगों के मरने की खबर है, जबकि कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. वहीं, पुणे जिला प्रशासन ने 15 लोगों के मौत की पुष्टि की है. मौके पर राहत और बचाव का कार्य भी जारी है. मृतकों में ज्यादातर कटिहार के निवासी हैं. मरने वालों में 15 कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र के बघार गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. कटिहार जिलाधिकारी ने भी इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में सभी मजदूर बलरामपुर के बघार गांव के ही हैं. 

Friday, June 28, 2019

1 जुलाई से बदल जाएगी इन ट्रेनों के समय, कुछ नई गाड़ियां होंगी शुरू, देखें पूरी लिस्ट



प्रत्येक वर्ष  की तरह इस वर्ष भी भारतीय रेल की समय सारणी में एक जुलाई से बदलाव हो रहा है. इसके साथ ही कुछ गाड़ियों के नाम भी बदले गए हैं. वहीं नई ट्रेन का परिचालन भी शुरू हो रहा है.
 हर साल की तरह इस साल भी भारतीय रेल की समय सारणी में एक जुलाई से बदलाव हो रहा है. इसके साथ ही कुछ गाड़ियों के नाम भी बदल रहे हैं. वहीं नई ट्रेनों का परिचालन भी शुरू हो रहा है. रांची और हावड़ा के बीच एक ट्रेन शुरू हो रही है. यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन रविवार, सोमवार और मंगलवार को चलेगी. ट्रेन रांची से सुबह 5.45 बजे और हावड़ा से दोपहर 12.50 में चलेगी.



इसके साथ ही हटिया से शांकी के लिए पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन भी शुरू हो रहा है. यह ट्रेन हटिया रांची नामकुम, टाटीसिल्वे होते हुए शांकी पहुंचेगी. ट्रेन हटिया स्टेशन से सुबह 5.40 बजे और शांकी से 10.15 बजे खुलेगी
 इंदौर-उज्जैन पैसेंजन ट्रेन के समय में बदलाव
इंदौर-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन 1 जुलाई से इंदौर से पुराने समय शाम 6 बजे ही रवाना होगी, पर बरलई स्टेशन पर शाम 6.46 की जगह शाम 6.34 बजे, देवास शाम 7.08 की जगह 6.57 बजे पहुंचेगी. उज्जैन अभी रात 8.05 बजे पहुंचती है. 1 जुलाई से ट्रेन शाम 7.55 बजे पहुंचेगी.

सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस फिर से चलेगी
सिंकदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस का परिचालन दोबारा दो जुलाई से शुरू हो रहा है. बीच में इस ट्रेन को बंद कर दिया गया था. ये सप्ताह में मंगलवार और शनिवार को चलेगी
एक जुलाई से इन ट्रेनों का शुरू होगा परिचालन
1. सिकंदरा- दरभंगा एक्सप्रेस अप- डाउन
2. हैदराबाद- रक्सौल एक्सप्रेस अप- डाउन       3. मालदा टाउन- सूरत एक्सप्रेस
4. रांची- कामाख्या एक्सप्रेस
5. रांची- जयनगर एक्सप्रेस
6. रांची- दुमका एक्सप्रेस
7. पटना- हटिया पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस
8. रांची- न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस

मप्र:आदिवासी महिला के साथ पहले रेप किया गया और उसके बाद उसे निर्वस्त्र करके पूरे गांव में घुमाया




 मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक विधवा आदिवासी महिला के साथ पहले रेप किया गया और उसके बाद उसे निर्वस्त्र करके पूरे गांव में घुमाया गया. बाद में पीड़िता को आरोपी के पिता ने ही किसी तरह छुड़ाया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया है. वहीं, मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.



जानकारी के मुताबिक, यह घटना सीधी थाना क्षेत्र की है. मामले में पुलिस का कहना है कि यह वारदात 22 जून की देर रात की है, लेकिन पीड़िता ने 26 जून को इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस को दिए शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी उसे जबरन उठाकर घर के पीछे ले गया और रेप किया. विरोध करने पर उसे निर्वस्त्र करके गांव में घुमाने लगा
 घटना की जानकारी जब आरोपी युवक के परिजनों को मिली तो उसके पिता ने खुद आकर महिला को अपने बेटे के चंगुल से छुड़ाया. साथ ही पिता ने महिला को बदन ढंकने के लिए कपड़े भी दिए. इस दौरान आरोपित की मां भी मौजूद थी. रात में इस वारदात के बाद पीड़िता सुबह होते ही अपने मायके चली गई

Thursday, June 27, 2019

केन्द्र सरकार ने इन सरकारी कंपनियों को बंद करने का दिया आदेश, यहां देखें पूरी लिस्ट

 केन्द्र सरकार ने इन सरकारी कंपनियों को बंद करने का दिया आदेश, यहां देखें पूरी लिस्ट


केंद्र की मोदी सरकार ने घाटे में चल रही 19 बड़ी सरकारी कंपनियों को बंद करने का आदेश दे दिया है. इसमें HMT, हिंदुस्‍तान केबल्‍स और इंडियन ड्रग्‍स जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं .         केंद्र की मोदी सरकार ने  घाटे में चल रही 19 बड़ी सरकारी कंपनियों को बंद करने का आदेश दे दिया है. इसमें HMT, हिंदुस्‍तान केबल्‍स और इंडियन ड्रग्‍स जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं. मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद अदूर प्रकाश के सवाल के जवाब में मोदी सरकार ने यह जानकारी दी. कांग्रेस सांसद अदूर प्रकाश ने भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय से पब्‍लिक सेक्‍टर की कंपनियों का ब्‍यौरा मांगा. अदूर प्रकाश केंद्र सरकार से सवाल भी पूछा कि क्‍या सरकार घाटे में चल रहे PSU को बंद करने या उनके प्राइवेटाइजेशन पर विचार कर रही है? भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय के मंत्री अरविंद गणपत सांवत ने अलग-अलग विभागों की घाटे में चल रही कंपनियों के बारे में जानकारी दी. इसके साथ ही उन्‍होंने उन 19 पीएसयू कंपनियों की सूची भी जारी की जिसे बंद करने की कवायद हो रही है.

बंद होने जा रही कंपनियों की लिस्ट

मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इन कंपनियों तुंगभद्रा स्‍टील प्रोडक्‍ट्स लिमिटेड, HMT वॉचेज लिमिटेड, HMT चिनार वॉचेज लिमिटेड, HMT बियरिंग्‍स लिमिटेड, हिंदुस्‍तान केबल्‍स लिमिटेड, HMT लिमिटेड की ट्रैक्‍टर यूनिट और इंस्‍ट्रूमेंटेशन लिमिटेड की कोटा यूनिट, केंद्रीय अंतर्देशीय जल परिवहन निगम लिमिटेड, इंडियन ड्रग्‍स और राजस्‍थान ड्रग्‍स एंड फार्मास्‍युटिकल्‍स लिमिटेड, IOCL-क्रेडा


बायोफ्यूल्स लिमिटेड, क्रेडा HPCL बायोफ्यूल्स लिमिटेड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह वन और वृक्षारोपण विकास निगम लिमिटेड, भारत वैगन एंड इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड, बर्न स्टैंडर्ड कंपनी लिमिटेड, सीएनए/एन2 ओ 4 प्लांट को छोड़कर हिंदुस्तान ऑर्गेनिक केमिकल्स लिमिटेड की रसायनी ईकाई में सभी संयंत्रों के संचालन को बंद करना, नेशनल जूट मैन्युफैक्चरर्स कॉर्पो. लिमिटेड, बर्ड्स जूट एंड एक्सपोर्ट लिमिटेड और एसटीसीएल लिमिटेड को बंद करने की मंजूरी दे दी गई है. Courtesy: ndtv

बच्चा नहीं चाहता था पति इसलिए महिला अफसर ने बेटे को जन्म देकर कर ली आत्महत्या



सुसाइड नोट में मृतक ज्योति ने अपने अबोध बच्चे के लिए न्याय की गुहार लगाई है. वह बिहार के  पटना सिटी की रहने वाली थीं.

 मायानगरी मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इंश्योरेंस सेक्टर की एक महिला प्रशासनिक अफसर ने अपने पति की हरकतों से तंग आकर मौत को गले लगा लिया. महिला की शादी 19 महीने पहले ही हुई थी. महिला गर्भवती थी, उसका पति चाहता था कि वह गर्भपात करा ले, लेकिन महिला बच्चे को जन्म देना चाहती थी. इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पटना से मुंबई आकर पहले बच्चे को जन्म दिया और फिर मौत को गले लगा लिया.

 महिला ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें पति और उसके परिजनों पर खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही सुसाइड नोट में ज्योति ने अपने अबोध बच्चे के लिए न्याय की गुहार भी लगाई है. वहीं, घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं.


ज्योति ने अपनी बहन के घर लगा ली फांसी

मिली जानकारी के मुताबिक, पटना सिटी में रहने वाली ज्योति बाला की शादी नवंबर 2017 में सालिमपुर अहरा के रहने वाले विमल वर्मा से हुई थी. ज्योति बाला, द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में प्रशासनिक अधिकारी थीं. विमल, बैंक ऑफ बड़ौदा में बतौर प्रबंधक यूपी के सुल्तानपुर में काम करता है. 9 जून को महाराष्ट्र के बसई में ज्योति ने अपनी बहन के घर फांसी लगा ली ၊

 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस ने पटना के सालिमपुर अहरा स्थित ससुराल, इलाहाबाद बैंक में कार्यरत ननद और पीएचईडी में कार्यरत ननदोई तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन घर पर ताला बंद मिला. मृतक ज्योति के पति ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ऑफिस में छुट्‌टी की एप्लीकेशन दे रखा है, जिसे ऑफिस के अधिकारी ने पुलिस को दिखाया ၊

Wednesday, June 26, 2019

गोड्डा पुलिस की कामयाबी का दिन रहा बुधवार, 5 देशी कट्टा 15 कारतूस के साथ 4 गिरफ्तार



शंकर कुमार ၊

गोड्डा/झारखंड:  बुधवार का दिन गोड्डा पुलिस की कामयाबी के नाम रहा। इस कामयाबी की शुरुआत सुबह तकरीबन 10 बजे से हुई। जो दोपहर बाद तक जारी रही। सुबह गोड्डा कॉलेज के पास गुप्त सूचना के आधार पर एसपी शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल की अगुवाई में हुए ऑपरेशन में पुलिस ने 4 देशी कट्टा के साथ तीन को गिरफ्तार किया। यहां एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। जबकि मोतिया में कट्टा दिखाकर रंगदारी मांग रहे एक शख्स को दोपहर के वक्त गिरफ्तार किया गया।


पुलिक को ये गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जिले में आपराधिक वारदात के लिए गोड्डा कॉलेज के पास जमा हुए हैं। जिसके बाद एसपी शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल की अगुवाई में विशेष टीम बनाई गई और मौके पर मोर्चा संभाल लिया। पुलिस को जो इनपुट मिला था उसके मुताबिक चारों अपराधी एक ऑटो के साथ गोड्डा कॉलेज के पास खड़े थे।

पुलिस को देखकर चारों वहां से भागने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन चारों भागने लगे। भागने के क्रम में अपराधियों की तरफ से फायरिंग भी की गई। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी फायरिंग की। और चार में से तीन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक भागने में कामयाब रहा।

इनके पास से चार देशी कट्टा, 12 जिंदा कारतूस, एक खोका और बिना नंबर का एक ऑटो बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में से कलाम अंसारी, जीतू महली (ऑटो चालक) और बिजो मंडल तीनों बिहार के जमुई के रहनेवाले हैं। पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

पुलिस को दूसरी कामयाबी मोतिया में मिली। जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने रंगदारी और अवैध वसूली कर रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया है। सोनू यादव मोतिया का ही रहनेवाला है। सोनू के पास से एक देशी कट्टा समेत तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

अमेरिका में 10 हफ्ते की बच्ची की लाश में मिले 96 फ्रैक्चर, हत्या के आरोप में मां-बाप गिरफ्तार



पिछले महीने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि बच्ची की मौत उसके सिर पर हमला करने से हुई. दरअसल जब भी बच्ची रोती थी मां-बाप गुस्से में आकर उसे मारते थे.

 अमेरिका में एक मां-बाप को अपनी ही बच्ची की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पोस्टमॉर्टम में पता चला है कि 10 हफ्ते की बच्ची के शरीर में 96 जगह फ्रैक्चर थे. हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के 12 दिन बाद बच्ची की मौत हो गई. बच्ची का नाम जैज़मीन था.




जासूस ने कहा- ये मर्डर है

 पुलिस के मुताबिक, हूस्टन हॉस्पिटल में जब बच्ची की बॉडी को लाया गया तो वहां मौत को लेकर डॉक्टरों को शक हुआ. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ये पता चला कि बच्ची का मर्डर किया गया है. बाद में इसकी जांच के लिए जासूसों को बुलाया गया. इसके बाद पता चला कि बच्ची की मौत के लिए माता-पिता ही ज़िम्मेदार हैं. पुलिस के मुताबिक वो बच्ची को जल्दी ही इंसाफ दिलाएंगे.


कैसे हुई मौत?

पिछले महीने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि बच्ची की मौत उसके सिर पर हमला करने से हुई. दरअसल जब भी बच्ची रोती थी मां-बाप गुस्से में आकर उसे मारते थे. इसके चलते बच्चे के सिर सहित बॉडी में कई जगह फ्रैक्चर हो गया था. बाद में जांच एजेंसी के सामने पिता ने कहा कि उसने अपने गुस्से पर काबू करने के लिए कई किताबें भी पढ़ी थी. इसके बावजूद उससे ये गलती हो गई

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...