Saturday, June 29, 2019
जब सनी लियोनी ने बताया, क्यों लिया था Porn Star बनने का फैसला
पुणे हादसा : कटिहार के एक ही गांव के रहने वाले थे 15 मृतक, इलाके में पसरा मातमी सन्नाटा
Friday, June 28, 2019
1 जुलाई से बदल जाएगी इन ट्रेनों के समय, कुछ नई गाड़ियां होंगी शुरू, देखें पूरी लिस्ट
मप्र:आदिवासी महिला के साथ पहले रेप किया गया और उसके बाद उसे निर्वस्त्र करके पूरे गांव में घुमाया
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक विधवा आदिवासी महिला के साथ पहले रेप किया गया और उसके बाद उसे निर्वस्त्र करके पूरे गांव में घुमाया गया. बाद में पीड़िता को आरोपी के पिता ने ही किसी तरह छुड़ाया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया है. वहीं, मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
Thursday, June 27, 2019
केन्द्र सरकार ने इन सरकारी कंपनियों को बंद करने का दिया आदेश, यहां देखें पूरी लिस्ट
केन्द्र सरकार ने इन सरकारी कंपनियों को बंद करने का दिया आदेश, यहां देखें पूरी लिस्ट
केंद्र की मोदी सरकार ने घाटे में चल रही 19 बड़ी सरकारी कंपनियों को बंद करने का आदेश दे दिया है. इसमें HMT, हिंदुस्तान केबल्स और इंडियन ड्रग्स जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं . केंद्र की मोदी सरकार ने घाटे में चल रही 19 बड़ी सरकारी कंपनियों को बंद करने का आदेश दे दिया है. इसमें HMT, हिंदुस्तान केबल्स और इंडियन ड्रग्स जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं. मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद अदूर प्रकाश के सवाल के जवाब में मोदी सरकार ने यह जानकारी दी. कांग्रेस सांसद अदूर प्रकाश ने भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय से पब्लिक सेक्टर की कंपनियों का ब्यौरा मांगा. अदूर प्रकाश केंद्र सरकार से सवाल भी पूछा कि क्या सरकार घाटे में चल रहे PSU को बंद करने या उनके प्राइवेटाइजेशन पर विचार कर रही है? भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय के मंत्री अरविंद गणपत सांवत ने अलग-अलग विभागों की घाटे में चल रही कंपनियों के बारे में जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने उन 19 पीएसयू कंपनियों की सूची भी जारी की जिसे बंद करने की कवायद हो रही है.
बंद होने जा रही कंपनियों की लिस्ट
मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इन कंपनियों तुंगभद्रा स्टील प्रोडक्ट्स लिमिटेड, HMT वॉचेज लिमिटेड, HMT चिनार वॉचेज लिमिटेड, HMT बियरिंग्स लिमिटेड, हिंदुस्तान केबल्स लिमिटेड, HMT लिमिटेड की ट्रैक्टर यूनिट और इंस्ट्रूमेंटेशन लिमिटेड की कोटा यूनिट, केंद्रीय अंतर्देशीय जल परिवहन निगम लिमिटेड, इंडियन ड्रग्स और राजस्थान ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड, IOCL-क्रेडा
बायोफ्यूल्स लिमिटेड, क्रेडा HPCL बायोफ्यूल्स लिमिटेड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह वन और वृक्षारोपण विकास निगम लिमिटेड, भारत वैगन एंड इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड, बर्न स्टैंडर्ड कंपनी लिमिटेड, सीएनए/एन2 ओ 4 प्लांट को छोड़कर हिंदुस्तान ऑर्गेनिक केमिकल्स लिमिटेड की रसायनी ईकाई में सभी संयंत्रों के संचालन को बंद करना, नेशनल जूट मैन्युफैक्चरर्स कॉर्पो. लिमिटेड, बर्ड्स जूट एंड एक्सपोर्ट लिमिटेड और एसटीसीएल लिमिटेड को बंद करने की मंजूरी दे दी गई है. Courtesy: ndtv
बच्चा नहीं चाहता था पति इसलिए महिला अफसर ने बेटे को जन्म देकर कर ली आत्महत्या
सुसाइड नोट में मृतक ज्योति ने अपने अबोध बच्चे के लिए न्याय की गुहार लगाई है. वह बिहार के पटना सिटी की रहने वाली थीं.
मायानगरी मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इंश्योरेंस सेक्टर की एक महिला प्रशासनिक अफसर ने अपने पति की हरकतों से तंग आकर मौत को गले लगा लिया. महिला की शादी 19 महीने पहले ही हुई थी. महिला गर्भवती थी, उसका पति चाहता था कि वह गर्भपात करा ले, लेकिन महिला बच्चे को जन्म देना चाहती थी. इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पटना से मुंबई आकर पहले बच्चे को जन्म दिया और फिर मौत को गले लगा लिया.
महिला ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें पति और उसके परिजनों पर खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही सुसाइड नोट में ज्योति ने अपने अबोध बच्चे के लिए न्याय की गुहार भी लगाई है. वहीं, घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं.
ज्योति ने अपनी बहन के घर लगा ली फांसी
मिली जानकारी के मुताबिक, पटना सिटी में रहने वाली ज्योति बाला की शादी नवंबर 2017 में सालिमपुर अहरा के रहने वाले विमल वर्मा से हुई थी. ज्योति बाला, द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में प्रशासनिक अधिकारी थीं. विमल, बैंक ऑफ बड़ौदा में बतौर प्रबंधक यूपी के सुल्तानपुर में काम करता है. 9 जून को महाराष्ट्र के बसई में ज्योति ने अपनी बहन के घर फांसी लगा ली ၊
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस ने पटना के सालिमपुर अहरा स्थित ससुराल, इलाहाबाद बैंक में कार्यरत ननद और पीएचईडी में कार्यरत ननदोई तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन घर पर ताला बंद मिला. मृतक ज्योति के पति ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ऑफिस में छुट्टी की एप्लीकेशन दे रखा है, जिसे ऑफिस के अधिकारी ने पुलिस को दिखाया ၊
Wednesday, June 26, 2019
गोड्डा पुलिस की कामयाबी का दिन रहा बुधवार, 5 देशी कट्टा 15 कारतूस के साथ 4 गिरफ्तार
शंकर कुमार ၊
गोड्डा/झारखंड: बुधवार का दिन गोड्डा पुलिस की कामयाबी के नाम रहा। इस कामयाबी की शुरुआत सुबह तकरीबन 10 बजे से हुई। जो दोपहर बाद तक जारी रही। सुबह गोड्डा कॉलेज के पास गुप्त सूचना के आधार पर एसपी शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल की अगुवाई में हुए ऑपरेशन में पुलिस ने 4 देशी कट्टा के साथ तीन को गिरफ्तार किया। यहां एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। जबकि मोतिया में कट्टा दिखाकर रंगदारी मांग रहे एक शख्स को दोपहर के वक्त गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को देखकर चारों वहां से भागने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन चारों भागने लगे। भागने के क्रम में अपराधियों की तरफ से फायरिंग भी की गई। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी फायरिंग की। और चार में से तीन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक भागने में कामयाब रहा।
इनके पास से चार देशी कट्टा, 12 जिंदा कारतूस, एक खोका और बिना नंबर का एक ऑटो बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में से कलाम अंसारी, जीतू महली (ऑटो चालक) और बिजो मंडल तीनों बिहार के जमुई के रहनेवाले हैं। पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
पुलिस को दूसरी कामयाबी मोतिया में मिली। जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने रंगदारी और अवैध वसूली कर रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया है। सोनू यादव मोतिया का ही रहनेवाला है। सोनू के पास से एक देशी कट्टा समेत तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
-
#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिम...