Wednesday, July 31, 2019

पलामू में अंधविश्वास में हुई थी नागेश्वर की हत्या, दो गिरफ्तार



न्यूज डेस्क ၊
पलामू-जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलसुलमा में पिछले दिनों हुई नागेश्वर सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में प्राथमिकी अभियुक्त हरिकेश सिंह और अप्राथमिकी अभियुक्त उमेश सिंह हैं। घटना में इस्तेमाल और साथ लाए दो तलवार, खून लगा गंजी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नागेश्वर की हत्या अंधविश्वास और जमीन विवाद में की गयी थी। गुप्त सूचना पर दुलसुलमा से पहले हरिकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार किया और घटना में शामिल अन्य।अपराधिकर्मियों की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त तलवार सहित अन्य सामान बरामद किए गए।
हरिकेश ने बताया कि घटना को चार अपराधियों ने अंजाम दिया था। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी तेज की गयी है। गिरफ्तारी में सतबरवा थाना प्रभारी रूपेश दुबे, सअनि रीतलाल यादव और लाल बिहारी सशस्त्र बल के साथ शामिल थे।

झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक श्री शंभु ठाकुर की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन




रांची ၊ आज दिनांक-31.07.2019 को पुलिस मुख्यालय, राँची परिसर में श्री शंभु ठाकुर, भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, झारखण्ड के वार्धक्य सेवानिवृत्ति के अवसर पर ‘‘विदाई समारोह‘‘ का आयोजन किया गया। इस समारोह के अवसर पर श्री के0एन0 चौबे, भा0पु0से0, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने श्री ठाकुर द्वारा विभिन्न पदों पर रहकर उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा पुलिस मुख्यालय परिवार की ओर से उन्हें भाव-भीनी विदाई दी गयी।

श्री शंभू ठाकुर, अविभाजित बिहार राज्य में वर्ष 1984 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पीटीसी, हजारीबाग में योगदान दिये तथा इनका जिला प्रशिक्षण राँची जिला में सम्पन्न हुआ। तदोपरांत इन्होंने एकीकृत बिहार में क्रमशः पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, चाईबासा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, हाजीपुर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, दरभंगा तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिहारशरीफ के पद पर पदस्थापित रहते हुए अपने कार्यों का सफलतापूर्वक निर्वह्न किया। राज्य विभाजन के पश्चात् इनका प्रथम पदस्थापन अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, हटिया, राँची के रूप में हुआ। पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति के पश्चात् इन्हें दिनांक-08.12.2007 से समादेष्टा, झासपु-10, राँची के पद पर पस्थापित किया गया। श्री ठाकुर ने समादेष्टा, आई0आर0बी0-2, पुलिस अधीक्षक, वितंतु, राँची, पुलिस अधीक्षक, नगर, राँची, पुलिस अधीक्षक, कोडरमा तथा ए0आई0जी0 टू डी0जी0पी0, झारखण्ड, राँची के पद पर सफलतापूर्वक अपनी सेवायें दीं। प्रोन्नति के उपरांत इन्होंने पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक, झारखण्ड, पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, बोकारो एवं क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोल्हान, चाईबासा के पद पर अपनी कार्यक्षमता प्रदर्शित किया। दिनांक-01.01.2018 को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति के पश्चात् इन्होंने पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, झारखण्ड तथा प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो के पद पर रहते हुए अपनी उत्कृष्ट सेवायें झारखण्ड पुलिस को दीं। इनके सेवाकाल में इन्हें अविभाजित बिहार में चार बार सोनपुर मेला में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के द्वारा सम्मानित किया गया। वर्ष 2009 में सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत किया गया तथा वर्ष 2017 में इन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया। वर्ष 2018 में इन्हें आंतरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया गया।

इस विदाई समारोह में श्री पी0आर0के0 नायडू, महानिदेशक, मुख्यालय, झारखण्ड, श्री अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा, झारखण्ड, श्री आर0 के0 मल्लिक, अपर पुलिस महानिदेशक, आधुनिकीकरण, झारखण्ड, श्री मुरारी लाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, झारखण्ड, श्री नवीन कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, झारखण्ड, श्री आशीष बत्रा, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, श्री अरूण कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, झारखण्ड, श्री अखिलेश झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, श्री अमोल वेणुकान्त होमकर, पुलिस उप-महानिरीक्षक, द0छो0क्षेत्र,राँची, श्री प्रभात कुमार, पुलिस उप-महानिरीक्षक, बोकारो, श्री मदन मोहन लाल, पुलिस उप-महानिरीक्षक, बजट, श्री कुलदीप द्विवेदी, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोल्हान, श्री पंकज कम्बोज, पुलिस उप-महानिरीक्षक, हजारीबाग, श्रीमती संगीता कुमारी, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक, झारखण्ड, श्री क्रान्ति कुमार गडि़देशी, पुलिस अधीक्षक, झारखण्ड जगुआर, डॉ शम्स तबरेज, एआईजी टू डीजीपी, झारखण्ड,     श्री मो अर्शी, पुलिस अधीक्षक, अभियान, झारखण्ड एवं श्रीमती संघ्यारानी मेहता पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड  के अतिरिक्त पुलिस मुख्यालय के अन्य सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अरूण कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, झारखण्ड के द्वारा किया गया।
 

रांची के चान्हो में कुएं में कूदकर आत्महत्या करने वाले मनरेगा किसान के परिजनों से मिला आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल



न्यूज डेस्क ၊
रांची ၊ आज दिनांक 31जुलाई 2019 दिन बुधवार को आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल चान्हो प्रखंड के पतरातू गांव पहुंचा और वहां  कुएं में कूदकर आत्महत्या करने वाले मनरेगा किसान लखन महतो  के परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात  के दौरान आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश की गई।स्वर्गीय लखन महतो के पुत्र सूरज ने बताया कि  उनके पिता लखन महतो साल भर से ज्यादा समय से मनरेगा के तहत बने कुएं के लंबित पैसे के भुकतान के लिए  चक्कर लगाते लगाते परेशान हो गए थे।  2017-18 में स्वीकृत योजना को उन्होंने रिश्तेदारों से 1 लाख 70 हज़ार कर्ज लेकर प्रखंड अधिकारियों के दबाव में पिछले जून 2018 में हीं कुँए का निर्माण पूरा करवा लिया था। परंतु काम पूरा होने के एक वर्ष से ज़्यादा बीत जाने के बाद भी उनको स्वीकृत राशि नहीं मिली। उसने आगे बताया कि खेती का समय नज़दीक आते ही इस वर्ष कर्ज देनेवालों  ने पिता से जब तकादा करना शुरू किया तब वे रोज़ प्रखंड कार्यालय भुगतान के लिए दौड़ लगाते रहे परंतु पैसा नहीं मिल पाया।
बताया कि कर्ज देनेवालों का बढ़ता दबाव और ब्लॉक के अधिकारियों की जानबूझकर की गई लापरवाही के चलते आत्महत्या के तीन-चार दिन पहले से वो ज़्यादा परेशान थे। प्रतिनिधि मंडल ने जब उस गाँव के अन्य  ग्रामीणों से बात की तो पता चला कि सिर्फ लखन महतो हीं नहीं बल्कि तीस से ज़्यादा किसानों का मनरेगा के तहत कुंआ निर्माण का करीब डेढ़-डेढ़ लाख रुपया प्रखंड कार्यालय की ओर से बकाया है। उनका कहना है कि  पदाधिकारी योजना स्वीकृति के बाद कार्य पूरा करने के लिए न सिर्फ दबाव बनाते हैं बल्कि धमकी भी देते हैं कि यदि कार्य जल्दी  पूरा नहीं हुआ तो योजना रद्द कर देंगे और लाभुक के ऊपर मुकदमा हो जाएगा। मजबूरी में लाभुक अपना पैसा लगाकर , कर्ज लेकर, मवेशी बेचकर और यहाँ तक कि ज़मीन भी बंधक रखकर  भी कार्य को पूरा करते हैं, पर जब भुगतान का समय आता है तो महीनों नहीं एक- एक साल में भी लाभुक को पैसा नहीं मिलता है। कमीशन और भ्रष्टाचार का जो सिस्टम है वो अलग। 
लखन महतो के भतीजे उमेश  महतो ने बताया कि  BDO और कर्मचारी दबाव बनाकर ग्रामीणों से कुआँ निर्माण करवाते है परन्तु खुद मनरेगा के पैसे का भुगतान सही समय पर नहीं करते, जिससे  किसान ऋणजाल में फंस जाते हैं।गाँव में मनरेगा के तहत बनाये जाने वाले बकरी शेड- गाय शेड योजना का भी यही हाल है। जहाँ लाभुकों ने अपना पैसा लगाकर कार्य किया परंतु उनका भुगतान भी नहीं हो रहा है।
आप ने कहा है कि इस परिस्थिति से यह स्पष्ट है कि श्री लखन महतो की आत्महत्या साधारण आत्म हत्या नहीं है बल्कि मनरेगा के तहत करवाये गए काम के बकाये राशि के  कर्ज में डूबे एक मजबूर किसान द्वारा उठाया गया कदम है। इतना ही नहीं लखन महतो की 80 वर्षीय माँ "गूँजरी देवी" ने बताया कि वे पिछले कई सालों से वृद्धा पेंशन के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं परंतु आज तक उन्हें पेंशन नहीं मिला।  आम आदमी पार्टी ने इस घटना  को लेकर माँग की है कि पूरे घटना की सीआईडी से जाँच करवाई जाए और नरेगा की बकाया राशि भुगतान नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर आत्म हत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया जाए, लखन महतो के परिवार को 15 लाख रु का मुआवजा दिया जाए, लखन महतो के परिवार सहित सभी ग्रामीणों का नरेगा  के तहत बकाये राशि का अविलंब भुगतान  हो, मृतक ग्रामीण की 80 वर्षीय माता को वृद्धा पेंशन एवं उसकी पत्नी को विधवा पेंशन अविलम्ब दिए जाएं।

प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष पवन पांडेय, प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह, प्रवक्ता कुणाल कश्यप एवं अमन साव शामिल थे।

Tuesday, July 30, 2019

बड़ी जीत, राज्यसभा में भी पास हुआ तीन तलाक बिल





राज्यसभा में तीन तलाक बिल पास हो गया है. राज्यसभा में इस बिल के पक्ष में 99 वोट पड़े वहीं इस बिल के विपक्ष में 84 वोट पड़े ၊राज्यसभा में तीन तलाक बिल पास हो गया है. राज्यसभा में इस बिल के पक्ष में 99 वोट पड़े वहीं इस बिल के विपक्ष में 84 वोट पड़े. चर्चा के बाद बिल को सेलेक्‍ट कमेटी के पास भेजने के प्रस्‍ताव पर वोटिंग कराई गई. अब किसी भी तरीके से तलाक देना अपराध है. बिल में 3 साल की सजा और जुर्माने का भी प्रावधान है.




राज्‍यसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के बाद बिल को सेलेक्‍ट कमेटी के पास भेजने के प्रस्‍ताव पर वोटिंग हुई. सदन में पर्ची के माध्‍यम से वोटिंग कराई गई. कई सांसदों ने बिल को कमेटी के पास भेजने की मांग की थी. लेकिन वोटिंग में सेलेक्ट कमेटी को भेजने का प्रस्ताव खारिज हो गया. सेलेक्ट कमेटी को बिल भेजने के प्रस्ताव के पक्ष में 84 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 100 वोट पड़े

बेखौफ अपराधियों ने पत्रकार को गोली मारकर बुरी तरह जख्मी किया;राज्य भर के पत्रकारों में उबाल,एकमात्र उपाय पत्रकार सुरक्षा कानून बताया






समस्तीपुर ၊ मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के हाटी गांव निवासी व एक दैनिक अखबार के पत्रकार प्रदीप कुमार को बेखौफ अपराधियों द्वारा पेट मे गोली मारकर बुरी तरह जख्मी करने की घटना की राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने तीव्र निंदा की है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार पर हमला लोकतंत्र पर हमला का पर्याय है और लोकतंत्र पर हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री शाहीन ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर पड़े खून के धब्बे से सम्पूर्ण बिहार में गुस्सा का आलम है।

वहीँ यह एक बेहद शर्मनाक व निंदनीय पहलु हैं। श्री शाहीन ने सरकार से पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करते हुए पत्रकार प्रदीप मंडल का समुचित ईलाज कराने, घायल पत्रकार के परिजनों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने तथा अपराधियों को त्वरित गिरफ्तार करने की मांग सरकार से की है।
 
उधर  ASP कामनीबाला के नेतृत्व मे SIT का गठन कर दिया गया  । कुख्यात सुशील शाह और अशोक कामत पर FIR किए जा चुके हैं । किंतु अपराधी घटना के 72 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है ।

राज्य में स्वर्णकार समाज की भूमिका अहम रही है -सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी


रामगढ़ ၊
रामगढ़ आभूषण व्यवसायिक संघ सह स्वर्णकार संघ ने गिरिडीह के नवनिर्वाचित सांसद सह राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री सह रामगढ़ के पूर्व विधायक माननीय श्री चंद्र प्रकाश चौधरी से मुलाकात की। सांसद श्री  चौधरी को रामगढ़ आभूषण व्यवसायी संघ के अध्यक्ष श्री अनिल प्रसाद के नेतृत्व में रामगढ़ जिले में स्वर्णकार को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया। इस पर गिरिडीह सांसद श्री चौधरी ने कहा कि राज्य में स्वर्णकार समाज की भूमिका का अहम योगदान है और उनकी भूमिका पूरे राष्ट्रनिर्माण में अहम है ၊ साथ ही कहा कि स्वर्णकार समाज को अपेक्षित हर संभव मदद किया जाएगा। इसके साथ ही व्यवसायिक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने गिरिडीह के नवनिर्वाचित सांसद को बूके देकर अभिनंदन एवं शुभकामनाएं दी । प्रतिनिधिमंडल में रविंद्र वर्मा नरेश प्रसाद दीपचंद प्रसाद,दसई साव,पंकज कुमार सोनी,तरुण वर्मा, राधेश्याम सोनी ,सचिन वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Sunday, July 28, 2019

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के कश्मीर घाटी दौरे पर संशय साफ हुई


 राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल के बिना किसी पूर्व जानकारी के कश्मीर घाटी पहुंचने के बाद अलग-अलग तरह के कयास लगाए जाने लगे थे. कोई उनके दौरे को अनुच्छेद 35ए से जोड़ रहा था तो किसी ने अनुमान लगाया था कि कश्मीर में कुछ बड़ा होने वाला है. इन सभी खबरों के बीच अब खुलासा हुआ है कि घाटी में एक बड़े आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए एनएसए अजित डोभाल ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की थी. इसी के साथ घाटी में सेना बढ़ाए जाने के निर्णय को आतंकी हमले की सूचना को देखते हुए मात्र सेना को मजबूत करना बताया गया है.
 दरअसल खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि कश्मीर घाटी में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों द्वारा एक बड़े आतंकवादी हमले की योजना बनाई जा रही है. खुफिया जानकारी को देखते हुए कश्मीर में अर्धसैनिक बलों की संख्या बढ़ाई गई.                   बताया जाता है कि अजित डोभाल दो दिन के दौरे पर श्रीनगर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया. डोभाल के इस दौरे को काफी सीक्रेट रखा गया था. बताया जाता है कि श्रीनगर पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही अधिकारियों को एनएसए के पहुंचने की जानकारी दी गई थी.

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...