Sunday, November 3, 2019

जिलाधिकारीअभिषेक सिंह ने किया छठ घाटों का मुआयना,भगवान भाष्कर को दिया अर्घ्य


दिनेश कुमार । गया  । आस्था का महापर्व छठ, 2019 के अवसर पर शनिवार को संध्या अर्घ्य के बाद रविवार को तड़के उगते सूर्य देव को छठ वर्तियों ने अर्घ्य दिया।इससे पूर्व जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा ने संयुक्त रूप से घाटों का मुआयना किया गया, जिसमें सर्वप्रथम रामशिला घाट पर गए जहां लाइट पर्याप्त मात्रा में नहीं थी।
कार्यपालक अभियंता, जल परिषद द्वारा सभी घाटों पर पानी का टैंकर लगाया गया है, जिनमें रामशिला घाट पर पानी का टैंकर घाट से काफी दूरी पर लगाया गया था, जिसके कारण छठ व्रतियों को पानी का उपयोग करने के लिए काफी दूर चलना पड़ता था। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को आदेश दिया कि एक और टैंकर घाट के समीप लगवाना सुनिश्चित करेंगे। घाट जाने के रास्ते में जहां कहीं भी पानी है तो उस पर बालू या मिट्टी डाल दिया जाए। रामशिला घाट पर एक स्लोप का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर छठ व्रती उपयोग कर सकेंगे। निरीक्षण के क्रम में स्लोप थोड़ा ऊंचा बनाया गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने उसे थोड़ा और ढाल करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत सीताकुंड घाट एवं केंदुई घाट का मुआयना किया। केंदुुई घाट पर काफी अच्छी व्यवस्था थी, जिसमें नियंत्रण कक्ष, एंबुलेंस, डॉक्टर, पर्याप्त संख्या में दवाएं, बच्चों के लिए पोलियो की दवा, सफाई कर्मी इत्यादि उपलब्ध हैं।
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से घाट पर जाकर शनिवार को सांध्य अर्घ्य दिया । इसके उपरांत निरीक्षण के क्रम में एक बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया था, जिसे 2 युवाओं ने नियंत्रण कक्ष को सौंपा। नियंत्रण कक्ष से लगातार उस बच्चे का नाम, उनके माता-पिता का नाम पुकारा गया, उनके परिजन रोते बिखलाते हुए काफी देर तक बाद नियंत्रण कक्ष पहुंचे, जिन्हें सर्वप्रथम जिला प्रशासन द्वारा बिठाया गया, पानी उपलब्ध कराया गया एवं उनके बच्चे को उन्हें सौंपा गया। परिजन बहुत खुश हुए और जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार को धन्यवाद दिया। 2 युवाओं जिन्होंने बच्चे को नियंत्रण कक्ष में पहुंचाया था, वह हैं *श्री राकेश कुमार*, पिता श्री दिनेश यादव, पता - भटबिघा, गया एवं *श्री प्रदीप कुमार*, पिता श्री चंद्रदेव चौधरी, पता - हनुमान नगर, गया है। जिलाधिकारी ने इन दोनों युवाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से इनका डिटेल निदेशक, डीआरडीए को रखने का आदेश दिया कि किसी विशेष कार्यक्रम में इन दोनों युवाओं को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा विष्णुपद घाट का निरीक्षण किया गया जहाँ थोड़ी गन्दगी मिली, नगर आयुक्त, नगर निगम, गया को आज रात तक सभी घाटों की सफाई पुनः करवाने का आदेश दिया।

पत्रकार विजय गुप्ता के हत्यारों को फांसी की सजा एवं सरकार द्वारा परिजनों को आर्थिक मदद की माँग


पत्रकार नहीं रहा सुरक्षित, धरना देकर पत्रकार ने मांगी सुरक्षा।

सेराज अहमद।कानपुर नगर, (उत्तर प्रदेश)।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, प्रेस क्लब आॅफ यूपी और आईना (न्याय का दर्पण) के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकारों पर हो रहे अनवरत हमले,फर्जी मुकदमे व हत्याओं के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन स्थानीय भारत माता की मूर्ति बड़ा चौराहे पर आयोजित किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कानपुर नगर जिला संरक्षक एजाज सिद्दीकी,अश्वनी दीक्षित,अजय पत्रकार ने कहा वर्तमान में पत्रकार बंधु उत्पीड़न का शिकार है,समाज को आईना दिखाने वाले आज खुद आईना बन कर रह गए हैं,किसी विशेष खबर पर पत्रकारों को प्रलोभन और धमकियां मिलना आम बात हो गई है,और सरकारी तंत्र से भी इन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है।
प्रेस क्लब आफ यू पी के प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव ने कहा प्रदेश में आजकल जिस तरह पत्रकारों की हत्याएं वह हमले हो रहे हैं उससे लगता है प्रदेश सरकार लोकतंत्र का गला घोटना चाहती है।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कानपुर नगर जिला महामंत्री हफीज अहमद खान ने पत्रकार एकता पर बल देते हुए कहा कि पत्रकार समाज की आवाज बनकर तो उस समाज को एकजुट कर देता है, लेकिन समाज का आईना दिखाने वाला पोर्टल, न्यूज़ चैनल में काम करने वाला पत्रकार स्व विजय गुप्ता  की हत्या कर दी गई । घटना को ले पत्रकारों में में काफी आक्रोश है, पत्रकारों ने एक स्वर में मांग की है कि हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए एवं परिवारजनों को ₹50 लाख की आर्थिक मदद सरकार द्वारा एवं सरकारी नौकरी दी जाए।कहा कि परंतु पत्रकार की किसी भी समस्या पर कोई सामाजिक व राजनीतिक दल पत्रकार की आवाज नहीं बनता है,यह लोकतंत्र के लिए बड़े शर्म की बात है, कि आज पत्रकारों को अपनी सुरक्षा के लिए धरना देना पड़ रहा है।
 इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कानपुर नगर जिलाध्यक्ष मुकीम अहमद कुरैशी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत को आजादी दिलाने में पत्रकारों की अहम भूमिका रही है,इसी शहर के मौलाना हसरत मोहानी व गणेश शंकर विद्यार्थी ने अपनी लेखनी से अंग्रेज सरकार की रातों की नींद हराम कर दी थी। भारत के विभिन्न प्रांतों व जिलों में उस वक्त के पत्रकारों ने अपनी बेबाक पत्रकारिता के बल पर अंग्रेज सरकार के छक्के छुड़ा दिए थे। परंतु आज जिस तरह सरकार पत्रकारों के प्रति लापरवाही बरत रही है उससे पत्रकारों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है, जो लोकतंत्र के लिए हानिकारक है।
 धरने की अध्यक्षता एजाज सिद्दीकी व संचालन कमर आलम ने किया।धरने में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार बृजेश दीक्षित , शीनू पत्रकार, हरिओम गुप्ता, नाजिम अली खान, महबूब आलम खान,महेंद्र सिंह यादव,कमर आलम, अमित त्रिवेदी,मुर्तुजा खान,दुष्यंत सिंह,दिलशाद खान,शमीम, मोहम्मद शाहिद, निजामुद्दीन इरशाद अहमद अभिषेक कठेरिया एसके मणि आदि पत्रकारगण मौजूद रहे।

हरियाणा के पानीपत से शुरु हो रेवाड़ी में दम तोड़ रही है पीएम मोदी की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान


रेवाडी ब्रेकिंग
जगदीश यादव ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत हरियाणा के पानीपत से शुरू होकर हरियाणा के रेवाडी में दम तोड़ रही है।

हरियाणा सी बी एस ई टॉपर बेटी  जो कुछ माह पहले गैंग रेप का शिकार हुई थी।
यह बेटी पढ़ना चाहती है और अपने ढंग से जीना चाहती है,और अपने साथ बीते उस कल को भूलना  चाहती है।

सच तो यह है समाज का एक हिस्सा ना तो इस बेटी को आगे बढ़ने दे रहा है और ना ही पढ़ने दे रहा है।
ताजा उदाहरण  इस बेटी को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। लेकिन   कालेज प्रबंधन द्वारा एग्जाम देते समय सामूहिक रूप से इस बेटी को बेईज्जत ओर अपमानित किया गया।
जिसके चलते यह बेटी अपना एग्जाम भी नही दे पाई।

शिकायत के बाद रेवाडी जिला उपायुक्त द्वारा एक टीम का गठन कर जांच करवाई गई।

जिसमे कॉलेज स्टाफ ओर  बाहरी तत्वों को दोषी पाया गया है।

पीड़ित बेटी सहित परिजनों का आरोपहै कि  सोची समझी साजिश के तहत करवाया गया पेपर केंसिल।

जांच कमेटी ने भी माना दो प्रोफेसर ओर एक महिला प्रोफेसर ने इस बेटी को एग्जाम में वंचित रखने में निभाई अहम भूमिका।

जांच कमेटी ने सभी आरोपियों पर आरोप सिद्ध कर आरोपी करार दे दिया है। 

कालेज प्रबंधन द्वारा अपमानित करने के बाद देश की इस होनहार बेटी को पढ़ाई छोड़ने को कर दिया है मजबूर।

पीड़ित परिवार ने रेवाडी जिला प्रशासन पर लगाये गंभीर आरोप

जांच के बहाने पिछले पांच महीनों से अधिकारी लगवा रहे है,अपने दफ्तरों के चक्कर।

पुलिस द्वारा दी गई सुरक्षा पर भी उठाए सवाल।

नारनौल फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में विचाराधीन मामला  होने के बावजूद भी पुलिस की ओर से  नही मिल पा रही है उचित सुरक्षा।

पीड़ित परिवार डर के साये में जीने को मजबूर।

इस परिवार की दर्द भरी कहानी जानने के बाद महसूस होता है। 
कि सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सिर्फ दिखावा साबित हो रहा है।

उक्त युवती ने मिडियाकर्मियों के सामने अपना दर्द बयां कर आगे पढ़ाई करने की इच्छा व्यक्त की है,लेकिन पूरा महकमा इसमे आड़े आ रहा है ।

Saturday, November 2, 2019

विष्णुगढ़ में श्री सूर्य देव की उपासना का महापर्व छठ पूजा पूर्ण श्रद्धा तथा भक्ति के साथ मनायी जा रही


विष्णुगढ़(हजारीबाग) ।
विष्णुगढ़ में श्री सूर्य देव की उपासना का महापर्व छठ पूजा पूर्ण श्रद्धा तथा भक्ति के साथ मनायी जा रही है।छठ पूजन के तृतीय दिवस पर शनिवार को छठ घाटों और जलाशयों में छठवर्तियों ने अस्तचलगामी भगवान भाष्कार को अर्घ्य दिया।
उधर ग्रामीण युवा संगठन समिति द्वारा विष्णुगढ़ के छठ घाटों की इस बार विशेष साफ-सफाई पर ध्यान दी गयी थी। जिसे लेकर ग्रमीण युवा संगठन समिति के पदाधिकारियों ने समिति के सदस्यों के साथ वहां की कमेटी एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हो रहे काम की सराहना की। साथ ही घाटों में साफ सफाई एवं सड़कों की मरम्मती को लेकर जोर-शोर से लगे कार्यकर्ताओ का हौसला अफजाई किया।ज्ञात हो कि छठ महापर्व के उपलक्ष पर आने वाले छठव्रतियों को कोई कठिनाई ना हो इसके लिए कई संगठनों ने अपने-अपने तरीकों से छठ घाटों पर सुविधा देने की व्यवस्था की है।
मौके पर  विष्णुगढ़ प्रखंड मुखिया संजय कसेरा, अजय कुमार,प्रभाकर कुमार,अरविंद विश्वकर्मा, राजू रवानी,अशोक पांडेय,ओंकारनाथ शर्मा, आशुतोष राणा,अनूप कसेरा  ,परवीन कुमार,कैलाश कुमार संचालन समिति सदस्य व ग्रमीण कार्यकर्ता          आदि लोग मौजूद थे। साथ मे कई प्रशासनिक  पदाधिकारी भी मौजूद थे।*

चुनाव आयोग ने जामताड़ा डीसी को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर एफआइआर दर्ज करने का दिया आदेश


सांसद निशिकांत दुबे विवादित भाषण प्रकरण: चुनाव आयोग ने जामताड़ा डीसी को सांसद पर एफआइआर दर्ज करने का दिया आदेश

विगत 23 अक्तूबर को जामताड़ा में आयोजित एक जनसभा में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा दिव्यांगों के बारे में आपत्तिजनक बात कहे जाने पर एफआइआर दर्ज कराया जाएगा। इस संबंध में चुनाव आयोग ने जामताड़ा डीसी को सांसद निशिकांत पर एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया है। ज्ञात हो कि सांसद ने अपने विवादित भाषण में यह कहा था कि 'भाजपा किसी भी लंगड़ा, लुल्हा, काना, डकैत को टिकट देती है तो आप रघुवर दास और नरेंद्र मोदी पर भरोसा रखकर उन्हें वोट देकर जिताने का काम करें।' सांसद के इस आपत्तिजनक भाषण के बाद झारखंड दिव्यांग मंच के बैनर तले झारखंड के कई इलाकों में सांसद का विरोध और पुतला दहन किया गया था। इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से भी की गई थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने सांसद पर एफआइआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। वहीं जामताड़ा डीसी ने कहा है कि उन्हें चुनाव आयोग का आदेश प्राप्त हो गया है। इस आदेश पर विधिसम्मत कार्यवाई करने के लिए एसडीओ को निदेशित कर दिया गया है।
बहरहाल, नि:शक्त व्यक्ति अधिकार एक्ट 2016 के तहत निशक्तजनों से भेदभाव करने की स्थिति में छह महीने से लेकर दो साल तक की कैद और 10 हजार रूपये से लेकर पांच लाख रूपये तक के जुर्माने की सजा सुनाई।

पटना:अथमलगोला में स्नान के क्रम में डूबा युवक,एनडीआरएफ कर रही तलाश




बाढ़। अथमलगोला थाना अंतर्गत जमालपुर निवासी हीरा मिस्री का बीस वर्षीय पुत्र शशि कुमार अपने परिजनों के साथ स्नान करने हेतु उक्त पुल घाट पर पहुंचा था।जहां स्नान करने के क्रम में वह डूब गया। घाट पर उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर से तलाश करते हुए इस घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को दी। घटना की सूचना मिलते ही वरीय उपसमाहर्ता सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित अनुराग, अंचलाधिकारी पंकज कुमार और थानाध्यक्ष उत्तम कुमार के निर्देश पर स्थानीय गोताखोरों ने  काफी देर तक प्रयास किया। लेकिन सफलता नही मिली।तत्पश्चात अधिकारियों ने एनडीआरएफ की टीम को बुलवाया। हालांकि देर शाम तक कड़ी मशक्कत के बाबजूद इस टीम को भी सफलता नही मिल पाई है।अंततः तलाशी अभियान रोकना पड़ गया।घटनास्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते डटे रहे।इधर डूबे हुए युवक के परिजनों के आंसू थमने का नाम नही ले रहे है।उक्त युवक के चाचा अनिल शर्मा ने बताया कि शशी स्वभाव से मिलनसार था।महापर्व के समय मे ही विपत्ति का ऐसा पहाड़ टूटा है।जिससे पूरा परिवार तो मर्माहत है ही गावँ में भी मातम सा छा गया है।

Friday, November 1, 2019

छठ व्रतियों के बीच केला और नारियल का दान


संजय विजित्वर (हाजीपुर)। हाजीपुर रेलवे जंक्शन परिसर स्थित शिव मंदिर पर छठ व्रतियों के लिए खरना के दिन केला और नारियल का दान हाजीपुर रेलवे जंक्शन परिसर स्थित गाड़ी पड़ाव के संवेदक बासकित राय और उनके सहयोगियों के द्वारा किया गया। दानशीलता का यह परिचय देने में जीआरपी  थानाध्यक्ष सिंहेश कुमार सिंह ,मुन्ना जी, अशोक बाबा, बाबू भाई ,आमोद पांडे ,रामू जी ,इंजीनियर संजीत विटाली राय तथा अन्य सहयोगियों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बासकित राय ने बताया कि दान करने से मां प्रसन्न होती हैं और उनके मन में दान शीलता की भावना गत कई वर्षों से है और यह पहला मौका नहीं है जब केला और नारियल का दान किया जा रहा है विगत दस वर्षों से दान किया जा रहा है और साल में ऐसे कई अवसर हैं जैसे सावन मास में कावड़ियों के लिए भंडारा , अष्टयाम के अवसर पर भंडारा,दुर्गा पूजा के अवसर पर भंडारा किया जाता है। इस कार्य में कई लोग उनको सहयोग करते हैं। दूसरी ओर जीआरपी थानाध्यक्ष सिंहेश कुमार सिंह ने भी हाजीपुर रेलवे जंक्शन पर गाड़ी के यात्रियों के बीच केला और नारियल का दान किया जिसमें बासकित राय और उनके सहयोगी ने सहयोग किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि  पुलिस वालों के दिल में भी दानशीलता की भावना होती है और ड्यूटी के क्रम में यह पुनीत भावना जगी है  तो इसी का एक परिचय छठव्रतियों के लिए इस दान के रूप में किया जा रहा है।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...