Saturday, December 28, 2019
महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी
Friday, December 27, 2019
अभिनेता कुशाल पंजाबी ने की सुसाइड; नोट छोड़ा, पुलिस अधिकारियों ने घटना के बारे में और विवरण का खुलासा किया
धनबाद:27 दिसम्बर 1975 को भारत के इतिहास के सबसे बडी़ खान दुर्घटना,जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी
न्यूज़ डेस्क। 27 दिसम्बर 1975 को भारत के इतिहास के सबसे बडी़ खान दुर्घटना धनबाद से 20 किलोमीटर दूर चासनाला में घटी, सरकारी आँकडों के अनुसार लगभग 375 लोग मारे गये थे। कोल इंडिया के अंतर्गत आनेवाली भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की चासनाला कोलियरी केपिट संख्या 1 और 2 के ठीकऊपर स्थित एक बडे़ जलागार (तलाब) में जमा करीब पाँच करोड़ गैलन पानी, खदान की छत को तोड़ता हुआ अचानक अंदर घुस गया ओर इस प्रलयकालीन बाढ़ में वहां काम करे, सभी लोग फँस गये। आनन-फानन में मंगाये गये पानी निकालने वाले पम्प छोटे पर गये, कलकत्ता स्थित विभिन्न प्राइवेट कंपनियों से संपर्क साधा गया, तब तक काफीं समय बीत गया, फँसें लोगों को निकाला नहीं जा सका। कंपनी प्रबंधक ने नोटिस बोर्ड में मारे गये लोग की लिस्ट लगा दी।
उस समय केन्द्र और राज्य दोनो जगह स्त्ताधारी काँग्रेस का अधिवेशन चंडीगढ में चल रहा था। जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, बिहार के मुख्यमंत्री डा जगन्नाथ मिश्र, खान मंत्री चंद्रदीप यादव, श्रम मंत्री रघुनाथ राव आदिभाग ले रहे थे। खान दुर्घटना की बात आग के तरह फैली, तब के देश विदेशों के अखबारो व समाचार तंत्रो ने प्रश्नों की बोछार कर दी। इधर चासनाला में पीडि़त परिवारजन और दुखी धनबादवासीयों की हिंसा की आंशका से जिले के आरक्षी आधीक्षक तारकेश्वर प्रसाद सिन्हा तथा उपायुक्त लक्ष्म्ण शुक्ला ने स्वंय कानुन व्वस्था की कमान संभाल ली थी और कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।
Thursday, December 26, 2019
पश्चिम बंगाल स्थित गंगासागर हिन्दुओं के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है;सारे तीर्थ बार-बार, गंगासागर एक बार'
पश्चिम बंगाल स्थित गंगासागर हिन्दुओं के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। मकर संक्रांति के दिन यहां देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहंुचकर स्नान करते हैं। स्नान के बाद इस दिन दान का भी विशेष महत्व होता है। यहां संक्रांति पर मेले का आयोजन भी किया जाता है। इसलिए कहा जाता है कि 'सारे तीर्थ बार-बार, गंगासागर एक बार'।
ज्योतिषियों की मानें तो इस ग्रहण का दुनिया के कई हिस्सों में विनाशकारी प्रभाव पड़ सकता है
न्यूज़ डेस्क।ग्रहण का प्रभाव क्या रहेगा: ये सूर्य ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में बना है। इसलिए व्यक्तिगत रूप से धनु राशि और मूल नक्षत्र में जन्मे लोगों पर इस ग्रहण का खास प्रभाव पड़ने वाला है। ज्योतिषियों की मानें तो इस ग्रहण का दुनिया के कई हिस्सों में विनाशकारी प्रभाव पड़ सकता है। राजनीति में कई उथल पुथल देखने को मिलेंगे। महंगाई बढ़ने के आसार रहेंगे। अपराधों में वृद्धि हो सकती है। ये देश की आंतरिक व्यवस्था को पूरी तरह से प्रभावित करता नजर आ रहा है। सूर्य ग्रहण के कारण देश के कुछ राज्यों में कानून व्यवस्था को चुनौती भी मिल सकती है। सूर्य ग्रहण के प्रभाव के चलते राजनीति के धुरधंरों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए राजनीति के लिहाज से इस ग्रहण को ठीक नहीं माना जा रहा है।
Wednesday, December 25, 2019
प्रेमिका से मिलने पहुंचा, घरवालों ने प्रेमी की गला दबाकर उसकी हत्या कर
प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक की हत्या का ताजा मामला जमुई जिले से सामने आया है. जहां एक आशिक को रात में अपनी प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया. प्रेमिका के घरवालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसकी डेड बॉडी को सड़क किनारे फेंक दिया. इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जमुई जिले के चकाई थाना इलाके की है. जहां एक महिला से अवैध संबंध रखने पर एक युवक को अपनी जान से हाथ धोनी पड़ी. रात में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे आशिक की प्रेमिका के घरवालों ने गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को जल खरिया गांव जाने वाली कच्ची सड़क किनारे फेंक दिया. मृतक की पहचान सुशील रजक के रूप में की गई है. जो राज मिस्त्री का काम करता था. बताया जा रहा है कि गांव की ही एक पड़ोसी महिला के साथ उसका अफेयर कई दिनों से चल रहा था.
मृतक युवक की मां लालमणि देवी ने बताया कि उसके बेटे का एक महिला के साथ नाजायज संबंध था. इसको लेकर हमेशा विवाद होते रहता था. उन्होंने बताया कि रात में खाना खाकर वह घर में ही सोया हुआ था. लेकिन सुबह में उसकी डेड बॉडी कच्ची सड़क से बरामद हुई. हालांकि युवक वहां कैसे पहुंचा. पुलिस इसकी छानबीन कर रही है. चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी के मुताबिक मृतक के गले पर निशान हैं जिसके बाद यह आशंका जताई गई है कि उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
खूंटी में श्रीमद भागवत कथा प्रारम्भ - आयोजन में भक्तों का हुजूम
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...







