पत्नी ने अपने सगे भईयो के साथ मिलकर की पति की निर्मम हत्या करवाई ,पारिवारिक विवाद और ओझा गुनी के मामले में हुई थी हत्या।चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहा गाँव में मिली थी सिरकटी लाश।चैनपुर थाना क्षेत्र के बाजार क्षेत्र का निवासी था मृतक, पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी बसंती देवी के साथ तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने लातेहार ज़िले से किया गिरफ्तार।हत्या में इस्तेमाल किए हुए टंगी ,चाकू भी बरामद।डीएसपी संदीप गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
Wednesday, January 22, 2020
तत्काल रेल टिकट के गोरख धंधे का हुआ पर्दाफाश,गिरिडीह के मुस्तफा समेत 24 गिरफ्तार
अवैध सॉफ्टवेर से तत्काल श्रेणी के रेल टिकटों की कालाबाजारी से जुड़े मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है. आरपीएफ ने दलालों के ऐसे गिरोह को दबोचा है, जिसके तार टिकटों की कालाबाजारी के साथ आतंकियों से भी जुड़े हैं।
गिरफ्तार दलालों में गिरिडीह (झारखंड) का रहने वाला मुख्य सूत्रधार गुलाम मुस्तफा समेत 24 लोग शामिल हैं. ये सभी आरोपी क्रिप्टो करंसी और हवाला (मनी लाॅन्ड्रिंग) के जरिए पैसा विदेश भेज रहे थे. मुस्तफा की गिरफ्तारी ओडिशा से की गई. वह बेंगलुरू से टिकटों की कालाबाजारी करता था.
इधर, आरपीएफ के महानिदेशक अरुण कुमार ने बताया कि इस गिरोह के पास उपलब्ध उन्नत तकनीक के बारे में भी पता चला है. इस गिरोह में 20 हजार से अधिक एजेंटों वाले 200 से 300 पैनल देश भर में सक्रिय हैं. इसका मास्टरमाइंड हामिद अशरफ दुबई में बैठा है.धनबाद डिवीजन के हजारीबाग रोड आरपीएफ पोस्ट में इस संबंध में दो मामले भी दर्ज किए गए हैं। आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट हेमंत कुमार ने बताया कि आरपीएफ मुख्यालय से मिले इनपुट पर सरिया, हजारीबाग, गोमिया, विष्णुगढ़ और चिचाकी आदि क्षेत्रों के कई लोगों से गुलाम मुस्तफा के प्रत्यक्ष संबंध के संकेत मिले हैं। स्थानीय पुलिस की सहायता से आरपीएफ गुलाम मुस्तफा के धंधे से जुड़े लोगों तक पहुंचने के प्रयास में है। कई लोगों के बैंक खाते, लैपटॉप और मोबाइल खंगाले जा रहे हैं।
वह बीते साल गोंडा स्कूल में धमाका करने के मामले से भी जुड़ा है. यह गिरोह पाकिस्तान के प्रतिबंधित संगठन तब्लीगी जमात से जुड़ा है. इसमें बेंगलुरु की एक सॉफ्टवेयर कंपनी भी साझीदार है और गुरुजी के काेडनेम वाला एक उच्च तकनीक में माहिर गिरोह को सक्रिय मदद देता है.
इस खुलासे के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), खुफिया ब्यूरो (आईबी), प्रवर्तन निदेशालय, कर्नाटक पुलिस की विशेष जांच इकाई भी जांच में जुड़ गई हैं।
अरुण कुमार के मुताबिक, टिकटों की कालाबाजारी में शामिल गिरोह का प्रमुख सदस्य गुलाम मुस्तफा हाल ही में भुवनेश्वर से पकड़ा गया था. उससे पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ. गिरोह के पास फर्जी आधार कार्ड एवं फर्जी पैन कार्ड बनाने की तकनीक है और बंगलादेश से लोगों को अवैध रूप से लाने एवं यहां बसाने का काम भी कर रहा था।
इस पूरे कालाबाजारी को हैंडल करने वाला दुबई में बैठा हामिद अशरफ मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. वह 2019 के गोंडा बम विस्फोट का आरोपी भी है. वर्ष 2016 में आरपीएफ ने हामिद अशरफ काे टिकट की कालाबाजारी में गिरफ्तार किया था. तत्काल टिकटों की कालाबाजारी से वह हर माह 15 करोड़ रुपए दुबई में बैठे-बैठे पाता है. अशरफ का सीधा कनेक्शन गुलमा मुस्तफा के साथ है।
मुस्तफा की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई ओडिशा के केंद्रपाड़ा स्थित मदरसाें से हुई है. बाद में वह यहां से बेंगलुरु चला गया. वहां उसने 2015 में रेलवे टिकट की दलाली शुरू की।
Tuesday, January 21, 2020
चाईबासा में पत्थलगड़ी समर्थकों ने की 7 लोगों की निर्मम हत्या,मुख्य मंत्री हेमंत नेदुख व्यक्त किया
चाईबासा । झारखण्ड के पश्चिम सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड में पत्थलगड़ी मामले को लेकर ग्रामीणों में मंगलवार को जमकर विवाद हुआ. विवाद इतना गहराया कि लोग एक दूसरे को मारने और मरने पर उतारू हो गये. इसके बाद पत्थलगड़ी के समर्थकों ने इसका विरोध करने पर लाठी- डंडे व घातक हथियार से हमला बोल दिया, जिससे उप मुखिया जेम्स बुढ़ समेत सात लोगों के मरने की बात सामने आ रही है, जबकि दो ग्रामीण लापता बताये जा रहे हैं. घटना मंगलवार की दोपहर की बतायी जा रही है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम सिंहभूम के बुरुगुलीकेला गांव की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गहरी चिन्ता और दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से मैं आहत हूँ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून सबसे उपर है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। राज्य की पुलिस जांच कर रही है। दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई और ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए वे आज सभी संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा करेंगे।
देर रात तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच पायी थी. इस वजह से पुलिस कुछ भी स्पष्ट बातें बताने में असमर्थ है. वहीं मृतकों की पहचान नहीं हो सकी हैं. पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने बताया कि गांव के एक उप मुखिया की हत्या होने की सूचना मिली है, जिसकी पुष्टि करायी जा रही है. मृतकों के शवों की तलाश करवायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की मंगलवार की दोपहर को हत्या के घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के कई पुलिस पदाधिकारियों के साथ देर शाम के समय लोढाई पहुंची थीं. घटनास्थल सोनुवा थाना से करीब 35 किलोमीटर दूर सुदूर की है. जिस जगह पर यह घटना हुई है, वह घने जंगल की बीच और नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले गांव में पत्थलगड़ी करने वालों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया था. बैठक में कुछ ग्रामीणों ने पत्थलगड़ी का विरोध किया था. इससे दो गुटों में विवाद हो गया था. इसके बाद दोनों गुटों में मारपीट भी हुई थी. हत्या की खबर से पुलिस में हड़कंप वहीं सात लोगों की हत्या के घटना की सूचना मिलने के बाद गुदड़ी थाना पुलिस से लेकर जिला पुलिस प्रशासन तक में हड़कंप मच गया. पुलिस घटना के सत्यापन में जुट गयी है. मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि उपमुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोग सोमवार से गायब हैं. कहीं उनकी हत्या तो नहीं की गयी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना का सत्यापन करने में जुट गयी है. गुदड़ी थाना पुलिस इस मामले में अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता रही है. पुलिस के घटनास्थल से सोनुआ वापस लौटने पर पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है. इस मामले में बुधवार को ही पूरा पर्दा उठेगा
बहादुरगंंज अलीहसन चौक का नया शाहिनबाग ,जहाँ हिन्दुस्तान के हस्तियों का आना बदस्तूर जारी है...
शशिकांत झा।#किशनगंज (बिहार )काले कानून को वापस कराने की लड़ाई काफी लम्वी है ,हमें गांधी जी के सिद्धांतों अहिंसा परमोधर्मः के रास्ते चलकर यह लड़ाई हमें जारी रखनी है ।उक्त बातें जिले के बहादुरगंज "शाहिनबाग अलीहसन चौक" पर आल इन्डिया कांग्रेस कमिटी ,अल्प संख्यक सेल के अध्यक्ष नदीम जावेद ने यहाँ सी ए ए एवं अन्य कानूनों के खिलाफ धरना पर बैठे लोगों के बीच कही ।इस आंदोलन का यहाँ बहादुरगंंज में आठवां दिन है ।जबकि बीते शाम को आंदोलन को समर्थन देने के लिए दिल्ली और पटना से यहाँ कई दिग्गज यहां आ पहुंचे ।
पिछले आठ दिनों से लगातार चल रहे यहां के इस आंदोलन में जहाँ लोग सी ए ए ,एन आर सी ,पी एन आर जैसे कानूनों को केंद्र सरकार से वापस लेने की मांगों पर डटे हैं ।वहीं शाहिनबाग दिल्ली की तर्ज पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने ने अपनी बुलंद आवाजों को शाहिनबाग तक पहुंचा कर बहादुरगंंज में भी एक नये शाहिनबाग को बना डाला है ।जहाँ सोमबार की देर शाम को बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मिन्नत रहमानी,साथ में मुमताज़ आलम रिज़वी ,इन्कलाब उर्दू के नेशनल व्यूरो चीफ मुमताज आलम रिजवी के अलावे नामचीन हस्तियों ने भी यहाँ धरना पर बैठे लोगों की हौसलाफजाई की ।वहीं इस नये शाहिनबाग ने डिटेंशन सेल में बंद हिंदू,मुसलमन ,सिख और ईशाई को जंजीरों में जकड़ा दिखाकर आंदोलन की एक नई तस्वीर पेश कर दी है।
वहीं यहाँ के नौजवानों की हौसला अफजाई और बेहतर ईन्तजा़मात में डा.सादाव अंजूम ,प्रींस आज़म ,जिशान गफ्फारी ,निसार ,शाहंशाह अकबर ,अलमास बदर ,कामरान मोअज्जम ,शादाव ,वसीम तथा अलीहसन चौक के जईफ और बुजुर्गों की पूरी मदद मिल रही है ।यहीं धरने में शामिलों का यह भी कहना था कि -दिल्ली पटना से लोग चलकर शाहिनबाग अलीहसन चौक पहुंच रहे हैं ।पर हमारे मुकामी नुमाईन्दे बगल से गुजर कर भी इधर का रुख नहीं कर पाते हैं ।हलांकि दोपहर को जनाधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के यहाँ इस धरनास्थल पर आने की सूचना है ।ऐसे में बहादुरगंंज अलीहसन चौक का यह शाहिनबाग यहाँ से वहाँ तक यादगार और नायाब बनता जा रहा है,जो किशनगंज हीं नहीं दिल्ली तक यहाँ की आवाजें गूंजने लगी है ।

बहादुरगंंज अलीहसन चौक का नया शाहिनबाग ,जहाँ हिन्दुस्तान के हस्तियों का आना वदस्तूर जारी है

Monday, January 20, 2020
बिहार में जन जीवन हरियाली के क्रम में किशनगंज का नजारा
शशिकांत झा। #किशनगंज (बिहार ) जिले से सटे भारत नेपाल सीमा के कई प्रखंडों में दिखा मानव श्रृंंखला का अदभुत और अनुपम दृश्य ,जहाँ स्कूली छात्र छात्राओं सहित बड़ी संख्याओं में लोग इस कार्यक्रम में भाग लिये ।जिसे कवर करने गई "तहलका लाईव" टीम ने बहादुरगंंज और दिघलबैंक प्रखंडों का दौरा किया । जहाँ सुरक्षा सेवा और वंधुत्व को कायम रखते हुऐ ,बाल विवाह ,दहेज उन्मूलन तथा शराबवंदी के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए कटिबद्ध दिखे ।दिघलबैंक से 15 किलोमीटर की दूरी पर बहादुरगंंज प्रखंड की चमक कुछ और हीं वयां करती देखी गई ।दिघलबैंक से बहादुरगंंज जीरो मील तक पूरी सड़कों के दोनों किनारे लम्बी लम्बी लोगों की लाईनों से पटी हुई थी ।जहाँ के बी डी ओ जुल्फिकार आदिल ,सी ओ कौशर ईमाम और थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने यहां की कमान सम्हाल रखी थी ।पर कुछ हीं दूरी पर जीरोमाइल एल आर पी पर एन आर सी ,सी ए ए और एन पी आर के विरोध में नौजवानों की टोली हाथों में तख्तियों लेकर खड़े थे ।जहाँ शाहिनबाग दिल्ली की तर्ज पर यहाँ अनिश्चितकालीन धरना को आयोजित करने बाले डा.सादाव अंजूम ,जिप प्रतिनिधि इमरान आलम ,वार्ड पार्षद प्रिंस आजम ,शाहंशाह अकबर ,मो.आमीर ,अब्दुल हमीद एवं निसार के साथ अनेक युवक खड़े थे ।जब इनसे जल जीवन हरियाली कार्यक्रम में सी ए ए एवं अन्य कानूनों का विरोध यहाँ क्यों ? तो इमरान आलम और डा.सादाब ने संयुक्तरुप से कहा कि -हम सरकार की नीतियों और ऐसे जनोपयोगी कार्यक्रमों के साथ हैं ।पर बिहार की सरकार केंद्र के काले कानून को वापस लेने में हमारा समर्थन करे ।हलाकि डा.सादाव और इनके साथियों की अनिश्चित धरना कार्यक्रम का आज यहाँ सातवां दिन है ।जहाँ लोग दिन रात धरने पर बैठे रहते हैं ।बहादुरगंंज अलीहसन चौक पर चल रहे धरनास्थल पर नेताओं के समर्थन में आने का सिलसिला जारी है ।पर समाजिक संगठन द्वारा आयोजित इस धरना कार्यक्रम का शांतिपूर्वक चलने की बातें लोगों की जुवानी बताई गई है ।
Sunday, January 19, 2020
धनबाद:हादसे के बाद 12 घंटे तक पड़ा रहा जख्मी युवक, मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
धनबाद। जिले में पुलिस की तरफ से लापरवाही बरतने का एक मामला सामने आया है. सड़क हादसे में जख्मी एक युवक को 12 घंटे बाद पीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया. जहां से डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया, रिम्स ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. युवक की मौत के लिए परिजनों ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है. परिजनों का कहना है कि पुलिस यदि पहले अस्पताल में भर्ती कराती तो शायद उसकी जान बच सकती थी. जबकि एक ही हादसे में दो अन्य घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया.देखें पूरी खबरसड़क दुर्घटना में हुए थे घायल
हरिहरपुर थाना क्षेत्र के गुमगसा के रहनेवाले 20 वर्षीय उज्वल मंडल गुरुवार को अपनी बाइक से किसी काम से तोपचांची गए थे. रात करीब 9 बजे वापस लौटने के दौरान तोपचांची थाना क्षेत्र के भुइयों चितरो में राह चल रहे 21 वर्षीय संजय महतो और एक अन्य युवक से बाइक की टक्कर हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने राह चल रहे संजय महतो और अन्य युवक जो इस दुर्घटना में घायल हो गए थे. उन्हें मौके से उठाकर साहूबहियार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. यहां डॉक्टरों ने संजय कुमार महतो को मृत घोषित कर दिया. जबकि एक अन्य युवक को हल्की चोट पुलिस ने बताया अपना पक्ष
इधर शुक्रवार को सुबह होने के बाद जिस स्थान पर हादसा हुआ था. उसके आसपास की झाड़ियों में उज्वल कुमार मंडल गंभीर अवस्था में जख्मी पड़ा मिला. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए108 नंबर की एंबुलेंस को फोन कर जख्मी उज्वल को पीएमसीएच भेजवाया. पुलिस ने उज्वल के घायल होने की सूचना परिजनों को दी गई. परिजन सीधे अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने उज्वल की हालत नाजुक देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि पुलिस यदि समय से उज्वल को अस्पताल लाती तो शायद उसकी जान बच सकती थी. उसकी मौत के लिए परिजनों ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं तोपचांची थाना की पुलिस ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि रात होने के कारण उज्वल आसपास कहीं नजर नहीं आया था. दूसरे दिन स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था और मामले की सूचना पुलिस को दी थी.
Subscribe to:
Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...