Saturday, January 25, 2020

डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने मुंगो, चन्दन कुरवा, गोरमा रा सहित कई गावों में वृद्धों को कम्बल वितरित किया


#नावाडीह/बोकारो। शनिवार को सुबह पेंक नारायणपुर थाना के मुंगो रांगामाटी गाँव से लौटने के क्रम में डुमरी क्षेत्र के विधायक जगरनाथ महतो ने मुंगो- रांगामाटी, चंदनकुरवा, गोरमारा आदि गाँवों में रुककर वृद्ध महिलाओं को कंबल भेंट किये और कुशलक्षेम पूछा।इस दौरान गोरमारा के पारटांड मुहल्ला में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति ठप रहने की शिकायत की गयी। विधायक श्री महतो ने शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। इस संदर्भ में विद्युत अभियंता को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

देवघर जिले के मधुपुर व सारठ से तीन साइबर आरोपी गिरफ्तार, अकूत संपत्ति अर्जित कर ली कन्हैया ने


देवघर जिले के मधुपुर व सारठ से तीन साइबर आरोपी गिरफ्तार

नकद 1 लाख 47 हजार 500 रुपए, 7 मोबाइल, 6 सिमकार्ड, 3 पासबुक व 2 एटीएम जब्त

देवघर। साइबर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में मधुपुर व सारठ थाना क्षेत्र से छापेमारी कर 3 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मधुपुर थाना क्षेत्र के गोनैया गांव निवासी गौतम कुमार दास पिता रघु दास, मिसरना गांव निवासी दीपू दास पिता ओमेश्वर दास व सारठ थाना क्षेत्र के बरदेही गांव निवासी कन्हैया कुमार पिता प्रताप कुमार महरा शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने नकद 1 लाख 47 हजार 500 रुपए, 7 मोबाइल फोन, 6 सिमकार्ड, 3 बैंक पासबुक व 2 एटीएम कार्ड भी जब्त किया है। गिरफ्तारी के संदर्भ में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उपरोक्त गांव के कुछ युवक लोगों को फोन कर उन्हें झांसे में लेकर साइबर ठगी का काम कर रहे हैं। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर साइबर पुलिस द्वारा मधुपुर व सारठ थाना क्षेत्र से छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद किए गए मोबाइल फोन, बैंक पासबुक व एटीएम कार्ड में साइबर क्राइम से संबंधित कई साक्ष्य पुलिस को प्राप्त हुआ है। जब्त किए हुए पैसे बरदहिया निवासी कन्हैया कुमार के घर से बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा कन्हैया की घर की तलाशी लेने के दौरान एक डब्बानुमा चीज पाया गया। जिसे पुलिस बलों द्वारा देखा गया तो उसमें पैसा छुपा कर रखा हुआ पाया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि कन्हैया कुमार ने साइबर क्राइम से अकूत  दौलत अर्जित कर ली है। कन्हैया कुमार अपने घर पर एक आलीशान मकान बनवा रहा है। उसके घर का मेन गेट 50 हजार रुपए से अधिक की कीमत की थी। उपरोक्त साइबर आरोपी के मोबाइल की जांच के दौरान उनके मोबाइल में ई वायर रुपे, जिंगोय, जेटा, म्यूजपे, आईआरसीटीसी आई मुद्रा, मार्केट्स सहित कई नए ई वोल्ट्स पाए गए हैं। जिनमें पैसे ट्रांजेक्शन करने के साक्ष्य पाए गए हैं। छापेमारी टीम का नेतृत्व साइबर डीएसपी नेहा बाला कर रही थी जबकि टीम में साइबर थाना की इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, पीएसआई शैलेश कुमार पांडे, प्रेम प्रदीप कुमार, कुलदीप यादव, आरक्षी सपन मंडल, तीरथ कुमार सिंह, प्रदीप मंडल, वरुण कुमार दर्वे, विजय मंडल, मंगल टुड्डू, सुरेश मरांडी, भूषण एक्का, दीपेश सिंह व विक्रम सिंह शामिल थे।

दो दिन में नावाडीह के जूनोडीह का पथलशिलवा मुहल्ला रौशन होगा :जगरनाथ महतो,डुमरी विधायक





बासुबिहारीमहतो। #नावाडीह/बोकारो।  नावाडीह प्रखंड के जूनोडीह गाँव में पथलशिलवा मुहल्ला का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण विगत दो महीने से उक्त मुहल्लावासी अंधेरे में रह रहे थे। मगर अब दो दिन में वह मुहल्ला रौशन हो जायेगा। यह विचार व्यक्त करते हुए विधायक जगरनाथ महतो ने कहा  कि 63 केबी का नया ट्रांसफार्मर  स्वीकृत होने के बावजूद भी कुछ लोग वहाँ नया ट्रांसफार्मर नही लगाने दे रहे थे। जब जब विभाग के लोग काम करने को आते वे लोग बखेड़ा खड़ा कर देते थे।इस तरह दो माह का समय गुजर गया।मगर लोगों को समझा बुझाकर विवाद को सलटा लिया गया है । अब दो दिन में उस मुहल्ला में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जायगी। 
 
हुआ यूं कि गुरुवार को विधायक श्री महतो जूनोडीह गाँव आये थे।उस दौरान उक्त मुहल्ले की महिलाओं ने विधायक से समस्या की चर्चा करते हुए समाधान करने के लिए उनसे पहल करने की गुहार लगायी। विधायक श्री महतो ने ग्रामीणों और विभाग के अधिकारियों को अगले दिन विवादित स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। उसके मुताबिक शुक्रवार को विवाद करनेवाले लोगों की बात सुनी गयी। उसके बाद विचार विमर्श कर विधायक महतो ने  तत्काल बताये गये स्थान पर ग्रामीणो से ही गैंता कुदाल चलवा कर काम शुरू करवा दिये।  साथ ही अधिकारियों को पोल,एंगल आदि आवश्यक सामान तत्काल मुहैया कराने का निर्देश दिया।


बिजली विभाग के एसडीओ सौरभ आनंद, जेई कुन्नूराम टुडू, फील्ड मिस्त्री सत्येन्द्र महतो,नरेश कुमार आदि मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि आज से ही ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरु कर दिया जायगा।नावाडीह थाना प्रभारी अनिल उराँव, पूर्व सरपंच दीप नारायण महतो,झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष तापेश्वर महतो,गणेश महतो उर्फ पारो, खुदेश्वर महतो सहित बहुत से ग्रामीण मौजूद थे।

Friday, January 24, 2020

देवघर पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र कुमार सिंह ने की अपील;साइबर क्राईम के प्रति खूद भी जागरूक हो, दूसरों को भी जागरूक करें



#देवघर।पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह ने साइबर अपराध को लेकर जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि तकनीकी बढ़ने के साथ ही साइबर क्राईम में भी काफी तेजी आयी हैं। ऐसे में आजकल साइबर अपराधियों ने एक नया तरीका ईजाद किया है। जो आजकल बहुत खतरनाक साबित हो रहा है। साइबर अपराधी के द्वारा आपका फेसबुक प्रोफाइल से आपका फोटो डाउनलोड करके एक न्यु प्रोफाइल बना दी जाती है और फिर उसमे उन्ही लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है जो आपकी ओरीजनल प्रोफाइल में है। वे लोग आपकी प्रोफाइल समझ कर फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेते हैं। उसके बाद साइबर अपराधी द्वारा आपकी फ्रेंड लिस्ट में ऐड लोगों को फेसबुक मेसेंजर के जरिये पर्सनल चैट में कहा जाता है कि मेरे बच्चें का एक्सीडेंट (कोई भी पारिवारीक बहाना) हो गया है इसलिए मुझे अर्जेंट पैसों की जरूरत है और एक PAYTM No- देता है। एक्सीडेंट की खबर सुनकर लोग जल्दी पैसा टूरांसफर कर देते हैं, और आपके साथ एक बहुत बड़ा फ्रॉड होता है। अपनी लिस्ट में जितने भी दोस्त है सबको एक मेसेज डाल दो कि ऐसी कोई चैट आये तो बिना जाँच पड़ताल के कोई पैसा ट्रांसफर न करें। 
     साइबर अपराध से स्वयं भी बचे तथा अपने दोस्तों व रिस्तेदारों को भी इसकी जानकारी देकर फ्रॉड से बचायें। साइबर क्राईम के प्रति खूद भी जागरूक हो, दूसरों को भी जागरूक करें।              

Thursday, January 23, 2020

ऋचा चड्ढा ने नेशनल हग डे पर खुशी फैलाने के लिए "फ्री हग्स" के साथ मुंबई की सड़कों पर कदम रखा!





#मुंबई। तेजी से उभरती हुई युवाओं के लिए उनकी अनकही ईमानदारी के कारण, ऋचा चड्ढा हाल ही में एक आराध्य ad सामाजिक प्रयोग ’के लिए सड़कों पर उतरीं।
 पंगा और अन्य प्री-प्रोडक्शन कार्य के प्रचार में व्यस्त होने के बावजूद, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय हग दिवस पर एक दिलचस्प पहल की कोशिश की।


 ऐसे समय में जब हम दोनों चरमपंथ में वृद्धि के साथ-साथ विश्व स्तर पर सामाजिक कारणों के बारे में जागरूकता बढ़ाते हुए देख रहे हैं, अभिनेत्री ने कार्टर रोड, बांद्रा में एक हाथ से पेंट किए गए H फ्री हग्स ’साइन पर घूमने का फैसला किया।  उसने गहरे रंग के चश्मे पहने, क्योंकि वह पहचाना जाना नहीं चाहती थी, लेकिन सिर्फ एक नागरिक के रूप में गले लगाना चाहती थी और एक सेलिब्रिटी नहीं।  हालांकि कुछ प्रशंसकों ने अंततः उसे पहचान लिया, लेकिन उसने आसानी से अजनबियों और राहगीरों को गले लगाया।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा धरना के दौरान पुलिस ने त्वरित की कार्रवाई


#नई दिल्ली।अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा एक धरना प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों की बातें थाना प्रभारी ने सुनी और उस पर तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जैसा कि मामला थाना ज्योति नगर का है और वहां के थाना प्रभारी ने जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के पत्रकार थाने के बाहर धरने पर बैठने जा रहे हैं।उन्होंने तुरंत ही सभी पत्रकारों को अंदर बुलाया और मामले को ले कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही शाम रहते ही दोबारा से पीड़ित पत्रकार को बुलाया गया।
उनके सामने ही आरोपी के लिए एक नोटिस तैयार किया गया और उस नोटिस की सर्विस कल सुबह तक कराने के आदेश दिए। एबीपी एस एस पुलिस की इस कार्रवाई से बहुत संतुष्ट हैं और खुश हैं। यही चाहते हैं कि पत्रकार को इस तरीके से इंसाफ मिले। प्रशासन पत्रकारों का सहयोग करें क्योंकि पत्रकार प्रशासन के हमेशा साथ रहते हैं, साथ चलते हैं तो शासन की हर कार्रवाई से पब्लिक को अवगत कराते हैं। आज हमें प्रशासन के इस व्यवहार से बहुत खुशी मिली, संतुष्टि हुई और पत्रकार एकता का एक बहुत बड़ा  रूप देखने को मिला।

Wednesday, January 22, 2020

झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार जनता की भावनाओं के अनुरूप काम करेगी:शिबू सोरेन


बासु बिहारी महतो
।#नावाडीह/बोकारो।झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी का आज नावाडीह प्रखंड के कुड़ीबुरु  धरोम गढ़ में आगमन हुआ।


झामुमो सुप्रीमो एवं झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने बुधवार को बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड अन्तर्गत पलामू पंंचायत में स्थित कुड़ी बुरु धरोमगढ़ में  पूजा अर्चना करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में पूर्ण बहुत की सरकार है। मंत्रीमंडल के विस्तार के बाद सरकार जनता की भावनाओं के अनुरूप ही विकास के सारे काम करेगी।यह जनता के विश्वास पर खरा उतरने को हर संभव काम करेगी।
डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन जी के नेतृत्त्व में अब राज्य का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने पिछले पंद्रह साल के कार्यकाल में विकास के सर संभव कार्य किये। जिस ऊपरघाट को पिछड़ा इलाका के नाम से जानते थे आज वहाँ पानी, बिजली,सड़क,पुल-पुलिया, स्कूल, अस्पताल हर तरह के विकास कार्य होने के फलस्वरूप क्षेत्र के किसी इलाके से पिछड़ा नही है।उन्होंने लोगों से बच्चे बच्चियों को पढ़ने पढ़ाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें पढ़ाई के मामले में हर संभव सहयोग करने का विश्वास दिलाया।सभा को बोकारो जिला परिषद के उपाध्यक्ष सह झामुमो के जिलाध्यक्ष हीरा लाल मांझी,जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, बृजलाल हंसदा ,झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो ,संतोष प्रजापति,आदि ने भी संबोधित किया। मंच संचालन पवन हंसदा ने किया।  इससे पूर्व आयोजन समिति की ओर से झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन सहित सभी आमंत्रित अतिथियों को माल्यार्पण कर किया गया। वहीं अध्यक्ष बालेश्वर हंसदा, सचिव रामलाल मरांडी,जयदेव सोरेन, पूर्व मुखिया बसंत राय, सोनाराम हेम्ब्रम,  राजेश हेम्ब्रम,गोबिंद किस्कू, हरिलाल महतो, मकसूद आलम,राम सहाय मुर्मु,जागेश्वर महतो,फुलचंद किस्कू सहित बहुत से गणमान्य लोग पहुंचे थे।


कार्यक्रम के दौरान गरीब असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया
 
 
बेरमो अनुमंडल के एसडीपीओ तथा नावाडीह के बीडीओ पीसी दास के  नेतृत्त्व में पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी कार्तिक महतो और जिला पुलिस बल के जवानों के माध्यम से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...