अशोक कुमार।#बगोदर/गिरिडीह। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बगोदर प्रखण्ड अन्तर्गत पूर्वी जोन के जिला परिषद सदस्य गजेन्द्र उर्फ राजेन्द्र महतो अपने निजी खर्च से बेको पूर्वी पंचायत के कई गाँवों में सेनिटाइजर का छिडकाव कर रहें हैं၊ बता दे कि 2 पिछले दो दिनों से अपने क्षेत्र के सभी गाँवों में लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है၊इधर जैसे ही सेनीटाइज करने के लिए यादव टोला, बेको पहुंचे तो वहाँ अपने अपने छतों से सेनीटाइज करने वाले लोगों पर स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया၊ साथ ही लोगों ने इस तरह के कार्य के लिए जिला परिषद के कार्य की सराहना की၊ वहीं जिला परिषद सदस्य ने कहा कि मैं हमेशा से ही समाज सेवा के प्रति तत्पर हूं, औेर आगे भी इस तरह के समाज सेवा जैसे जनकल्याणकारी कार्यो के लिए दिन रात एक कर दूंगा। उन्होंने कहा कि जब भी गाँव में असहाय गरीबो को आवश्यकता हुई है जरूरतमंद लोगो की मदद किया हूं, औेर आगे भी करता रहूँगा၊ साथ ही ये भी कहा कि ऐसे महामारी से बचने के लिए लोगों को सजग रहने की जरूरत हैं, लॉकडाउन का पालन करे ,घर पर ही रहें, जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले ओर सोशल डिस्टेंश का पालन करे। श्री महतो ने कहा, जान है, तो जहान है। मौके पर कमोद यादव, शंभु महतो, भुनेश्वर महतो आदि मौजूद थे।
Sunday, April 19, 2020
जिप सदस्य ने निजी खर्च पर किया कई गांवों में सैनिटाइजर का छिड़काव,लोगों ने बरसाए फूल

Saturday, April 18, 2020
एक आईपीएस अधिकारी के पिता रिटायर्ड डीडीसी का मिला कोरोना पॉजिटिव
जानकारी अनुसार, बरियातू थाना क्षेत्र के जोड़ा तालाब स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले एक अधिकारी के पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार,अधिकारी के पिता को तीन दिन पहले राँची से एयर एंबुलेंस के द्वारा दिल्ली ले जाया गया जहां पर शनिवार को वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राँची जिला प्रशासन की टीम के द्वारा एक निजी हॉस्पिटल और जोड़ा तालाब स्थित एक अपार्टमेंट को सील किया जा रहा है।
कोरोना से डरें, घर मे रहें
हिंदपीढ़ी के बाद बरियातू में संक्रमण का खतरा।ब्रेन हेमरेज के बाद आईपीएस अधिकारी के पिता को तीन अलग अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया था। 16 अप्रैल को एयर एम्बुलेंस से मेदांता गुड़गांव भेजा गया था। वहीं कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
रांची के हिंदपीढ़ी में मिला त्रिनिदाद निवासी एक और कोरोना पॉजिटिव, राज्य में कुल संख्या हुई 33
*BIG BREAKING:*
रांची के हिंदपीढ़ी में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, राज्य में कुल संख्या हुई 33
त्रिनिदाद का है रहने वाला संक्रमित युवक
#रांची। पॉजिटिव नया मरीज तबलीगी जमात से जुड़ा हुआ है। और राँची के खेलगांव स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती है। पहली जांच में उसकी रिपोर्ट निगेविट आयी थी, लेकिन दूसरी जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित शख्स त्रिनिदाद एंड टोबैगो का रहने वाला है,और 33 साल का है। ये उन्हीं 17 विदेशियों में शामिल हैं, जिन्हें हिंदपीढ़ी इलाके के एक मस्जिद से निकालकर खेलगांव स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भेजा गया था। इन्हीं में से एक मलेशियाई महिला राज्य का पहला कोरोना मरीज है।
Thursday, April 16, 2020
गिरिडीह:बगोदर के भाकपा माले विधायक को हुआ बुखार, हो गए होम क्वारंटाइन
अशोक कुमार।बगोदर विधान सभा क्षेत्र के सीपीआई (एमएल) विधायक विनोद कुमार सिंह ने गुरुवार को खुद अस्वस्थ होने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। बताया गया कि विधायक को बुखार है। सिविल सर्जन अवधेश कुमार सिन्हा ने भी कहा कि विधायक के बीमार पड़ने की सूचना मिली है। शुक्रवार को उनकी जांच की जाएगी। फिलहाल वे होम क्वारंटाइन पर चले गए हैं।
फेस बुक वाल पर विधायक ने लिखा कि साथियों, मैं थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं। अत: अगली सूचना तक कृपया हमसे मिलने घर न आएं। मैं भी बाहर नहीं निकल पाऊंगा। मोबाइल जिम्मेवार साथी उठाते रहेंगे। उनसे बात होती रहेगी। कोई अति आवश्यक स्थिति हो तो मुझे एसएमएस करें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि ग्राम-पंचायत के आधार पर बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों का शहर के आधार पर विस्तृत विवरण तैयार रखें। ताकि उन्हें डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी जा सके।
विधायक के साथ रहने वाले माले नेता संदीप जयसवाल ने कहा कि विधायक लगातार जनता को मदद पहुंचाते रहे हैं। थकान के कारण उन्हें बुखार हो गया है। उनके चाहने वालों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Tuesday, April 14, 2020
मुंबई के बांद्रा में हजारों लोग रोड पर निकले, घर जाने की कर रहे थे मांग
✒✒✒✒✒
KAMLESH.#मुंबई: कोरोना वायरस के कारण लगातार देश में खतरा बढ़ रहा है. इसी बीच मुंबई से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें खुलेआम देखा जा रहा है कि लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया. करीब तीन हजार मजदूर बांद्रा सेंट्रल पर इकट्ठा हो गए. इन सभी मजदूरों की मांग थी कि उन्हें उनके गांव जाने की इजाजत दी जाए.
शुरुआत में तो पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की. लेकिन जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर लोगों को तितर-बितर किया. जानकारी के मुताबिक इस भीड़ में कामगार मजदूर थे. जिनका कहना था कि उनके पास खाने-पीने की कोई सुविधा नहीं. एडिशनल कमिश्नर ने कहा कि कई लोगों की मांग थी कि उन्हें उनके गांव भेजा जाए.
जिसके बाद राशन का ट्रक लाकर 400-500 लोगों को राशन भी बांटा गया. वहीं कई लोगों को यह भी कहा गया कि अगर उनके पास रहने की व्यवस्था न हो तो वह शेल्टर होम में रह सकते हैं. लेकिन कुछ लोग थे जो लगातार बस अपने घर जाने की जिद पर अड़े थे. जिसके कारण उन्हें तितर बितर करने के लिए बल प्रयोग किया गया.
अफवाहों से इकट्ठा हुए लोग
लोगों को उम्मीद थी कि 14 अप्रैल के बाद लॉक डाउन खत्म हो जाएगा. लेकिन हालतों को देखते हुए लॉक डाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक यह भीड़ सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह के कारण इकट्ठा हुई थी.
Sunday, April 12, 2020
BIG BREAKING : बोकारो में फिर मिले 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज, झारखंड में कुल संख्या हुई 19
इसके बाद अब झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 हो गयी है. नये पॉजिटिव संक्रमण में बोकारो से 2 और रांची, हजारीबाग व कोडरमा जिला के एक-एक मरीज शामिल हैं. झराखंड के कोडरमा जिले से यह कोरोना का पहला मामला सामने आया है.
मालूम हो कि इससे पहले भी बोकारो में शुक्रवार की देर रात एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है. इससे पूर्व भी गुरुवार को बोकारो में चार और रांची में पांच नए मामलों की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया था. इनमें से एक मरीज की बोकारो में मौत भी हो गई थी. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है.
कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर झारखंड सरकार चिंतित है और हर जरूरी कदम उठा रही है. जांच में तेजी लाने के उद्देश्ये से सरकार रांची के इटकी में और धनबाद के पाटलीपुत्र मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में दो नई प्रयोगशालाएं स्थापित की है. साथ ही केंद्र सरकार से भी जरूरी उपकरण और दवाईयों की मांग की है.
पहला केस : झारखंड में पहला केस 31 मार्च को राजधानी के हिंदपीढ़ी से सामने आया था. जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी. महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी. पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी. जिसके बाद संक्रमित महिला को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया.
दूसरा केस : राज्य में दूसरा कोरोना पॉजिटिव का मामला 2 अप्रैल को आया था. वह हजारीबाग के विष्णुगढ़ का रहनेवाला था और कुछ दिन पहले ही बंगाल के आसनसोल से विष्णुवगढ़ लौटा था.
तीसरा केस : राज्यह में तीसरा कोरोना केस 5 अप्रैल को बोकारो से सामने आया था. वह महिला अपने परिवार के साथ बांग्लादेश से लौटी थी. जांच के बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद पूरे परिवार को क्वाहरंटाइन में रखा गया था. वो महिला तबलीगी जमात में शामिल हुई थी.
चौथा केस : राज्यो में चौथे कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि 6 अप्रैल को हुई थी. राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. उनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है. वह डायलिसिस की मरीज थी और बरियातू के नेफ्रॉन क्लीननिक में डायलिसिस कराती थी. सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने नेफ्रॉन क्लीीनिक के 36 लोगों को क्वाकरंटाइन में रखा.
वहीं नौ अप्रैल को राज्यव में एक साथ कोरोना पॉजिटिव के नौ मामले सामने आये. जिसमें रांची के हिंदपीढ़ी के पांच और बोकारो से 4 मरीज सामने आये. इनमें से बोकारो के एक कोरोना पॉजिटिव बुर्जुग मरीज की मौत हो गई।

Subscribe to:
Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
-
#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिम...