Saturday, July 6, 2019

नीम हकीम ने की 'इलाज' के बहाने 22 साल और 16 साल की लड़की से रेप, महिलाओं ने पीट-पीट कर मार डाला

       
असम के वेस्ट कार्बी आंगलांग जिले में भीड़ ने एक नीमहकीम को पीट-पीट कर मार डाला। इस व्यक्ति पर 22 साल की महिला और 16 साल की लड़की से इलाज के बहाने रेप का आरोप था।
 असम में महिलाओं ने एक 22 वर्षीय युवती और 16 साल की लड़की के साथ रेप करने के आरोप में एक नीम-हकीम को पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 22 साल की महिला और उसकी 16 साल की रिश्तेदार की तरफ से रेप के आरोप के बाद महिलाओं की भीड़ ने इस वारदात को अंजाम दिया। वेस्ट कार्बी आंगलांग जिले के एसपी ने कहा कि आरोपी पड़ोस के हजोई जिले का रहने वाला था।
 नीम-हकीम इन दोनों के घर एक दृष्टिहीन महिला का ‘इलाज’ करने गया था। 3 जुलाई को आरोपी ने कथित रूप से दुबारा उनके घर गया और पूजा पूरी करने की बात कही। पूजा के बाद उसने अलग से पूजा के नाम पर 22 साल की महिला को अलग कमरे में ले गया। इसके बाद उसने कमरे में महिला के साथ रेप किया। परिवार का आरोप है कि उसने कमरे में महिला का रेप किया और उसे धमकी दी कि यदि उसने इसके बारे में किसी को बताया तो उसके परिवार को मार देगा।
 एसपी ने बताया, ‘पुलिस को जैसे ही पता लगा कि महिलाओं की भीड़ आरोपी को पीट रही है, उसे वहां से छुड़ाया गया।’ उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी ने बताया कि दो केस दर्ज किए गए हैं। एक आरोपी की हत्या और दूसरा कथित रूप से रेप का।

केन्द्रीय बजट में इस बार भी पेट्रोल - डीजल GST से बाहर ; अलग अलग राज्यों में पूर्ववत ही VAT लागू, बढ़े मूल्य



वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को अपना पहला बजट पूरे ताम झाम के साथ पेश किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का भी यह पहला बजट है।                                                   
पूर्व की परंपरा को छोड़ते हुए देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को केंद्रीय बजट के दस्तावेज एक लाल बैग में लेकर पहुंचीं। ‘ब्रीफकेस‘ नहीं बही-खाता लेकर बजट पेश की वित्तमंत्री। बही खाते से नया क्या संदेश दी जा रही , सवाल वह नहीं है ၊(फोटो-पीटीआई)                                 जीएसटी के लागू होने से पहले महंगा/सस्ता हर बजट का आकर्षण हुआ करता था, लेकिन अब ज्यादातर चीजें जीएसटी काउंसिल से तय होती हैं। फिर भी बजट में टैक्स दरों में बदलाव की वजह से कुछ चीजें महंगी या सस्ती हुई हैं। आइए नजर डालते हैं कि कौन सी चीजें महंगी हुई हैं और कौन सी चीजें सस्ती !          ये चीजें महंगी हुईं

पेट्रोल और डीजल

सिगरेट, हुक्का और चबाने वाला तंबाकू
सोना और चांदी
पूरी तरह आयातित कार
स्प्लिट एयर-कंडिशनर
लाउडस्पीकर
डिजिटल विडियो रिकॉर्डर
आयातित किताबें
सीसीटीवी कैमरा
काजू
आयातित प्लास्टिक
साबुन निर्माण का कच्चा माल
विनाइल फ्लोरिंग, टाइल्स
ऑप्टिकल फाइबर

सिरेमिक टाइल्स और वॉल टाइल्स
आयातित स्टेनलेस स्टील के प्रॉडक्ट्स
आयातित ऑटो पार्ट्स
न्यूजप्रिंट और अखबारों व पत्रिकाओं के कागज
संगमरमर
फर्निचर माउंटिंग                                           ये चीजें सस्ती हुईं

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के पुर्जे
कैमरा मॉड्यूल और मोबाइल चार्जर
सेट टॉप बॉक्स
रक्षा उपकरणों का आयात                         

Friday, July 5, 2019

बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला अपराधी धराया


                                                        गिरिडीह :  डुमरी थाना क्षेत्र के केबी रोड व झारखंड मोड़ के बीच गत पाँच जून को लूटपाट करने के नीयत से अपराधियों द्वारा बाइक सवार तीन लोगों पर की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने घटना में शामिल अपराधियों में से  एक को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने उक्त अपराधी को उसके घर से गिरफ्तार कर थाना ले गई जिसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
                                                               गत लोकसभा युनाव 2019  के सम्पन्न होने के पश्चात झारखंड के विभिन्न जिलों में अपराधिक घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी के दौरान गत 5 जून को तीन अपराधियों ने लूटपाट करने की नीयत से डुमरी - गिरिडीह मार्ग पर जा रहे बाइक सवार ग्रामीण युवक पर दनादन फायर कर युवक को बुरी तरह घायल कर दिया था ၊ शाम ढले हुई इस गोली कांड से आम जन  सकते में आ गए थे ၊                                    इस बाबत थाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह ने मामले की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि घटना में तीन अपराधी  जिसमें देवघर जिला अंतर्गत मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी कैलाश मंडल एवं गिरिडीह जिला अंतर्गत सरिया थाना क्षेत्र के सिंगडीह निवासी अशोक वर्मा व राजीव रंजन उर्फ छोटू शामिल था।हालांकि घटना में अपने ही साथियों के गोली से गंभीर रूप से घायल अपराधी राजीव की इलाज के दौरान बोकारो बीजीएच में मौत हो गई थी ၊ वहीं अन्य दो अपराधी फरार थे ၊अनुसंधान के क्रम में जानकारी मिली कि गोलीचालन घटना में शामिल दो अपराधियों में से एक अपराधी कैलाश अपने घर में छुपा बैठा है।                                           सूचना के आधार पर गिरिडीह एसपी ने
एसडीपीओ डुमरी नीरज कुमार सिंह व डुमरी पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने तकनीकी शाखा के सहयोग से उक्त अपराधी को धर दबोचा । पूछताछ में अपराधी ने घटना को अंजाम देने की स्वीकारोक्ति बयान दी है। इधर एसडीपीओ ने बताया कि एक अन्य फरार अपराधी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि मधुबन थाना क्षेत्र के उक्त स्थान पर लूटपाट की नीयत से हुई गोलीचालन में चैनपुर निवासी राहुल कुमार महतो (24),संजय ठाकुर (20) एवं नागेश्वर यादव डुमरी से वापस अपने घर चैनपुर जा रहा था कि कसमाकुरहा के पास बाइक सवार अपराधियों ने पीछा करते हुए आए और रूकने को कहा। जब बाइक सवार युवकों ने बाइक नहीं रोका तब अपराधियों ने युवकों पर गोली चला दी।घटना में दो गोली राहुल को लगी थी जबकि एक गोली संजय को लगी वहीं नागेश्वर गोली की आवाज सुनकर भागने लगा इसी दौरान वह गिरकर घायल हो गया था।गोली चलने की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण जब दौड़े तब अपराधी भागने लगे इसी क्रम में एक अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी इलाज के क्रम में मौत हो गयी थी ၊

मॉब लीचिंग को ले व मृत तबरेज के परिजनों को न्याय को ले निकाला गया शहर में जुलूस, जाम से पूरा शहर हुआ अस्त व्यस्त




राँची:राज्य में बढ़ते माॅब लींचिग की घटनाओं पर रोक एवं तबरेज अंसारी के परिवार को न्याय दिलाने को लेकर मुत्ताहिदा मुस्लिम महाज के बैनर तले शुक्रवार को 03 बजे उर्स मैदान डोरंडा में  जनाक्रोश सभा में शामिल होने मुस्लिम समुदाय के हजारों की संख्या में लोग जमा हुए। जिसके बाद हजारों की संख्या में लोग राजेन्द्र चौक से एकरा मस्जिद तक जुलूस की शक्ल में निकल पड़े।पुलिस ने रोकने की कोशिश किया लेकिन नहीं रुका।बताया जा रहा है कि एसडीओ को मुत्ताहिदा मुस्लिम महाज के बैनर तले सभा उर्स मैदान डोरंडा में जनाक्रोश सभा करने की अनुमति मांगी गई थी।लेकिन शहर में जुलूस निकाला गया।जिससे पूरे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई घंटों तक सड़कों पर गाड़ियां रेंगती रही लोग जाम में फंसे रहे. जुलूस निकालने के मामले पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि मुस्लिम संगठनों के द्वारा किसी भी प्रकार की जुलूस निकालने की अनुमति नहीं ली गई थी.अनुमति के जुलूस निकालने के मामले पर केस दर्ज किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी.

जाम से राजधानी हुई पूरा अस्त व्यस्त:-

राज्य में बढ़ते माॅब लींचिग की घटनाओं पर रोक एवं तबरेज अंसारी के परिवार को न्याय दिलाने को लेकर मुत्ताहिदा मुस्लिम महाज के बैनर तले शुक्रवार को 03 बजे उर्स मैदान डोरंडा में  जनाक्रोश सभा के मुस्लिम संगठनों के द्वारा शहर में जुलूस निकालने के बाद पूरा राजधानी अस्त-व्यस्त हो गई.की मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई सड़कों पर गाड़ियों चलने के बजाय रेंग रही थी घंटों जाम में परेशान रहे.बताया जा रहा है कि मॉब लिंचिंग के खिलाफ जनक्रोश आमसभा से लौट रहे लोगों ने डोरंडा में कुछ वाहनों तोड़फोड़ कर दिया।कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल को बिगाड़ने की भी कोशिश किया।लेकिन कामयाब नहीं हो सका।

चोरी करने के आरोप में तबरेज अंसारी की हुई थी पिटाई:-

 डीजीपी केएन चौबे ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया था कि सरायकेला थाना क्षेत्र के कदमडीह गांव निवासी तबरेज अंसारी अपने दो साथियों नुमैर अली और शेख इरफान के साथ 17-18 जून की देर रात मुरमू गांव में चोरी की. इसके बाद तीनों धातकीडीह गांव पहुंचे. वहां कमल महतो के घर में रात ढाई बजे के करीब चोरी का प्रयास करने लगे. इस बीच घरवाले जाग गयेे और उन्होंने तबरेज को पकड़ लिया. जबकि नुमैर अली और शेख इरफान भागने में सफल रहे. ग्रामीणों ने तबरेज की  पिटाई की और सुबह पांच बजे थाना को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस धातकीडीह गांव  पहुंची और तबरेज को बचाया. पुलिस ने मौके से चोरी की बाइक, मोबाइल और बटुआ भी बरामद की.  इसके बाद धातकडीह के ग्रामीणों की शिकायत पर तबरेज अंसारी, नुमैर अली और शेख इरफान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. तबरेज को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. 22 जून को जेल में तबरेज अंसारी बीमार हो गया. उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

Thursday, July 4, 2019

चौथे दिन भी बंद पड़े चानक में सीसीएल के सुरक्षा निरीक्षक की तलाश संभव नहीं हो पायी

गिरीडीह ၊
चौथे दिन भी बंद पड़े चानक में सीसीएल के सुरक्षा प्रभारी की तलाश संभव नहीं हो पायी।तमाम प्रयासों के बाद भी गिरिडीह सीसीएल के सुरक्षा प्रभारी जयप्रकाश सिंह उर्फ भोला का चौथे दिन गुरुवार को पता नहीं चला।पुलिस विभाग ने राँची से एनडीआरएफ की टीम को भदुआपहाड़ी से चार किमी दूर बंद पड़े चानक में तलाशी के लिए बुलाया।लेकिन जब एनडीआरएफ ने अपने विशेष डिवाईस से चानक की गहराई मापी, तो टीम भी चौंक गयी।क्योंकि 600 से 700 फीट चानक की गहराई आंकी गयी।जानकारी दी गयी कि 9वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीम के कमांडर मो कलाम जिला प्रशासन को पत्र लिखने जा रहे हैं कि चानक में सुरक्षा के साथ उतरने के लिए कई और डिवाईस के साथ अन्य संसाधनों की जरूरत पड़ सकती है।साथ ही चानक की गहराई में मौजूद कार्बनडाईआक्साईड गैस से बचाव के लिए आक्सीजनयुक्त मास्क की जरुरत पड़ेगी।खबर है कि टीम कमांडर के लिखे पत्र के आधार पर जिला प्रशासन राज्य सरकार के गृह मंत्रालय को त्राहिमाम पत्र लिखकर सहयोग मुहैया कराने की अपील कर सकती है।गुरुवार को सुबह नौ बजे एनडीआरएफ की 17 सदस्यीय टीम बनियाडीह चानक पहुंचते ही आपदा राहत कार्य चलाने में जुट गयी थी।शुरुआती दौर में चानक की गहराई देखने के बाद टीम के जवानों ने रिस्क लेना जरुरी नहीं समझा।इससे पूर्व टीम के जवानों ने सदर एसडीएम राजेश प्रजापति, एएसपी दीपक कुमार, सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव,डीएसपी नवीन सिंह और नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो के मौजदूगी में राहत कार्य चलाना शुरू किया। मौके पर सीसीएल के जीएम प्रशांत वाजपेई समेत सीसीएल के कर्मी  मौजूद थे।सीसीएल के मशीनें भी टीम का सहयोग में लगाई गयीं।

प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कर रही छापेमारी,नहीं मिल रहा पुलिस को प्रदीप यादव का कोई सुराग

 
देवघर:जेवीएम विधायक प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। लेकिन विधायक प्रदीप यादव का कोई सुराग नहीं मिल रहा है।बता दे उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने राँची और गोड्डा आवास सहित कई संभावित जगहों पर भी छापेमारी की,लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है और पुलिस की टीम प्रदीप यादव के गिरफ्तारी का प्रयास में जुटी हुई है।गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिलझाविमो की महिला नेत्री के यौन उत्पीडऩ मामले में आरोपित विधायक प्रदीप यादव  गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी।उनकी ओर से अधिवक्ता राजेंद्र कृष्णा ने 2 जुलाई को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने प्रदीप यादव को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था।उन्होंने जांच में सहयोग करते हुए पुलिस के पास अपना बयान दर्ज कराया। जब वो जांच में सहयोग कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें गिरफ्तार करने का कोई पर्याप्त कारण नहीं बनता है। इसी आधार पर उनकी ओर से हाई कोर्ट से अग्र्रिम जमानत दिए जाने की गुहार लगाई गई थी।

आप भी आजमाएं ,आज Google पर फूट रहे पटाखें ,आखिर क्यों !


गूगल पर आज की तारीख लिखने पर स्क्रीन पर पटाखें फूट रहे हैं. दरअसल अमेरिका हर साल 4 जुलाई को अपना स्वतंत्रता दिवस(Independence day) मनाता है. इसी का जश्न सर्च इंजन Google भी मना रहा है.



तो अगर आप भी ये ट्राय करना चाहते हैं तो आपको गूगल पर ‘4th july या fourth of july’ टाइप करके सर्च करना होगा. जैसे ही आप सर्च करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर फायरवर्क(Firework) शुरू हो जाएगा

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...