Thursday, July 4, 2019

प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कर रही छापेमारी,नहीं मिल रहा पुलिस को प्रदीप यादव का कोई सुराग

 
देवघर:जेवीएम विधायक प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। लेकिन विधायक प्रदीप यादव का कोई सुराग नहीं मिल रहा है।बता दे उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने राँची और गोड्डा आवास सहित कई संभावित जगहों पर भी छापेमारी की,लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है और पुलिस की टीम प्रदीप यादव के गिरफ्तारी का प्रयास में जुटी हुई है।गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिलझाविमो की महिला नेत्री के यौन उत्पीडऩ मामले में आरोपित विधायक प्रदीप यादव  गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी।उनकी ओर से अधिवक्ता राजेंद्र कृष्णा ने 2 जुलाई को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने प्रदीप यादव को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था।उन्होंने जांच में सहयोग करते हुए पुलिस के पास अपना बयान दर्ज कराया। जब वो जांच में सहयोग कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें गिरफ्तार करने का कोई पर्याप्त कारण नहीं बनता है। इसी आधार पर उनकी ओर से हाई कोर्ट से अग्र्रिम जमानत दिए जाने की गुहार लगाई गई थी।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...