Monday, July 1, 2019

डीएम ने सीएम के दौरे के दौरान वहां मौजूद पत्रकारों को इमरजेंसी वार्ड में बंद कर दिया


 खबर है कि मुरादाबाद के डीएम ने सीएम के दौरे के दौरान वहां मौजूद पत्रकारों को इमरजेंसी वार्ड में बंद कर दिया ताकि पत्रकार बदहाल अस्पताल से जुड़े सवाल सीएम योगी से ना पूछ पाएं।
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (30 जून) को मुरादाबाद जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने मुरादाबाद के जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। खबर है कि मुरादाबाद के डीएम ने सीएम के दौरे के दौरान वहां मौजूद पत्रकारों को इमरजेंसी वार्ड में बंद करवा दिया ताकि पत्रकार बदहाल अस्पताल से जुड़े सवाल सीएम योगी से ना पूछ पाएं। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के डीएम राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारों को इमरजेंसी वार्ड में बंद ही नहीं किया इसके अलावा उन्होंने सिविल लाइन थाना के प्रभारी शक्ति सिंह को निगरानी के लिए भी लगा दिया ताकि कोई भी पत्रकार सीएम के दौरे के दौरान बाहर नहीं निकल सके।सीएम योगी जब अस्पताल का दौरा कर वापस लौट गए तब जाकर कहीं इमरजेंसी वार्ड का दरवाजा खोला गया और पत्रकार बाहर निकल पाए। कमरे में बंद किए जाने को लेकर मीडियाकर्मियों ने हंगामा किया, हो हल्ला मचाया, पत्रकार दरवाजा पीटते रहे लेकिन प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी।
 इस दौरान सीएम योगी ने मुरादाबाद जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, वहां भर्ती लोगों से हाल चाल जाना और उनके परिजनों से बातचीत की। इससे पहले उन्होंने कल सहारनपुर जिले का दौरा किया था। सहारनपुर, मुजफ्फरनर और शामली में सीएम योगी ने लोगों के अंदर से अपराधियों का खौफ खत्म करने को कहा। उन्होंने पुलिस द्वारा जनता दरबार आयोजित करने के लिए भी कहा।
बता दें कि योगी सरकार के राज में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने निशाना साधा था। इसपर पलटवार करते हुए योगी ने कहा था कि प्रियंका गांधी  के  भाई व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से हार गए, इसलिए उन्हें सुर्खियों में रहने के लिए दिल्ली या इटली में बैठे हुए कुछ कहना होगा तो वह ऐसा कर रहे हैं। प्रियंका गांधी के ट्वीट के जवाब में यूपी पुलिस ने भी ट्वीट करते हुए कहा था कि यूपी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। दो सालों में 9,225 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 81 अपराधियों का एनकाउंटर किया गया है।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...