Friday, July 5, 2019

बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला अपराधी धराया


                                                        गिरिडीह :  डुमरी थाना क्षेत्र के केबी रोड व झारखंड मोड़ के बीच गत पाँच जून को लूटपाट करने के नीयत से अपराधियों द्वारा बाइक सवार तीन लोगों पर की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने घटना में शामिल अपराधियों में से  एक को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने उक्त अपराधी को उसके घर से गिरफ्तार कर थाना ले गई जिसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
                                                               गत लोकसभा युनाव 2019  के सम्पन्न होने के पश्चात झारखंड के विभिन्न जिलों में अपराधिक घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी के दौरान गत 5 जून को तीन अपराधियों ने लूटपाट करने की नीयत से डुमरी - गिरिडीह मार्ग पर जा रहे बाइक सवार ग्रामीण युवक पर दनादन फायर कर युवक को बुरी तरह घायल कर दिया था ၊ शाम ढले हुई इस गोली कांड से आम जन  सकते में आ गए थे ၊                                    इस बाबत थाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह ने मामले की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि घटना में तीन अपराधी  जिसमें देवघर जिला अंतर्गत मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी कैलाश मंडल एवं गिरिडीह जिला अंतर्गत सरिया थाना क्षेत्र के सिंगडीह निवासी अशोक वर्मा व राजीव रंजन उर्फ छोटू शामिल था।हालांकि घटना में अपने ही साथियों के गोली से गंभीर रूप से घायल अपराधी राजीव की इलाज के दौरान बोकारो बीजीएच में मौत हो गई थी ၊ वहीं अन्य दो अपराधी फरार थे ၊अनुसंधान के क्रम में जानकारी मिली कि गोलीचालन घटना में शामिल दो अपराधियों में से एक अपराधी कैलाश अपने घर में छुपा बैठा है।                                           सूचना के आधार पर गिरिडीह एसपी ने
एसडीपीओ डुमरी नीरज कुमार सिंह व डुमरी पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने तकनीकी शाखा के सहयोग से उक्त अपराधी को धर दबोचा । पूछताछ में अपराधी ने घटना को अंजाम देने की स्वीकारोक्ति बयान दी है। इधर एसडीपीओ ने बताया कि एक अन्य फरार अपराधी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि मधुबन थाना क्षेत्र के उक्त स्थान पर लूटपाट की नीयत से हुई गोलीचालन में चैनपुर निवासी राहुल कुमार महतो (24),संजय ठाकुर (20) एवं नागेश्वर यादव डुमरी से वापस अपने घर चैनपुर जा रहा था कि कसमाकुरहा के पास बाइक सवार अपराधियों ने पीछा करते हुए आए और रूकने को कहा। जब बाइक सवार युवकों ने बाइक नहीं रोका तब अपराधियों ने युवकों पर गोली चला दी।घटना में दो गोली राहुल को लगी थी जबकि एक गोली संजय को लगी वहीं नागेश्वर गोली की आवाज सुनकर भागने लगा इसी दौरान वह गिरकर घायल हो गया था।गोली चलने की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण जब दौड़े तब अपराधी भागने लगे इसी क्रम में एक अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी इलाज के क्रम में मौत हो गयी थी ၊

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...