Friday, March 22, 2019

इराक के मोसुल शहर के नजदीक टिगरिस नदी में नौका डूबने से कम से कम 83 लोगों की मौत

इराक के मोसुल शहर के नजदीक टिगरिस नदी में नौका डूबने से कम से कम 83 लोगों की मौत हो गई. नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे जो कुर्द नयासाल मना रहे थे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.


उत्तरी नाइनवेह प्रांत में नागरिक सुरक्षा के प्रमुख कर्नल हुसाम खलील ने बताया कि घटना गुरुवार को तब हुई हुई जब बड़ी संख्या में लोग नवरोज मनाने के लिये बाहर निकले थे. नवरोज कुर्द नयासाल और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता      सैफ अल बद्र ने कहा कि खोज अभियान अब भी जारी है. खलील ने कहा तकनीकी समस्याओं की वजह से नौका पलटी. मृतकों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. दुर्घटना में अनेक लोग घायल हुए हैं. इन लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.


No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...