Friday, March 22, 2019

नक्सली वर्दी में आए अज्ञात हमलावरों ने की दो की गोली मार कर हत्या, महिला व बच्चा घायल


गुमला के कामडरा थाना क्षेत्र के टुरुनडु गांव में अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला व उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में मारा गया एक व्यक्ति घायल महिला का पति है।यह घटना गुरूवार को उस समय घटी जब ये लोग अपने घर के आंगन में थे। तभी हमलावर आए और फायरिंग करने लगे,घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

गुमला पुलिस ने घायल मां-बेटे को कामडरा पीएचसी में भर्ती कराया है. घायल महिला व बच्चे ने बताया कि जो हमलावर फायरिंग कर रहा था वह नक्सली वर्दी पहने हुए था।घर में अचानक आकर फायरिंग करने लगे। घायलों ने किसी भी प्रकार की दुश्मनी होने से इंकार किया है, पर पुलिस को लग रहा है कि कोई बात तो जरूर होगी, जो इस तरह हमला किया गया. पुलिस इसे लोकसभा चुनाव से पूर्व नक्सलियों की ओर से दहशत फैलाने वाली हरकत भी मान रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...