चतरा ၊
स्पेशल टास्क फोर्स के द्वारा नक्सली संगठन टीपीसी के लिए फंडिंग करने के साथ अन्य गैर कानूनी कार्यवाही में शामिल होने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार और 77 लोगों को नामज़द अभियुक्त बनाया गया है। उक्त जानकारी चतरा के पुलिस कप्तान अखिलेश बी वारियर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
श्री वारियर ने कहा कि पिपरवार थाना क्षेत्र में सक्रीय उग्रवादी संगठन टीपीसी के द्वारा संचालन समिति के नाम से कोल परियोजना से जुड़े कोल व्यवसायों से अवैध रुपये की वसूली की जा रही है। प्राप्त सूचना की बुनियाद पर दीपू कुमार एसडीओ सिमरिया, आशुतोष कुमार सत्यम एसडीपीओ टंडवा,रंजीत लोहरा अंचल अधिकारी टंडवा, टुडू दिलीप कार्यपालक दंडाधिकारी सिमरिया, पुलिस इंस्पेक्टर सह टंडवा थाना प्रभारी सुधीर कुमार चौधरी , पुलिस इंस्पेक्टर शिव प्रकाश कुमार सिमरिया अंचल, पुलिस अवर निरीक्षक बिजवि नक्स कुजूर टंडवा थाना, सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार केरकेट्टा टंडवा थाना,सहायक अवर निरीक्षक टंडवा थाना रोहित टोपनो, सहायक अवर निरीक्षक टंडवा सचिदानन्द सिंह और सैट 92 एंव 153 के जवान के साथ टंडवा सशत्र बल ने 14, 15 सितंबर के रात्रि में छापामारी कर विनय भोक्ता पिता तुलसी गंझू ग्राम जामडीह और धनराज भोक्ता उर्फ मिठू पिता मंगल गंझू ग्राम बरवाडीह थाना पिपरवार को गिरफ्तार किया गया।इनके घर की तलाशी लेने के बाद विभिन्न बैंकों के 23 पासबुक, 24 चेक बुक वाहनों से सम्बंधित कागजात, पैन कार्ड, आधार कार्ड वगैरह बरामद की गई है।
श्री वारियर ने बताया कि पिपरवार थाना कांड संख्या 36 /019 के अंतर्गत धारा 385/386/387//120 बी भादवी 17 (¡)(¡¡) सीएलए एक्ट एंव 16/17/ /20/23 यूएपी एक्ट दर्ज की गई है। इन 77 नामजद आरोपियों में सीसीएल के लोगों का भी नाम शामिल है।
गौरतलब बात यह है कि कोल परियोजनाओं को अपराधियों, उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस के साथ सिविल प्रशासन की संयुक्त करवाई की गई है।पुलिस कप्तान की माने तो जिले मे पुलिस प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।पुलिस की लगातार दबिश के कारण बचे कुछ उग्रवादी भूमिगत हो गए हैं।लेकिन आर्थिक सहायता के लिए कुछ लोग सीधे कड़ी के रूप में कार्य कर रहे हैं।पुलिस ऐसे लोगों की लंबी सूची तैयार की है।अपने हरकतों से बाज़ नहीं आए तो सभी चिंहित लोगों के खिलाफ कठोर क़ानूनी करवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment