चक्रधरपुर।। दीप प्रगति ट्रस्ट के तत्वाधान में रिम्स के चिकित्सा पदाधिकरी *डॉ० मनोज कुमार कोड़ाह* ने अपने साथी डॉक्टरों के साथ प्रखण्ड के चैनपुर पंचायत अन्तर्गत बोड़दा गाँव में निःशुल्क स्वास्थय जाँच शिविर का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों मरीजों का उपचार किया गया। मरीजों को जाँच के साथ मुफ्त दवाईयाँ भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में डा० मनोज कुमार कोड़ाह, एमजीएम के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० शशिकान्त सुमन, रिम्स के डा० प्रमोद कुमार व डॉ० संजीव कुमार ने मरीजों का ईलाज किया साथ ही सलाह दी। शिविर में कुल 200 मरीजों का परीक्षण कर दवा दी गई। शिविर पहुंचे लोगों को मौसमी बीमारियों से बचने, रहन-सहन, खानपान, उचित आहार-विहार की सलाह दी। ग्रामीणों संग विचार-संगोष्ठी में डॉ० मनोज कुमार कोड़ाह ने अपने लम्बे सेवा अनुभव व पंचायतवार शिविर के आधार पर क्षेत्र के लोगों के मेडिकल कॉलेज की माँग पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं हैं। *इस क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का होना बहुत जरूरी है*। इससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इस सेवा कार्य के संपादन के लिए श्री श्री अमरनाथ शिव मंदिर सेवा समिति के संस्कार भवन में इस दौरान मरीजों को समुचित व्यवस्था कराने में हीरालाल महतो, अमरजीत महतो, मनीष महतो, देवाशीष महतो, पंकज कुमार, संजय महतो, करन महतो, चन्दन महतो, मनोज गोप, गणेश गागराई व अन्य ने सहयोग किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...

No comments:
Post a Comment