====================
*सभी जरूरतमंदों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए किया गया खाद्य सामग्री का वितरण..*
स्वच्छता के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का रखें विशेष ख्याल...
#गिरिडीह।वैश्विक महामारी घोषित हो चुकी कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देशव्यापी लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन की अवधि में जिले के गरीब, असहाय एवं निर्धन परिवारों को दीदी किचन व दाल-भात केंद्र के जरिए भोजन कराए जाने व्यवस्था का उपायुक्त द्वारा औचक निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का अवलोकन किया गया। तथा प्रखंड के विभिन्न जन वितरण प्रणाली का भी मुआयना किया गया।
*भोजन की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान...*
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा डुमरी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न ने दीदी किचन व दाल-भात केंद्रों में जिले के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जानकारी तथा साफ सफाई का जायजा लिया गया। इसके अलावा केंद्र में सैनिटाइजर तथा साबुन की उपलब्धता तथा साफ-सफाई का भी मुआयना किया गया। उपायुक्त के द्वारा केंद्र में कार्यरत कर्मियों को निर्देशित किया गया कि भोजन कराते समय सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे तथा साफ-सफाई का भी विशेष ख्याल रखेंगे।
*JSLPS के दीदियों के द्वारा निर्मित मास्क एवं सेनिटाइजर का अवलोकन...*
इसके अलावा उपायुक्त के द्वारा प्रखंड में जेएसएलपीएस के कर्मियों के द्वारा बनाए जा रहे हैं मास्क एवं सेनिटाइजर का अवलोकन किया गया। तथा कर्मियों को निर्देश दिया गया कि मास्क एवं सेनिटाइजर तैयार करने के साथ-साथ साफ-सफाई तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करेंगे।
ज्ञात हो कि स्वयं सहायता समूह के सहयोग से JSLPS के दीदियों के द्वारा करीब 80 हजार मास्क तथा 60 हजार के करीब सेनिटाइजर तैयार कर जिले एवं प्रखंड सहित विभिन्न पुलिस थानों, अस्पतालों, कोरेनटाइन सेंटर तथा विभिन्न कार्यालयों में वितरण किया जा चुका है। इसके अलावा JSLPS के दीदियों के द्वारा और एक लाख मास्क तथा एक लाख सेंटाइजर तैयार किया जा रहा है।
*उपायुक्त ने किया गरीब व असहाय परिवारों के बीच खाद्य सामग्रियों का वितरण....*
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा जिले के गरीबों असहाय परिवारों के बीच खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। लॉकडाउन की अवधि में बाहर से आ रहे हैं या जिले के गरीबों असहाय परिवारों को भूखा पेट ना रहना पड़े, इसे लेकर जिला प्रशासन कटिबद्ध है। इसी के मद्देनजर आज उपायुक्त के द्वारा डुमरी प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में डोर टू डोर खाद्य सामग्री यथा चूड़ा, गुड व चना तथा अन्य खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा गरीब व असहाय परिवारों की जानकारी ली गई तथा उनसे घर में रहने की अपील की गई। साथ ही सामाजिक दूरी का अनुपालन करने का अनुरोध किया गया।
*विभिन्न जन वितरण प्रणाली का निरीक्षण...*
इसके अलावा उपायुक्त के द्वारा विभिन्न जन वितरण प्रणाली का निरीक्षण किया गया तथा वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नागाबाद पंचायत के पीडीएस डीलर वासुदेव मंडल के संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जांचोपरांत निलंबन करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
*क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण...*
उपायुक्त के द्वारा डुमरी प्रखंड के विभिन्न क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्वॉरेंटाइन सेंटर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा केंद्रों का अवलोकन कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली गई। तथा कोरोना वायरस के संदिग्ध व्यक्तियों के लिए जांच, उपचार, रखरखाव व अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सहित स्वच्छता व्यवस्था आदि की पूरी जानकारी ली गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त के दौरान निदेशित किया गया कि समय-समय पर को क्वॉरेंटाइन केंद्रों का साफ सफाई करना सुनिश्चित करेंगे तथा
क्वॉरेंटाइन केंद्र में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करेंगे। इसके अलावा क्वॉरेंटाइन सेंटर की नियमित साफ-सफाई बिजली एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। तथा कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन करवाना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा उपायुक्त के द्वारा डुमरी प्रखंड के बेहरा सुइयांडीह कोरेनटाइन केंद्र का निरीक्षण किया गया। यहां पर 12 लोग कोरेनटाइन में है। उपायुक्त ने उनसे बातें की उन लोगों ने बताया कि वे सीवान, बिहार से है। और 10 दिनों से इस
कोरेनटाइन केंद्र में है। यहां पर सारी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो रही है। उन्हे किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।

No comments:
Post a Comment