अशोक कुमार।#बगोदर/गिरिडीह।वैश्विक महामारी कोरोना संकट के बढते संक्रमण को देखते हुए बगोदर प्रखंड बेको पूर्वी पंचायत अंतर्गत गोपालडीह आंगनबाडी केन्द्र मे बेको पूर्वी पंचायत के मुखिया टेकलाल चौधरी के द्वारा गरीब असहाय जरूरत मंद लोगो के बीच दाल भात भोजन परोस कर मुख्यमंत्री किचन दीदी योजना की शुरुआत की गई ।जिसके तहत गरीब, असहायों को निशुल्क भरपेट भोजन मिल रहा है।
मुख्यमंत्री किचन दीदी का संचालन पूर्ण रूप से जेएसएलपीएस की महिला सहायता समूह के द्वारा किया जा रहा है।रविवार को पहले दिन 30 लोगों ने भरपेट भोजन किया।इस दौरान सोशल डिस्टेंस का अनुपालन किया गया। मौके पर वार्ड सदस्य रामेश्वर महतो ,प्यारी साव, राजेश कुमार, दौलत महतो ,डॉ निलकंंठ कुमार, भगीरथ शर्मा ,सोमर महतो ,योगेश कुमार ,डेगलाल महतो, विजय कुुुमार, शंकर महतो एवं अन्य मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment