अशोक कुमार।#बगोदर/गिरिडीह। संक्रमण पर नियंत्रण को ले देशभर में लगे लॉक डाउन को लेकर बगोदर में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने की समीक्षात्मक बैठक। जहाँ बगोदर प्रखण्ड मुख्यालय में हुई इस बैठक में चार प्रखंडों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई ।बैठक में बगोदर, बिरनी, सरिया व डूमरी प्रखंड के एसडीओ,एसडीपीओ, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सी ओ, थाना प्रभारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल थे। बैठक में गिरिडीह उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए ၊ जिसमें क्षेत्र में लगे लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया। कोई भी व्यक्ति वेवजह सड़क पर ना घूमे ।
इसके साथ ही किसी भी तरह से मुख्यमंत्री खाद्यान्न वितरण योजना का लाभ गरीबों को मिले ।वहीं बाजारों में राशन की कालाबाजारी ना हो, इसके लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहें, और समय समय पर जांच करते रहे।वहीं उन्होने यह भी कहा कि बगोदर कस्तूरबा विद्यालय में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर के साथ ही होम क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों की देख-भाल ,खाने पीने की व्यवस्था व उनके स्वास्थ्य जांच की नियमित देखरेख की जाय।कहा कि पूरे जिले में कोरोना पोजिटिव का एक भी केस नही आया है। लेकिन अगर ऐसी परिस्थिति आती है, तो सबसे पहले उक्त संदिग्ध व्यक्ति के ब्लड सैम्पल ले स्वास्थ्य जांच किया जाय तथा उनके परिवार को भी क्वारनटाईन किये जाने व उनके पोजिटिव मरीज के रहने वाले क्षेत्र में 3 किमी के क्षेत्र में सैनिटाइज करने का काम किया जाएगा । मौके पर बगोदर सरिया एसडीएम राम कुमार मण्डल, एसडीपीओ विनोद कुमार महतो , प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रविन्द्र कुमार व सीओ आशुतोष ओझा, बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह एवं स्वास्थ विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

No comments:
Post a Comment