Monday, June 1, 2020

देश में कई शर्तों के साथ लॉकडाउन5 में छूट के साथ खुले,लेकिन झारखण्ड में रविवार अर्द्ध रात्रि तक छूट पर कोई निर्णय

01जून 2020 दिन सोमवार

कोरोना वायरस को रोकने के लिए-

लॉकडाउन भारत 1-0:21 दिन
लॉकडाउन भारत 2-0:19 दिन

लॉकडाउन भारत 3-0: 14 दिन

लॉकडाउन भारत 4-0:14 दिन

लॉकडाउन भारत 5-0:पहला दिन


देश में कई शर्तों के साथ लॉकडाउन 5 में छूट के साथ खुलेगा।लेकिन झारखण्ड में छूट पर कोई निर्णय रविवार को नहीं हो सका है लॉक डाउन 5 में छूट पर आज मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे।

राँची।झारखण्ड में रविवार को भी कोरोना का रिकार्ड बढ़त रहा।लॉक डाउन 4 के अंतिम दिन 41 कोरोना पॉजिटीव मिला है।जिसमें जमशेदपुर से 10,धनबाद से 20,हजारीबाग से 3,गिरीडीह से 3,साहेबगंज से 2,रामगढ़ से 1,लोहरदगा से 1 राँची से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई, कुल संख्या 635

पिछले कुछ दिनों से हर दिन झारखण्ड में कोरोन पॉजिटिव की पुष्टि हो रही है।जिसमे पिछले 26 दिनों में (5मई से 31मई)में झारखण्ड में 520 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
झारखण्ड में नए नए जिले के साथ नए नए जगहों पर कोरोना पॉजिटिव मिलने से चिंता बढ़ गई है।अब राज्य के हर जिले में कोरोना पॉजिटिव पहुँच गया।आज लॉक डाउन पांचवे चरण का पहला दिन है।

झारखण्ड में चिंता का बिषय है कि हर दिन मरीज की संख्या बढ़ता जा रहा है।जैसे जैसे प्रवासी आ रहे हैं मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

अब तक इन जिलों में कोरोना पॉजिटीव मरीज पाए गए हैं।राँची-131 ,बोकारो-22
हजारीबाग-72,सिमडेगा-14
धनबाद-50,कोडरमा-41
गिरिडीह-20,देवघर-5,गढ़वा-59,पलामू-18,जामताड़ा-2,गोड्डा-1
दुमका-2
जमशेदपुर-105,रामगढ़-25
लोहरदगा-4,लातेहार-10
गुमला-21,चाईबासा-15,
सरायकेला-4,चतरा 1,पाकुड़-5और खूँटी-5,साहिबगंज से 3 हैं।

झारखण्ड में 6 मौत हुई।जिसमें राँची हिंदपिड़ी से 2 और बोकारो से 1,कोडरमा से 1,गिरीडीह 1 की मौत,1सड़क दुर्घटना में जिसकी पॉजिटीव रिपोर्ट आई, अभी तक हो चुकी है।एक संदिग्ध की मौत कोडरमा में हुई है।झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या 635हो गई है।


◆वहीं एक मामला रांची के बरियातू का है।लेकिन मरीज की रिपोर्ट गुड़गांव, मेदांता से आई थी,जहां उनकी मौत हो गई।इस केस को मिलाकर झारखण्ड में 636हो जाता है।और मुम्बई से आये व्यक्ति का जोड़ दें तो आंकड़ों में 637 हो जाता है।

राँची में पहले हिंदपिड़ी में कोरोना पॉजिटिव पाएं गए जहां 70 है।हिंदपिड़ी के अलावे राँची में इन क्षेत्रों में कोरोना जा पहुंचा है।बेड़ो 5,इटकी 4,चुटिया थान क्षेत्र के रामनगर 1,अनन्तपुर 1,लेकरोड 2,गुरुनानक स्कूल के केम्प से 1,कांटाटोली नेताजी नगर से 2,लोवाडीह से 1,इमली चौकहरमू से 1,पिस्का मोड़ बांस टोली से 1,आईटीआई बस स्टैंड इटकी रोड 1,बुंडू के ताऊ से 1बुंडू 1,डोरंडा 1,कडरू 1,राँची रेलवे स्टेशन के पास 1,कांके के अरसन्डे1,कांके के चांदनी चौक 1, बरियातू/रिम्स 5,पुंदाग 1,अरगोड़ा 1,मांडर 5,अनगड़ा 5,नामकुम के खरसीदाग-1,चान्हो 3,हरमू गंगानगर -1,सिल्ली-10 ,नामकुम केतारी बागान 2,धुर्वा सेक्टर 3 से 1 है।

सबसे बड़ी राहत की बात है कि झारखण्ड में एक तरफ कोरोना वायरस का मरीज मिल रहा है तो दूसरी तरफ मरीज धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं।256 कोरोना मरीज अबतक ठीक हुआ है।जिसमे राँची से 106,बोकारो से 9 हजारीबाग से 3 धनबाद से 2 सिमडेगा से 2 देवघर से 5 कोडरमा से 1 गिरीडीह से 1,पलामू से 15,गढ़वा से 3,दुमका 2,जामताड़ा-2,गोड्डा 1ठीक हुए हैं।

झारखण्ड में 635 मामले में अकेले राँची से 131 मामले हैं।दूसरा जमशेदपुर है जहां 105 तीसरा हजारीबाग जहां 72 और चौथा गढवा है जहां 59 मामले हैं।कोरोना वायरस को रोकना है तो अगर आगे लॉकडाउन बढ़ता है तो पालन करें।क्योंकि आपकी एक गलती पूरे घर,मुहल्ले,शहर में तबाही मचा सकता है इसलिए घर में रहे सुरक्षित रहें।

अभी कई दिनों से झारखण्ड के भाई बन्धु दूसरे राज्य से आ रहे हैं।सभी का स्वागत करें और सामाजिक दूरी बनाके रखें ।हम सबकी एक गलती भारी पड़ सकती है।इसलिए सामाजिक दूरी जरूरी है।अभी तक 635 केस में लगभग 442कोरोना पॉजिटीव प्रवासी का ही निकला है।इसलिए सावधानी बरतें।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...