Saturday, June 6, 2020

झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा जारी,शनिवार शाम तक हुए 980


रांची।
झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. शनिवार की शाम सात बजे तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 980 हो गयी है. आज रामगढ़ से 20, हजारीबाग से 3 और जमशेदपुर से 5 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. इससे पहले राजधानी रांची से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे. चौथा कोरोना पॉजिटिव ITI हेहल के बजरा पाहन टोली की रहने वाली 30 वर्षीय महिला है. वह मेडिका की नर्स है. वहीं एक रामगढ़ का भी मरीज पॉजिटिव मिला था जिसका मेडिका में इलाज चल रहा था. वह सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मेडिका में इलाज के लिए भर्ती हुआ था, जहां उसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया. यह रामगढ़ के गोला प्रखंड के मगनपुर का रहने वाला है और 70 वर्षीय है. वहीं लातेहार से भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. वहीं इससे पहले सिमडेगा से 9 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है. ये सभी 9 लोग प्रवासी मजदूर हैं. गौरतलब है कि आज रांची के कांके और धुर्वा से भी 3 मरीज मिले चुके हैं !

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...