Wednesday, June 3, 2020
मरूतानिया में काल कल्वित हुए मजदूर के परिजनों से मिले सत्संग प्रमुख,की मदद
श्री प्रसाद सोनी।विष्णुगढ़/हजारीबाग। विष्णुगढ़ प्रखंड के बजरंग दल हजारीबाग जिला सत्संग प्रमुख वरुण कुमार जो पिछले कई दिनों से लगातार गांव-गांव जा कर सेनेटाइज कार्य व गरीब असहाय परिवारों को राशन सामग्री वितरण का कार्य कर रहे हैं। जिसके अंतर्गत आज उन्होंने भेलवारा पंचायत के बिसुईया में असहाय व गरीब आदिवासी परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया। जहां मरूतानिया में काल कल्वित हुए मजदूर के परिजनों से मिल कर उनका दुख बांटा। मजदूर के परिजनों को वरूण कुमार के द्वारा राशन सामग्री व नगद राशि दे कर ढाड़स बंधाया। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार के परेशानी पर संपर्क करने की बात कही।
मौके पर मौजूद करणी सेना के प्रदेश आई टी प्रमुख रवि सिंह परिजनों के बैंक संबंधित आ रही परेशानी में सहयोग कर कार्य करवाने की बात कही। किसी भी प्रकार के सामाजिक कार्य में हमेशा तत्पर रहने वाले वरूण कुमार पिछले कई दिनों से विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम कर रहे हैं जिसमें गरीब असहाय लोगों के बीच खाद्य सामग्री भी बांटा जा रहा है। बजरंगदल सत्संग प्रमुख वरूण कुमार ने कहा जब मैं समाज के लिए आगे आया हुं तो हर संभव प्रयास करूंगा कि क्षेत्र के असहाय परिवारों का सहारा बनुं व इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम तब तक चलता रहेगा जब तक जन जीवन सामान्य न हो जाए, इनके द्वारा पिछले कई दिनों से विभिन्न पंचायतों में घूम-घूम कर खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है, वरुण कुमार ने बताया कि मैं अन्य लोगों के माध्यम से संपर्क कर गरीब असहाय परिवारों को सहायता प्रदान कर रहा हूं, अगर कोई परिवार ऐसा है तो मुझसे संपर्क करें, मुझसे जहां तक होगा मदद किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से करिश्मा चंद्रवंशी, कुमारी कामना, सुभाष कुमार, रणवीर बरणवाल, सिकन्दर कुमार व गंगाधर महतो का सहयोग रहा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
-
#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिम...


No comments:
Post a Comment