Sunday, November 18, 2018

अब चार्जशीट दायर करने के बाद भी रद्द हो सकती है FIR : सुप्रीम कोर्ट



supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में व्यवस्था दी है कि चार्जशीट दायर होने के बाद भी आरोपी एफआईआर रद्द करवाने के लिए सीआरपीसी की धारा 482 के तहत उच्च अदालत में याचिका दे सकता है। अब तक कानून यही है कि किसी आपराधिक मामले में चार्जशीट दायर हो जाने पर उसमें धारा 482 के तहत एफआईआर रद्द करने की याचिका स्वीकार्य नहीं होती, लेकिन कोर्ट के इस फैसले से आपराधिक न्यायशास्त्र की स्थिति में अभियुक्तों के पक्ष में बड़ा बदलाव आ गया है। 

जस्टिस एसए बोब्डे और एल नागेश्वर राव की पीठ ने यह फैसला देते हुए कहा कि यह मानना अन्याय होगा कि किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही में एफआईआर की स्टेज पर ही हस्तक्षेप किया जा सकता है। पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट एफआईआर रद्द करने की याचिका को सुन सकता था। यहां तक कि इस याचिका के लंबित रहते यदि चार्जशीट दायर भी हो गई है तो भी इसे सुना जा सकता है।

कोर्ट ने फैसले में कहा कि धारा 482 में यह कहीं नहीं है, जिसमें कोर्ट को कानून का दुरुपयोग या अन्याय होने से रोकने के लिए सिर्फ एफआईआर की स्टेज पर ही प्रतिबंधित किया हो। यह कानून का स्थापित सिद्धांत है कि हाईकोर्ट धारा 482 के तहत क्षेत्राधिकार का प्रयोग कर सकता है। यहां तक कि हाईकोर्ट इस कार्यवाही को ट्रायल कोर्ट में डिस्चार्ज अर्जी लंबित होने पर भी जारी रख सकता है। कोर्ट ने कहा कि यह मानना अन्याय होगा कि अभियुक्त के खिलाफ चार्जशीट दायर हो चुकी है और अब उसकी रिपोर्ट रद्द करने की याचिका नहीं सुनी जा सकती। इसके उलट एफआईआर के कारण प्रक्रिया का दुरुपयोग उस समय और ज्यादा बढ़ जाएगा, जब यह जांच के बाद चार्जशीट में तब्दील हो जाएगी। इसमें कोई शक नहीं है कि अन्याय तथा प्रक्रिया का दुरुपयोग रोकने की शक्ति हर कोर्ट को दी गई है। 

कोई अपराध साबित नहीं होता
यह फैसला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहता के खिलाफ प्रकरण में कहा कि यह मामला दीवानी प्रकृति का है इसमें कहीं कोई अपराध साबित नहीं होता। हम मानते हैं कि एक करोड़ रुपये की सुरक्षा राशि को अभियुक्त द्वारा हड़प लेना विशुद्ध रूप से दीवानी मामला है। हम यह भी देख रहे हैं कि इस मामले में शिकायतकर्ता ने इस राशि को वापस लेने के लिए एफआईआर दर्ज करने के अलावा कोई और प्रयास नहीं किए। इससे साफ है कि यह अभियोजन दुर्भावनापूर्ण, न टिकने योग्य और अभियुक्त को परेशान करने की नीयत से किया गया है। 

क्या है मामला  
मोहता ने एक संपत्ति विकसित करने के लिए बिल्डर से अनुबंध किया था, लेकिन बाईलाज में पता लगा कि संपत्ति को गगनचुंबी इमारत नहीं बनाया जा सकता, क्योंकि यह लुटियन जोन में है। इसके बाद उसने बिल्डर को लिखा कि वह संपत्ति विकसित नहीं करवाना चाहता, लेकिन उसने बिल्डर से लिए एक करोड़ रुपये की सुरक्षा राशि नहीं लौटाई। बिल्डर ने एफआईआर दर्ज करवा दी। इसे रद्द करवाने के लिए मोहता दिल्ली हाईकोर्ट गए, लेकिन कोर्ट ने कहा कि मामले में प्रारंभिक जांच चल रही है और याचिका रद्द कर दी। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट आए, लेकिन तब तक पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी। कोर्ट में कहा गया कि चार्जशीट दायर होने के बाद एफआईआर रद्द करने की याचिका नहीं सुनी जा सकती। 

मध्य प्रदेश :सुषमा स्वराज द्वारा गोद लिए गांव अजनाश का पूछनहार नहीं

विदिशा ၊ आपको याद होगा कि जब 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सभी संसदीय क्षेत्र में एक-एक गांव को मॉडल की तरह विकसित करने का वादा किया था और सभी सांसदों को एक एक गांव गोद लेने की अपील की थी ।

डॉक्टर सुरेश व्यास अपने एक कमरे के क्लिनिक में एक महिला मरीज़ का ड्रिप बदलते हुए कहते हैं कि उनके गांव की हालत अनाथालय के उस बच्चे की तरह है जिसे किसी अमीर ने मां-बाप की तरह ममता और अच्छी परवरिश देने का वादा किया था और बच्चा अब तक इंतज़ार में बैठा है. व्यास कहते हैं कि अब वो इंतज़ार भी ख़त्म हो गया है और उसने अनाथालय को ही अपनी नियति मान लिया है.

2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सभी संसदीय क्षेत्र में एक-एक गांव को मॉडल की तरह विकसित करने का वादा किया था.

सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश के विदिशा से सांसद हैं और उन्होंने इसी संसदीय क्षेत्र के अजनास गांव को 2014 में मॉडल बनाने के लिए चुना था.

मध्य प्रदेशसुषमा स्वराज

अजनास देवास ज़िले में है, लेकिन परिसीमन के बाद यह विदिशा संसदीय क्षेत्र में चला गया है. इस गांव की आबादी क़रीब छह हज़ार है. गांव ओबीसी बहुल है. यहां गोंड आदिवासी और मुसलमान भी हैं. गांव में करीब 33,000 मतदाता हैं.

गांव के लोग सवाल करते हैं कि सुषमा ने इस गांव को गोद लेने की घोषणा की ही क्यों थी. इनका कहना है कि अजनास आदर्श ग्राम के नाम पर मज़ाक बनकर रह गया है।

गांव के एकमात्र स्कूल का हाल

दोपहर के बाद का वक़्त है और गांव के एकमात्र सरकारी स्कूल में लंच के लिए अभी-अभी इंटरवल की घंटी बजी है. यह उच्च-माध्यमिक स्कूल है और यहां पढ़ने वालों की संख्या क़रीब 800 है. स्कूल के प्रिंसिपल महेश माली तीन शिक्षकों के साथ अपने चेंबर में बैठे हैं.

मध्य प्रदेश
प्रिंसिपल महेश माली

चेंबर के नाम पर एक टूटा-फूटा कमरा है. कमरे की दीवार पर महान हस्तियों की तस्वीरें टंगी हैं. इन तस्वीरों में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी शामिल हैं.

महेश मालवीय का कहना है कि वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तस्वीर उन्हें मिली नहीं है इसलिए अभी बदल नहीं पाए हैं. प्रधानमंत्री मोदी की भी तस्वीर टंगी है लेकिन चुनाव आचार संहित की वजह से इसे पलट दिया गया है.

एक टेबल है जिस पर हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीरें और मूर्तियां हैं. बगल में ही 800 बच्चों के लिए दो शौचालय हैं.

जब पूछा कि महेश जी सुषमा स्वराज ने इस गांव को आदर्श ग्राम बनाने के लिए गोद लिया था और चार साल से ज़्यादा वक़्त हो गए, क्या कुछ बदला? तो पास में ही बैठे एक शिक्षक ने धीमी आवाज़ में तंज करते हुए कहा, ”आदर्श ग्राम वाली ख़ुशबू आ तो रही है. महसूस कीजिए.” दरअसल, पास के शौचालय से तेज़ बदबू आ रही थी ၊

रांची:रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल को तोड़ने का आदेश आस्था के साथ खिलवाड़ -हीरालाल साहू


राँची ၊ रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल को तोड़ने का आदेश रेल प्रशासन द्वारा दिया गया है जिसको लेकर चुटिया क्षेत्र के स्थानीय लोगों एवं राँची शहर के सभी पूजा पंडाल आयोजकों में आक्रोश है।

      आज शाम 4 बजे इस मुद्दे को लेकर राँची ज़िला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष श्री हीरालाल साहू कि अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें सभी वक्ताओं ने एक स्वर से इस आदेश को तुग़लकी फ़रमान की संज्ञा दी!विदित हो कि लगभग 70 वर्षों से यहाँ दुर्गा पूजा आयोजित हो रही है और रेल प्रशासन द्वारा पूजा के लिए ज़मीन आवंटित की गयी एवं रेल द्वारा मंडप का स्थायी निर्माण किया गया एवं बॉउड्री वाल का भी निर्माण किया गया मगर आज अचानक से बिना समिति के सदस्यों से बातचीत किए हुए एकतरफ़ा मंडप करवाई करते हुए तोड़ने का आदेश दिया गया जिससे यह प्रतीत होता है कि धार्मिक भावनाओ की बिलकुल अनदेखी की जा रही है।आज कि बैठक में रेलवे कोलोनी की पूजा समिति के सदस्य,कोलोनि की महिलायें,क़ुली संघ ,टेम्पो संघ ,स्टेशन दुकानदार संघ,रिक्शा संघ एवं राँची शहर के विभिन्न पूजा पंडाल के आयोजक उपस्थित थे एवं सभी ने एक स्वर में इस फ़रमान का विरोध किया एवं अपनी एकजुटता को बरकरार रखने का संकल्प लिया।

आज के इस बैठक में मुख्य रूप हीरालाल साहू,अशोक पुरोहित,अशोक चौधरी,अलोक साहू,मनोज पाण्डेय,रमेश गुप्ता,राजेश ठाकुर,जनार्दन साहू,विजय सिंह,मुनचुन राय,परमजीत सिंह टिकु,प्रमोद राय ,रूपेश केशरी,चंचल केशरी,मनीष सिंह,आकाश, सुमित कुमार,विकाश,रवि सिंह,राकेश सिंह,Bittu सिंह,सोनू सिंह,अमित यादव,अभिषेक सिंह,पप्पू सिंह ,मीना देवी,सुषमा देवी,शकुंतला देवी,मालती देवी,अंजना देवी,सरिता देवी सहित। राँची क़ुली संघ,टेम्पो संघ के लोग उपस्थित थे।


पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज , झूठा मुकदमा एवं बर्खास्तगी के खिलाफ व पत्रकारों के ऊपर लाठीचार्ज के खिलाफ आप ने की एक दिवसीय उपवास सह धरना कार्यक्रम



 

15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस समारोह के दौरान पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज, मुकदमा अौर बर्खास्तगी के विरोध में तथा  मीडियाकर्मियों पर लाठी चार्ज की घटना की न्यायिक जांच कराने, दोषी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोराबादी स्थित गाँधी प्रतिमा के समक्ष  एकदिवसीय उपवास रखा अौर धरणा दिया।

मौके पर पार्टी के प्रदेश संयाेजक श्री जयशंकर चौधरा ने कहा कि  अमर शहीद बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि और झारखंड राज्य की स्थापना दिवस के दिन राज्य के पारा शिक्षकों के आंदोलन पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक दमन, लाठीचार्ज, अश्रुगैस फायरिंग किया जाना राज्य की रघुवर सरकार का तानाशाही होने का परिचायक है। ये सरकार जन आंदोलनों-शिक्षक-कर्मचारियों के आंदोलनों और कई तरह के न्यायपूर्ण मांगो को लेकर आंदोलनरत संगठनों को लाठी गोली से दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि एक कमजोर, डरपोक, अलोकप्रिय , जनविरोधी सरकार ही ऐसा कर सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार संवेदनहीन हो गयी है इसलिए संवाद के बजाय संगीनों के साये में शासन चला रही है,यह घोर अलोकतांत्रिक कदम है।कहा कि यह कॉर्पोरेटों की सरकार है,पारा शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज करना अौर उनको बर्खास्त करना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है तथा रघुवर सरकार के निकम्मेपन अौर तानाशाही का जीता जागता उदाहारण है। कहा यह सरकार कहती है कि उनके पास शिक्षकों को द़ेने के लिए पैसे नहीं है किन्तु झुठी अौर भ्रष्ट सरकार बाहर के कलाकारों से नाच गाना करवाने के लिए कई करोड़ देती है अौर यह झारखंड की माटी अौर यहाँ के कलाकारों का अपमान है।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण मुंडा ने कहा कि पारा शिक्षकों अौर घटना क़ो कवर कर रहे मीडिया के साथियों पर लाठीचार्ज करवाना नाकाम रघुवर सरकार कि कायरतापूर्ण व घिन्नौनी  हरकत है। पारा शिक्षकों की न्यायोचित माँगों को पुरा करने की जगह उन पर लाठीचार्ज करवाना रघुवर सरकार की असंवेनशीलता का परिचायक है। 

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पवन पांडे ने कहा कि रघुवर सरकार ने हक व विरोध की आवाज को दबाने के लिए डंडे व पुलिस को अपना हथियार बना लिया है। अपना हक व अधिकार माँग रहे पारा शिक्षकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण व शर्मनाक है।


आम आदमी पार्टी ने निम्नलिखित माँग की  है:*-

◆ पारा शिक्षकों का स्थायीकरण किया जाये।

◆ सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार समान कार्य के लिए पारा शिक्षकों को समान वेतन दिया जाये।

◆ जिस पुलिस अफसर के आदेश से लाठीचार्ज किया गया उसे अविलंब बर्खास्त किया जाये एवं उस पर मुकदमा किया जाये।

◆ मीडिया के साथियों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर उन्हें बर्खास्त किया जाये एवं उन पर मुकदमा दर्ज किया जाये।

◆झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानुन लागु किया जाये।

◆ पारा शिक्षकों कि बर्खास्तगी को रद्द  किया जाये एवं उन्हे बिना किसी शर्त ने वापस लिया जाये।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह, हरदयाल यादव, अविनाश नारायण, आलोक शरण,  यास्मिन लाल,  संचारी सेन,जाबिर हुसैन, पियूष झा, मनोज चौरसिया, राहूल कुमार, पुनम कुमारी, रवि टोप्पो, कृष्ण किशोर,  संतोष विश्वकर्मा,अश्विनी कुमार, अनिर्बान सरकार, नवीन प्रभाकर, अमन साहू, विकास पाठक, अंजन वर्मा, सोमा लिंडा, राशिद जामिल व अन्य उपस्थित रहे।



फ़्रान्स में ईंधन के मूल्यों में वृद्धि के विरोध में होने वाले प्रदर्शनों में एक हताहत और 200 से अधिक घायल


फ़्रान्स के विभिन्न स्थानों पर लगभग एक लाख लोगों ने प्रदर्शन करके गाड़ियों की आवाजाही रोक दी और राजमार्गों को बंद कर दिया। यलो जैकेट्स के नाम से जनांदोलन के एक भाग के रूप में यह प्रदर्शन हुए और शनिवार को इनके चलते सड़कों और राजमार्गों पर ट्रेफ़िक जाम रहा। सबसे अधिक ट्रेफ़िक पेरिस-ब्रसेल्ज़ राजमार्ग पर हुआ।

पुलिस का कहना है कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान एक व्यक्ति मारा गया। पुलिस ने बताया है कि उसकी मौत संयोगवश हो गई। मंहगाई और ईंधन के मूल्यों में वृद्धि के ख़िलाफ़ होने वाले इन प्रदर्शनों में 225 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। पेट्रोल और डीज़ल के मूल्यों में वृद्धि के बाद फ़्रान्स के लोगों का ग़ुस्सा फूट पड़ा है और वे सड़कों पर निकल आए हैं। ज्ञात रहे कि इस साल फ़्रान्स में पेट्रोल की क़ीमत में 15 प्रतिशत और डीज़ल के मूल्य में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

वाराणसी:धारदार नुकीली बोतल से बालक पर जानलेवा हमला , मामला छेड़खानी का


✍अंकुर मिश्रा - 

वाराणसी - आदमपुर थाना अंतर्गत नया महादेव मोहल्ले में आज एक बालक पर व्यक्ति ने किया जानलेवा हमला , आइये हम आप लोगो को बता दे कि एक बाबू नाम का व्यक्ति है जिसकी उम्र - 30 साल s/० सरफुदीन घसियारी टोला का निवासी है, जो कि हमेशा हीरोइन की नशे में धुत रहता है आज से चार दिन पहले बालक - शिवम सहानी उर्फ शक्ति सहानी उम्र - 18 साल s/०बिहारी सहानी निवासी नयामहादेव का रहने वाला है,शक्ति ने बाबू से कहाँ कि मेरे बहन को मत छेड़ा करो लेकिन नशे में धुत रहने वाला बाबू क्यों मानने को तैयार ,कल रात्रि में काशी स्टेशन रोड पर फिर शक्ति ने बाबू को समझाया कि भाई मत करो बहन है मेरी मत छेड़ो भाई ,अचानक फिर उसी बात को लेकर बाबू से बहसा बहसी होने लगी तुरंत बाबू ने शक्ति के ऊपर हाथ छोड़ दिया वहाँ पर लड़ाई होता देख चलते फिरते नागरिको ने दोनों को डांट फटकार कर लड़ाई को हटाया , उसी लड़ाई की ख़ार को लेकर आज सुबह 11 बजे जब शक्ति सिगरा स्टेडियम से तैराकी सिख कर घर को वापस लौट रहा था कि अचानक नया महादेव मोड़ पर घात लगाए नशे की धुत में बाबू ने शक्ति के ऊपर नुकीली शीशे की बोतल से जानलेवा हमला कर दिया जिस पर शक्ति साईकल पर से लहूलुहान होकर गिर पड़ा , तुरंत छेत्रीय लोगो की सहयोग से शक्ति को कबीरचौरा मंडलीय हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहाँ डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है वही मौके पर 100 डायल ने पहुँच कर हमलावर बाबू को पकड़ लिया और थाने ले गयी जहाँ बाबू का मेडिकल करा कर थाने पर मुकदमा संख्या - 323,504,506,324 पंजीकृत कर जेल भेज दी ,डॉक्टरों से पूछताछ करने पर पता चला कि शक्ति की चार से पाँच नसे, खून की सप्लाई की नसे उस नुकीली बोतल के चलते कट गई जिसका ट्रीटमेंट किया जा रहा है शक्ति के कंधे के निचले हिस्से में उस नुकीली बोतल से जानलेवा हमला किया गया ।।

झारखण्ड : प्रत्येक माह 57 लड़कियों के साथ रेप की घटनाएं

रांची : झारखंड में औसतन हर माह 57 नाबालिगों के साथ रेप की घटनाएं घटती हैं. शिक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माने जानेवाला बोकारो तो नाबालिगों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है. इस वर्ष अगस्त तक बोकारो में 50 रेप के मामले दर्ज किये गये. वहीं पलामू में 40, हजारीबाग में 34, देवघर में 33 और  लातेहार में 31 रेप के मामले दर्ज हुए. कुल 24 जिलों की बात करें तो इस वर्ष अगस्त तक 455 मामले  दर्ज किये गये हैं.                                  पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नाबालिगों के साथ रेप की 60 फीसदी घटनाओं में  अपने ही लोग शामिल पाये गये. 2014 से अगस्त 2018 तक राज्य में कुल 2556 रेप के मामले दर्ज हुए हैं. इसमें से  1841 मामलों में ही पुलिस चार्जशीट कर सकी है.            अति नक्सल प्रभावित खूंटी, गुमला, लोहरदगा में उक्त जिलों की तुलना में रेप की घटनाएं कम हुई है. साइबर क्राइम के लिए चर्चित जामताड़ा में भी रेप की घटनाएं कम हुई है.  हालांकि जानकार बताते हैं कि यह आंकड़े सिर्फ वैसे हैं, जो थानों तक पहुंचे है. वहीं, 20 से 30 फीसदी मामले दबाव या लोकलाज के कारण थाने तक पहुंच ही नहीं पाते हैं. पिछले दिनों दुष्कर्म के मामले  को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी जिलों से नाबालिगों के साथ हुए रेप की घटना का ब्योरा और पुलिस कार्रवाई के संबंध में पुलिस मुख्यालय और सीआइडी से रिपोर्ट तलब की थी.  इसके बाद विभाग ने रिपोर्ट तैयार की.                                           बोकारो, पलामू, हजारीबाग और देवघर में नाबालिग सर्वाधिक असुरक्षित पोक्सो एक्ट के तहत जिलाें में दर्ज मामले जिला 2014 2015 2016 2017 अगस्त 2018 रांची 46 57 65 53 21, खूंटी 03 12 07 09 00,बोकारो 18 37 48 73 50,पलामू 24 08 20 43 40, देवघर 03 25 33 35 34, हजारीबाग 11 18 31 33 33, लातेहार 05 12 18 23 31, गुमला 11 20 21 37 08, लोहरदगा 18 21 17 36 06, सिमडेगा 10 04 18 16 10, चाईबासा 23 51 22 23 22, जमशेदपुर 16 27 38 44 18, सरायकेला 08 16 16 14 15, गढ़वा 10 09 21 23 03, चतरा 05 15 15 29 20, रामगढ़ 21 09 20 15 13 कोडरमा 05 15 16 22 10 गिरिडीह 15 21 37 43 19, धनबाद 25 35 52 77 26,दुमका 18 22 11 21 28,पाकुड़ 11 16 11 20 07, साहेबगंज 02 06 16 20 13, गोड्डा 07 11 26 02 17,जामताड़ा 01 08 04 12 08, रेल जमशेदपुर 00 00 01 00 01, रेल धनबाद 00 00 02 01 02, वर्ष 2018 में हुई घटनाएं : 25 अप्रैल : कुचाई थानांतर्गत गालूडीह गांव में एक अनाथ नाबालिग लड़की से उसके मुंहबोले चाचा ने दुष्कर्म किया.  27 अप्रैल : रांची के डेली मार्केट स्थित प्ले स्कूल में पढ़नेवाले बच्चे के साथ स्कूल वैन का चालक करता था अप्राकृतिक यौनाचार.  28 अप्रैल : रांची के  तुपुदाना ओपी क्षेत्र निवासी नाबालिग छात्रा ने अपने ही पिता के खिलाफ महिला थाने में रेप की प्राथमिकी दर्ज करायी थी . 28 अप्रैल : रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग ने सौतेले पिता के खिलाफ  छेड़खानी का मामला  दर्ज कराया था 3 मई : मेदिनीनगर सदर थाना के एक गांव में नाबालिग के साथ ननिहाल में उसके रिश्तेदारों ने ही रेप किया था किस वर्ष कितने मामलों में चार्जशीट :                     वर्ष               केस               चार्जशीट                2014           316,               305                  2015           475                423                  2016           586                421                 2017           724                491                 2018           455                210

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...