Tuesday, May 7, 2019

केवल शाकाहार ही मनुष्य का भोजन, लेकिन भारत आज विश्व का सबसे बड़ा मांस निर्यातक देश

,मनुष्य ने अपने आप को सबसे अधिक शक्तिशाली मानकर अपने स्वभाव में अहंकार को स्थान दिया है। इस कारण वह अपने को अन्य जीवों से श्रेष्ठ मानता है। उन पर अपना अधिपत्य जमा कर अत्याचार करना और अज्ञानतावश अपना अधिकार जमाना बंद करना चाहिए।  आधुनिक युग में विकसित देशों में शाकाहार बढ़ा है, तो भारत जैसे विकासशील देशों में घटा है। दुर्भाग्य है कि भारत जैसे आध्यात्मिक कहलाने वाले देश में मांसाहारी लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। योग की इस धरा से संपूर्ण विश्व को अहिंसा और शांति का संदेश दिया जाता था। वही भारत आज विश्व का सबसे बड़ा मांस निर्यातक देश बन चुका है। करोड़ों निर्दोष मूक प्राणियों को प्रतिदिन सूर्य उदय होने से पहले ही हजारों बूचड़खानों में मार दिया जाता है और अगर समाज तथा सरकार से पूछा जाए कि क्या कुछ धन और जीभ के स्वाद के कारण इन निर्दोष प्राणियों को मार देना ठीक है? तो उत्तर मिलता है कि इससे देश को विदेशी मुद्रा मिलती है। आम समाज मूक प्राणियों की निर्मम हत्या मूक होकर देखता रहता है। समाज और राष्ट्र दोनों अपने स्वार्थ के कारण इस जघन्य कृत्य के विरुद्ध कुछ भी नहीं बोलना और करना चाहते हैं। फिल्मों में अगर जानवर का उपयोग और दृश्य उस पर अत्याचार दिखाते हैं, तो सरकार उसे सेंसर बोर्ड द्वारा प्रतिबंधित कर देती है, लेकिन उसी जानवर का मांस खाते हुए दिखाया जाए तो कुछ नहीं बोलती है। इस दोहरेपन के विषय में सभी मौन दिखाई देते हैं। अहिंसा और योग का संदेश देने वाली यह भूमि आज मानवता का मार्ग भटक गई है। एक समय था जब हमारा भारत देश विश्व को धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दिया करता था। अहिंसा शांति का संदेश देने वाला राष्ट्र अपने मूल स्वभाव को छोड़ अमानवीय संस्कृति से ग्रस्त दिखाई दे रहा है।मांस मनुष्य का स्वाभाविक भोजन नहीं है। मांस खाने वाले तर्क देने में पीछे नहीं हटते हैं और कहते हैं कि शक्तिशाली कमजोर को मार कर खा जाता है। यही सर्वाइवल का सिद्धांत है। तो मैं पूछता हूं कि क्या शक्तिशाली मनुष्य भी कमजोर मनुष्य को मार कर खा सकता है? भोजन के लिए मांस तब मिलता है, जब शरीर से प्राण निकल जाते हैं। जब उस जीव की हत्या कर दी जाती है। शरीर से प्राण निकलते ही शरीर मुर्दा हो जाता है। देखा जाए तो मांसाहारी मुर्दा खाते हैं। योग में भोजन की शुचिता परम आवश्यक है। मांसाहारी का योग सिद्ध नहीं हो सकता, क्योंकि प्रत्यक्ष और परोक्ष वह हिंसा से जुड़ जाता है।

अष्टांग योग में यम का प्रथम अंग अहिंसा है। योग का मूल अहिंसा है। हिंसक तरीके से अपनाया भोजन शरीर में रोग और हिंसा को ही जन्म देता है। गीता में योगीराज श्री कृष्ण बताते हैं कि भोजन कैसा होना चाहिए।

आयु: सत्वबलारोग्यसुखप्रीतिविवर्धना:।

रस्या:स्निग्धा स्थिरा हृद्या आहारा:सात्विकप्रिया:॥भोजन आयु, आरोग्य, सुख तथा रसास्वादन की शक्ति बढ़ाने वाला होना चाहिए। रसयुक्त चिकने, स्थिरता प्रदान करने वाले, शक्ति वर्धक आहार सात्विक लोगों को प्यारे होते हैं। मांस तामसिक भोजन है। जब किसी पशु की हत्या मांस खाने के लिए की जाती है, तब उसकी हत्या के समय उसके शरीर में अनेक प्रकार के विष पैदा हो जाते हैं और वही घृणा तथा भय से उत्पन्न विष मनुष्य अपने भोजन के रूप में खा जाता है। जो कि अनेक प्रकार की भावनात्मक बीमारियों के साथ-साथ शारीरिक बीमारियों का शिकार होता है। मनुष्य का भोजन शुद्ध सात्विक शाकाहारी ही होना चाहिए। यह मैं नहीं कहता, बल्कि विश्व की अनेक महान हस्तियों ने शाकाहार का समर्थन किया है। अल्बर्ट आइंस्टीइन ने अपने अंतिम दिनों में शाकाहार का समर्थन किया। महावीर, दयानंद, अरविंद घोष तथा गांधी आदि अनेक भारतीय हस्तियों ने शाकाहार को मोक्ष मार्ग में साधक बताया है और मांसाहार को बाधक। आज भी अगर विश्व के अन्य देशों से शाकाहारी लोगों की संख्या की तुलना की जाए, तो भारत में अन्य देशों से अधिक है। लेकिन वह संख्या दिन-प्रतिदिन गिर रही है। भारत ने जिस प्रकार समूचे विश्व में योग को फैलाने का कार्य किया है उसी प्रकार शाकाहार को भी विश्व में फैलाने का कार्य करना चाहिए। वैज्ञानिक आधार पर यह बताना कि शाकाहार ही मनुष्य का भोजन है, मांसाहार नहीं।

प्रेदग्ने ज्योर्तिष्मान याहि शिवेभिरर्चिभिष्टवम्।

बृहद्दिभभानुभिर्भासन्मा हिंसीस्तन्वा प्रजा:॥हे ज्ञानवान मनुष्य, महान ज्ञान प्रकाशों से चमकता हुआ, कल्याणकारी किरणो, ज्वालाओ, उपासना से ज्योतिर्गमय होता हुआ उत्तम गति प्राप्त कर। और अन्य को शरीर से मत मार। मनुष्य वही है, जो सभी को समान समझे, समानता का व्यवहार ही मनुष्य को शोभा देता है। किसी ने कहा भी है- ‘आत्मवत् सर्व भूतेषु य: पश्यति स पश्यति’ अर्थात जो सभी पशुओं को अपने सामान जानता है वही ज्ञानी है। जब सभी को अपने सामान जानता और पहचानता है तो वह दूसरों की हत्या कैसे कर सकेगा? जैसी आत्मा मनुष्य में है वैसी ही आत्मा अन्य पशु-पक्षियों, जीवों में भी है। तो प्रत्यक्ष या परोक्ष उन पशुओं की हत्या अपने स्वार्थ के लिए करना या करवाना मनुष्य धर्म के विरुद्ध कर्म है। वैदिक जन व्यर्थ की हिंसा कर ही नहीं सकता है। मित्रस्याहं चषुणा सर्वाणि भूतानि समीक्षे अर्थात मैं सब प्राणियों को मित्र की दृष्टि से देखता हूं। क्या कोई मित्र किसी मित्र की हत्या कर सकता है? मैं अकेला ही नहीं, हम सब एक दूसरे को मित्र की दृष्टि से देखें। पशु जगत में हिंसा देख कर कई लोग हिंसा को प्राकृतिक नियम मानते हैं। वे भूल जाते हैं कि मनुष्य पशु से भिन्न है। मनुष्य के पास ज्ञान के लिए बुद्धि है। पशु का अनुकरण करने से मनुष्य में पशुपन बढ़ेगा। पशुओं में संतान को खा जाने की प्रवृत्ति है। क्या मनुष्य ऐसा कुकृत्य करेगा? कदापि नहीं। शाकाहारी भोजन को अपनाने से शरीर स्वस्थ और दीघार्यु रहता है। त्वचा की बीमारियों मांसाहारी में अत्यधिक पाई जाती हैं। शाकाहारी भोजन में रफेज, विटामिन सी, फोलिक एसिड आदि होने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम तथा मानसिक प्रतिघात की संभावना कम रहती है। शाकाहारी शुद्ध सात्विक भोजन शरीर को अधिक लंबे समय तक स्वस्थ रखने में सहायक होता है। मांसाहारी भोजन में कोई तत्त्व अधिक या अलग नहीं होता, जो कि शाकाहारी भोजन में उपलब्ध न हो। आज विश्व में जीवों पर जो हिंसा दिखाई देती है, वह बंद होनी चाहिए।

Monday, May 6, 2019

LS2019 JHARKHAND : दूसरे चरण में झारखंड में 64.14 फीसदी मतदान, कहीं से बड़ी हिंसा की कोई खबर नहीं

                                                                          रांची : झारखंड में दूसरे चरण में कुछ स्‍थानों को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान संपन्‍न हुआ. दूसरे चरण में रांची, कोडरमा, हजारीबाग और खूंटी लोकसभा क्षेत्र के लिए वोट डाले गये. चुनाव आयोग की ओर से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार राज्‍य में 34.14 फीसदी मतदान हुआ. असमें रांची में 62.30 फीसदी, कोडरमा में 65.70 फीसदी, हजारीबाग में 62.91 फीसदी और खूंटी में 64.10 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया.      हजारीबाग सदर विधानसभा में हुआ सर्वाधिक पोलिंग

सदर विधायक ने समस्त विस क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति जताया आभार

लोकसभा में शांत पूर्ण तरीके से कुल मतदान 62.9% पोलिंग हुआ। जिसमें सर्वाधिक मतदान सदर विधानसभा क्षेत्र में 64.52% रहा जबकि अन्य विस क्षेत्र में

बरही 60.15,बड़कागांव 61.10,रामगढ़ 63.70 %,मांडू 64.05 पोलिंग हुआ ।

इधर सदर विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक मतदान के लिए सदर विधायक माननीय श्री मनीष जायसवाल ने विस क्षेत्र के सभी मतदाताओं के प्रति आभार जाताया और उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी ने सजग नागरिक की जिम्मदारी निभाई और लोकतंत्र के मजबूती के लिए बेहतर प्रयास किया ।

हजारीबाग : विवाह की रस्में छोड़कर वोट देने का फर्ज निभाया पूजा सिन्हा ने

हजारीबाग - चुनावी लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार में हर वोटर ने मतदान केंद्र जाकर अपना फर्ज निभाया। दारू निवासी  राजकुमार सिन्हा की बेटी पूजा सिन्हा ने वैवाहिक रश्मो के आगे वोट देना ज्यादा जरूरी संमझा  और पहले मतदान  किया। पूजा सिन्हा की शादी 6 मई को ही थी मतदान केंद्र में मौजूद लोगों को दुल्हन की वेश भूषा में पहुंची दुल्हन को देखकर उसकी तारीफ करते हुए इस कार्य की सराहना की। वही पूजा सिन्हा ने कहा कि विवाह के रस्मो के साथ साथ देश को चलाने के लिए एक मजबूत सरकार के लिये वोट देना जरूरी था ।

Sunday, May 5, 2019

एदार ए शरीया झारखण्ड दारुल कजा से फैसला, 7 मई मंगलवार को रमजानुल मोबारक का पहला रोजा

रांची ၊

एदार ए शरीया झारखण्ड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि 29 शाबान अनुसार 5 मई 2019 दिन रविवार मगरिब के बाद दरगाह शरीफ डोरणडा, रांची में एदार ए शरीया झारखण्ड के काजीयाने शरीयत, मुफ्तियाने केराम और उलेमा की बैठक चीफ काजीए शरीयत हजरत मुफ्ति आबिद हुसैन मिसबाही की सदारत में हुई ၊ जिसमें निर्णय लिया गया कि आज 29 शाबान को रांची व आस पास में बादल होने की वजह से रमजानुल मोबारक का चांद नजर नहीं आया ،राज्य के विभिन्न भागों में आसमान साफ था मगर चांद नजर नहीं आया ၊ देश के बहुत से जगहों से सम्पर्क किया गया ၊लेकिन कहीं से भी रमजानुल मोबारक का चांद नजर आने की कोई खबर नहीं है ၊ इसलिए एदार ए शरीया झारखण्ड दारुल कजा से फैसला लिया गया कि दिनांक 7 मई 2019 दिन मंगलवार को रमजानुल मोबारक का पहला रोजा रखा जाएगा। बैठक में मौलाना सययद शाह अलकमा शिबली, मौलाना कुतुुबुद्दीन रिजवी, मुफती आबिद हुसैन मिसबाही, सैयद नुरुल एैन बरकाती, मोहम्मद सईद, मुफती एजाज हुसैन, मौलाना डॉ ताजुद्दीन रिजवी, मौलाना नसीमुद्दीन खान, मुफती फैजुल्लाह मिसबाही, कारी अययुब, मौलाना दिलदार हुसैन मिसबाही, मौलाना मुजीबुर रहमान, एस, एम, मोईन, हाफिज नसरुल्लाह, मौलाना इरशाद मिसबाही, मौलाना अब्बास मिसबाही, हाफिज मोबीन रिजवी, मौलाना फारुक मिसबाही   ,मौलाना नेजामुद्दीन आदि मौजूद थै. 

मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी 

6202583475

रांची: मतदान के लिए मिलेगी छुट्टी,लोक प्रतिनिधितत्व अधिनियम 1951 के तहत मिलेगी छुट्टी

*मजदूरी में नहीं की जा सकेगी कटौती*

*रांची जिले के सभी संस्थान, दुकान, सिनेमा हाॅल, रेस्टोरेंट, माॅल, फैक्ट्री रहेंगे बंद*

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किये आदेश*

*आदेश का पालन नहीं किये जाने पर कड़ी कार्रवाई*

*आदेश के उल्लंघन पर उप श्रमायुक्त रांची को 9431771072 पर करें शिकायत*

=========================

झाखण्ड राज्य में लोकसभा आम चुनाव 2019 के मतदान तिथि को संबंधित लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में लोक प्रतिनिधितत्व अधिनियम 1951 की धारा-135 (ख) के प्रावधानों का अनुपालन किया जाना है। भारत निर्वाचन आयोग एवं अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग के पत्र के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची द्वारा निम्नांकित निदेश जारी किये गये हैं।

1. किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति जिसे मतदान का अधिकार है, मतदान के दिन अवकाश मंजूर किया जायेगा।

2. लोक प्रतिनिधितत्व अधिनियम 1951 की धारा-135 (ख) की उपधारा (1) के अनुसार अवकाश मंजूर किये जाने के कारण ऐसे व्यक्ति की मजदूरी से कोई कटौती या कमी नहीं की जायेगी। 

3. रांची जिले के सभी संस्थान/दुकान (शिफ्ट में कार्य करने वाले संस्थान/दुकान/सिनेमा हाॅल/रेस्टोरेन्ट/माॅल/फैक्टरी सहित) लोकसभा निर्वाचन 2019 के क्रम में दिनांक 06/05/2019 (मतदान तिथि) को प्रातः 07ः00 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक बंद रहेंगे।

4. दैनिक मजदूरी पर कार्यरत कर्मी एवं आकस्मिक कर्मी भी अवकाश एवं मजदूरी के हकदार होंगे।

*आदेश का उल्लंघन कानून के सुसंगत धाराओं के अधीन दण्डनीय होगा। आदेश का किसी स्तर पर उल्लंघन होने पर उप श्रमायुक्त, रांची के मोबाइल नंबर 9431771072 पर शिकायत की जा सकती है।

=======================

*लोकतंत्र का है पर्व महान, सभी करें मतदान*


*6 मई 2019 को वोट अवश्य करें*

-----------------------------------------------

Saturday, May 4, 2019

सुब्रत कुमार मुखर्जी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कोडरमा उपायुक्त द्वारा सम्मानित

कोडरमा जिला मुख्यालय में दिन  मतदाता जागरूकता अवार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ၊ जिसमें 'हम सब भारतीय का एक ही नारा, स्मृति बने लोकतंत्र हमारा' के लिए   सुब्रत कुमार मुखर्जी को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कोडरमा जिला उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह के द्वारा अवार्ड से सम्मानित किया गया ၊ जिसमें कोडरमा जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद थे।

कोडरमा में स्वीप कार्यक्रम के तहत फेसबुक लाइव के माध्यम से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया

राजेश मेहता ၊ कोडरमा : स्वीप कार्यक्रम के तहत फेसबुक लाइव के माध्यम से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया।   कोडरमा वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह वन प्रमंडल पदाधिकारी कोडरमा श्री सूरज कुमार ने फेसबुक लाइव के माध्यम से मतदाता जागरुकता को लेकर चल रहे कार्यक्रमों को मतदाताओं को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि कोडरमा जिले में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के लिए बूथ अवरनेश ग्रुप का गठन किया गया था ताकि अधिक से अधिक  मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक किया जा सके। उन्होंने बताया कि 6 मई को मतदान है और इसके लिए फेसबुक लाइव के माध्यम से मतदाता जागरुकता समूह को दिशा-निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरुकता समूह के द्वारा मतदाताओं को घर-घर जा कर मतदान के प्रति जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा समूह के द्वारा डुगडुगी एवं लाउडस्पीकर, बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के साथ बैठक एवं चौपाल के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है। 3 मई से 4 मई तक जोर-शोर से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि दो दिनों के विशेष अभियान में मतदाता सूची में जितने नाम है, सभी लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया जा रहा है ताकि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत मतदान लोग कर  सके। उन्होंने मतदाता जागरुकता समूह के सारे लोगों से कम मतदान वाले क्षेत्रों में अधिक  से अधिक मतदाता अभियान चलाने का निर्देश दिए।

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...