Thursday, May 16, 2019

सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट से बोफोर्स की दोबारा जांच करने की इजाज़त मांगी

सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट से बोफोर्स की दोबारा जांच करने की इजाज़त मांगी है. बता दें कि इस मामले में सीबीआई ने आगे की जांच करने के लिए रोज़ एवेन्यू कोर्ट, नई दिल्ली में आवेदन करके अनुमित मांगी थी. पर कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अनुमति लेने की ज़रूरत नहीं है बल्कि कोर्ट को सूचना दे देना ही काफी है.

दरअसल,  बोफोर्स कांड का खुलासा 1987 में हुआ था. इसमें तत्कालीन राजीव गांधी सरकार के ऊपर स्वीडने की कंपनी बोफोर्स को भारतीय सेना को तोपें सप्लाई करने के लिए 64 करोड़ रुपये की दलाली लेने का आरोप लगाया गया था. इसके बाद राजीव गांधी की सरकार गिर गई थी.

दुर्गापुर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति के पास से नकद 70 लाख रुपये बरामद

दुर्गापुर , 16 मई : दुर्गापुर जनरल रेल पुलिस ( जीआरपी ) दुर्गापुर रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति के पास से नकद 70 लाख रुपये बरामद किया है। वराणसी से सुरेश प्रसाद वरमन नामक व्यक्ति ब्रेक जरनी करते हुये दुर्गापुर स्टेशन पर कोलकाता जाने के उद्देशय से उतरा था।सुरेश ट्रेन पकड़ने के लिये खड़ा था। संदेह होने पर जीआरपी ने उसे धर दबोचा। ट्राली बैग से रुपये बरामदगी की खबर जंगल में लगी आग की तरह इलाके में फैल गई।

     आज सुबह साढ़े दस बजे के आसपास प्लेटफारम नंबर चार पर सुरेश प्रसाद को इधर उधर घूमते देखकर जीआरपी को संदेह हुआ। उससे पूछताछ करने पर उसने सही सही कुछ नहीं बताया तो जीआरपी उसे थाना ले गई। जांच पड़ताल में ट्राली से रुपये का थोक थोक बंडल मिला। सुरेश प्रसाद ने स्वीकार किया है कि वह वराणसी से कोलकाता जा रहा था। गिरफ्तार सुरेश प्रसाद से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिशनरेट , सीआइडी , जीआरपी और दुर्गापुर आयकर विभाग पूछताछ चला रहा है , आखिर यह पैसा किसका है और किस मद में खरचा के लिये लाया गया था।

बिग ब्रेकिंग: कोलकाता हिंसा पर EC की बड़ी कार्रवाई, प्रधान और गृह सचिव की छुट्टी, प्रचार पर रोक

पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा पर चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है. आयोग ने बंगाल में गुरुवार रात 10 बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है. इसके अलावा आयोग ने राज्य के प्रधान सचिव और गृह सचिव की छुट्टी कर दी गई है.

आयोग ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालने पर भी बैन लगा दिया है. बंगाल के ADG CID राजीव सिंह को गृह मंत्रालय भेजा गया है. राज्य में 19 मई को 9 सीटों पर वोट डाले जाने हैं. उससे पहले ही आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है.https://www.pscp.tv/w/b6yJKnR3LTEwNTA0MTU0MDI5MzU3NzExMzZ8MU1ZeE5kRHlyb3dHdyu6iUHQo0i64p_XgJuBvhe_9eb7xTtGKL1imcYRyRWr

वहीं ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति खंडित होने पर आयोग ने सख्त नाराजगी जताई है. चुनाव आयोग ने कहा कि इस प्रकार की हिंसा फिर से हुई तो और सख्त कदम उठाए जाएंगे. राज्य की 9 सीटों पर प्रचार की अवधि शुक्रवार शाम पांच बजे तक थी, लेकिन आयोग ने एक दिन पहले ही इसे खत्म कर दिया.

मंगलवार की शाम कोलकाता में बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हिंसा के बाद आज पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक सियासत सुलग उठी है. टीएमसी ने ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति खंडित होने को भावनात्मक मुद्दा बना लिया. वहीं बीजेपी और टीएमसी दोनों एक दूसरे पर मूर्ति खंडित करने का आरोप मढ़ रही हैं. वामपंथी दलों का कहना है कि बीजेपी और टीएमसी के झगड़े में पूरा बंगाल जल रहा है.

Wednesday, May 15, 2019

दो दिव्यांगों ने चुना एक दूसरे को जीवन साथी ,आज रिसेप्शन में जुटे गणमान्य लोग

दुर्गापुर , 15 मई : कुदरती करिश्माई ही इसे कहेंगे की दोनों दिव्यांग हैं और दोनों में समानता भी हैं। युवती मुंह से नहीं बोल पाती और कान से सुन भी नहीं पाती है। इसी तरह युवक भी न बोल पाता है न सुन पाता है।

      मंगलवार  के दिन दोनों विवाह बंधन में बंधे। यह शादी औधोगिक शहर दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित प्राचीन और प्रसिद्ध प्याला काली बाड़ी में हुई। आज इस दंपति का रिशेप्शन है।

   युवती बर्दवान के मूक बधिर स्कूल से माध्यमिक तक पढ़ाई की है जबकि युवक रंग मिस्री है। सुलेखा के मां का घर दुर्गापुर स्टील टाउनशीप के एजोन के अशोक एवेन्यू में है। उसकी मां सुनीती चटोपाध्याय एक चाय की दुकान चलाती है जबकि युवक अशोक राय अंडाल का है और रंग मिस्री का काम करता है।

     जो सबसे खास बात है वह यह कि , सुलेखा क्रिकेट और बैडमिंटन के खेल में गहरी रुची रखती है। वह जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर पर दोनों खेल खेल चुकी है और करीब एक सौ से ज्यादा ट्राफी बटोर चुकी है।

      दुर्गापुर के विशिष्ट उधोगपति और कई सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े राकेश भट्टड़ ने इस शादी में अपनी सराहनीय भूमिका का पालन करते हुये दंपति को वैवाहिकी साम्रगी देकर कन्या दान का पवित्र रस्मअदायगी किया। राकेश भट्टड़ ने बताया , सुलेखा को राज्य सरकार की ओर से भी सहयोग मिला है। सुलेखा का  कहना है कि , शादी के बाद भी वह क्रिकेट और बैडमिंटन खेल को बंद नहीं करेगी।

Tuesday, May 14, 2019

झारखंड के खूँटी में नाबालिग बच्ची का बाल विवाह होने से रोका गया

खूँटी ၊

खूँटी सदर के डूमर दगा ग्राम मे एक नाबालिग बच्ची का  बाल विवाह  होने से रोका गया।बच्ची की उम्र डूमर दगा स्कूल की प्रवेश पत्र मे 01,01,2002 अंकित है

बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों को बाल विवाह से होनेवाली हानि के बारे में बताया गया। अल्ताफ़ खान ने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अन्तर्गत बाल विवाह करने वाले को 2 साल की सजा और 1 लाख रुपये जुर्माना हो सकता है

काफी समझाने बुझाने के बाद बच्ची के परिजन 20.05.19 को होने वाले शादी को स्थगित करने और बच्ची की उम्र 18 वर्ष होने के वाद शादी करने का एकरारनामा करने को राजी हो गए।मौक़े पर सुचित्रा मिंज ,BDO,सीता पुष्पा, बाल विकाश परियोजन आ पदाधिकारी, अल्ताफ खान, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, चाइल्ड लाइन मेंबर शाहजहाँ खान, बसन्ती मुंडा उपस्थित थे।बता दें ये आज लगातार तीसरा दिन बाल विवाह रोकने हेतु जागरूकता अभियान  था।जैसे जैसे जनाकारी मिल रही है प्रशासन और संस्था के लोग पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे है।सबसे बड़ी बात है लोग समझ रहे है और बाल विवाह  नहीं करने की पहल भी कर रहे है।

JAC 12th Result 2019: झारखंड बोर्ड इंटर के नतीजे घोषित, साइंस में 57% और कॉमर्स में 70.4% पास

JAC 12th Result 2019: झारखंड बोर्ड इंटर साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। साइंस में 57% और कॉमर्स में 70.4% पास हुए हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in और* jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया गया है। साइंस और कॉमर्स दोनों ही स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी है। करीब डेढ़ लाख बच्चों के झारखंड बोर्ड 12वीं की साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम रिजल्ट का इंतजार था। 

यहां देखें JAC 12th Result 2019 के Direct Link

झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2019 


झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2019


- साइंस में 93298 स्टूडेंट्स बैठे थे। इनमें से 20447 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन पास हुए हैं। 30874 स्टूडेंट्स सेकेंड डिविजन पास हुए हैं। 1841 स्टूडेंट्स थर्ड डिविजन पास हुए हैं। 


 कॉमर्स में 34686  स्टूडेंट्स बैठे थे। इनमें से 7115 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन पास हुए हैं। 15428 स्टूडेंट्स सेकेंड डिविजन पास हुए हैं। 1886 स्टूडेंट्स थर्ड डिविजन पास हुए हैं। 


 कॉमर्स में 53186 स्टूडेंट्स और साइंस में 24436 स्टूडेंट्स पास हुए  


साइंस में 55.01 फीसदी लड़के और 61.08 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। यानी साइंस में लड़कियों का रिजल्ट बेहतर रहा है


 कॉमर्स में भी लड़कियों ने बाजी मारी, 63.68 फीसदी लड़के और 79.07 फीसदी लड़कियां पास हुई 

झारखंड बोर्ड कॉर्मस स्ट्रीम का जिलेवार रिजल्ट


सिमडेगा- 89.31

खूंटी- 80.48

कोडरमा- 79.09

प. सिंगभूम- 77.50

बोकारो- 77.07

लोहारदगा- 75.57

रांची- 73.21

पू. सिंगभूम- 72.48

हजारीबाग- 71.41

सरायकेला- 68.26

धनबाद- 68.02

रामगढ़- 67.59

गोड्डा- 66.03

गुमला- 65.91

गिरडीह- 365.64

जमतारा- 63.80

चतरा- 63.03

देवगढ़- 60.66

गढ़वा- 59.69

पाकुर- 59.49

लातेहार- 58.89

दुमका- 57.72

पलामू- 49.11

साहेबगंज- 39.56

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) या झारखंड बोर्ड हर वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित करता है।

 जेएसी 12वीं परीक्षा 2019 का आयोजन मार्च-अप्रैल, 2019 में कराया जाएगा। हर वर्ष जेएसी 12वीं की परीक्षा में करीब 2 लाख विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवाते हैं। 2018 में जेएसी 12वीं परीक्षा 1 मार्च से 3 अप्रैल तक चली थी। पिछले वर्ष जेएसी ने 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 7 जून, 2018 को घोषित कर दिया था। साइंस में 48.34 प्रतिशत और कॉमर्स में 67.49 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। जेएसी ने कक्षा 12वीं आर्ट्स के नतीजे 27 जून, 2018 को घोषित किए थे। 12वीं आर्ट्स में 72.62 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।

गिरिडीह में पत्रकार अंजनी पर फायरिंग, शराब के नशे में धुत रिटायर्ड एएसआई ने चलायी गोली

पत्रकार सह अधिवक्ता पर फायरिंग

शराब के नशे में धुत रिटायर्ड एएसआई ने चलायी गोली 

हथियार समेत कारतूस जप्त 

आरोपी बाप बेटा हिरासत में 

गिरिडीह : सोमवार की रात 10 बजकर 15 के आसपास पुलिस विभाग से सेवानृवित जमादार ने शराब ने नशे में धुत होकर जमकर गोलीबारी की. गोलीबारी से अधिवक्ता सह पत्रकार अंजनी सिन्हा बाल बाल बच गया. बताया जाता है कि रिटायर्ड एएसआई मिथिलेश सिंह व उसके बेटे अभिषेक सिंह ने जान मारने की नियत से लाइसेंसी बंदूक से अधिवक्ता अंजनी सिन्हा पर गोली चला दी। जिससे वे बाल बाल बच गए। घटना की सुचना मिलते ही डीएसपी वन नवीन सिंह दल बल के साथ मौके ए वारदात पर पहुंचा इसके बाद डीएसपी के आदेश पर नगर थाना प्रभारी पंम्पू तालाब पहुंचे। पुलिस को देख शराबी  रिटायर्ड एएसआई बंदूक पुलिस की ओर तान दिया। किसी तरह पुलिस ने बंदूक समेत बाप बेटे को कब्जे में लिया। दोनों के नशे में होने की बात बताई जा रही है। इधर घटना को लेकर भुक्तभोगी अञ्जनी सिन्हा ने बताया कि वे एक दुकान में समान ले रहे थे उनकी बाइक पर प्रेस लिखा था। अचानक अभिषेक भी उस दुकान के पास आया और गाड़ी साइड करने की बात कही और कहा कि प्रेस वाला है तो क्या हुआ गाड़ी साइड लगाया करो। बकझक होने लगा उसी दौरान अभिषेक अपने रिटायर्ड एएसआई मिथिलेश को बुला लिया। दोनों मिलकर अञ्जनी सिन्हा को घसीटते हुए पंपु  तालाब के पास ले गए। और घर से दो नाली बंदूक निकाल कर फायरिंग कर दी। जिससे वे बालबाल बच गए। फ़िलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है और आरोपी पिता पुत्र को हिरासत में लेकर मेडिकल जाँच  के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है ၊

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...