Thursday, February 20, 2020

ओमान में फंसे मजदूरों का शोषण करने वाली कंपनी पर होनी चाहिए कार्रवाई -हेमन्त सोरेन


विदेश मंत्री से ओमान में फंसे झारखण्ड के मजदूरों की मदद का आग्रह करता हूं - हेमंत
 सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड

रांची।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ट्वीट के जरिए ओमान में फंसे झारखंड के 30 मजदूरों की वतन वापसी के लिए विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर से मजदूरों के सकुशल वतन वापसी का आग्रह किया है।
बता दें कि तहलका लाइव ने इस खबर को गुरुवार को प्रवासी ग्रुप के सिकंदर अली के आग्रह पर प्रमुखता से प्रसारित किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय झारखंड के मजदूरों की मदद करे, जिससे उन सभी की वतन वापसी हो और ये मजदूर अपने परिवार के लोगों से मिल सकें। विदेश मंत्रालय झारखण्ड के मजदूरों का शोषण करने वाली कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई करे।



ओमान में फंसे मजदूरों का शोषण करने वाली कंपनी पर होनी चाहिए कार्रवाई -हेमन्त सोरेन


विदेश मंत्री से ओमान में फंसे झारखण्ड के मजदूरों की मदद का आग्रह करता हूं - हेमंत
 सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड
==================
रांची।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ट्वीट के जरिए ओमान में फंसे झारखंड के 30 मजदूरों की वतन वापसी के लिए विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर से मजदूरों के सकुशल वतन वापसी का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय झारखंड के मजदूरों की मदद करे, जिससे उन सभी की वतन वापसी हो और ये मजदूर अपने परिवार के लोगों से मिल सकें। विदेश मंत्रालय झारखण्ड के मजदूरों का शोषण करने वाली कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई करे।



किशनगंज की बहादुरगंज पुलिस ने भगवान महावीरजी की करोड़ों की मूर्ति सहित 3 तस्करों को किया गिरफतार,तस्करों में एक शिक्षक भी शामिल


शशिकांत झा
।#किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले की बहादुरगंज पुलिस ने सोने जैसा दिखने बाला भगवान महावीर की कीमती मूर्ति सहित तीन धंधेबाजो को गिरफ्तार किया। 01 किलो 250 ग्राम की इस मूर्ति का दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए बताये जाते हैं ।फिलवक्त पुलिस ने थाना कांड संख्या 52 /20 को को दर्ज कर धंधेबाजों को जेल भेज दिया है। धंधेबाजों में स्थानीय विद्यालय का एक शिक्षक का भी शामिल बताया जा रहा है।।
जैसा कि बहादुरगंज थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अन्तरराज्यीय मूर्ति चोरों द्वारा भगवान महावीर के मूर्ति की बिक्री के लिए इसे नसीमगंज -गुआआबाड़ी सड़क से सटे एन एच 327 ई के पास लाया गया है ।जहाँ पच्छिम बंगाल के कथित दो चोर ,मध्य विद्यालय बिलासी के एक शिक्षक से इसके बिक्री की बातें कर रहे हैं ।थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने चुपके से इन्हें रंगे हाथ पकड़ने का जाल बिछाकर एस आई सुरेश प्रसाद एवं पेंथर मोबाइल के विवेक ,ओम प्रकाश ,विपीन कुमार एवं प्रेम
सागर एवंतेज तर्रार साथियों को बताये गये जगह पर धावा बोलने को कहा ।जहाँ पश्चिम बंगाल के निवासी अजमल पिता रजा अली ,ग्राम समसपूर ,थाना चाकुलिया और सुवेश कुमार ,ग्राम पाईकपाड़ा ,थाना चाकुलिया उक्त भगवान महावीर की मूर्ति को शिक्षक संतोष कुमार गणेश पिता बिष्णु प्र.गणेश ग्राम खाड़ीटोला थाना दिघलबैंक को सौंप रहे थे।मौका ए वारदात पर पुलिस ने तीनों को एक साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया ।बताते चलें कि वकौल थानाध्यक्ष इस वारदात की भनक उन्हें मिल चुकी थी ।जिस पर नजर बनाये रखने के लिए वे पुलिस के खुफिया तंत्रों को लगा रखा था ।जिससे यह सफलता हासिल हुई ।वहीं चोरी की मूर्ति रखने और बरामदगी मामले में भा द वि की धारा 413 एवं 414 के तहत तीनों को जेल भेज दिया गया।

ओमान में फंसे झारखंड के 30 मजदूर,वतन वापसी की लगा रहे गुहार



 श्री प्रसाद सोनी। गिरिडीह।
इन दिनों मजदूरों का विदेश में फंसने का सिलसिला जारी है।अब ओमान की राजधानी मसकट में विष्णुगढ़, बगोदर समेत बोकारो तथा कोडरमा जिले के कई मजदूरों के फंसे होने की बात कही जा रही है।इन मजदूरों को 2017 को टावर लाइन में काम कराने को लेकर ओमान ले जाया गया था। मजदूरों को एक नामी कंपनी में काम दिलाने की बात कह ओमान भेजा गया था।जहां मजदूरों को पिछले सात महीने से भुगतान नहीं किया जा रहा है।मजदूरों के परिजनों को मिली सूचना के मुताबिक सभी मजदूरों को एक कमरे में बंद करके रखा गया हैं। उन्हें मात्र एक समय का खाना दिया जा रहा है।वे वतन वापस आना चाह रहे हैं, लेकिन वीजा की मियाद खत्म होने के अलावा पास में पैसे नहीं होने के कारण वे वहां फंस गए हैं।ओमान में फंसे मजदूरों ने प्रवासी ग्रुप के माध्यम से सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है।साथ ही मजदूरों ने विदेश मंत्री भारत सरकार के नाम संदेश भेजा है।जिसमें कहा है कि वे लोग जिस कंपनी में काम कर रहे हैं, उस कंपनी ने महीनों से वेतन बंद कर दिया है।मांगने पर कई तरह की धमकियां दी जाती है।उन्होंने शोसल मीडिया के जरिये मैसेज भेज कर अपनी हालत बयां करते हुए घर वापसी की गुहार लगाई है।विदेश में मजदूरों के फंसे होने की जानकारी मिलने पर प्रवासी ग्रुप के सिकंदर अली ने उन्हें वतन वापसी के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया है।सिकंदर ने कहा है कि प्रवासी ग्रुप के सदस्यों की मदद से विदेश मंत्री से विष्णुगढ़ तथा बगोदर समेत दूसरे प्रखंडों के सभी मजदूरों की सऊदी अरब से घर वापसी की मांग करूंगा।

कोडरमा: सतगा वां जघन्य हत्याकांड मामले में अदालत ने दोषियों को सुनाई फांसी की सजा





#कोडरमा । कोडरमा जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ विश्वनाथ शुक्ला की अदालत ने बुधवार को दो लोगों को दोषी पाकर फांसी की सजा सुनाई है साथ ही उपरोक्त दोनों पर पचास पचास हजार का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है। चर्चित मामले की घटना सतगावा थाना अंतर्गत गाँव में घटी थी जिसमें चार लोगों की गर्दन काट कर जघन्य हत्या कर दी गई थी जिसको लेकर सुरेश कुमार पिता कपिलदेव प्रसाद यादव ग्राम डुमरी थाना सतगावा निवासी ने सतगावा थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा था कि 25.09.2014 की रात्रि 7:30 बजे जब वे अपने घर में थे तो 20 से 25 की संख्या में घातक हथियारों से लैस उनके घर में घुस गए। सूचक सुरेश कुमार छत पर से दूर गया और दीवाल के किनारे छिप गया। घटनास्थल पर मौजूद कपिल देव यादव को दरोगी यादव ने फरसा से रंजीत यादव ने गड़ासा से और विपिन यादव ने उसे घर से बाहर ले गए और मलवा पहाड़ी के निकट में जाकर कपिल देव यादव की हत्या गर्दन काटकर कर दी गई। वही नीरज यादव को राजेंद्र यादव और सुनील यादव ने गर्दन काट दिया । अनुज कुमार को अपराधियों ने गड़ासा से उसका पेट फाड़ दिया एवं अनिल यादव ने उसकी गर्दन काट दी और एमसीसी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए घर से बाहर भाग गए। सुरेश कुमार के लिखित बयान के आधार पर सतगावा थाना कांड संख्या 34/04 विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया बाद में उपरोक्त मामला विचरण हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में आया जिसका सत्र वाद संख्या 75/16 है । इस चर्चित जघन्य हत्याकांड मामले में पहले भी 4 लोगों को आजीवन कारावास की सजा हुई है। 19 फरवरी को अदालत ने दोषी पाकर संजय यादव पिता बालकृष्ण महतो ग्राम खाब थाना सतगावा कोडरमा निवासी एवं रामवृक्ष यादव पिता स्वर्गीय वजीर रावत ग्राम डुमरी थाना सतगावा कोडरमा निवासी को फांसी की सजा सुनाई है। अभियोजन की ओर से 11 गवाहों का परीक्षण एवं बचाव पक्ष से 4 गवाहों का परीक्षण कराया गया। कोडरमा के अपर लोक अभीयोजन विनोद प्रसाद और बचाव पक्ष से वासिफ बख्तावर खान और अनवर हुसैन ने न्यायालय में दलील रखा। इस मामले में 13.12.2016 को उपरोक्त लोगों के विरुद्ध आरोप गठन हुआ था जिसमें दोनों आरोपियों को भादवि की धारा 302 और 149 के तहत दोनों अभियुक्तों संजय यादव पिता बालकृष्ण महतो ग्राम खाब थाना सतगावा एवं रामवृक्ष यादव पिता स्वर्गीय वजीर रावत ग्राम डुमरी सतगावा को फांसी की सजा एवं पचास पचास हजार का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है जुर्माना नहीं देने की परिस्थिति में 2 वर्ष की अतिरिक्त सजा एवं भादवी 139 के अंतर्गत 2 वर्ष की सजा दी गई है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेगी।

Wednesday, February 19, 2020

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास व 20 हजार जुर्माना


#हज़ारीबाग़।
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हुई 20 वर्ष सश्रम कारावास साथ ही 20 हजार का लगा जुर्माना।हजारीबाग गिद्दी थाना कांड संख्या 15/2018 के मामले में रैली गड्ढा गिद्दी निवासी 25 वर्षीय महावीर रजवार पिता स्वर्गीय हरी रजवार को नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए बुधवार को 20 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। सजा के साथ ही 20 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माने की राशि नहीं देने पर 1 वर्ष की अतिरिक्त कारावास होगी। जुर्माने की राशि सीआरपीसी 357 ए के तहत पीड़िता को दी जाएगी। सजा जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम रमेश कुमार ने 10 साक्ष्यों के आधार पर घटना को सत्य पाते हुए सजा के फरमान जारी किया। घटना 28 मार्च 2018 की है।

CORONA VIRUS UPDATE: IES 3 हजार से अधिक मामले 25 देशों में पाए गए


विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को बताया कि 25 देशों के 3,000 से अधिक लोग नए कोरोनोवायरस से संक्रमित हो गए हैं।

 लगभग 2,000 मामलों की दैनिक वृद्धि मोटे तौर पर नए कोरोनावायरस के लिए आदर्श रही है, जिसे COVID-19 नाम दिया गया है, लेकिन सोमवार को WHO ने लगभग 20,000 मामलों की भारी वृद्धि की सूचना दी।  यह मुख्य रूप से डब्ल्यूएचओ को जिम्मेदार ठहराया गया था, जिसमें चीन के हुबेई प्रांत में नैदानिक ​​रूप से निदान किए गए मामले शामिल थे, जहां प्रकोप की उत्पत्ति हुई थी, जब से पहली बार यूएन एजेंसी ने जनवरी में दैनिक अपडेट जारी करना शुरू किया था।
  चीन ने नैदानिक ​​रूप से निदान किए गए मामलों की रिपोर्ट करना शुरू कर दिया है- जो कि एक डॉक्टर द्वारा पुष्टि की जाती है और प्रयोगशाला परीक्षण नहीं - गुरुवार को डब्ल्यूएचओ में।  प्रारंभिक मामले की गिनती 13,332 थी, लेकिन मंगलवार को यह संख्या बढ़ गई।  हालांकि, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोम घेबियस ने 1,800 नए मामलों में से कितने नैदानिक ​​निदान थे, इसके बारे में विशिष्ट डेटा साझा नहीं किया है।
  

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...