Saturday, June 6, 2020
झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा जारी,शनिवार शाम तक हुए 980
रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. शनिवार की शाम सात बजे तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 980 हो गयी है. आज रामगढ़ से 20, हजारीबाग से 3 और जमशेदपुर से 5 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. इससे पहले राजधानी रांची से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे. चौथा कोरोना पॉजिटिव ITI हेहल के बजरा पाहन टोली की रहने वाली 30 वर्षीय महिला है. वह मेडिका की नर्स है. वहीं एक रामगढ़ का भी मरीज पॉजिटिव मिला था जिसका मेडिका में इलाज चल रहा था. वह सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मेडिका में इलाज के लिए भर्ती हुआ था, जहां उसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया. यह रामगढ़ के गोला प्रखंड के मगनपुर का रहने वाला है और 70 वर्षीय है. वहीं लातेहार से भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. वहीं इससे पहले सिमडेगा से 9 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है. ये सभी 9 लोग प्रवासी मजदूर हैं. गौरतलब है कि आज रांची के कांके और धुर्वा से भी 3 मरीज मिले चुके हैं !
Wednesday, June 3, 2020
मरूतानिया में काल कल्वित हुए मजदूर के परिजनों से मिले सत्संग प्रमुख,की मदद
श्री प्रसाद सोनी।विष्णुगढ़/हजारीबाग। विष्णुगढ़ प्रखंड के बजरंग दल हजारीबाग जिला सत्संग प्रमुख वरुण कुमार जो पिछले कई दिनों से लगातार गांव-गांव जा कर सेनेटाइज कार्य व गरीब असहाय परिवारों को राशन सामग्री वितरण का कार्य कर रहे हैं। जिसके अंतर्गत आज उन्होंने भेलवारा पंचायत के बिसुईया में असहाय व गरीब आदिवासी परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया। जहां मरूतानिया में काल कल्वित हुए मजदूर के परिजनों से मिल कर उनका दुख बांटा। मजदूर के परिजनों को वरूण कुमार के द्वारा राशन सामग्री व नगद राशि दे कर ढाड़स बंधाया। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार के परेशानी पर संपर्क करने की बात कही।
मौके पर मौजूद करणी सेना के प्रदेश आई टी प्रमुख रवि सिंह परिजनों के बैंक संबंधित आ रही परेशानी में सहयोग कर कार्य करवाने की बात कही। किसी भी प्रकार के सामाजिक कार्य में हमेशा तत्पर रहने वाले वरूण कुमार पिछले कई दिनों से विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम कर रहे हैं जिसमें गरीब असहाय लोगों के बीच खाद्य सामग्री भी बांटा जा रहा है। बजरंगदल सत्संग प्रमुख वरूण कुमार ने कहा जब मैं समाज के लिए आगे आया हुं तो हर संभव प्रयास करूंगा कि क्षेत्र के असहाय परिवारों का सहारा बनुं व इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम तब तक चलता रहेगा जब तक जन जीवन सामान्य न हो जाए, इनके द्वारा पिछले कई दिनों से विभिन्न पंचायतों में घूम-घूम कर खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है, वरुण कुमार ने बताया कि मैं अन्य लोगों के माध्यम से संपर्क कर गरीब असहाय परिवारों को सहायता प्रदान कर रहा हूं, अगर कोई परिवार ऐसा है तो मुझसे संपर्क करें, मुझसे जहां तक होगा मदद किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से करिश्मा चंद्रवंशी, कुमारी कामना, सुभाष कुमार, रणवीर बरणवाल, सिकन्दर कुमार व गंगाधर महतो का सहयोग रहा।
सावधान! के आकाश पृथ्वीमा खस्ने छ? सावधान! क्या पृथ्वी पर गिरने वाली है आसमानी आफत?
पृथ्वी भित्र यति धेरै आक्रमणहरू भइरहेका थिए, जुन बाहिरबाट आयो? सम्पूर्ण विश्व भाइरसको आक्रमणले घेरिएको छ र अब अर्को आक्रमण संसारको बाहिरबाट आउँदैछ, जुन प्रत्येक क्षण पृथ्वीको नजीक आउँदैछ। के यो बर्ष विश्वको लागि अशुभ छ कि विश्व एक पछि अर्को ठूला खतराहरूद्वारा घेरेको छ? एक महिना अघि, अप्रिल २ on मा, एउटा क्षुद्रग्रहले पृथ्वीलाई हानी गर्न असफल भयो, अब अर्को उल्का पिण्ड आउँदैछ।
नासाले चेतावनी जारी गर्यो
अमेरिकी अन्तरिक्ष अनुसन्धान एजेन्सी नासाले यो सतर्कता जारी गरेको छ। यस सतर्कताका अनुसार एक उल्का पिण्ड पृथ्वीको तर्फ आधा किलोमिटरको गतिमा गइरहेको छ र यो सेकेन्ड kilometers किलोमिटर प्रति सेकेन्डको वेगमा पृथ्वीको तर्फ गइरहेको छ।
जून 6 मा पृथ्वीको कक्षामा प्रवेश गर्नेछ
अमेरिकाको राजधानी वाशिंगटनमा रहेको नासाले विश्वलाई सतर्क गराउँदै चेतावनी दिँदै कसैलाई केही गर्न नसक्ने र पृथ्वीको भाग्य मात्र यस घटनाबाट बचाउन सकिन्छ भनेर जानेको छ। सतर्कताका अनुसार यस उल्का पिण्ड प्रति घण्टा ११,२०० माइल प्रति घण्टा पृथ्वीको तर्फ आउँदैछ। यो न्यु योर्कको एम्पायर स्टेट बिल्डिंग भन्दा ठूलो छ, जुन जून on मा पृथ्वीको कक्षामा प्रवेश गर्ने छ।
Rock-163348 (२००२ NN4) उल्का पिण्डको नाम हो
नासाले रक -१ 1633488 (२००२ एनएन)) लाई यो उल्का पिण्डले विश्वलाई नोक्सान पुर्याउने उद्देश्यले राखेको छ। नासाले भनेका छन कि त्यहाँ डराउनुपर्ने कुनै कुरा छैन किनकि यसले आशा गर्दछ कि यो उल्का पिण्ड शरीरको एकदम नजिक जान्छ। नासाले भन्यो कि सूर्यको नजिकबाट सर्ने यो उल्का पिण्ड पृथ्वीको कक्षामा प्रवेश गर्न लाग्दछ। यो भन्दा ठीक अघि, एघार दिन अघि मे २१ मा १. km किलोमिटर ठुलो उल्का पिण्ड पृथ्वीको एकदमै नजिक पुगेको थियो।
Monday, June 1, 2020
कोरोना काल में सड़क किनारे सब्जी बेच रही चैंपियन तीरंदाज, कुछ तो करो सरकार
धनबाद: सपनों का टूटना क्या होता है, सोनू खातून से बेहतर कौन बता सकता है. तीरंदाजी ( Archery ) की दुनिया में जलवे बिखरने वाली सोनू खातून आज सड़क किनारे सब्जी बेचने को मजबूर है.
दरअसल, राष्ट्रीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली सोनी आज झरिया में सड़क किनारे सब्जी बेचने को मजबूर है। उसकी सुध ना तो खेल प्रेमी ले रहे हैं, ना ही सरकार और ना तीरंदाजी संघ।
56वीं राष्ट्रीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता था कांस्य
सोनू ने बताया कि वर्ष 2011 में मैट्रिक की परीक्षा देते हुए तीरंदाजी का अभ्यास कर रही थी, इस क्रम में 56वीं राष्ट्रीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता ( National School Archery Competition ) में चयन हुआ. ये प्रतियोगिता पुणे में हुई थी जिसमें कांस्य पदक जीता था. इसके बाद सोनू 2015-16 तक राज्य स्तर की कई प्रतियोगिताओं में भाग ली ओर कई पदक अपने नाम की लेकिन इस बीच अभ्यास के दौरान धनुष टूट गया, जिसके कारण अभ्यास करने से वंचित हो गई.
धनुष टूटा, सपना टूटा
सोनू ने बताया कि टाटा अर्चरी एकेडमी फीडर सेंटर ( Tata Archery Academy Feeder Center ) में हुनर दिखाने का मौका भी मिला, लेकिन उसका उसका धनुष क्या टूटा, तीरंदाजी की दुनिया में सितारा बनकर चमकने का सपना ही टूट गया. उसके बताया कि इसके लिए काई बार खेल मंत्री से लेकर विभाग के अधिकारियों के पास चक्कर काटे, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ और मदद नहीं मिला. अब उसके पास तीर-धनुष नहीं है, ऐसे में वह अब अभ्यास नहीं कर सकती.
देश में कई शर्तों के साथ लॉकडाउन5 में छूट के साथ खुले,लेकिन झारखण्ड में रविवार अर्द्ध रात्रि तक छूट पर कोई निर्णय
01जून 2020 दिन सोमवार
कोरोना वायरस को रोकने के लिए-
लॉकडाउन भारत 1-0:21 दिन
लॉकडाउन भारत 2-0:19 दिन
लॉकडाउन भारत 3-0: 14 दिन
लॉकडाउन भारत 4-0:14 दिन
लॉकडाउन भारत 5-0:पहला दिन
देश में कई शर्तों के साथ लॉकडाउन 5 में छूट के साथ खुलेगा।लेकिन झारखण्ड में छूट पर कोई निर्णय रविवार को नहीं हो सका है लॉक डाउन 5 में छूट पर आज मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे।
राँची।झारखण्ड में रविवार को भी कोरोना का रिकार्ड बढ़त रहा।लॉक डाउन 4 के अंतिम दिन 41 कोरोना पॉजिटीव मिला है।जिसमें जमशेदपुर से 10,धनबाद से 20,हजारीबाग से 3,गिरीडीह से 3,साहेबगंज से 2,रामगढ़ से 1,लोहरदगा से 1 राँची से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई, कुल संख्या 635
पिछले कुछ दिनों से हर दिन झारखण्ड में कोरोन पॉजिटिव की पुष्टि हो रही है।जिसमे पिछले 26 दिनों में (5मई से 31मई)में झारखण्ड में 520 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
झारखण्ड में नए नए जिले के साथ नए नए जगहों पर कोरोना पॉजिटिव मिलने से चिंता बढ़ गई है।अब राज्य के हर जिले में कोरोना पॉजिटिव पहुँच गया।आज लॉक डाउन पांचवे चरण का पहला दिन है।
झारखण्ड में चिंता का बिषय है कि हर दिन मरीज की संख्या बढ़ता जा रहा है।जैसे जैसे प्रवासी आ रहे हैं मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
अब तक इन जिलों में कोरोना पॉजिटीव मरीज पाए गए हैं।राँची-131 ,बोकारो-22
हजारीबाग-72,सिमडेगा-14
धनबाद-50,कोडरमा-41
गिरिडीह-20,देवघर-5,गढ़वा-59,पलामू-18,जामताड़ा-2,गोड्डा-1
दुमका-2
जमशेदपुर-105,रामगढ़-25
लोहरदगा-4,लातेहार-10
गुमला-21,चाईबासा-15,
सरायकेला-4,चतरा 1,पाकुड़-5और खूँटी-5,साहिबगंज से 3 हैं।
झारखण्ड में 6 मौत हुई।जिसमें राँची हिंदपिड़ी से 2 और बोकारो से 1,कोडरमा से 1,गिरीडीह 1 की मौत,1सड़क दुर्घटना में जिसकी पॉजिटीव रिपोर्ट आई, अभी तक हो चुकी है।एक संदिग्ध की मौत कोडरमा में हुई है।झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या 635हो गई है।
◆वहीं एक मामला रांची के बरियातू का है।लेकिन मरीज की रिपोर्ट गुड़गांव, मेदांता से आई थी,जहां उनकी मौत हो गई।इस केस को मिलाकर झारखण्ड में 636हो जाता है।और मुम्बई से आये व्यक्ति का जोड़ दें तो आंकड़ों में 637 हो जाता है।
राँची में पहले हिंदपिड़ी में कोरोना पॉजिटिव पाएं गए जहां 70 है।हिंदपिड़ी के अलावे राँची में इन क्षेत्रों में कोरोना जा पहुंचा है।बेड़ो 5,इटकी 4,चुटिया थान क्षेत्र के रामनगर 1,अनन्तपुर 1,लेकरोड 2,गुरुनानक स्कूल के केम्प से 1,कांटाटोली नेताजी नगर से 2,लोवाडीह से 1,इमली चौकहरमू से 1,पिस्का मोड़ बांस टोली से 1,आईटीआई बस स्टैंड इटकी रोड 1,बुंडू के ताऊ से 1बुंडू 1,डोरंडा 1,कडरू 1,राँची रेलवे स्टेशन के पास 1,कांके के अरसन्डे1,कांके के चांदनी चौक 1, बरियातू/रिम्स 5,पुंदाग 1,अरगोड़ा 1,मांडर 5,अनगड़ा 5,नामकुम के खरसीदाग-1,चान्हो 3,हरमू गंगानगर -1,सिल्ली-10 ,नामकुम केतारी बागान 2,धुर्वा सेक्टर 3 से 1 है।
सबसे बड़ी राहत की बात है कि झारखण्ड में एक तरफ कोरोना वायरस का मरीज मिल रहा है तो दूसरी तरफ मरीज धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं।256 कोरोना मरीज अबतक ठीक हुआ है।जिसमे राँची से 106,बोकारो से 9 हजारीबाग से 3 धनबाद से 2 सिमडेगा से 2 देवघर से 5 कोडरमा से 1 गिरीडीह से 1,पलामू से 15,गढ़वा से 3,दुमका 2,जामताड़ा-2,गोड्डा 1ठीक हुए हैं।
झारखण्ड में 635 मामले में अकेले राँची से 131 मामले हैं।दूसरा जमशेदपुर है जहां 105 तीसरा हजारीबाग जहां 72 और चौथा गढवा है जहां 59 मामले हैं।कोरोना वायरस को रोकना है तो अगर आगे लॉकडाउन बढ़ता है तो पालन करें।क्योंकि आपकी एक गलती पूरे घर,मुहल्ले,शहर में तबाही मचा सकता है इसलिए घर में रहे सुरक्षित रहें।
अभी कई दिनों से झारखण्ड के भाई बन्धु दूसरे राज्य से आ रहे हैं।सभी का स्वागत करें और सामाजिक दूरी बनाके रखें ।हम सबकी एक गलती भारी पड़ सकती है।इसलिए सामाजिक दूरी जरूरी है।अभी तक 635 केस में लगभग 442कोरोना पॉजिटीव प्रवासी का ही निकला है।इसलिए सावधानी बरतें।
देश में कई शर्तों के साथ लॉकडाउन 5 में छूट के साथ खुलेगा,लेकिन झारखण्ड में रविवार अर्द्ध रात्रि तक छूट पर कोई निर्णय
01जून 2020 दिन सोमवार
कोरोना वायरस को रोकने के लिए-
लॉकडाउन भारत 1-0:21 दिन
लॉकडाउन भारत 2-0:19 दिन
लॉकडाउन भारत 3-0: 14 दिन
लॉकडाउन भारत 4-0:14 दिन
लॉकडाउन भारत 5-0:पहला दिन
देश में कई शर्तों के साथ लॉकडाउन 5 में छूट के साथ खुलेगा।लेकिन झारखण्ड में छूट पर कोई निर्णय रविवार को नहीं हो सका है लॉक डाउन 5 में छूट पर आज मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे।
राँची।झारखण्ड में रविवार को भी कोरोना का रिकार्ड बढ़त रहा।लॉक डाउन 4 के अंतिम दिन 41 कोरोना पॉजिटीव मिला है।जिसमें जमशेदपुर से 10,धनबाद से 20,हजारीबाग से 3,गिरीडीह से 3,साहेबगंज से 2,रामगढ़ से 1,लोहरदगा से 1 राँची से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई, कुल संख्या 635
पिछले कुछ दिनों से हर दिन झारखण्ड में कोरोन पॉजिटिव की पुष्टि हो रही है।जिसमे पिछले 26 दिनों में (5मई से 31मई)में झारखण्ड में 520 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
झारखण्ड में नए नए जिले के साथ नए नए जगहों पर कोरोना पॉजिटिव मिलने से चिंता बढ़ गई है।अब राज्य के हर जिले में कोरोना पॉजिटिव पहुँच गया।आज लॉक डाउन पांचवे चरण का पहला दिन है।
झारखण्ड में चिंता का बिषय है कि हर दिन मरीज की संख्या बढ़ता जा रहा है।जैसे जैसे प्रवासी आ रहे हैं मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
अब तक इन जिलों में कोरोना पॉजिटीव मरीज पाए गए हैं।राँची-131 ,बोकारो-22
हजारीबाग-72,सिमडेगा-14
धनबाद-50,कोडरमा-41
गिरिडीह-20,देवघर-5,गढ़वा-59,पलामू-18,जामताड़ा-2,गोड्डा-1
दुमका-2
जमशेदपुर-105,रामगढ़-25
लोहरदगा-4,लातेहार-10
गुमला-21,चाईबासा-15,
सरायकेला-4,चतरा 1,पाकुड़-5और खूँटी-5,साहिबगंज से 3 हैं।
झारखण्ड में 6 मौत हुई।जिसमें राँची हिंदपिड़ी से 2 और बोकारो से 1,कोडरमा से 1,गिरीडीह 1 की मौत,1सड़क दुर्घटना में जिसकी पॉजिटीव रिपोर्ट आई, अभी तक हो चुकी है।एक संदिग्ध की मौत कोडरमा में हुई है।झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या 635हो गई है।
◆वहीं एक मामला रांची के बरियातू का है।लेकिन मरीज की रिपोर्ट गुड़गांव, मेदांता से आई थी,जहां उनकी मौत हो गई।इस केस को मिलाकर झारखण्ड में 636हो जाता है।और मुम्बई से आये व्यक्ति का जोड़ दें तो आंकड़ों में 637 हो जाता है।
राँची में पहले हिंदपिड़ी में कोरोना पॉजिटिव पाएं गए जहां 70 है।हिंदपिड़ी के अलावे राँची में इन क्षेत्रों में कोरोना जा पहुंचा है।बेड़ो 5,इटकी 4,चुटिया थान क्षेत्र के रामनगर 1,अनन्तपुर 1,लेकरोड 2,गुरुनानक स्कूल के केम्प से 1,कांटाटोली नेताजी नगर से 2,लोवाडीह से 1,इमली चौकहरमू से 1,पिस्का मोड़ बांस टोली से 1,आईटीआई बस स्टैंड इटकी रोड 1,बुंडू के ताऊ से 1बुंडू 1,डोरंडा 1,कडरू 1,राँची रेलवे स्टेशन के पास 1,कांके के अरसन्डे1,कांके के चांदनी चौक 1, बरियातू/रिम्स 5,पुंदाग 1,अरगोड़ा 1,मांडर 5,अनगड़ा 5,नामकुम के खरसीदाग-1,चान्हो 3,हरमू गंगानगर -1,सिल्ली-10 ,नामकुम केतारी बागान 2,धुर्वा सेक्टर 3 से 1 है।
सबसे बड़ी राहत की बात है कि झारखण्ड में एक तरफ कोरोना वायरस का मरीज मिल रहा है तो दूसरी तरफ मरीज धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं।256 कोरोना मरीज अबतक ठीक हुआ है।जिसमे राँची से 106,बोकारो से 9 हजारीबाग से 3 धनबाद से 2 सिमडेगा से 2 देवघर से 5 कोडरमा से 1 गिरीडीह से 1,पलामू से 15,गढ़वा से 3,दुमका 2,जामताड़ा-2,गोड्डा 1ठीक हुए हैं।
झारखण्ड में 635 मामले में अकेले राँची से 131 मामले हैं।दूसरा जमशेदपुर है जहां 105 तीसरा हजारीबाग जहां 72 और चौथा गढवा है जहां 59 मामले हैं।कोरोना वायरस को रोकना है तो अगर आगे लॉकडाउन बढ़ता है तो पालन करें।क्योंकि आपकी एक गलती पूरे घर,मुहल्ले,शहर में तबाही मचा सकता है इसलिए घर में रहे सुरक्षित रहें।
अभी कई दिनों से झारखण्ड के भाई बन्धु दूसरे राज्य से आ रहे हैं।सभी का स्वागत करें और सामाजिक दूरी बनाके रखें ।हम सबकी एक गलती भारी पड़ सकती है।इसलिए सामाजिक दूरी जरूरी है।अभी तक 635 केस में लगभग 442कोरोना पॉजिटीव प्रवासी का ही निकला है।इसलिए सावधानी बरतें।
Saturday, May 30, 2020
पीएम मोदी का जनता के नाम पत्र, कहा- 1 साल में लिए गए फैसले बड़े सपनों की उड़ान
कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला साल आज शनिवार को पूरा हो रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता के नाम पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने पिछले 1 साल की सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया.साथ ही यह भी कहा कि एक साल में लिए गए फैसले बड़े सपनों की उड़ान है.
प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लिखा कि आज से एक साल पहले भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा. देश में दशकों बाद पूर्ण बहुमत की किसी सरकार को लगातार दूसरी बार जनता ने जिम्मेदारी सौंपी थी. इस अध्याय को रचने में आपकी बहुत बड़ी भूमिका रही है. ऐसे में आज का यह दिन मेरे लिए, अवसर है आपको नमन करने का, भारत और भारतीय लोकतंत्र के प्रति आपनी इस निष्ठा को प्रणाम करने का.
उन्होंने लिखा कि यदि सामान्य स्थिति होती तो मुझे आपके बीच आकर आपके दर्शन का सौभाग्य मिलता, लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से जो परिस्थितियां बनी हैं उन परिस्थितियों में, मैं इस पत्र के द्वारा आपका आशीर्वाद लेने आया हूं.
2014 की उपलब्धियों का जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि 2014 में देश की जनता ने देश में एक बड़े परिवर्तन के लिए वोट किया था, देश की नीति और रीति बदलने के लिए वोट किया था. उन 5 वर्षों में देश ने व्यवस्थाओं को जड़ता और भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर निकलते हुए देखा है. देश ने अंत्योदय की भावना के साथ गरीबों का जीवन आसान बनाने के लिए गवर्नेंस को परिवर्तित होते देखा है.
पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने लिखा, हमने गरीबों के बैंक खाते खोलकर, उन्हें मुफ्त गैस कनेक्शन देकर, मुफ्त बिजली कनेक्शन देकर, शौचालय बनवाकर और घर बनवाकर गरीब की गरीमा भी बढ़ाई.
उन्होंने आगे लिखा- उस कार्यकाल में जहां सर्जिकल स्ट्राइक हुई, एयर स्ट्राइक हुई. वहीं हमने वन रैंक वन पेंशन, वन नेशन वन टैक्स- जीएसटी, किसानों की MSP की बरसों पुरानी मांगों को भी पूरा करने का काम किया. पहला कार्यकाल अनेकों आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समर्पित रहा.
फैसले बड़े सपनों की उड़ानः प्रधानमंत्री
पहले कार्यकाल के बाद पिछले साल बतौर प्रधानमंत्री अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने वाले पीएम मोदी ने लिखा कि 2019 में आपका आशीर्वाद, जनता का आशीर्वाद, देश के बड़े सपनों के लिए था, आशाओं-आकंक्षाओं की पूर्ति के लिए था. इस एक साल में लिए गए फैसले इन्हीं बड़े सपनों की उड़ान है. उन्होंने आगे लिखा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' इस मंत्र को लेकर आज देश सामाजिक हो या आर्थिक, वैश्विक हो या आंतरिक, हर दिशा में आगे बढ़ रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए लिखा, 'पिछले एक साल में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ज्यादा चर्चा में रहे और इस वजह से इन उपलब्धियों का स्मृति में रहना भी बहुत स्वाभाविक है.' अनुच्छेद 370, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक हो या फिर नागरिकता संशोधन कानून, ये सारी उपलब्धियां सभी को स्मरण हैं.
उन्होंने लिखा कि एक के बाद एक हुए इन ऐतिहासिक निर्णयों के बीच अनेक फैसले और बदलाव ऐसे भी हैं जिन्होंने भारत की विकास यात्रा को नई गति और नए लक्ष्य दिए हैं. लोगों की अपेक्षाओं को भी पूरा किया है.
पीएम मोदी ने देश की जनता के नाम लिखे पत्र में कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद के गठन ने जहां सेनाओं में समन्वय को बढ़ाया है, मिशन गगनयान के लिए भी भारत ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.
किसान सम्मान निधि के दायरे में हर किसानः प्रधानमंत्री
गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं का जिक्र करते हुए मोदी ने लिखा कि अब पीएम किसान सम्मान निधि के दायरे में हर किसान आ चुका है. पिछले एक साल में एस योजना के तहत 9.50 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 72 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा कराई गई है.
उन्होंने कहा कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों में पीने का शुद्ध पानी पाइप से मिले, इसके लिए जल जीवन मिशन शुरू किया गया. 50 करोड़ से अधिक के पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मुफ्त टीकाकरण का बड़ी अभियान चलाया जा रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को लिखे पत्र में कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसान, खेत मजदूर, छोटे दुकानदार और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक साथियो, सभी के लिए 60 साल की आयु के बाद 3 हजार रुपये की नियमित मासिक पेंशन की सुविधा सुनिश्चित हुई है.
मछुआरों की सहूलियत बढ़ाने के लिए, सुविधाओं और ब्लू इकोनॉमी को मजबूत करने के लिए अलग से विभाग बनाया गया है. व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड के निर्माण का निर्णय लिया गया है. साथ ही स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 7 करोड़ बहनों को भी अब ज्यादा वित्तीय सहायता दी जा रही है. इन समूहों के लिए बिना गारंटी के ऋण को 10 लाख से बढ़ाकर दोगुना यानी 20 लाख कर दिया गया है.
उन्होंने आगे लिखा कि आदिवासी बच्चों की शिक्षा के लिए देश में 450 से ज्यादा नए एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूलों का निर्माण शुरू किया गया.
संसद ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ डालेः प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री से संसदीय कार्यवाही का जिक्र करते हुए कहा कि सामान्य जन के हित से जुड़े बेहतर कानून बनें, इसके लिए भी पिछले 1 साल में तेजी से काम हुआ और पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया. यही कारण है कि कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट हो, चिटफंड कानून में संशोधन हो, दिव्यांगों, महिलाओं और बच्चों को अधिक सुरक्षा देने वाले कानून हों, ये सब तेजी से बन पाए हैं.
शहरों और गांवों के बीच खाई कम होने का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब गांव में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या शहर में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों से 10 फीसदी ज्यादा हो गई.
कोरोना पर बोले पीएम- नियमों का निष्ठा से पालन हो
वैश्विक महामारी कोरोना का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम तेज गति से आगे बढ़ रहे थे कि कोरोना वैश्विक महामारी ने भारत को भी घेर लिया. कई लोगों ने आशंका जताई थी जब कोरोना भारत पर हमला करेगा तो भारत पूरी दुनिया के लिए संकट बन जाएगा. लेकिन आज आपने भारत को देखने का नजरिया बदलकर रख दिया है.
पीएम मोदी ने कहा कि ताली-थाली बजाने और दीया जलाने से लेकर भारत की सेनाओं द्वारा कोरोना वॉरियर्स का सम्मान हो, जनता कर्फ्यू या देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान नियमों का निष्ठा से पालन हो, हर अवसर पर आपने ये दिखाया है कि एक भारत ही श्रेष्ठ भारत की गारंटी है.
प्रवासियों की तकलीफ दूर करने की कोशिश कर रहेः प्रधानमंत्री
प्रवासी श्रमिकों को हो रही असुविधा पर पीएम मोदी ने कहा कि निश्चित तौर पर इतने बड़े संकट में कोई ये दावा नहीं कर सकता कि किसी को कोई तकलीफ या असुविधा न हुई हो. श्रमिक, प्रवासी मजदूर भाई-बहन, छोटे-छोटे उद्योगों में काम करने वाले कारीगर, पटरी पर सामान बेचने वाले, रेहड़ी-ठेला लगाने वाले, दुकानदार, लघु उद्धमियों ने असीमित कष्ट सहा है. इनकी परेशानियों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि हमें यह भी ध्यान रखना है कि हो रही असुविधा, जीवन पर आफत न बन जाए. हर किसी को दिशा-निर्देश का पालन करना बहुत आवश्यक है. जोधैर्य और जीवटता बनाए रखा है, उसे आगे भी बनाए रखें. यह एक बड़ा कारण है कि भारत आज अन्य देशों की तुलना में ज्यादा संभली हुई स्थिति में है. लड़ाई लंबी है लेकिन हम विजय पथ पर चल पड़े हैं और विजयी होना हमारा सामूहिक संकल्प है.
पिछले दिनों आए अम्फान पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अभी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आए अम्फान चक्रवात के दौरान जिस हौसले के साथ वहां के लोगों ने स्थितियों का सामना किया, चक्रवात से होने वाले नुकसान को कम किया, वह भी हम सभी के लिए बड़ी प्रेरणा है.
आर्थिक क्षेत्र में भी कायम करेंगे मिसालः प्रधानमंत्री
अर्थव्यस्था के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने जनता के नाम लिखे पत्र में कहा कि आज यह चर्चा बहुत व्यापक है कि भारत समेत तमाम देशों की अर्थव्यवस्थाएं कैसे उबरेंगी. लेकिन दूसरी ओर ये विश्वास भी है कि जैसे भारत ने अपनी एकजुटता से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरी दुनिया को अचंभित किया, वैसे ही आर्थिक क्षेत्र में भी हम नई मिसाल कायम करेंगे. 130 करोड़ भारतीय अपने सामर्थ्य से आर्थिक क्षेत्र में भी विश्व को चकित ही नहीं बल्कि प्रेरित भी कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज समय की मांग है कि हमें अपने पैरों पर खड़ा होना ही होगा. अपने बलबूते पर चलना ही होगा और इसके लिए एक ही मार्ग है आत्मनिर्भर भारत. अभी हाल में आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए दिया गया 20 लाख करोड़ का पैकेज इसी दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है. यह अभियान हर किसी के लिए नए अवसरों का दौर लेकर आएगा. भारत आयात पर अपनी निर्भरता कम करेगा और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ेगा.
पत्र के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुजरे 6 सालों की इस यात्रा में आपने निरंतर आशीर्वाद दिया है. देश पिछले 1 साल में ऐतिहासिक निर्णयों और विकास की अभूतपूर्व गति के साथ आगे बढ़ा है. लेकिन अब भी बहुत कुछ करना बाकी है.
मेरे संकल्प की ऊर्जा आपः प्रधानमंत्री
उन्होंने कहा कि मेरे संकल्प की ऊर्जा आप ही हैं, आपका समर्थन, आपका आशीर्वाद, आपका स्नेह. उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के कारण यह संकट की घड़ी तो है ही, लेकिन हम देशवासियों के लिए यह संकल्प की घड़ी भी है. हमें याद रखना है कि 130 करोड़ भारतीयों का वर्तमान और भविष्य कोई आपदा या कोई विपत्ती तय नहीं कर सकती.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता में जोश का संचार करते हुए लिखा कि हम अपना वर्तमान भी खुद तय करेंगे और अपना भविष्य भी. हम आगे बढ़ेंगे, हम प्रगति पथ पर दौड़ेंगे, हम विजयी रहेंगे. अंत में उन्होंने लिखा- स्वस्थ रहिए, सुरक्षित रहिए. जागृत रहिए, जागरुक रखिए.
Subscribe to:
Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
-
#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिम...





