Monday, July 20, 2020
अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ने की सेफ़ मोड में रह कार्य करने की बात
Sunday, July 19, 2020
धनबाद पुलिस को मिली सफलता,आठ साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
अवैध उत्खनन को लेकर, कोडरमा जिले के सिरसिरवा जंगल में छापेमारी
लगभग दो माह बाद मरूतानियां से पहुँचा महादेव सोरेन का शव
श्री प्रसाद सोनी।हजारीबाग:जिले के भेलवारा पंचायत अंतर्गत बिसूइया निवासी लालजी सौरेन के 32 वर्षीय पुत्र महादेव सौरेन का शव 52 दिनों बाद अफ़्रीका के मरूतानियां से रविवार बिसूइया पहुंचा।रांची से एम्बुलेन्स से उनके शव को बिसूइया लाया गया। बताते चलें कि पिछले 27 मई को की अफ़्रीका के मरूतानियां में मौत हो गयी थी।महादेव सौरेन वहाँ कल्पतरू ट्रांसमिशन कंपनी में कार्यरत था। कंपनी ने उसकी मौत के बाद मुआवजा देने में अनाकानी करने के कारणों शव मरूतानियां से भारत आने के बाद 29 जून से 20 दिनों बाद भी दिल्ली से बिसूइया नही लाया जा सका था।प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली व समाजसेवी महेन्द्र कुमार कंपनी से लगातार दूरभाष पर मुआवजा को लेकर किये गये प्रयास से मृतक के परिजनो को कंपनी के द्वारा 6 लाख पचास हजार रूपये का बैंक ड्रफ्ट व 25 दिनों के अंदर पांच लाख रूपये की बीमा राशि व सैलेरी की राशि कंपनी के द्वारा दी जायेंगी।इसके अलावा कंपनी ने अंतिम संस्कार के लिए 55 हजार रूपये दी हैं।महादेव सौरेन अपने पीछे पत्नी मंजू देवी, बेटी सविता कुमारी(11), रविवंती कुमारी (08), प्रमिला कुमारी और एकलौता पुत्र हेमंत सोरेन(05)को छोड़ गया है।इस मौके पर भाजपा के सक्रिय सदस्य हिरामन महतो ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे परिवारों को सरकार की ओर से मदद मिलनी चाहिए।वहीं शव को रिसीव करने रांची पहुंचे सिकन्दर अली ने कहा कि विदेशों में रोज़ी रोटी कमाने जाने वाले झारखंड के नौजवान की फजीहत में पड़ने व मौत के मुँह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं हैं।इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी हैं।इसलिए ऐसे विकट परिस्थितियों में सरकार को प्रवासी मजदूरों की पलायन रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए।झारखंड ट्रांसमिशन एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलाल महतो,भाजपा युवा नेता संतोष कुमार समेत दर्ज़नों लोग मौजूद थे।
दिल्ली की बारिश बरपा रही है कहर, 10 घरों को बहा ले गया नाला
*_देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन बारिश ने कहर बरपा दिया है। ये बारिश राहत से ज्यादा लोगों के लिए आफत बनकर आई है। दिल्ली में रविवार (19 जुलाई) को बारिश की पानी का ओवरफ्लो इतना ज्यादा हो गया कि नाले से 10 घर बह गए। ये 10 घर झुग्गियों के पास बने हुए थे। ये हादसा आईटीओ (ITO) के पास अन्ना नगर में हुआ है। इस घटना के वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। जो काफी डरावना है।_*
*_सामने आई वीडियो में लोगों के चिल्लाते हुए सुना जा सकता है।_*
*_लोग चिल्ला रहे हैं घरों को खाली कर दो। इन झुग्गियों से थोड़े दूर पर ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का हेडक्वॉर्टर बन रहा है।_*
*_मिंटो रोड ब्रिज के नीचे बारिश के पानी में डूबने से हुई 60 वर्षीय ऑटो ड्राइवर की मौत_*
*_देश की राजधानी दिल्ली में मिंटो रोड ब्रिज के नीचे रविवार (19 जुलाई) को एक 60 वर्षीय ऑटो ड्राइवर की बारिश के पानी में डूबकर मौत हो गई है। दिल्ली में मिंटो रोड ब्रिज के नीचे बारिश के जमा पानी में एक शव तैरता हुआ मिला रविवार (19 जुलाई) की सुबह मिला है। नई दिल्ली रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे एक ट्रैकमैन ने शव को बाहर निकाला। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि मृतक शख्स की पहचान 60 वर्षीय कुंदन के रूप में हुई है, वो सुबह कनॉट प्लेस की तरफ जा रहा था। उसने अंडरपास (मिंटो रोड अंडरपास) से अपना वाहन निकालने की कोशिश की जहां पानी भरा था। ऐसा लगता है कि डूबने से उसकी मौत हुई है। बाहरी चोट का कोई निशान नहीं है।_*
*_दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा- मिंटो ब्रिज से जलभराव निकाल दिया गया है_*
*_दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, मिंटो ब्रिज से जलभराव निकाल दिया गया है। आज सुबह से ही मैं एजेंसियों के संपर्क में था और वहां से पानी हटाने की प्रक्रिया मॉनिटर कर रहा था। दिल्ली में ऐसे और भी स्थानों पर हम नजर रखे हुए हैं। जहाँ भी पानी इकट्ठा हुआ है उसे तुरंत पम्प किया जा रहा हैं।_*
*_एक अन्य ट्वीट में सीएम केजरीवाल ने कहा, इस साल सभी एजेंसियां, चाहे वो दिल्ली सरकार की हो या MCD की, कोरोना नियंत्रण में लगी हुई थी। करोना की वजह से उन्हें कई कठिनाइयाँ आयीं। ये वक्त एक दूसरे पर दोषारोपण का नहीं है। सबको मिल कर अपनी जिम्मेदारियां निभानी है। जहां जहां पानी भरेगा, हम उसे तुरंत निकालने का प्रयास करेंगे।_*
Friday, July 17, 2020
झारखण्ड के बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को अब रहना होगा 14 दिन क्वारंटाइन, आने से पहले कराना होगा सरकार के वेबसाइट पर पंजीकरण
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाफल में जी• एस• पब्लिक स्कूल के बच्चों का शानदार प्रदर्शन
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
झारखण्ड में जैसे युवतियों,महिलाओं और बच्चियों को जलाकर हत्या कर दिए जाने का ट्रेंड निकल पड़ा है।रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जो अ...
-
#रांची : झारखंड में चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार मंगलवार 28 जनवरी को शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिम...








