विधानसभा चुनाव को लेकर एसएसटी टीम सक्रिय
रांची जिला में एसएसटी की 21 टीमें कर रही वाहनों की जांच
हर प्रखंड में दो-दो एफएसटी की तैनाती
=========================
रांची । विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू है। इस दौरान आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए रांची जिला प्रषासन की ओर से पूरी तैयारी की गयी है। जिले में 21 चेस्क प्वाइंट बनाये गये हैं। जहां स्टेटिक सर्विलांस टीम पूरी तरह से सक्रिय है, टीम के द्वारा चेक प्वाइंट पर आनेजाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। एक-एक वाहनों को रोककर टीम के द्वारा जांच की जा रही है। साथ ही चालकों से पूछताछ भी की जा रही है।
जांच की हो रही फोटोग्राफी/विडियोग्राफी
टीम में तैनात पुलिसकर्मी यहां दोनों ओर से गुजरने वाले वाहनों को रोककर इनकी जांच कर रहे हैं। इस दौरान टीम द्वारा वाहनों के अंदर एवं डिग्गियों को खोलकर भी जांच की जा रही है। एसएसटी टीम द्वारा वाहनों की जांच की फोटोग्राफी/विडियोग्राफी भी कराई जा रही है। आदर्ष आचार संहिता के सख्ती से अनुपालन के लिए हर प्रखंड में दो-दो एफएसटी की भी तैनाती की गयी है।

No comments:
Post a Comment