Monday, November 4, 2019

मौन रखकर दी गयी दिवंगत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कोंच को श्रद्धांजलि



गया।
 बिहार के गया जिले के कोंच प्रखण्ड के कर्मठ, ईमानदार एवं योग्य प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन की आकस्मिक मौत हो गयी। उनके आत्मा की शांति के लिए समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी, गया  अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कोंच को श्रद्धांजलि दी गयी एवं उनकी आत्मा की शांति की कामना की गयी।  ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को दुःख सहने की शक्ति क्षमता प्रदान करें।
इसके पूर्व जिलाधिकारी ने कहा कि दिवंगत राजीव कुमार रंजन एक अच्छे व्यक्तित्व के धनी और अपने कर्मचारियों के साथ बेहतर व्यवहार रखनेवाले पदाधिकारी थे, दुर्भाग्यवश वे अब हमारे बीच नहीं रहें। वे जिला प्रशासन परिवार के एक सदस्य थे, उनके आकस्मिक निधन से जिला प्रशासन की अपूर्णीय क्षति हुयी है तथा उन्हें इसका बहुत दुःख है। उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की । 
शोकसभा में उप विकास आयुक्त, श्री किशोरी चैधरी, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, श्री संतोष कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकरी, श्री सुनील कुमार, जिले के पदाधिकारी एवं कर्मीमौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...