Monday, November 4, 2019

सासाराम मस्जिद परिसर में बम विस्फोट से 3 किलोमीटर का इलाका थर्रा उठा,एक व्यक्ति हुआ घायल



दिनेश कुमार पण्डित।                रोहतास ।  बिहार के जिला रोहतास के सासाराम में बम  विस्फोट से 3 किलोमीटर का इलाका थर्रा उठा ।  घटना सासाराम  नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सब्जी सराय की है ।
जहां मोहल्ला सब्जी सराय स्थित मस्जिद परिसर में बम फटने से अफरा तफरी मच गयी। बम विस्फोट में एक मजदूर मो सेराज के घायल होने की सूचना है। घटना के बारे में बताया जाता है कि मोहल्ला सब्जी सराय स्थित एक मस्जिद परिसर में कुछ मजदूर काम कर रहे थे । तभी एक शक्तिशाली बम विस्फोट हो गया। विष्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज तकरीबन 3 किलोमीटर के आसपास में सुनाई पड़ी।
जानकारी के अनुसार, विस्फोट में एक मजदूर घायल हुआ है। घटना के बाद से ही मस्जिद परिसर में रह रहे लोग फरार बताए जाते हैं। घटना की सूचना मिलते हैं हृदयकांत, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम एवं राजकुमार गुप्ता, अनुमण्डलाधिकारी पुलिस प्रशासन कम्प किये हुऐ है ।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...