Monday, November 4, 2019

चलती ट्रेन में छेड़छाड़ की घटना पर युवती के पहल पर आरोपी की हुई गिरफ्तारी हुई

रांची// आज सुबह ट्रेन नम्बर 18615- क्रिया योगा एक्सप्रेस (हावड़ा से राँची) में कोलकाता की युवती के साथ ट्रेन में छेड़ छाड़ की घटना पर युवती की पहल पर आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। इस संदर्भ में युवती ने  मानवाधिकार प्रशासन टीम की लीगल हेड रूना शुक्ला को कॉल करके घटना की जानकारी दी।
युवती ने बताया कि कोच सँख्या- 3 के 17 नम्बर बर्थ पर वो हावड़ा से राँची के लिए सफर कर रही थी। इसी बीच सुबह 3:15 पर चांडिल स्टेशन के आसपास आरोपी अजीत कुमार साह ने सोयी हुई युवती के साथ अश्लील हरकत की, फिर इसके बाद  5:40 में सिल्ली स्टेशन के पास फिर आरोपी ने युवती के साथ गलत हरकत किया। जिस पर युवती ने अपने घर वालों को इसकी सूचना दी।जहां टाटीसिलवे में RPF ने आरोपी को पकड़ लिया है।आरोपी कलकता से मेकॉन में किसी मिटिंग के लिए राँची जा रहा था।
युवती मानवाधिकार प्रशासन के संर्पक में है।GRP से प्राप्त सूचना के आधार पर मामले में FIR दर्ज हो गई है। पीड़िता का आज ही 164 का बयान लिया जाएगा।
वहीं मानवाधिकार प्रशासन टीम की रूना शुक्ला ने युवती द्वारा कदम बढ़ाने के लिए उसकी प्रसंशा की है , ताकि सफर में महिलाएं सजग रहें एवम ऐसी घटनाओं के खिलाफ आगे बढ़ कर पुलिस को सूचित करें।

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...