Wednesday, April 10, 2019

भारतीय आजाद सेना ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य की सभी 14 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा

  

प्रमोद कुमार ၊

हजारीबाग ၊ भारतीय आजादसेना द्वारा एक  प्रेस कॉन्फ्रेंस स्वर्णकार भवन में आयोजित किया गया जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सोनी भावी प्रत्याशी जगत नारायण सोनी केंद्रीय सदस्य लक्ष्मण राम समेत कई लोग शामिल हुए। मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए भावी उम्मीदवार जगत नारायण सोनी ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्र राजनीति में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए चुनाव मैदान में है पार्टी राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और और जनहित में विकास के काम को आधार बनाकर जनता से वोट मांगेगी।मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी उन्होंने कहा कि राजनीति में धर्म और जातिवाद नहीं होना चाहिए केवल विकासवाद की राजनीति होनी चाहिए हमारी पार्टी देश में शांति और भाईचारे की स्थापित करना चाहती है उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कई कंपनियों को झारखंड में काम मिला लेकिन इसमें स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है लोग पलायन कर रहे हैं अगर उनकी पार्टी चुनाव में जीत हुई है तो स्थानीय लोगों को रोजगार के लिए हर संभव प्रयास करेगी मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे ၊

Tuesday, April 9, 2019

सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन द्वारा बालिका सशक्तिकरण हेतु साईकिल वितरण कार्यक्रम

डोमचांच:- आज दिनांक 09 अप्रैल 2019 को डोमचांच के ढाब पंचायत में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा बालिकाओं में शिक्षा को बढावा देने के लिए 42 होनहार बच्चियों को साईकल दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रूपा सामंता थीं ၊ मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन का कार्य बहुत ही सराहनीय है वह जमीनी स्तर पर आकर कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि साईकल जिन बच्चियों को दी जा रही है वह अन्य बच्चियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगीं। साथ ही साथ बाल विवाह और बाल मजदूरी जैसी सामाजिक बुराईयों पर रोक भी लगेगी। बाल कल्याण समिति के सदस्य प्रवीण सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा  समाज में अनेक प्रकार की सामाजिक बुराइयां फैली हैं  जैसे कि बाल विवाह,बाल शोषण आदि यदि हमें इन पर काबू रखना है तो अपनी बच्चियों को उचित शिक्षा देनी होगी उनका बाल विवाह नहीं करना होगा।

 बच्चियों को साईकल देकर सत्यार्थी फाउंडेशन यह कार्य बखूबी निभा रहा है। सत्यार्थी फाउंडेशन के गोविंद खनाल ने संगठन के उद्देश्यों को विस्तार से बताया। इसके अलावा कार्यक्रम को ढाब पंचायत की मुखिया सुशीला देवी और सामाजिक कार्यकर्ता विनोद यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला समन्वयक हेमांक चौबे, शाहिद गनी, सहायक परियोजना अधिकारी सज्जाद , सुरेन्द्र त्रिपाठी, मनोज, अनिल, सुरेन्द्र पंडित,उदय, कार्यकर्ता श्रीराम, विक्कू,उमाशंकर, अजय, राजू, सुरेन्द्र, भरत, अनिल, आरिफ, कृष्णा, वीरेंद्र, राजू सिंह, अमित  आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। इस कार्यक्रम में लगभग 450 महिला, पुरुषों एवम बच्चों ने भाग लिया।

लोहरदगा लोकसभा : अंतिम दिन 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

 चुनावी मैदान में जुटे 17 उम्मीदवार, स्क्रुटनी कल

गुमला। लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज अंतिम दिन कुल 17 प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। भाजपा की ओर से वर्तमान सांसद सुदर्शन भगत और कांग्रेस पार्टी की ओर से सुखदेव भगत ने नामांकन दाखिल कर दी है। इसके साथ ही भाजपा, झारखंड पार्टी, बसपा, जनता दल सेक्युलर सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों के नामांकन से मुकाबला के दिलचस्प होने की संभावना बन गई है। नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की सूची :-                                                                            1. सुदर्शन भगत ( भाजपा )

2. ईकुस धान  (निर्दलीय)

3. आनंद पाॅल तिर्की (निर्दलीय)

4. श्रवण कुमार पन्ना (बसपा)

5. देवकुमार धान (झापा)

6. सनिया उरांव (निर्दलीय)

7. दिनेश उरांव (टीएमसी)

8.सुखदेव भगत ( कांग्रेस )

9. पंकज तिर्की (पूर्वांचल जनता पार्टी सेक्यूलर)

10. रघुनाथ महली (निर्दलीय)

11. अम्बर सौरभ कुणाल (निर्दलीय)

12. संजय उराँव (निर्दलीय)

13. सूरज खलखो (निर्दलीय)

14. एतवा उराँव (निर्दलीय)

15. अजीत कुमार भगत (निर्दलीय)

16. कलिंदर उराँव (निर्दलीय)

17. आलोन बाखला (निर्दलीय) आदि शामिल है।

तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में जमा नहीं किया और समय सीमा समाप्त हो गई।

'महागठबंधन की ओर से झारखंड में एक भी उम्मीदवार मुस्लिम समुदाय से नहीं देना अल्पसंख्यकों के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है ' -रिज़वी

डुमरी:कौमी इत्तेहाद मोर्चा से जुड़े सदस्यों की एक बैठक इसरी बस्ती में हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों से मोर्चा की ओर से गिरिडीह लोकसभा उम्मीदवार मौलाना अब्दुल मोबीन रिजवी ने कहा कि महागठबंधन की ओर से झारखंड में एक भी मुस्लिम समुदाय से उम्मीदवार नहीं देना अल्पसंख्यकों के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने लोकतंत्र की हत्या की है                                                                           इसलिए हम सभी को उन्हें सबक सिखाने के लिए एवं अपनी ताकत की एहसास कराने के लिए महागठबंधन से खड़े उम्मीदवार का बहिष्कार करना आवश्यक है।कहा कि राजनीतिक दलों के लोग मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझते हैं।कहा कि मुसलमानों की राजनीतिक व आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन दयनीय होती जा रही है, यदि मुस्लिम अभी भी नही चेता तो वह भविष्य में उसकी राजनीतिक स्थिति और पिछड़ जाएगा।इस दौरान उपस्थित लोगों ने मोर्चा के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने हेतु तन मन से सहयोग की बात कही।             बैठक में आजाद अंसारी,अजमत अंसारी,अफसर अंसारी, अफताब आलम,इसराईल रिजवी,मो.इसराफिल,शाह मोहम्मद अंसारी आदि उपस्थित थे।


मुख्य सचिव श्री डीके तिवारी ने हिंडालको कास्टिक तालाब हादसा की जांच का निर्देश दिया

मुख्य सचिव श्री डीके तिवारी ने मूरी के हिंडालको कंपनी का कास्टिक तालाब टूटने पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त श्रीमती शुभ्रा वर्मा को कास्टिक तालाब हादसा से संबंधित प्रत्येक पहलुओं पर उच्चस्तरीय जांच करने का आदेश दिया हैं.   मुख्य सचिव ने यह आदेश दिया है कि इस हादसे से संबंधित सभी बिंदुओं पर त्वरित जांच कर प्रतिवेदन राज्य सरकार को समर्पित करें। साथ ही, मुख्य सचिव श्री डीके तिवारी ने यह निर्देशित किया है कि इस हादसा से आसपास में रहने वाले आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. जान-माल की क्षति ना हो यह सुनिश्चित किया जाए. 


हिंडाल्को मुरी में कास्टिक तालाब का मेड़(बांध) टूटने की सूचना पर राँची से उपायुक्त, एसएसपी और अन्य अधिकारियों की फौज पहुची घटना स्थल।एनडीआरएफ की टीम भी पहुँची ၊ मलबे में दबे होने की आशंका होने पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था।लेकिन अभी तक किसी के  दबे होने की जानकारी नहीं है।एनडीआरएफ की टीम लगी खोजबीन में,अंधेरा होने के कारण दिक्कत आ रही थी

रांची से एनडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर तत्काल भेजा जा चुका है. रांची जिला प्रशासन एवं अन्य एजेंसियों के द्वारा राहत कार्य प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है.


यदि दोहा सरकार भी जवाबी कार्यवाही कर दे तो अबू ज़हबी व दुबई का एक तिहाई भाग अंधकार में डूब जाएगा

चार अरब देशों सऊदी अरब, इमारात, बहरैन और मिस्र की ओर से क़तर की नाकाबंदी पर प्रतिक्रिया जताते हुए क़तर के संसद सभापति ने कहा कि यदि दोहा सरकार भी जवाबी कार्यवाही कर दे तो अबू ज़हबी और दुबई का एक तिहाई भाग बिजली से वंचित होकर अंधकार में डूब जाएगा।

क़तर के संसद सभापति ने अहमद आले महमूद ने कहा कि चारों अरब अरब देशों ने क़तर का बहिष्कार कर रखा है इसी लिए यह देश दोहा में आयोजित होने वाली अंतरसंसदीय संघ की बैठक में शामिल नहीं हुए। इन देशों ने अंतरसंसदीय संघ की 140वीं बैठक से पहले ही एक बयान में घोषणा कर दी कि वह बैठक का बहिष्कार करेंगे।

यह बैठक गत शनिवार से शुरू हुई है और पांच दिनों तक जारी रहेगी। बैठक में 149 देशों ने भाग लिया है।

अहमद आले महमूद ने कहा कि इमारात ने क़तर का बहिष्कार तो किया लेकिन गैस को इससे अलग रखा अब यदि क़तर चाहे तो जवाबी कार्यवाही करते हुए इमारात को गैस की सप्लाई रोक दे।

आले महमूद ने इसी तरह मिस्र को चेतावनी देते हुए कहा कि क़तर में 3 लाख मिस्री नागरिक काम करते हैं मगर क़तर ने नाकाबंदी शुरू होने के बाद से अब तक एक भी मिस्री नागरिको को बाहर नहीं निकाला है। जबकि क़तर का बहिष्कार करने वाले देशों ने अपने यहां से क़तरी नागरिकों यहां तक कि उपचार के लिए जाने वाले बीमारों को बाहर निकाल दिया।

गत 5 जुलाई 2017 को सऊदी अरब, बहरैन, इमारात और मिस्र ने क़तर पर आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप लगाकर उसके साथ अपने कूटनैतिक और आर्थिकक संबंध तोड़ लिए थे। क़तर इन आरोपों का कड़ाई से खंडन करता है।


छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बीजेपी विधायक के काफिले पर नक्सली हमला

*

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में बीजेपी विधायक भीमा मांडवी के काफिले पर मंगलवार दोपहर को नक्सलियों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर बीजेपी नेता के काफिले को निशाना बनाया। सूत्रों के मुताबिक, इस ब्लास्ट में करीब 5 सुरक्षा जवानों के गंभीर घायल होने की खबर भी सामने आ रही है। बता दें कि दंतेवाड़ा बस्तर लोकसभा सीट के अंदर आता है। बता दें कि दंतेवाड़ा में पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुआकोंडा थाना क्षेत्र में श्यामगिरी में सुरक्षाबलों के जवानों का एक काफिला निकला था। इस दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर उन पर हमला कर दिया। इस काफिले में बीजेपी विधायक भीमा मांडवी की गाड़ी शामिल थी।

बताया जा रहा है कि जो गाड़ी हमले की शिकार हुई है उसमें बीजेपी विधायक भी बैठे हुए थे। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में भाजपा से दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी भी मारे गए हैं। पीएसओ समेत चार अन्य जवानों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि अभी तक अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...