Thursday, April 11, 2019

आम आदमी पार्टी के जमशेदपुर लोकसभा उम्मीदवार दिनेश महतो के स्टिंग ऑडियो क्लिप पर पार्टी से निलंबित किया

आम आदमी पार्टी के  राजन कुमार सिंह,प्रदेश सचिव ने एक बयान में कहा कि अत्यंत दुख और खेद के साथ यह सूचित किया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के जमशेदपुर से घोषित लोकसभा उम्मीदवार दिनेश महतो का स्टिंग ऑपरेशन में एक आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय, राँची को आज संध्या 8 बजे के करीब प्राप्त हुआ है।

 प्रारंभिक जाँच में ऐसा प्रतीत होता है कि ऑडियो में आवाज़ दिनेश महतो का ही है। फिर भी इसकी सभी पहलुओं पर जाँच,  प्रदेश संयोजक श्री जयशंकर चौधरी द्वारा गठित एक टीम कर रही है।


 कहा कि इस पूरे प्रकरण से प्रदेश की ईकाई  स्तब्ध और आक्रोशित है। पुरी पार्टी के लिए यह अविश्वश्नीय एवं कल्पना से परे है कि पाँच साल से हमारे साथ  कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे दिनेश महतो पैसों के लालच में आ जायेंगे और विपक्षी को सहयोग करने के साजिश में शामिल हो जायेंगे।


यदि इस ऑडियो क्लिप में  सत्यता होगी तो पार्टी के साथ इससे बड़ा धोखा नहीं हो सकता। पार्टी के साथ साथ दिनेश महतो ने जमशेदपुर  एवं झारखंड की जनता के साथ भी धोखाधड़ी किया है। पार्टी यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। 


जाँच कमिटी की रिपोर्ट आने तक दिनेश महतो को अबिलंब पार्टी से निलंबित किया जा रहा है। इसकी सूचना केंद्रीय टीम को दे दी गई है।


जाँच में सत्यता पाये जाने पर प्रदेश समिति द्वारा पार्टी के पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (पी ए सी) से तत्काल उनके उम्मीदवारी वापसी एवं पार्टी से निष्कासन की अनुशंसा की जायेगी। उनपर कानूनी कार्यवाई भी की जा सकती है।



स्क्रूटनी के उपरांत चतरा के लिए 27, लोहरदगा के लिए 15 और पलामू सीट के लिए 20 प्रत्याशी

*स्क्रूटनी के उपरांत चतरा के लिए 27, लोहरदगा के लिए 15 और पलामू सीट के लिए 20 प्रत्याशी*


12 अप्रैल है नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि

झारखण्ड में पहले चरण में ( भारत निर्वाचन आयोग का चौथा चरण ) 4- चतरा, 12-लोहरदगा (एसटी) और 13- पलामू (एससी) लोकसभा सीट के लिए आज दिनांक 10 अप्रैल 2019 को नामांकन पत्रों की जांच की गई. इसके उपरांत चतरा सीट के लिए 27, लोहरदगा सीट के लिए 15 और पलामू सीट के लिए 20 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं. अब 12 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं. 

स्क्रूटनी के बाद प्रत्याशिय़ों की सूची

4- चतरा

1-श्री सुभाष यादव- राष्ट्रीय जनता दल

2-श्री सागर राम- अखिल भारतीय हिंदू महासभा

3- श्री पंकज रंजन- झारखंड पीपुल्स पार्टी

4-श्री भागलपुरी यादव –निर्दलीय

5- श्री अरुण कुमार यादव - निर्दलीय

6- श्री योगेंद्र यादव –निर्दलीय

7- श्री मनोज कुमार यादव –कांग्रेस

8-श्री रामानंद दास -भारतीय सर्वोदय पार्टी

9- श्री प्रदीप कुमार- निर्दलीय

10 -श्री रमेशी राम –निर्दलीय


11-श्री अर्जुन कुमार –सीपीआई

12- श्री नंदलाल प्रसाद –निर्दलीय

13- श्री धनंजय कुमार –निर्दलीय

14- श्री नागेश्वर गंझू- बसपा 

15 -श्री पवन कुमार –निर्दलीय

16- श्री बगेंद्र राम- निर्दलीय

17- श्री प्रमोद टोप्पो- निर्दलीय

18- श्री नंदलाल प्रसाद केसर- निर्दलीय

19- श्री जयदुल्लाह अंसारी- निर्दलीय

20- श्री मनोज कुमार पांडेय- निर्दलीय

21- श्री राजेंद्र साहू- निर्दलीय

22-श्री सुनील कुमार सिंह- भारतीय जनता पार्टी

23- श्री अब्दुल रज्जक अंसारी- सदान विकास पार्टी

24- श्री शौकत अली –निर्दलीय

25-श्री दिलेश्वर साव- निर्दलीय

26- श्री आयुब खान- निर्दलीय

27- श्री आशुतोष कुमार- पूर्वांचल जनता पार्टी


12- लोहरदगा

1-श्री सुदर्शन भगत –भारतीय जनता पार्टी

2- श्री ईकुस धान –निर्दलीय

3- श्री आनन्द पॉल तिर्की- निर्दलीय

4- श्री श्रवण कुमार पन्ना- बहुजन समाज पार्टी

5-श्री देव कुमार धान- झारखंड पार्टी

6- श्री सनियां उरांव- निर्दलीय

7-श्री अंबर सौरभ कुणाल -निर्दलीय

8-श्री दिनेश उरांव- टीएमसी

9 -श्री सुखदेव भगत-कांग्रेस

10-श्री रघुनाथ महली- निर्दलीय

11-श्री संजय उरांव – निर्दलीय

12-श्री सूरज कुमार खलखो- निर्दलीय

13-श्री अजीत कुमार भगत- निर्दलीय

14- श्री कलिंदर उरांव- निर्दलीय

15-श्री आलोन बाखला- निर्दलीय

13- पलामू

1-श्री विष्णु दयाल राम- भारतीय जनता पार्टी

2— श्रीमती अंजना भुईंया – बहुजन समाज पार्टी

3- श्री घूरन राम -राष्ट्रीय जनता दल

4-श्री सत्येंद्र कुमार पासवान- भारतीय समता समाज पार्टी

5 श्रीमती सुषमा मेहता -सीपीआएई एमएल

6- श्री श्याम नारायण भुईयां – निर्दलीय

7- श्री उमेश कुमार पासवान -वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल

8- श्री अमींद्र पासवान- भारतीय लोकसेवा दल

9- श्री मदन राम- कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्किस्ट-लेनिनिस्ट) रेड स्टार

10 -श्री बबन भुईंया- जय प्रकाश जनता दल

11-श्री बालकेश प्रसाद पासवान- अंबेडकर नेशनल कांग्रेस

12- श्री उदय कुमार वासवान- जनसंघर्ष विराट पार्टी

13- श्री प्रयाग राम- प्रॉटिस्ट सर्व समाज

14- श्री विजय राम- निर्दलीय

15-श्री दिनेश राम –निर्दलीय

16 -श्री जोरावर राम- निर्दलीय

17 -श्री विजय कुमार- निर्दलीय

18 -श्री रामजी पासवान- निर्द्लीय

19-श्री हीराराम तूफानी- निर्दलीय

20- श्री श्रवण कुमार रवि- निर्दलीय


05 कोडरमा, 08- रांची, 11- खूंटी और 14-हजारीबाग सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु

झारखण्ड में दूसरे चरण में ( भारत निर्वाचन आयोग का पांचवां चरण ) 5- कोडरमा, 8 –रांची, 11- खूंटी (एसटी) और 14- हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए दिनांक आज दिनांक 10 अप्रैल 2019 से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है . खूंटी सीट के लिए 6 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए गए. कोडरमा सीट के लिए 5 नामांकन पत्र बिके और किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया. रांची लोकसभा सीट के लिए 6 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं दाखिल किया. हजारीबाग सीट के लिए 2 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई और एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया.  इन चार सीटों के लिए 18 अप्रैल 2019 तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे, जबकि 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 22 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे.

Wednesday, April 10, 2019

'बीते चार दशक से मुस्लिम समुदाय में राजनीतिक गिरावट आयी है' -मोबीन रिज़वी

(file photo)

डुमरी:बीते चार दशक से मुस्लिम समुदाय में राजनीतिक गिरावट आयी है और इसके लिए देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी जिम्मेदार है, क्योंकि उन्होंने अपने राजनीतिक फायदे के लिए मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक की तरह उपयोग किया लेकिन अब उनकी चाल सफल नहीं होने वाली है।                                                            यह कहना है कौमी इत्तेहाद मोर्चा की गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार मौलाना अब्दुल मोबीन रिजवी का।                                                                                                            वे बुधवार को इस

संवाददाता से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी

राजनीतिक दल ने अपनी सियासी फायदे के लिए मुस्लिमों को भाजपा

का खौफ दिखाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकती रही परंतु सच्चाई

यह है कि मुसलमानों की जितनी राजनीतिक व आर्थिक ह्रास यूपीए की

शासनकाल में हुआ उतना किसी के शासनकाल में नहीं हुआ है।कहा कि

1980 के बाद से लोकसभा में मुस्लिम समुदाय से विजयी होकर जाने वाले प्रतिनिधियों में लगातार गिरावट आई है और इसका एक कारण देश के प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं

के बराबर देना है।कहा कि हमारी आबादी देश में लगभग पच्चीस करोड़

है उसके बावजूद उसे उचित प्रतिनिधित्व का अवसर नहीं दिया जाता है।

बताया कि आजादी के बाद 1952 में पहली बार हुए लोकसभा चुनाव में 11 सांसद विजयी होकर संसद पहुंचे थे वहीं 1957 में 19 सांसद जबकि 1962 में 20 मुस्लिम सांसद विजयी होकर संसद पहुंचे थे।इसी

तरह 1967 में 25 सांसद,1972 में 28 सांसद,1977 में 34 सांसद,

1980 में 49 सांसद,1984 में 42 सांसद,1989 में 27 सांसद,1991

में 25 सांसद,1996 में 29 सांसद,1998 में 28 सांसद,1999 में 31

सांसद,2004 में 34 सांसद,2009 में 30 सांसद तथा 2014 में 22

सांसद मुस्लिम समुदाय से विजयी होकर संसद पहुंचे जो हमारी आबादी

के हिसाब से प्रतिनिधित्व कम है।कहा कि 2019 की लोकसभा चुनाव

में झारखंड में न तो महागठबंधन ने किसी मुस्लिम को उम्मीदवार बनाया

और ना ही एनडीए गठबंधन ने।बताया कि कौमी इत्तेहाद मोर्चा ने राज्य

के कम से कम तीन लोकसभा सीट क्रमश: गिरिडीह,चतरा व गोड्डा से

चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

फोटो:@#$&&&& फाईल फोटो मोबीन रिजवी की

भारतीय आजाद सेना ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य की सभी 14 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा

  

प्रमोद कुमार ၊

हजारीबाग ၊ भारतीय आजादसेना द्वारा एक  प्रेस कॉन्फ्रेंस स्वर्णकार भवन में आयोजित किया गया जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सोनी भावी प्रत्याशी जगत नारायण सोनी केंद्रीय सदस्य लक्ष्मण राम समेत कई लोग शामिल हुए। मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए भावी उम्मीदवार जगत नारायण सोनी ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्र राजनीति में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए चुनाव मैदान में है पार्टी राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और और जनहित में विकास के काम को आधार बनाकर जनता से वोट मांगेगी।मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी उन्होंने कहा कि राजनीति में धर्म और जातिवाद नहीं होना चाहिए केवल विकासवाद की राजनीति होनी चाहिए हमारी पार्टी देश में शांति और भाईचारे की स्थापित करना चाहती है उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कई कंपनियों को झारखंड में काम मिला लेकिन इसमें स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है लोग पलायन कर रहे हैं अगर उनकी पार्टी चुनाव में जीत हुई है तो स्थानीय लोगों को रोजगार के लिए हर संभव प्रयास करेगी मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे ၊

Tuesday, April 9, 2019

सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन द्वारा बालिका सशक्तिकरण हेतु साईकिल वितरण कार्यक्रम

डोमचांच:- आज दिनांक 09 अप्रैल 2019 को डोमचांच के ढाब पंचायत में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा बालिकाओं में शिक्षा को बढावा देने के लिए 42 होनहार बच्चियों को साईकल दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रूपा सामंता थीं ၊ मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन का कार्य बहुत ही सराहनीय है वह जमीनी स्तर पर आकर कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि साईकल जिन बच्चियों को दी जा रही है वह अन्य बच्चियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगीं। साथ ही साथ बाल विवाह और बाल मजदूरी जैसी सामाजिक बुराईयों पर रोक भी लगेगी। बाल कल्याण समिति के सदस्य प्रवीण सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा  समाज में अनेक प्रकार की सामाजिक बुराइयां फैली हैं  जैसे कि बाल विवाह,बाल शोषण आदि यदि हमें इन पर काबू रखना है तो अपनी बच्चियों को उचित शिक्षा देनी होगी उनका बाल विवाह नहीं करना होगा।

 बच्चियों को साईकल देकर सत्यार्थी फाउंडेशन यह कार्य बखूबी निभा रहा है। सत्यार्थी फाउंडेशन के गोविंद खनाल ने संगठन के उद्देश्यों को विस्तार से बताया। इसके अलावा कार्यक्रम को ढाब पंचायत की मुखिया सुशीला देवी और सामाजिक कार्यकर्ता विनोद यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला समन्वयक हेमांक चौबे, शाहिद गनी, सहायक परियोजना अधिकारी सज्जाद , सुरेन्द्र त्रिपाठी, मनोज, अनिल, सुरेन्द्र पंडित,उदय, कार्यकर्ता श्रीराम, विक्कू,उमाशंकर, अजय, राजू, सुरेन्द्र, भरत, अनिल, आरिफ, कृष्णा, वीरेंद्र, राजू सिंह, अमित  आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। इस कार्यक्रम में लगभग 450 महिला, पुरुषों एवम बच्चों ने भाग लिया।

लोहरदगा लोकसभा : अंतिम दिन 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

 चुनावी मैदान में जुटे 17 उम्मीदवार, स्क्रुटनी कल

गुमला। लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज अंतिम दिन कुल 17 प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। भाजपा की ओर से वर्तमान सांसद सुदर्शन भगत और कांग्रेस पार्टी की ओर से सुखदेव भगत ने नामांकन दाखिल कर दी है। इसके साथ ही भाजपा, झारखंड पार्टी, बसपा, जनता दल सेक्युलर सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों के नामांकन से मुकाबला के दिलचस्प होने की संभावना बन गई है। नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की सूची :-                                                                            1. सुदर्शन भगत ( भाजपा )

2. ईकुस धान  (निर्दलीय)

3. आनंद पाॅल तिर्की (निर्दलीय)

4. श्रवण कुमार पन्ना (बसपा)

5. देवकुमार धान (झापा)

6. सनिया उरांव (निर्दलीय)

7. दिनेश उरांव (टीएमसी)

8.सुखदेव भगत ( कांग्रेस )

9. पंकज तिर्की (पूर्वांचल जनता पार्टी सेक्यूलर)

10. रघुनाथ महली (निर्दलीय)

11. अम्बर सौरभ कुणाल (निर्दलीय)

12. संजय उराँव (निर्दलीय)

13. सूरज खलखो (निर्दलीय)

14. एतवा उराँव (निर्दलीय)

15. अजीत कुमार भगत (निर्दलीय)

16. कलिंदर उराँव (निर्दलीय)

17. आलोन बाखला (निर्दलीय) आदि शामिल है।

तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में जमा नहीं किया और समय सीमा समाप्त हो गई।

'महागठबंधन की ओर से झारखंड में एक भी उम्मीदवार मुस्लिम समुदाय से नहीं देना अल्पसंख्यकों के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है ' -रिज़वी

डुमरी:कौमी इत्तेहाद मोर्चा से जुड़े सदस्यों की एक बैठक इसरी बस्ती में हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों से मोर्चा की ओर से गिरिडीह लोकसभा उम्मीदवार मौलाना अब्दुल मोबीन रिजवी ने कहा कि महागठबंधन की ओर से झारखंड में एक भी मुस्लिम समुदाय से उम्मीदवार नहीं देना अल्पसंख्यकों के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने लोकतंत्र की हत्या की है                                                                           इसलिए हम सभी को उन्हें सबक सिखाने के लिए एवं अपनी ताकत की एहसास कराने के लिए महागठबंधन से खड़े उम्मीदवार का बहिष्कार करना आवश्यक है।कहा कि राजनीतिक दलों के लोग मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझते हैं।कहा कि मुसलमानों की राजनीतिक व आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन दयनीय होती जा रही है, यदि मुस्लिम अभी भी नही चेता तो वह भविष्य में उसकी राजनीतिक स्थिति और पिछड़ जाएगा।इस दौरान उपस्थित लोगों ने मोर्चा के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने हेतु तन मन से सहयोग की बात कही।             बैठक में आजाद अंसारी,अजमत अंसारी,अफसर अंसारी, अफताब आलम,इसराईल रिजवी,मो.इसराफिल,शाह मोहम्मद अंसारी आदि उपस्थित थे।


बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...