साईबर थाना काण्ड सं0-10/19 दिनांक-01.04.19 धारा-419/420/468 भा0द0वि0 एवं 66सी,डी आई0टी0एक्ट।
नितिन कुमार सिंह पिता-गोपाल सिंह, सा0-सेक्टर 03, हाउस नं0-05, बी0राव हाउस, खेलगांव, हाउसिंग कम्पलेक्स, होटवार, राँची के लिखित आवेदन के आाधार पर अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध स्कोका एप पर प्रचार देकर झूठा प्रलोभन देते हुए 33 लाख रूपया ठगी करने का आरोप लगाया गया । काण्ड के अनुसंधान के क्रम में प्रयोग किये गये बैंक खाता एवं मोबाईल टावर लोकेशन के आधार पर इस काण्ड के अप्राथमिकी अभियुक्त अमित दिवान पिता-स्व0 खजान सिंह दिवान, सा0-पाकेट-ई0,117डी, दिलशाद गार्डन, थाना-सिमापुरी, नई दिल्ली-95 को चिन्हित करते हुए पुलिस अधीक्षक(साईबर क्राईम), अप0अनु0विभाग, झारखण्ड, राँची के दिशा-निर्देशन में पुलिस उपा0-सह-थाना प्रभारी, सुमित प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिल्ली क्राईम ब्रांच के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। पकड़ाये अप्रा0 अभियुक्त अमित दिवान द्वारा अपने अपराध स्वीकार करते हुए इस काण्ड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए इन्होंने बताया कि मेरे द्वारा स्कोका एप एवं लोकान्तो पर विभिन्न राज्यों यथा (दिल्ली, जम्मु, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखण्ड, मध्यप्रदेश, उ0प्रदेश, झारखण्ड, बिहार, पंजाब एवं अन्य हिन्दी भाषी राज्य) में प्रचार कर लोगों को इनके द्वारा चलाये जा रहे कॉल सेन्टर के माध्यम से अपने जाल में फंसा कर मोटी रकम का विगत् कई वर्षों से ठगी करते आ रहे थे। जिसमें इनका सहयोग बृजमोहन प्रसाद उर्फ रमण कुमार जो ग्राम-अलईंयां, पो0-सकलडींहा, थाना-सकलडींहा, जिला-चन्दौली(यू0पी0) का रहने वाला है जो वर्तमान में शिवपाल सिंह के नाम से खेलगांव, राँची में रहकर करता है ၊ जिसका मुख्य कार्य जाली वोटर आई0डी0 कार्ड एवं पैन कार्ड के आधार पर फर्जी बैंक खाता विभिन्न नामों से खुलवाकर फर्जी ए0टी0एम0 कार्ड निर्गत करवाकर उक्त बैंक खातों में ठगी कर प्राप्त किये गये रकम की निकासी इन दोनो के द्वारा किया जाता था जिसके एवज में बृजमोहन उर्फ रमण को 05 प्रतिशत का कमिशन लेता था। बृजमोहन उर्फ रमण के द्वारा राँची के अलावा यू0पी0, दिल्ली एवं कई राज्यों में फर्जी बैंक खाता खुलवाया गया है, जिसका उपयोग यह लोग ठगी करने में उपयोग करते थे। गिरफ्तार अभि0 अमित दिवान द्वारा बताये बृजमोहन उर्फ रमण को गिरफ्तार करने पर उसने भी उपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया तथा उसके घर एवं कार की तलाशी लेने पर सैकड़ों की संख्या में ए0टी0एम0 कार्ड, वोटर आई0डी0 कार्ड, पैन कार्ड, मोबाईल फोन एवं अन्य कागजात बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पताः-
1. नाम- अमित दिवान, उम्र-40 वर्ष, पिता का नाम-स्व0 खजान सिंह दिवान, माता का नाम-स्व0 श्रीमती संतोष दिवान, पता-पोकेट-ई0, 117 डी, दिलशाद गार्डन, थाना-सिमापुरी, नई दिल्ली-95
2. नाम-बृजमोहन प्रसाद उम्र-37 वर्ष, पिता का नाम-स्व0 सत्यनारायण प्रसाद, माता का नाम-पार्वती देवी, पता-स्थायी-ग्राम-अलईंयां, पो0-सकलडीहा, थाना-सकलडींहा, जिला-चन्दौली(यू0पी0) वर्तमान पता-सेक्टर 01, फ्लैट नं0-104, ब्लॉक-21, खेलगांव कम्पलेक्स, होटवार, राँची।
अपराधिक इतिहासः-
1. बृजमोहन प्रसाद वर्ष-2010 में भीलवाड़ा, राजस्थान से ठगी के मामले में जेल जा चुका है तथा गाजियाबाद के विजय नगर थाना में भी इनके उपर एक बैंक ठगी का काण्ड दर्ज है।
*जप्त सामानों की विवरणीः-*
1. बैंक पासबुक-40 अदद।
2. चेकबुक-51 अदद।
03 .पैन कार्ड 76 अदद 04 वोटर आई0डी0 कार्ड - 89 अदद
05 ए0टी0एम0 कार्ड - 78 अदद
06 सिम कार्ड - 24 अदद
07 मोबाईल फोन - 14 अदद
08 . लैप - टॉप - 01 अदद
09 नगद - 20 , 000 / 10 टाटा कम्पनी की एक जेस्ट कार
11 . यामाहा कम्पनी की एक स्कुटी ।
छापामारी दलः
01 पुलिस उपा0 - सह - थाना प्रभारी सुमित प्रसाद 02 . पुलिस निरीक्षक - सतीश कुमार गोराई । 03 मुख्य तक0 पदा0 कुमार विभुती 04 तक ) पदा0 कुमार सौरभ 05 स0अ0नि0 , अजय कुमार झा 05 040 / आफताब आलम । 06 . आO01 / श्याम कुमार साहु 06 0 03 / मोजीब अंसारी ( ए0टी0एस0 ) 07 आ010 / मंगल गुरूग ।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को श्री कमल नयन चौबे, पुलिस महानिदेशक,झारखंड, के द्वारा संबोधित किया गया। इस दौरान श्री मुरारीलाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान तथा श्री आशीष बत्रा उपस्थित थे।
Right
ReplyDeleteRight
ReplyDelete