Monday, December 31, 2018

84 सिख दंगा मामला: सज्जन कुमार ने कोर्ट में सरेंडर किया, मंडोली जेल


1984 सिख दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार ने सोमवार को दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत में सरेंडर कर दिया. उन्हें मंडोली जेल में भेजे जाने की तैयारी है. अभी हाल में दिल्ली हाईकोर्ट ने सज्जन कुमार को दंगे का दोषी ठहराते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. सज्जन कुमार ने सरेंडर की तारीख में कुछ मोहलत देने की गुहार लगाई थी जिसे कोर्ट ने नकार दिया था.      


सज्जन कुमार के वकील ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि उनके मुवक्किल को राहत मिलने की संभावनाएं काफी कम हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में 1 जनवरी को छुट्टियां खत्म हो रही हैं जिससे उनकी अपील पर सुनवाई की उम्मीद नहीं है. सज्जन कुमार के वकील ने कहा, 'हम हाईकोर्ट के फैसले पर अमल करेंगे.'    

बीते 17 दिसंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को सिख दंगे का दोषी ठहराते हुए ताउम्र कारावास की सजा सुनाई थी. अपने फैसले में अदालत ने कहा था कि '1984 दंगे में राष्ट्रीय राजधानी में 2700 सिखों की हत्या की गई और यह घटना अविश्वसनीय नरसंहार थी.' कोर्ट ने इस घटना को 'मानवता के खिलाफ अपराध' बताया और कहा कि इसके पीछे वैसे लोग थे जिन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था और कानून का पालन करने वाली एजेंसियों ने भी इनका साथ दिया.

कोर्ट ने अपने फैसले में इस बात का जिक्र किया कि देश के बंटवारे के समय से ही मुंबई में 1993 में, गुजरात में 2002 और मुजफ्फरनगर में 2013 जैसी घटनाओं में नरसंहार का यही तरीका रहा है और प्रभावशाली राजनीतिक लोगों के नेतृत्व में ऐसे हमलों में 'अल्पसंख्यकों' को निशाना बनाया गया और कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने उनकी मदद की.

Sunday, December 30, 2018

बोकारो: एबीपीएसएस की बैठक में पत्रकारों ने एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा कानून को ले आवाज बुलंद की

बोकारो ၊ पत्रकार सुरक्षा कानून को झारखंड में लागू करने की माँग के सवाल पर राष्ट्रीय संगठन- अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की बोकारो जिला इकाई के पत्रकारों ने एक स्वर में आवाज बुलंद की। शनिवार को संगठन के जिला  प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान दर्जनों पत्रकार शामिल हुए एवं राज्य सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून को हर हाल में लागू करने की माँग पर निर्णायक रणनीति पर विमर्श किया। बैठक के दौरान झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सर्वेश तिवारी ने आगामी वर्ष 2019 में केन्द्रीय कमिटि के देशव्यापी आंदोलन करने हेतु निर्देश के तहत राज्य के जिलेवार कमिटि को रणनीतिक विचारो का आदान-प्रदान किये ၊ मौके पर मौजूद प्रदेश महासचिव अनिल कुमार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि एबीपीएसएस पूरे देश भर में पत्रकारों की असुरक्षा को लेकर चिंतित है तथा पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर व्यापक अभियान चलाएगी ၊ 

वहीं दूसरी ओर झारखण्ड के उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल अध्यक्ष अमरेद्र झा ने राज्य के तमाम जिला कमिटि को सशक्त होकर अपने अधिकार के लिये सरकार से निर्णायक जंग के लिये तैयार रहने का निर्देश दिया। श्री झा ने पत्रकारों के लिये लंबित कानून को लागू करने के इस देशव्यापी अभियान में राज्य के तमाम पत्रकार संगठनो, समाजिक संगठनों सहित आम बुद्धिजिवियों को भी आगे आने की अपील की। बैठक के दौरान संगठन के प्रदेश सचिव अनिल कुमार ने भी संगठन के उद्देश्य  एवं दिशा पर विस्तृत बात बताये। 

 बोकारो जिला संगठन की आयोजित इस बैठक में दर्जनों दिग्गज पत्रकारों ने भी शिरकत कर संगठन के उद्देश्य पर अपना संपूर्ण समर्पण व्यक्त करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून को हर हाल में लागू कराने में अपना समर्थन दिया। इस क्रम में जिला प्रभारी श्री कुमार ने जिले के तमाम पत्रकारों को संगठन का पहचान प्रपत्र भरकर उन्हें किसी भी प्रकार की असुरक्षित दशा में संगठन से संपूर्ण मदद का भरोसा दिया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार श्री अशोक अश्क,अजय अश्क, जय सिन्हा,कुमार दिनेश सिंह,  सच्चिदानंद पाठक,वृज भूषण द्विवेदी , आलोक कुमार, रिपु सदन पाठक,मनीष कुमार ,उपस्थित थे।

झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी, रांची के कांके में 3.3 डिग्री दर्ज की गई

झारखंड की राजधानी रांची में नये साल से पहले तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गयी है. इसलिए शीतलहर का प्रकोप जारी है. एक्यूवेदर के पूर्वानुमान में कहा गया है कि आने वाले दो दिन में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी. हालांकि, 31 दिसंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की वृद्धि हो सकती है. वहीं, मौसम विभाग ने भी कहा है कि इस साल झारखंड को शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट बताती है कि एक दिसंबर से अब तक न्यूनतम तापमान में करीब 12 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आयी है. दिसंबर के पहले दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था, जो अब गिरकर क्रमश: 20 और 4 डिग्री सेल्सियस रह गया है. यह पिछले साल की तुलना में काफी कम है. वर्ष 2017 में 29 दिसंबर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था. भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र ने कहा है कि 31 दिसंबर तक राज्य के एक-दो स्थानों पर शीतलहरी जारी रहेगी. विभाग के अनुसार, झारखंड के ऊपर उत्तर और उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवा बह रही है. इसका असर राज्य पर पड़ेगा. हवा की गति सामान्य से थोड़ी तेज है. इस कारण ठंड का एहसास हो रहा है. धूप में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है. शुक्रवार को राजधानी के शहरी इलाकों का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. यह सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, बीएयू स्थित कृषि भौतिकी विभाग ने शुक्रवार को कांके का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है. विभाग के अनुसार, आनेवाले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी. रात का तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस कम रहने की उम्मीद है. मैक्लुस्कीगंज में पड़ रही कड़ाके की ठंड मैक्लुस्कीगंज व आसपास के क्षेेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पछुआ हवा से आम जनजीवन तो प्रभावित हो ही रहा है, मवेशियों पर भी इसका असर दिख रहा है. रात में बाहर खड़े वाहनों व खेत-खलिहान में रखे पुआल पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन जा रही हैं. दिन में सर्द हवा से बचने के लिए धूप और शाम में अलाव का सहारा ले रहे हैं.  एक बार पुन: तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. मैक्लुस्कीगंज में रहने वाले एंग्लो समुदाय के मैल्कॉम हॉरिगन के तापमान मापक यंत्र ने सुबह यहां का तापमान दो डिग्री रिकॉर्ड किया

Saturday, December 29, 2018

गिरिडीह: दसवीं का छात्र बोकारो के चंद्रपुरा से पाँच दिनों से लापता

बगोदर / गिरिडीह बगोदर थाना क्षेत्र के चौधरीबांध पंचायत अन्तर्गत कोड़ाडीह निवासी विरेन्द्र यादव का 16 वर्षीय पुत्र  कैलाश यादव बोकारो जिले के चन्द्रपुरा में अपने मामा के यहाँ रहकर पढाई करता था। उक्त युवक अपने मामा घर चन्द्रपुरा से पैतृक निवास कोड़ाडीह के लिए 25 दिसम्बर को घर से निकला । लेकिन घर नही पहुँचा ၊ उधर उक्त किशोर युवक के घर नहीं पहुँचने से परिजनो में किसी अनहोनी की आशंका को ले दिन प्रति दिन चिन्ता बढ़ती  जा रही है ၊ इधर परिजनो ने बताया  कि उक्त युवक इसी वर्ष फरवरी माह में मैट्रिक की  परीक्षा देने वाला है ၊ इस सम्बन्ध में  लापता छात्र के दादा टिपन यादव व मामा द्वारा चन्द्रपुरा थाना को  सूचना दे चुके है၊परिजनों ने बताया कि लापता  छात्र को घर तक पहुँचाने या सूचना देने वाले को उचित इनाम उपहार स्वरूप दिया जाएगा । सूचना मो नं 7091762679 अथवा 9503069691 पर दी जा  सकती है ।



गायब छात्र का फाइल


 फोटो

Friday, December 28, 2018

राजस्थान: सरकारी दस्तावेजों से हटेगा पं. दीनदयाल उपाध्याय का फोटोयुक्त लोगो

राजस्थान में नवगठित अशोक गहलोत सरकार ने राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के एक आदेश को पलटने जा रहीं है। राजस्थान सरकार के लेटर पैड और किसी भी लिखित आदेश पर अब जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय का फोटो वाला लोगो नहीं दिखेगा। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में अब लेटर पैड और सरकारी परिपत्रों पर केवल अशोक स्तंभ ही छापा जाएगा। इसको लेकर जल्द ही आदेश जारी हो सकते हैं।


बीजेपी के शासन में सरकार ने आदेश जारी कर सभी आदेशों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय का लोगो लगाना अनिवार्य किया था। जिसके बाद कांग्रेस सरकार ने इसका विरोध भी किया था। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि बीजेपी की सरकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडें को लागू करने की कोशिश कर रही है। उनका कहना था कि यह अशोक स्तम्भ का अपमान है जो कि अलोकतांत्रिक है।


एक रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सरकारी पुस्तकालयों में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर लिखित पुस्तकें रखनें की बाध्यता भी हटाने जा रही है। गौरतलब है कि बीजेपी की पिछली सरकार में दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण वांगमय की पुस्तकें सचिवालय सहित प्रदेशभर की लाइब्रेरी में रखवाई गईं थी।



रांची: एडीजे तदाशा मिश्रा के पुत्र ने बॉडीगार्ड की रिवाल्वर छीन मारी खुद को गोली, हुई मौत

राँची ၊ एडीजी तदाशा मिश्रा के इकलौते पुत्र ने खुद को गोली मार कर खुदकशी कर ली। एडीजी तदाशा मिश्रा के बेटे ने एयरपोर्ट के पास गोली मारी।राँची से बैंगलोर जा रहा था तभी बॉडीगार्ड से हथियार लेकर गोली मार ली। बॉडीगार्ड भी कुछ समझ नहीं सका अचानक कैसे हो गया। गोली चलने के बाद उसे मेडिका अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि अब तक स्पष्ट नहीं है गोली क्यों मारी, आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा एडीजी के पद पर तैनात हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है। बताया जा रहा है कि अंगरक्षक दिलीप कुमार सिन्हा के सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी थी, एयरपोर्ट जाने के दौरान गाड़ी में ही अमितेश ने खुद को गोली मारी थी, मौत की खबर के बाद से ही पुलिस के वरीय अधिकारियों के आने का सिलसिला जारी है। पुलिस महकमे और परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी है। अभी शव को मेडिका से रिम्स लाया गया।

Thursday, December 27, 2018

बीते वर्ष 2018 में पत्रकारों के खूब बहे खून,80 पत्रकार मारे गए!!


रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में पत्रकारों की मौत के मामले आठ फीसदी बढ़े हैं. पत्रकार राजनीतिक और धार्मिक घृणा का शिकार बन रहे हैं.        2018 के 11 महीनों में दुनिया भर में 80 पत्रकार मारे गए. गैर सरकारी संस्था रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) के मुताबिक इस दौरान 348 पत्रकारों को जेल में बंद किया गया और 60 से ज्यादा को बंधक बनाया गया.

18 दिसंबर को जारी हुई आरएसएफ की रिपोर्ट में विस्तार से पत्रकारों के खिलाफ हो रही हिंसा का जिक्र है. रिपोर्ट कहती है कि 49 पत्रकारों की हत्या की गई. संस्था के मुताबिक सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी और स्लोवाकिया के डाटा जर्नलिस्ट यान कुसिएक की हत्या "दर्शाती है कि प्रेस की आजादी के दुश्मन किस हद तक जा सकते हैं."

संस्था ने रिपोर्ट के साथ एक बयान जारी करते हुए कहा, "पत्रकारों के खिलाफ हिंसा इस साल अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच चुकी है और अब स्थिति गंभीर है." इसके लिए राजनेताओं, धार्मिक नेताओं और कारोबारियों को भी जिम्मेदार ठहराया गया है, "कभी कभार तो पत्रकारों के खिलाफ खुलकर घृणा व्यक्त की जा रही है, ऐसा करने वालों में बेशर्म राजनेता, धार्मिक नेता और कारोबारी भी हैं. इसका बुरा नतीजा, पत्रकारों के खिलाफ विचलित करने वाली हिंसा में दिखाई पड़ रहा है."

Infografik Länder, in denen die meisten Journalsiten getötet wurden 2018 EN

ये बने 2018 में पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक देश

अफगानिस्तान अब भी पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक देश बना हुआ है. 2018 में वहां 15 मीडियाकर्मियों की मौत हुई. नौ पत्रकार तो सिर्फ 30 अप्रैल के दोहरे धमाके में मारे गए. भारत, अमेरिका और मेक्सिको जैसे युद्ध न झेलने वाले देश भी पत्रकारों के लिए जोखिम भरे बने हुए हैं. मेक्सिको में इस साल नौ पत्रकारों की हत्या हुई. भारत में छह पत्रकार मारे गए. दोनों ही देशों में कई पत्रकारों ने जानलेवा हमले झेले और धमकियों का सामना भी किया. अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में एक शूटिंग के दौरान एक अखबार के पांच कर्मचारी मारे गए.

चीन और तुर्की का बुरा हाल

सरकार या प्रशासन के खिलाफ अपनी राय जाहिर करने वालों के लिए चीन सबसे बड़ी जेल बना हुआ है. आरएएसफ के मुताबिक चीन में गैर पेशेवर पत्रकारों को बड़ी संख्या में कैद किया गया. रिपोर्ट कहती है, "सोशल नेटवर्कों या मैसेजिंग सर्विस में सिर्फ एक पोस्ट लिखने के कारण उन्हें अकसर अमानवीय परिस्थितियों में कैद किया गया."

Infografik Top 5 der Staaten, die Journalisten inhaftieren EN

इन देशों में कैद हुए सबसे ज्यादा पत्रकार

पेशेवर पत्रकारों के लिए तुर्की सबसे बड़ा कैदखाना बना. उसके बाद मिस्र, ईरान और सऊदी अरब का जिक्र है. मध्य पूर्व के देशों में 2018 में 60 पत्रकारों को कैद किया गया. इन देशों के अलावा आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अब तक 24 पत्रकारों को बंधक बनाया हुआ है. यमन के हूथी विद्रोहियों के कब्जे में 16 जर्नलिस्ट हैं.

रिपोर्ट्स विदाउट बॉर्डर्स के मुताबिक 21 जनवरी को मेक्सिको से, 14 मार्च को हैती से और सात जून को रूस से गायब हुए तीन पत्रकारों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.

ओएसजे/एनआर (एएफपी, रॉयटर्स)

Wednesday, December 26, 2018

रांची:डुमरी सीओ को मुख्य मंत्री ने किया बर्खाश्त,दागी अधिकारियों के सम्पति की होगी जांच

 रांची ၊  हटाए जाएंगे डुमरी अंचल से डुमरी के भ्रष्ट अंचलाधिकारी रविंद्र पांडे, साथ ही  होगी उनके संपत्ति की जांच ၊ लक्ष्मण टुंडा पंचायत समिति सदस्य  श्रीमती सुनीता देवी एवं भाजयुमो गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष  सुरेन्द्र कुमार  की मांग पर मुख्यमंत्री ने  निर्णय लिया ၊ बुधवार को  सूचना भवन रांची में आयोजित मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम में  लक्ष्मण टुण्डा पंचायत समिति सदस्य श्रीमती सुनीता देवी ने मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास से मुलाकात कर डुमरी अंचलाधिकारी रविंद्र पांडेय के भ्रष्ट कार्यों को अवगत कराते हुए पत्र सौंपकर अविलंब सीओ को डुमरी अंचल से हटाने की मांग की  ၊ जिस पर मुख्यमंत्री ने अंचलाधिकारी डुमरी को अविलम्ब बुधवार को ही हटाने का  निर्देश जारी कर दिया ၊ वही डुमरी प्रखंड के लचर स्वास्थ सुविधा में सुधार हेतु तथा लक्ष्मण टुंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सभी उप केंद्रों में एएनएम तथा स्वास्थ्य में सुधार की  मांग की  पर भी  मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को डुमरी में स्वास्थ्य में सुधार के लिए स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए। उक्त कार्य के लिए श्रीमती सुनीता देवी एव सुरेन्द्र कुमार  ने  मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किए।

अमरीका का विमानवाहक पोत यूएस जान सी स्टेनिस फ़ार्स खाड़ी के इलाक़े में प्रविष्ट

अमरीका का विमानवाहक पोत यूएस जान सी स्टेनिस फ़ार्स खाड़ी के इलाक़े में प्रविष्ट हुआ। अमरीका का यह विमान वाहक पोत उस समय प्रविष्ट हुआ जब इस इलाक़े में इस्लामी गणतंत्र ईरान की पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स का सैन्य अभ्यास चल रहा था।

ईरान के सशस्त्र बलों ने अपने इस सैन्य अभ्यास में अपनी तेज़ रफ़तार युद्धक नौकाओं और बड़े सटीक रूप से निशाने को ध्वस्त करने वाले मिसाइलों का परीक्षण किया।

यहीं से अटकलें शुरू हो गईं। कुछ संचार माध्यमों में यह ख़बर आई कि ईरान की सेना ने अमरीकी विमान वाहक पोत पर फ़ायरिंग की लेकिन इस्लामी गणतंत्र ईरान की पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स के अधिकारियों ने इस ख़बरों का खंडन किया मगर साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि हम अपनी रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ईरान की नौसेना के प्रमुख एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने सोमवार को कहा कि अमरीकी पोत को ईरान की जलसीमा से क़रीब होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने अपने युद्ध अभ्यास में यह संदेश दे दिया कि अमरीकी सैन्य बल के सामने डट जाने की हमारे पास पूरी क्षमता मौजूद है।

यदि पश्चिमी एशिया के इलाक़े को देखा जाए तो यह हक़ीक़त साफ़ तौर पर नज़र आती है कि अमरीकी वर्चस्व कमज़ोर पड़ चुका है जिसका एक बड़ा कारण क्षेत्रीय देशों की शक्ति का विस्तार है। इस्लामी गणतंत्र ईरान तो पिछले चालीस साल से अमरीकी वर्चस्व को नकार चुका है और अपनी इस रणनीति के कारण ईरान को अमरीका और उसके घटकों की दुशमनी झेलनी पड़ी। ईरान ने इस दुशमनी का सामना करके अन्य देशों के सामने एक उदाहरण भी पेश कर दिया। धीरे धीरे इसी रास्ते पर दूसरे देश भी चल पड़े हैं।

पश्चिमी एशिया के कुछ देशों ने तो रूस को विकल्प के रूप में देखना शुरू कर दिया है बल्कि रूस को प्रेशर टूल के रूप में भी प्रयोग कर लेते हैं। तुर्की ने एसा कई बार किया कि उसने अमरीका पर दबाव डालने के लिए रूस से सहयोग बढ़ाना शुरू कर दिया। तुर्की ने रूस से एस-400 मिसाइल डिफ़ेन्स सिस्टम ख़रीद कर अमरीका को कड़ा संदेश दिया और इस संदेश का अमरीका पर असर भी हुआ। अमरीकी सरकार ने अपनी कड़ी शर्तों को नर्म करके रूस को पेट्रियट मिसाइल देने की घोषणा कर दी।

यही तरकीब सऊदी अरब ने भी अपनाई। सऊदी अरब ने भी रूस की ओर झुकाव बढ़ा दिया और रूस से एस-400 मिसाइल डिफ़ेन्स सिस्टम ख़रीदने का सौदा किया तो अमरीका ने थाड एयिर डिफ़ेन्स सिस्टम सऊदी अरब को बेचने की बात शुरू कर दी।

दूसरे भी देश इस रणनीति को प्रयोग कर रहे हैं। इस तरह अमरीकी वर्चस्व को ज़बरदस्त चुनौती मिल रही है।

जहां तक इस्लामी गणतंत्र ईरान का सवाल है तो वह स्पष्ट शब्दों में कहता रहा है कि क्षेत्रीय मामलों की ज़िम्मेदारी क्षेत्रीय देशों के हाथों में होनी चाहिए बाहरी शक्तियों को हस्तक्षेप का अवसर नहीं मिलना चाहिए।

इन हालात में अमरीकी अधिकारियों को इस बात का पूरी तरह आभास है कि अब क्षेत्रीय देशों की अमरीका पर निर्भरता बहुत तेज़ी से कम हो रही है और यह अमरीका के लिए गहरी चिंता का विषय है।  

Tuesday, December 25, 2018

महाराष्ट्रट्र: क्रिसमस के मौके चर्च में प्रार्थना कर रहे इसाई समुदाय पर हमला

क्रिसमस के मौके पर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कुछ शरारती तत्वों ने एक चर्च को निशाना बनाया है, जिस वक्त यह अटैक किया गया, तब चर्च में चल रही प्रार्थना में 40 से ज्यादा लोग हिस्सा ले रहे थे। बता दें कि इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं, जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है। हमले का आरोप कट्टरपंथी समूह पर लगा है।
एक तरफ जहां देशभर में लोग क्रिसमस की बधाईयां (Merry Christmas Wishes) दे रहे हैं, वहीं कोल्हापुर में इस मौके पर चर्च को निशाना बनाया गया है। कोल्हापुर के एसपी अभिनव देशमुख घटना की जानकारी देते हुए बताया कि किराए पर लिए गए एक घर, जहां हमेशा चर्च की तरफ प्रार्थना कराई जाती है, में प्रार्थना की जा रही थी।

अब नहीं आएगा बिजली बिल, नए साल से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला!

अगर आप अपने ज्यादा बिजली के बिल से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए है। अब जल्द ही आपके घर बिजली का बिल नहीं आएगा और इसकी शुरुआत अगले साल यानि अप्रैल 2019 से होगी। मोदी सरकार ने सभी लोगों को राहत देने वाला फैसला लेते हुए स बिजली मंत्रालय ने फैसला किया है कि अगले तीन सालों में वो देशभर में बिजली के सभी मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड में बदलेगी।

बिजली मंत्रालय के इस फैसले का मकसद बिजली के ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन में होने वाले नुकसान में कमी लाना है। साथ ही इससे वितरण कंपनियों की स्थिति बेहतर होगी और ऊर्जा संरक्षण को प्रोत्साहन मिलेगा। कागजी बिल की व्यवस्था खत्म होने के साथ बिल भुगतान में भी आसानी होगी।

सरकार के मुताबिक, स्मार्ट मीटर गरीबों के हित में है क्योंकि ग्राहकों को पूरे महीने का बिल एक बार में देने की जरूरत नहीं होगी। इसके बजाए वे अपनी जरूरतों के अनुसार बिल का भुगतान कर सकते हैं। इतना ही नहीं बड़े पैमाने पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विनिर्माण से युवाओं के लिए रोजगार भी पैदा होंगे।

आपको बता दें राज्य सरकारों ने सभी के लिए बिजली दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं और अपने ग्राहकों को सातों दिन 24 घंटे बिजली देने पर सहमति जताई थी। इसके तहत वितरण लाइसेंस में एक अप्रैल 2019 या उससे पहले से ग्राहकों को सातों दिन 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का प्रावधान होगा।

सभी स्मार्ट मीटर को बिजली निगम में बने कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। कर्मचारी स्काडा सॉफ्टवेयर के जरिए कंट्रोल रूम से ही मीटर रीडिंग नोट कर सकेंगे। इसके साथ ही अगर कोई मीटर के साथ छेड़छाड़ करता है तो उसका संकेत कंट्रोल रूम में मिलेगा। अगर कोई उपभोक्ता समय पर बिजली बिल नहीं भरता, तो कंट्रोल रूम से ही उसका मीटर कनेक्शन भी काटा जा सकेगा। इसके लिए उपभोक्ताओं के घर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।



कर्नाटक : मुख्यमंत्री कुमारस्वामी एक बार फिर विवादों के घेरे में

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। वायरल हो रहा उनका एक वीडियो इस विवाद की वजह है। इस वीडियो में वह किसी व्यक्ति को निर्दयता से मारने का आदेश देते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह आदेश उन्होंने जनता दल सेक्युलर के स्थानीय नेता कि ह्त्या के बाद किसी पुलिस अधिकारी को दिए हैं।

यह वीडियो स्थानीय पत्रकार ने रिकॉर्ड किया है। इसमें कुमारस्वामी कहते दिख रहे हैं कि 'प्रकाश एक अच्छा आदमी था। मैं नहीं जानता कि उसे इस तरह किसने मारा। हत्यारे को बेरहमी से मारो। कोई विवाद नहीं होगा। बाद में मुख्यमंत्री के करीबी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री इस हत्या से सदमे में थे और उन्होंने ऐसा भावनाओं में बहकर कह दिया

Monday, December 24, 2018

विश्व की सबसे मंहंगी ज़मीन सरहिंद, जिला फतेहगढ़ साहब (पंजाब) में है, जो मात्र 4 स्क्वेयर मीटर है

क्या आप जानते हैं विश्व की सबसे मंहंगी ज़मीन सरहिंद, जिला फतेहगढ़ साहब (पंजाब) में है, जो मात्र 4 स्क्वेयर मीटर है।

क्यों हुई ये छोटी सी ज़मीन सबसे महंगी? जरूर जानिये - रोंगटे खड़े कर देनें वाली ऐतिहासिक घटना।

यहां पर श्री गुरु गोविंद सिंह जी क दोे छोटे साहिबजादों का अंतिम संस्कार किया गया था।

सेठ दीवान टोडर मल ने यह ज़मीन 78000 सोने की मोहरें (सिक्के) दे कर मुस्लिम बादशाह से खरीदी थी।सोने की कीमत के मुताबिक इस 4 स्कवेयर मीटर जमीन की कीमत 2500000000 (दो अरब पचास करोड़)बनती है। 

दुनिया की सबसे मंहंगी जगह खरीदने का रिकॉर्ड विश्व मे कहीं नहीं है ! आजतक दुनिया के इतिहास में इतनी मंहंगी जगह कहीं नही खरीदी गयी।

और....दुनिया के इतिहास में ऐसा युद्ध ना कभी किसी ने पढ़ा होगा ना ही सोचा होगा, जिसमे 10 लाख की फ़ौज का सामना महज 42 लोगों के साथ हुआ था और जीत किसकी होती है..??

उन 42 सूरमो की !

यह युद्ध 'चमकौर युद्ध' (Battle of Chamkaur) के नाम से भी जाना जाता है जो कि मुग़ल योद्धा वज़ीर खान की अगवाई में 10 लाख की फ़ौज का सामना सिर्फ 42 सिखों से, 6 दिसम्बर 1704 को हुआ जो कि गुरु गोबिंद सिंह जी की आज्ञा से तैयार हुए थे !

नतीजा यह निकलता है की उन 42 शूरवीरों की जीत होती है और हिंदुस्तान में मुग़ल हुकूमत की नींव, जो बाबर ने रखी थी, उसे जड़ से उखाड़ दिया गया।

औरंगज़ेब ने भी उस वक़्त गुरु गोविंद सिंह जी का लोहा माना और घुटने टेक दिए और ऐसे मुग़ल साम्राज्य का अंत हुआ।

औरंगजेब की तरफ से एक प्रश्न किया गया गुरु गोविंद सिंह जी से, कि यह कैसी फ़ौज तैयार की आपने जिसने 10 लाख की फ़ौज को उखाड़ फेंका?

गुरु गोविंद सिंह जी ने जवाब दिया,

"चिड़ियों से मैं बाज लडाऊ,

गीदड़ों को मैं शेर बनाऊ

सवा लाख से एक लडाऊं,

तभी गोविंद सिंह नाम कहाउँ !!" गुरु गोविंद सिंह जी ने जो कहा वो किया और जिन्हें आज हर कोई शीश झुकता है। यह है हमारे भारत की अनमोल विरासत जिसे कभी पढ़ाया ही नहीं जाता! 

अगर आपको यकीन नहीं होता तो एक बार जरूर Google में लिखे 'बैटल ऑफ़ चमकौर' और सच आपको स्वयं पता लग जाएगा।

आपको अगर ये लेख थोड़ा सा भी अच्छा लगा हो और आपको भारतीय होने पर गर्वान्वित करता हो तो ज़रूर इसे आगे शेयर करें जिससे हमारे देश के गौरवशाली इतिहास के बारे में दुनिया को पता लगे !

कुछ आगे 

चमकौर साहिब की जमीन, आगे चलकर, एक समृद्ध सिख ने खरीदी। उस को इसके इतिहास का कुछ पता नहीं था। जब पता चला कि यहाँ गुरु गोविंद सिंह जी के दो बेटे शहीद हुए थे, तो उन्होंने यह ज़मीन गुरु महाराज जी के बेटों की यादगार ( गुरुद्वारा साहिब) के लिए देने का मन बनाया।

जब अरदास करने के समय उस सिख से पूछा गया कि अरदास में उनके लिए गुरु साहिब से क्या विनती करनी है ....तो उस सिख ने कहा के गुरु जी से विनती करनी है कि मेरे घर कोई औलाद ना हो ताकि मेरे वंश में कोई भी यह कहने वाला ना हो कि यह ज़मीन मेरे बाप दादा ने दी है।

वाहेगुरु...  

और यही अरदास हुई और बिलकुल ऐसा ही हुआ कि उन सिख के घर कोई औलाद नहीं हुई। 

अब हम अपने बारे में सोचें

50....100 रु. दे कर क्या क्या माँगते हैं _

Saturday, December 22, 2018

दिल्ली:VVIP हेलीकॉप्टर कांड में ब्रिटिश क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका खारिज, 7 दिन की हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने 36,000 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए क्रिश्चियन मिशेल को शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय की 7 दिन की हिरासत में भेज दिया. विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने मामले में कथित बिचौलिए मिशेल की जमानत याचिका खारिज कर दी. इससे पहले, अदालत ने ईडी को ब्रिटिश नागरिक मिशेल से अदालत कक्ष में 15 मिनट पूछताछ करने की अनुमति दी. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर उसकी 15 दिन की हिरासत मांगी.

ईडी ने धन शोधन के एक मामले में मिशेल की अलग से गिरफ्तारी की इजाजत मांगी थी. ईडी ने कहा था कि सीबीआई और उसके द्वारा धन के आवागमन की जांच की जा रही है लेकिन धन की मात्रा को लेकर दोनों एजेंसियों में अंतर है. ईडी ने कहा, 'हम दो अलग अलग एजेंसियां हैं. कानून के दायरे में रहते हुए संयुक्त जांच असंभव है. हमें खुद से पूरे मामले पर गौर करना होगा.' एजेंसी ने कहा कि उसे अपराध से जुड़े घटनाक्रम तथा उस धन से खरीदी गई संपत्ति के धन शोधन वाले पहलू पर जांच करनी है.

ईडी ने कहा, 'हमें तीन करोड़ यूरो की जांच की जानकारी है. सीबीआई की जांच 3.7 करोड़ यूरो से अधिक की है. हमें यह अंतर दूर करना है.' एजेंसी ने कहा कि अपराध के धन से 2 संपत्तियां खरीदी गईं और इसलिए यह पूरी तरह से धन शोधन के दायरे में आता है. एजेंसी ने कहा कि धन का इस्तेमाल हुआ और यह धन हवाला के जरिए आया. यह आधिकारिक रास्ते से नहीं आया. इसकी जांच होनी चाहिए और उससे इस संबंध में पूछताछ की जानी है. सहआरोपियों से सामना कराना होगा.

धनबाद : कतरास को भारत रत्न वाजपेयी के जन्म दिन पर मेमू की साैगात देंगे मोदी

धनबाद ၊ कतरास से निचितपुर के बीच लिंक लाइन पर 25 दिसंबर से मेमू सेवा शुरू होगी। 25 को क्रिसमस यानी बड़ा दिन होने के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन भी है। प्रधानमंत्री उस दिन कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही कतरास से निचितपुर लिंक लाइन से होकर रांची तक चलने वाली मेमू को भी ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे।                                                                                                                        रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 25 दिसंबर को रांची से कतरास तक मेमू टे्रन सेवा शुरू करने की रूपरेखा तैयार हो चुकी है।

रेल सेवा शुरू होने को लेकर शुक्रवार को वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने जनरल टिकट (यूटीएस) सेवा शुरू करने की सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली। यानी 25 से ही कतरास स्टेशन पर जनरल टिकट की सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी।

लिंक लाइन पर मेमू का परिचालन इंटरसिटी के तर्ज पर होगा। कतरास से मेमू सुबह खुलकर दोपहर तक राँची पहुंचेगी और राँची से शाम में खुलने वाली ट्रेन रात में कतरास पहुंचाएगा।

रांची: ठंढ में अलाव के धुएं से दम घुटने के कारण एक की हुई मौत

राँची ၊ नामकुम थाना क्षेत्र में एक परिवार के दंपत्ति की दम घुटने से एक की मौत हो गयी ၊ घटना के बारे में बताया जाता है कि  नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी में राशन डीलर के घर बेटा तनवीर आलम और बहू रेहा शबनम बेहोश हो गया। पूछताछ की जानकारी में प्राप्त हुई कि रात्रि लगभग 10:00 से 12:00 के बीच अधिक ठंड होने के कारण तनवीर अपने छत्ता वाला मकान में आग तापने के लिए कोयला का अलाव जलाया था और उसके बाद वे लोग  सो गए ၊ सुबह देर तक कोई नहीं उठे ।सुबह तनवीर जिस कंपनी वासुदेव में काम करते थे ၊ वहां से कोई ढूंढने आया तब जाकर देखा कि उसका दरवाजा तनवीर का बंद था ၊ उसे खुलवाया गया तो खोला नहीं, तब परिवार वाले ने धक्का दिया व दरवाजा तोड़ा और अंदर गया ၊ देखा कि तनवीर दरवाजे के पास गिरा पड़ा है और बहू बेड पर लेटी पड़ी हुई है जिसे आनन-फानन में नामकुम  थाना स्थित ईएसआई अस्पताल ले जाया गया ၊ जहां बहू को मृत घोषित किया गया और तनवीर का हालत गंभीर बताया गया ၊ उसे फिर गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया तनवीर को आईसीयू में रखा गया है। 26 अक्टूबर 2018 को शादी हुई थी,लड़की आसनसोल की है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Friday, December 21, 2018

गिरिडीह:जब बीच सड़क पर धू धू कर जलने लगी वैगन आर कार

डुमरी/गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के हेठनगर के समीप गुरूवार की रात्रि बीच सड़क पर एक वैगन आर कार में आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है।                               स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पाया गया पर तबतक वाहन पूरी तरह जल चुकी थी। बताया जाता है कि उक्त वाहन से इसरी बस्ती निवासी शाह मोहम्मद की पुत्री साजिया परवीन व सुल्ताना परवीन अपने रिश्तेदार के घर मधुपुर मजार जा रही थी कि यह घटना घटी।वैन का चालक इसरी बस्ती निवासी नौशाद अंसारी ने बताया कि वे वाहन सवार दोनों लोगों को मधुपुर पहुंचाने जा रहे थे। घटना को देख वाहन में सवार दोनों महिलाएं मुर्छित हो गई जिसे इलाज हेतु एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।वाहन हजारीबाग का है। इधर घटना की खबर सुन एसडीपीओ डुमरी नीरज कुमार सिंह एवं निमियाघाट थानेदार शशि रंजन कुमार सदलबल पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

Wednesday, December 19, 2018

दुमका: एसडीओ से दुमका में नगद रूपये लूट लिए,डेढ़ लाख लेकर भागे अपराधी



दुमका:-झारखण्ड में अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ गया है कि आम जनता की बात छोड़िए प्रशासनिक अधिकारी भी असुरक्षित हैं। सोमवार को दुमका के जरमुंडी बाजार में चाईबासा के एसडीओ पारितोष ठाकुर से उचक्कों ने डेढ़ लाख रुपए छीन लिए और फरार हो गए।

जरमुंडी के एसडीपीओ अनिमेष नथानी ने घटना की पुष्टि की है। दरअसल,चाईबासा के वर्तमान एसडीओ पारितोष ठाकुर पहले जरमुंडी अंचल कार्यालय में सीओ थे।यहां उनका जरमुंडी बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाता था।आज वे बासुकीनाथ पूजा करने आए और वहां से बैंक गए,बैंक से डेढ़ लाख रुपए निकाल कर ले जा रहे थे,तभी घात लगाए बाइक पर सवार दो युवकों ने रुपए छीन लिए और फरार गए।

जरमुंडी के एसडीपीओ अनिमेष नथानी चाईबासा एसडीओ के साथ हुई छिनतई की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एसडीओ पारितोष ठाकुर बैंक से निकाल कर अपने कार में बैठने जा रहे थे।वहीं दो बाइक सवार युवकों ने उनके रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।एसडीओ पारितोष ठाकुर ने इसकी लिखित शिकायत जरमुंडी थाना में दी है। एसडीपीओ ने कहा कि बैंक के बाहर सीसीटीवी लगा हुआ है, उसके फुटेज के आधार पर आगे की कारवाई की जा रही है।

Tuesday, December 18, 2018

देवघर:लुटेरों व गद्दारों के साथ मिलकर,चौकीदार को चोर बता रही कांग्रेस -प्रवीण प्रभाकर

देवघर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दाग लगाने का कांग्रेस का मंसूबा पूरा नहीं होने वाला। राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय कांग्रेस के मुंह पर करारा तमाचा है। कोर्ट ने राहुल गांधी के झूठ की हवा निकाल दी है। राहुल गांधी को इस झूठ के लिए देश और प्रधानमंत्री से माफी मांगनी चाहिए।

श्री प्रभाकर ने आज जैन मंदिर सभागार में एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चोर कहा। अब यह साबित हो गया है कि कांग्रेस देश के गद्दारों और लुटेरों के साथ मिलकर देश के कर्मठ चौकीदार को चोर बताने पर तुली है क्योंकि उनका लूट का धंधा मंदा पड़ गया है।

श्री प्रभाकर ने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि उन्होंने किस आधार पर राफेल डील को गलत बताया, जबकि 2001 में ही वायुसेना ने इन युद्धक विमानों की मांग की थी। 2007 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इसकी खरीद के लिए सैद्धान्तिक स्वीकृती दी, लेकिन 2014 तक भी वायुसेना को ये विमान नहीं मिल पाए। नरेंद्र मोदी ने तेजी से निर्णय लेते हुए फ्रांस सरकार के साथ बातचीत की और सौदा फाइनल किया। पहली बार रक्षा सौदे में बिचौलिए की भूमिका नहीं है।

श्री प्रभाकर ने कहा कि कांग्रेस ने दलाली के चक्कर में देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया और 14 वर्ष तक वायुसेना की आवश्यकता को नजरअंदाज किया।

श्री प्रभाकर ने कहा कि कांग्रेस गांधी-नेहरू परिवार को समर्पित है, जबकि भाजपा देशहित में निर्णय लेती है। नरेंद्र मोदी ने भारत का मान पूरी दुनिया मे बढ़ाया है। 

श्री प्रभाकर ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड को एक नई पहचान दी है। पहले राज्य की पहचान उग्रवाद, अपराध और भ्रष्टाचार से थी, अब विकास है। नीति आयोग ने विकास वृद्धि दर में झारखंड को देश मे दूसरे स्थान पर रखा है। रघुवर दास प्रत्येक विधानसभा में जनचौपाल लगा कर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। रघुवर दास जनता से पूछकर बजट बनाते हैं और विकास करते हैं। कांग्रेस को विकास से डर लगता है इसलिए वह भाजपा को बदनाम करना चाहती है। संथालपरगना को पर्यटन आकर्षण के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही यहां उद्योग-धंधे विकसित करने की पहल हुई है। पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने संथालपरगना के विकास पर फोकस किया है।

श्री प्रभाकर ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास आगामी 20 दिसम्बर को जामताड़ा, 21 को देवघर के सारवां और 22 को पोड़ैयाहाट में जनचौपाल लगाएंगे तथा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

प्रेस कांफ्रेंस में देवघर जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता, दुमका जिलाध्यक्ष निवास मंडल भी मौजूद थे।

दुनिया भर में Metal King के नाम से मशहूर Vedanta Group के मालिक अनिल अग्रवाल ने जीवन की सारी कमाई का 75% धन देश के गरीबों को दान करने का एलान

दुनिया भर  में Metal King के नाम से मशहूर Vedanta Group के मालिक अनिल अग्रवाल ने जीवन की सारी कमाई का 75% धन देश के गरीबों को दान करने का एलान किया है. London मे बसे अग्रवाल का ये दान भारतीय करेंसी के अनुसार ₹21000 करोड़ है. ये अब तक किसी भी भारतीय के हाथों दान की जाने वाली सबसे बड़ी रकम है.अनिल अग्रवाल बिहार से हैं और कबाड़ के धंधे से छोटा व्यापार शुरू करके माइंस और मेटल के सबसे बड़े कारोबारी बने. उन्होंने कल London में अपने परिवार की सहमति के बाद एलान किया कि वो अपनी कमाई की 75% रकम यानि ₹21 हज़ार करोड़ भारत में निशुल्क शिक्षा के कई बड़े प्रोजेक्ट में दान देना चाहते है. वे भारत में Oxford से बड़ी कई universities बनाना चाहते है जो "नो प्रॉफिट नो लॉस" के नियम पर चलेंगी. अग्रवाल ने कहा की वो कई सालों से charity की दिशा में बढ़ रहे थे और आखिरकार अपने परिवार की सहमति के बाद ये रकम देश को समर्पित करने में सफल हुए. कलमाड़ीयों, चौटालाओ, राजाओं, लालुओं और ललिताओं के इस दौर में अनिल अग्रवाल को सादर प्रणाम.




धनबाद: PNB के कैश काउंटर निकट से लगभग 5 लाख नगद की लूट

Dhanbad: पंजाब नेशनल बैंक की बैंक मोड़ शाखा के काउंटर पर खड़े आदमी से बदमाशों ने 4 लाख 87 हजार रुपये लूट लिये. लूट की ये रकम बस्ताकोला पेट्रोल पंप की थी. इस रकम को एक बैग में लेकर पंप के मैनेजर रमेश शर्मा आये थे. वह बैंक के काउंटर पर लाइन में लगे थे.

कैसे हुई लूट की घटना

लाइन में रमेश शर्मा के पीछे ही बदमाश खड़े थे. लूट में कितने लोग शामिल थे, इसकी जानकारी के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर रही है. रमेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने बैंक के फर्श पर 40-50 रुपये फेंक दिये. लूटेरों ने रमेश से पूछा कि क्‍या यह आपके पैसे हैं? रमेश ने कहा, नहीं. तब बदमाश ने कहा- इसे बैंक मैनेजर को जमा करा दीजिये. यह सुन अधेड़ रमेश अपना बैग काउंटर पर छोड़कर बैंक मैनेजर के पास चले गये. लौटकर आये तो उनका रुपयों से भरा बैग गायब था. रमेश ने दो घंटे तक बदमाशों की हर तरफ तलाश की. बैग नहीं मिलने पर पेट्रोल पंप के मालिक अपूर्वा गुप्ता को सूचना दी. इसके बाद बैंक मोड़ थाने को सूचना दी गयी. थाना प्रभारी बुधराम भगत ने कहा कि वास्तविकता का पता लगाने के लिए बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. (श्रोत: न्यूज विंग)

हजारीबाग : एसपी आवास से महज सौ मी दूर ज्वेलरी शॉप से 10 लाख से अधिक के आभूषण और कैश की लूट

हजारीबाग : अपराधियों ने आज दुःसाहस का परिचय देते हुए यहाँ एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया ၊ दिन दहाड़े   ज्वेलरी शॉप से बंदूक की नोक पर 10 लाख से अधिक के जेवरात और एक लाख रुपये कैश की लूट लिए गए ၊


हजारीबाग के कोर्रा ओपी क्षेत्र के एसपी आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर,दीपुगढा स्थित सोनी अलंकार ज्वैलर्स के दुकान में दिन के करीब 3 बजे के करीब आए अज्ञात चार अपराधियों ने बंदूक की नोख पर दिनदहाडे लूट की घटना का अंजाम दिया. बताया जा रहा कि अपराधियों ने 10 लाख रुपए से अधिक की ज्वैलरी लूट कर फरार हो गए 


मिली जानकारी के अनुसार दिन के 3 बजे के करीब दो बाइक पर सवार होकर आए चार अपराधियों ने बन्दूक के बल पर दुकान संचालक जितेंद्र सोनी और उनके दो कर्मियों  को कब्जे में लेकर ज्वैलरी दुकान में रखे लगभग 10 लाख रुपए से अधिक के ज्वैलरी लेकर फरार हो गया.

चार की संख्या में पहुंचे लुटेरों ने चेहरा ढक रखा था।

मिली जानकारी के अनुसार मौसम खराब होने की वजह से आस-पास की दुकानें बंद थीं. इसका फायदा उठाते हुए अपराधियों ने ज्वैलरी दुकान में प्रवेश किया और अंदर से शटर को बंद कर दिया.फिर पिस्तौल के बल पर दुकान संचालक जितेंद्र सोनी और उनके दो कर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया.और सबके मुंह पर टेप बांध दिया। फिर दुकान में रखे करीब 10 लाख के जेवरात और एक लाख नकद लेकर फरार हो गए.

 सीसीटीवी का डीबीआर भी साथ ले गए अपराधी

मिली जानकारी के अनुसार अपराधी सीसीटीवी का डीबीआर बॉक्स साथ अपने ले गए ताकि उनकी पहचान नहीं हो सके. जिसके बाद घटना की सूचना मिलने के बाद कोर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच ने जुट गई.लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए हाइवे पर भी जांच अभियान चलाया जा रहा है.दुकान संचालक ने इस संबंध में बताया कि सबकुछ इतना जल्द हुआ कि उन्हें कुछ समझ में नही आया। संभवतः वे कुछ दूरी पर अपने वाहन को लगाकर दुकान तक पैदल ही आए थे।

रामगढ़:तांडव मचाते हुए अपराधियों ने संजीव सिंह बघेल को गोली मार दी

रामगढ़ । उरीमारी थाना अंतर्गत डीएवी स्कूल के पास सुबह तांडव मचाते हुए अपराधियों ने निशि पांडे समर्थक संजीव सिंह बघेल उम्र 40 वर्ष  को गोली मार दी।घटना सुबह करीब 8 बजे की है,गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल संजीव सिंह बघेल को राँची रेफर किया गया जहाँ उनकी मौत हो गया।बताया जाता है कि संजीव सिंह बघेल अपनी टाटा सफारी गाडी नंबर Jh 01एवाई 8623 से अपने बच्चे को स्कूल डीएवी स्कूल उरीमारी छोड़ने सुबह गए हुए थे ।जब वापस लौट रहे थे कि इसी बीच डीएवी स्कूल मोड़ के पास अपराधियों ने तडातड गोलियो की बौछार कर दी। गाड़ी के हर तरफ गोलियाँ मारी गई है। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने करीब 7 से अधिक गोलियां चलाई।पुलिस ने घटना स्थल से गोलियो का 6 खोखा भी बरामद किया है। जबकि 4 जिंदा गोली भी मिली।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग,रामगढ जिला के कई थानों की पुलिस उरीमारी पहुंच गई।रामगढ एसपी ,पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो भी घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है।डीआइजी पंकज कंबोज हजारीबाग एस पी सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी के भी पहुंचने की खबर है।पुलिस गैंगवार सहित हर पहलू पर जांच कर रही है ।संजीव सिंह बघेल मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं । पीछले कई वर्षो से पोडा गेट सयाल में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। बताया जाता है कि घटना के बाद पुलिस ने एक बलेरो भी बरामद किया है । गौरतलब रहे कि पिछले वर्ष भी दिसंबर माह में ही निशि पांडे के एक और समर्थक राजू चौधरी की  भी अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इधर घटना के विरोध में लोगो जाम सहित बाजार बंद आंदोलन के लिए सड़क पर उतर गए हैं । वहीं पुलिस घटना के बाद भुरकुंडा सयाल उरीमारी सहित कई जगहों पर सघन वाहन जांच अभियान चला रही है।

तूफानी सर्द मौसम की रात गरीबों को उपायुक्त के हाथों मिले कम्बल की राहत

गिरिडीह ၊ दिनांक 17-12-18 को गिरिडीह की  उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने रात में गिरिडीह शहर में घूमकर जरुरतमंदो को कम्बल प्रदान किया। उन्होने यहाँ के अम्बेडकर चौक, बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन में गरीब तथा जरुरतमंदो लोगों को कम्बल वितरित किया। पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार झा, उप विकास आयुक्त श्री मुकंद दास जिला योजना पदाधिकारी श्री देवेश गौतम तथा अंचल अधिकारी गिरिडीह श्री धीरज कुमार ठाकुर ने भी उपायुक्त के साथ कम्बल वितरित किया। उपायुक्त द्वारा मिले कम्बल से ठिठुरती ठंढ में असहाय गरीबों को राहत मिली , जिसका श्रेय उपायुक्त को जाता है ၊

Monday, December 17, 2018

एबीपीएसएस के साथी वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कोमल लगातार छठी बार प्रेस क्लब अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित

पटियाला ၊ प्रेस क्लब पटियाला की अध्यक्षता के आगामी पंचवर्षीय कार्यकाल के लिए एबीपीएसएस के साथी वरिष्ठ  पत्रकार श्री प्रवीण कोमल को लगातार छठी बार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाने के बाद उन्होंने विधिवत रूप से अपने पद का कार्यभार संभाला।      एबीपीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कालावाड़ीय़ा तथा राष्ट्रीय सचिव सर्वेश तिवारी ने श्री कोमल को बधाई देते हुए कहा कि वे सर्वप्रिय ,मृदुभाषी तथा एक सच्चे पत्रकार रहे हैं, जिस पर एबीपीएसएस को गर्व है ၊                              प्रेस क्लब पटियाला की पहली मीटिंग को संबोधन करते हुए श्री प्रवीण कोमल ने पटियाला के सभी पत्रकार बंधुओं का धन्यवाद किया और कहा कि वो मीडिया की वेलफेयर के लिए हमेशा की तरह बढ़ चढ़कर काम करेंगे । श्री प्रवीण कोमल ने कहा कि पटियाला मीडिया को किसी भी तरह की कोई भी समस्या हो तो तुरंत उनके ध्यान में लाया जाए । मीडिया से जुड़ी हर समस्या का हल किया जाएगा और पटियाला मीडिया के आर्थिक विकास के लिए प्रेस क्लब पटियाला हमेशा कार्य करता रहेगा। श्री प्रवीण कोमल ने पटियाला की सभी मीडिया संस्थाओं के ओहदेदारों और मेंबरों से अपील की है कि प्रेस क्लब  पटियाला के साथ सभी साथी कंधे से कंधा मिलाकर चलें ताकि पत्रकारिता को बुलंदियों की ओर ले जाया जा सके और पत्रकारों की भलाई के लिए कार्यक्रम बनाया जा सके ।                                      

इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी कैबिनेट के अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची के मुताबिक सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री प्रभजीत सिंह चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट श्री गुरुचरण सिंह मनी, वाइस प्रेसिडेंट श्री गुरनाम सिंह आशियाना, वाइस प्रेसिडेंट श्री सतवीर सिंह दर्दी, वाइस प्रेसिडेंट श्री जितेंद्र पाल सिंह, वाइस प्रेसिडेंट श्री हरविंदर सिंह कुक्कू, वाइस प्रेसिडेंट श्री मनजिंदर सिंह, वाइस प्रेसिडेंट महंत रविकांत, वाइस प्रेसिडेंट श्री अशोक वर्मा, वाइस प्रेसिडेंट श्री शिवनारायण जांगड़ा, जनरल सेक्रेटरी फाइनेंस श्री राज कांसल, जनरल सेक्रेट्री जनरल श्री गुरमीत सिंह तुंग, जनरल सेक्रेट्री संचार कंवर सिंह बेदी, जनरल सेक्रेट्री प्रचार एवं प्रिंटिंग प्रेस श्री राजीव कपूर, जनरल सेक्रेट्री तालमेल श्री आरके मेहता, जनरल सेक्रेट्री विदेश मामले श्री अंकुश वर्मा, जनरल सेक्रेट्री लीगल एड एवं लीगल एडवाइज श्री सतीश करकरा  वरिष्ठ अधिवक्ता पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट, सेक्रेटरी क्लब बिल्डिंग अफेयर्स श्री महेश कुमार, सेक्रेटरी सांस्कृतिक मामले श्री रामशरण, चीफ डायरेक्टर मेहमान नवाजी एवं योजना श्री अक्षय गोपाल,चीफ डायरेक्टर ग्रीवेंसेज श्रीमती अनुपम भनोट वरिष्ठ अधिवक्ता पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट, चीफ डायरेक्टर लिटिगेशन एवं पी आई एल श्री बृजेश भनोट वरिष्ठ अधिवक्ता पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट,चीफ डायरेक्टर कला एवं सांस्कृतिक विंग श्री जोरा सिंह, डायरेक्टर सांस्कृतिक विंग सुश्री अनु शर्मा, तथा डायरेक्टर सांस्कृतिक विंग सुश्री प्रीत रंधावा को नियुक्त किया गया। 

इसके इलावा आने वाले दिनों में पदाधिकारियों की अगली सूची जारी की जाएगी।

शपथ लेने के बाद तुरंत कमलनाथ ने किए किसानों के कर्ज माफ ,बने मप्र के 18वें मुख्य मंत्री

 कमलनाथ मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री बने . राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कमलनाथ को पद और गोपनीयता की शपथ  दिलाई. शपथ लेने के तुरंत बाद ही अपने वादे के मुताबिक मध्यप्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राजधानी भोपाल में किसानों के कर्ज़ माफ (Loan Waiver) करने वाली फाइल पर दस्तखत कर दिए. बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शपथ लेने से पहले ही कहा कि था कि वे 10 दिनों से पहले ही किसानों का कर्ज माफ करेंगे.  कमलनाथ ने कहा था, '10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा. कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में ही 2 लाख रुपये तक के कर्जमाफी की घोषणा की थी, जिसे सरकार गठन के तुरंत बाद ही बाद अमल में लाया गया. बता दें कि कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एचडी देवगौड़ा, शरद यादव, राकांपा के शरद पवार, चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे. शपथ ग्रहण समारोह जम्बूरी मैदान में हुआ.  


शपथग्रह के कुछ ही घंटे बाद मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, 'मध्यप्रदेश शासन एतद् द्वारा निर्णय लिया जाता है कि मध्यप्रदेश राज्य में स्थित राष्ट्रीयकृत तथा सहकारी बैंकों में अल्पकालीन फसल ऋण के रूप में शासन द्वारा पात्रता अनुसार पाए गए किसानों के 2 लाख रुपये की सीमा तक का दिनांक 31 मार्च, 2018 की स्थित में बकाया फसल ऋण माफ किया जाता है. बता दें कि किसानों की ऋण माफी से मध्यप्रदेश सरकार पर 56 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. इसके अलावा मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्‍यमंत्री कन्‍या विवाह योजना के अंतर्गत मिलने वाली अनुदान राशि बढ़ाकर 51000 रुपये कर दी है.

मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से किसानों की कर्जमाफी की घोषणा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट किया, 'मध्यप्रदेश के सीएम ने किसानों का कर्ज माफ किया. '

बता दें कि कर्ज माफी जून 2009 के बाद के कर्जदार किसानों की होगी. इसमें लगभग 33 लाख किसानों को फायदा होगा. प्रदेश के किसानों पर सहकारी बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक, ग्रामीण विकास बैंक और निजी बैंकों का 70 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है. इसमें 56 हजार करोड़ रुपये का कर्ज 41 लाख किसानों ने लिया है. वहीं, लगभग 15 हजार करोड़ रुपये डूबत कर्ज (एनपीए) है. कर्ज माफी के लिए फिलहाल जिस फॉर्मूले पर मंथन हो रहा है, उसमें डूबत कर्ज को माफ करने के साथ नियमित कर्ज पर लगभग 25 हजार रुपये प्रोत्साहन दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि इससे लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का वित्तीय भार सरकार पर आएगा.


गौरतलब है कि चुनावी नतीजे आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा था कि सबसे पहले हमारी प्राथमिकता किसानों की कर्जमाफी की होगी. राहुल गांधी ने कहा था कि यह जीत किसानों की है. युवाओं की है. छोटे दुकानदारों की है. राहुल गांधी ने कहा कि अब बदलाव का समय है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि पीएम मोदी ने किसानों के साथ जो वादा किया था वह भी टूटा है. उन्होंने कहा कि हम जहां जीते हैं, वहां ऐसी सरकार देंगे उसपर लोग गर्व करेंगे. उन्होंने कहा था कि सरकार का गठन होते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा.


बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान हुआ था और 11 दिसंबर को आए चुनाव परिणाम में प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 114 सीटें मिलीं. यह संख्या साधारण बहुमत, 116 सीट, से दो कम हैं. हालांकि बसपा के दो, सपा के एक और चार अन्य निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन दिया है. जिससे कांग्रेस को फिलहाल कुल 121 विधायकों का समर्थन हासिल है. वहीं, भाजपा को 109 सीटें मिली हैं. 

छत्तीसगढ़ में भी कर्ज माफी की तैयारी शुरू:

उधर, छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की जीत के बाद राज्य शासन के अधिकारियों ने किसानों की कर्ज माफी की तैयारियां शुरू कर दी हैं. राज्य शासन के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक सहकारिता विभाग के उपसचिव पीएस सर्पराज ने संचालक संस्थागत वित्त संयोजक, राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी और प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक को पत्र लिखकर किसानों की ऋण माफी योजना को लागू करने के लिए जानकारी मांगी है. बता दें कि कांग्रेस ने वादा किया था कि सरकार बनने के बाद 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा.

पत्र में लिखा गया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा अपने जन घोषणा पत्र में सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की गई है. इस घोषणा की पूर्ति के लिए किसानों की ऋण माफी योजना तैयार किया जाना है. अधिकारियों से कहा गया है कि उनके अधीन कार्यरत बैंकों द्वारा किसानों को वितरित कृषि ऋण अवशेष की जानकारी 30 नवंबर की स्थिति के अनुसार उपलब्ध कराएं. 

Sunday, December 16, 2018

रांची: AISF ने निर्भया के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च और जन श्रद्धांजलि

 

रांची 16 दिसंबर 2018 ၊

ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन राँची जिला द्वारा आज  शाम 5 बजे अल्बर्ट एक्का चौक से सर्जन चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया।16 दिसंबर 2016 को बूटी बस्ती में हुए बहुचर्चित निर्भया हत्याकांड के दो साल बीत जाने के बाद भी उससे इंसाफ नहीं मिलने पर अल्बर्ट एक्का चौक रांची में जन श्रद्धांजलि का आयोजन मोमबत्तिया जला कर किया।                                                    . इस मौके पर सदस्यों ने दिल्ली की निर्भया को भी श्रद्धांजलि दी।इस जन श्रधांजलि सभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मेहुल मृगेन्द्र ने कहा कि  महिलाओ और बच्चों पर बढ़ रहे है अपराध।  रांची निर्भया के हत्यारे, घटना के दो साल बाद भी सिर्फ आश्वासन दे रही है पुलिस और सरकार।  दो साल से निरंतर निर्भया के इंसाफ के लिए Aisf ने संघर्ष किया है और आगे भी करेगे। Aisf  के प्रदेश सचिव लोकेश आनंद ने कहा कि आज अगर दोषियों को पकड़ा नहीं गया तो उनका मनोबल बढ़ेगा और भविष्य में भी वे ऐसी घटनाओ को अंजाम दे सकते है। राँची Aisf जिला अध्यक्ष विष्णु सिंह ने कहा कि यह बहुत चिंता की बात है कि इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है, बूटी बस्ती में रहकर बीटेक की पढ़ाई करने वाली छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी. लेकिन अब तक इस हत्‍याकांड का खुलासा न तो तो रांची पुलिस, ना सीआइडी और ना ही सीबीआइ ही कर पायी है. हमे निर्भया के लिए इंसाफ चाहिए।इस मौके पर Aisf की मनीषा  सिंह ने कहा कि [महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध शर्मनाक है ,आश्वाशन नहीं हमें न्याय चाहिए सरकार और प्रशाशन झूठी है ।आज देश में नारी सुरक्षित नहीं है। पुलिस और सरकार महिलो के खिलाफ हो रहे अत्याचारो को लेकर विफल है। निर्भया को इंसाफ कब मिलेगा। आज हमारी श्रधांजलि उन सबी महिलो और बच्चों के लिये है जिनके साथ  हिंसा हुई है और जिनकी हत्या कर दी गयी है।

इस मौके पर AISF के प्रदेश अध्य्क्ष मेहुल मृगेन्द्र , प्रदेश सचिव लोकेश आनंद , रांची जिला अध्यक्ष विष्णु सिंह, अनीश अंशुल , अमन कुमार , कौसल सिंह , मनीष सिंह, जूही कुमारी , अनिकेत चौधरी, सन्देश सिंह, यश प्रकाश , कौशिक चौहान  , अंकित बाखला और अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थे၊ उपरोक्त जानकारी  मेहुल मृगेन्द्र ,प्रदेश अध्य्क्ष ,ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन झारखंड ने दी ၊

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बने भूपेश बघेल,सोमवार को लेंगे शपथ

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का चुनाव हो गया है. भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के नए सीएम बनाये गये हैं. सीएम पद के एलान के बाद बघेल ने कहा कि झीरम मामले की जांच हमारी प्रमुखता होगी। खड़गे ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि बघेल सबको साथ लेकर चलेंगे।

उन्होंने कहा कि चर्चा में सभी की सहमति से चुनाव किया गया है। भूपेश बघेल सोमवार शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह रायपुर में आयोजित किया जाएगा।


कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़ने ने मीटिंग के बाद एलान किया है कि छत्तीसगढ़ के नेता भूपेश बघेल होंगे। खड़गे ने कहा की सभी से चर्चा के बाद भूपेश बघेल का नाम सामने आया है। खड़गे छत्तीसगढ़ के चुनाव पर्यवेक्षक हैं. टीएस सिंहदेव ने कहा कि हमने अपना नेता भूपेश बघेल को चुना है।

चलती लोकल ट्रेन व रेल पटरी पर स्टंट करने पर युवक को जेल

चलती लोकल ट्रेन व रेल  पटरी पर स्टंट करने वाले  युवक के विरुद्ध धारा 144, 145(b),147,156  रेलवे act के तहत कार्यवाही

 

 मुंबई ၊ Social sites Instagram व Tiktok पर कई  स्टंट vedio  वायरल हो रहा है ၊ video देखने पर मालूम चला कि  एक लड़का चलती लोकल ट्रेन के गेट/पायदान पर स्टंट करता दिख रहा है ओर अपनी जान को जोखिम में डाल रहा है  ၊           देखें लाईव https://youtu.be/YsqhNiKpQ7o      वारयल हो रहे Video का संज्ञान लेते हुए तुरंत IPF -RPF/विरार  गोरख नाथ मल्ल ने वीडियो में दिख रहे लड़के की तलाश में अपने  निर्देशन में एक टीम  हेड कांस्टेबल मुकेश त्यागी व  HC प्रकाश नौटियाल की बनाई। जहां  HC-मुकेश त्यागी  ने   Instagram व Tiktok से शरारती आरोपी का मोबाईल no. खोज लिया गया ၊ जिस पर बात करने पर आरोपी ने अपने आप को पालघर में होना  बताया जिस पर टीम 14.12.18 की शाम को तुरंत पालघर रवाना हो गयी ၊ परन्तु आरोपी ने गलत पता बोलकर टीम को  गुमराह किया , फिर टीम ने Video में दिख रहे Back ground seen की पहचान नालासोपारा  की एक बिल्डिंग की कर ली ၊ जिस पर टीम ने उसी area में तलाश शुरू कर दी । जिसका परिणाम यह हुआ कि आज दिनांक 15.12.18  को नालासोपारा East में फ़ोटो कुछ व्यक्तियों द्वारा पहचान लिया और हमें घर का पता:- रहमत नगर  मरियम buiding का मिला, जहां आरोपी को फोन कर घर से बाहर बुलाया गया ၊ बाद में आरोपी व्यक्ति को  लेकर R.P.F. विरार कार्यालय में लेकर आए । जहां आरोपी  से ASI हरिनाथ यादव ने  पूंछताछ की ၊ आरोपी ने अपना नाम:- आवेद जावेद खान  उम्र 20 वर्ष पता:- मरियम बिल्डिंग रूम न.202 रहमत नगर नालासोपारा पूर्व  बताया ओर  बताया की ၊  दिनांक 13.12.18  "मैंने यह सभी वीडियो इंस्टाग्राम व Tiktok पर प्रसिद्धि व पैसा कमाने की नीयत से upload किये थे" ।


 आरोपी के  विरुद्ध ➡Vr. Cr no.10122/18 U/S 144,145(b), 147, 156 Rly act dt.15.12.18 दर्ज कर माननीय  रेलवे न्यायालय वसई के समक्ष  पैश किया जहां माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी को *15 दिन जेल +800/-रु जुर्माना का दंड* सुनाया  गया ।

Saturday, December 15, 2018

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का भाई अनवर अबू धाबी में गिरफ्तार, भारत लाने की कोशिश

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के भाई अनवर को अबू धाबी के एयरपोर्ट पर कस्टम्स एंड अबू धाबी पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तारी के बाद भारतीय दूतावास छोटा शकील के भाई अनवर को अपने गिरफ्त में लेने की कोशिशों में जुटा है, जबकि पाकिस्तानी दूतावास भी उसे पकड़ने की कोशिश में लगा हुआ है. पाक का दावा है कि अनवर के पास पाकिस्तान का पासपोर्ट है, इस लिहाज से उसे सौंपा जाना चाहिए । स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि अनवर के बारे में पुख्ता जानकारी मिलने के बाद उसे पकड़ा जा सका. अनवर बाबू शेख के खिलाफ पहले से ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी है। 

अनवर के बारे में कहा जाता है कि वह आईएसआई के साथ काम कर रहा है और भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल है। माफिया डॉन छोटा शकील का असली नाम शकील बाबूमियां शेख है. माफिया डॉन छोटा शकील 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के मुख्य आरोपियों में से एक है. उसे अंडरवर्ल्ड के सबसे बड़े डॉन दाऊद इब्राहिम का खास आदमी माना जाता है. हथियारों की तस्करी करना और फिरौती वसूलना इसका प्रमुख धंधा है।

बॉलीवुड की हस्तियों के साथ इसके संबंध अक्सर चर्चाओं में रहे हैं. बॉलीवुड की फिल्मों में यही दाऊद इब्राहिम का पैसा लगाता है. कहा जाता है कि कुख्यात डॉन छोटा राजन ने छोटा शकील के डर से ही खुद को गिरफ्तार कराया था। छोटा शकील ने इंडिया टुडे को दिए गए एक साक्षात्कार में खुद इस बात का जिक्र किया था. राजन के पकड़े जाने के बाद छोटा शकील ने धमकी दी थी कि वे राजन को जेल में घुसकर मारेंगे. इस धमकी के बाद जेल में बंद छोटा राजन की सुरक्षा बढ़ा दी गई ।

धनबाद: Face Book पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया


धनबाद ၊ सोशल मीडिया Facebook  में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और महिला मुखिया के विरूद्ध अभद्र पोस्ट करने को ले एक युवक के विरुद्ध IT Act के तहत मामला दर्ज किया गया ၊ धनबाद जिले के मैथन  थाना अंतर्गत गोगना निवासी अनिल राय पिता कान्ता राय द्वारा दिनाक 14 दिसम्बर को दोपहर 11:42 को पूर्व मंत्री अपर्णा सेन गुप्ता एवं भाजपा नेत्री सह मुखिया अनिता गोराई के खिलाफ अभद्र टिपण्णी किए जाने के विरुद्ध निरसा थाना में भाजपा कार्यकर्ता संजय महतो एवं मैथन थाना में भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक सिंह द्वारा लिखित आवेदन अनिल राय के खिलाफ दिया गया हैं।वही निरसा थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने बताया कि महिला के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग निंदनीय हैं, अनिल राय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं और जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाऐगी।मैथन थाना प्रभारी दशरथ यादव ने कहा कि अनिल राय के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका हैं जल्द से जल्द कानूनी कार्यवाही की जाऐगी

देवघर :एसपी ने किया दवा दुकानदार हत्याकांड के उद्भेदन का दावा; 7 गिरफ्तार, मुख्य अभियुक्त अब भी फरार

देवघर एसपी ने 8 दिसंबर की शाम दवा दुकानदार विनोद वाजपेयी हत्याकांड सुलझाने का दावा किया है। इस बाबत एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को घटना और इससे संबंधित उपलब्धि की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि इस कांड की मुख्य वजह पूर्व के जमीन विवाद से संबंधित है और इस हत्या को केशव दुबे और उसके अन्य साथियों द्वारा मिलकर अंजाम दिया गया। हत्या की इस घटना को अंजाम देने में उसके साथ मुख्य रुप से देवघर के जलसार रोड का रहने वाला ऋषभ केशरी, ठाढ़ीदुलमपुर का बबन कुमार उर्फ ऋतिक, बसमत्ता का सोनू कुमार, बीएनझा पथ का रहने वाला छोटू श्रृंगारी, जसीहीह के पगला बाबा के समीप रहने वाला कन्हैया सिंह, बलसरा का दीपक कापरी और मुख्य अभियुक्त की मां दुर्गा देवी का नाम शामिल है। पुलिस ने इन सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इन अभियुक्तों के पास से एक देशी कट्टा, 3.15 की दो गोली और घटना में प्रयुक्त काले रंग का पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त किया है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी केशव दुबे कहां है? देवघर पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बात की पूरी संभावना है कि मुख्य अभियुक्त राज्य छोड़कर फरार हो गया है। अभी उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली और हरियाणा में छापेमारी की जा रही है। 

बहरहाल देवघर एसपी के अनुसार इस मामले का स्पीडी ट्रायल चलवाकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 95वीं जन्मतिथि पर भारत सरकार की तरफ से 100 रू का स्मारक सिक्का जारी करने की घोषणा की

नई दिल्ली ।  मोदी सरकार जल्द ही 100 रूपए का सिक्का जारी करने की तैयारी है। यह सिक्का 100 रुपये का होगा और इस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर होगी। पूर्व प्रधानमंत्री की 95वीं जन्मतिथि पर भारत सरकार की तरफ से यह स्मारक सिक्का जारी करने की घोषणा की जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में वित्त मंत्रालय की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आपको बता दें अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। ऐसे में सरकार उनकी 95वीं जन्मतिथि के मौके पर इसे खास बनाने की तैयारी कर रही है।

सिक्के के एक ओर पूर्व प्रधानमंत्री वाजयपेयी की तस्वीर होगी और दूसरी तरफ अशोक स्तंभ होगा। सिक्के के एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री का पूरा नाम देवनागरी और अंग्रेजी में लिखा जाएगा। वहीं तस्वीर के निचले हिस्से में वाजपेयी का जन्म वर्ष 1924 और देहांत का वर्ष 2018 अंकित किया जाएगा. इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। सिक्के की बांयी परिधि पर देवनागरी लिपि में भारत और दांयी तरफ अंग्रेजी में इंडिया लिखा जाएगा।

इस स्मारक सिक्के को 100 रुपये के मूल्य वर्ग में रखा जाने का प्लान है और यह सिक्का प्रचलन में नहीं आएंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस सिक्के को 3300 से 3500 रुपये की प्रीमियम दरों पर बेचे जाने की उम्मीद है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सिक्के का डिजाइन तैयार है और मुंबई टकसाल जल्द ही इसकी ढलाई का काम शुरू करने वाला है।

Friday, December 14, 2018

मोदी सरकार जल्द ही 100 रूपए का सिक्का जारी करने की तैयारी में

नई दिल्ली ।  मोदी सरकार जल्द ही 100 रूपए का सिक्का जारी करने की तैयारी है। यह सिक्का 100 रुपये का होगा और इस पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर होगी। पूर्व प्रधानमंत्री की 95वीं जन्मतिथि पर भारत सरकार की तरफ से यह स्मारक सिक्का जारी करने की घोषणा की जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में वित्त मंत्रालय की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आपको बता दें अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। ऐसे में सरकार उनकी 95वीं जन्मतिथि के मौके पर इसे खास बनाने की तैयारी कर रही है।

सिक्के के एक ओर पूर्व प्रधानमंत्री वाजयपेयी की तस्वीर होगी और दूसरी तरफ अशोक स्तंभ होगा। सिक्के के एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री का पूरा नाम देवनागरी और अंग्रेजी में लिखा जाएगा। वहीं तस्वीर के निचले हिस्से में वाजपेयी का जन्म वर्ष 1924 और देहांत का वर्ष 2018 अंकित किया जाएगा. इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। सिक्के की बांयी परिधि पर देवनागरी लिपि में भारत और दांयी तरफ अंग्रेजी में इंडिया लिखा जाएगा।

इस स्मारक सिक्के को 100 रुपये के मूल्य वर्ग में रखा जाने का प्लान है और यह सिक्का प्रचलन में नहीं आएंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस सिक्के को 3300 से 3500 रुपये की प्रीमियम दरों पर बेचे जाने की उम्मीद है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सिक्के का डिजाइन तैयार है और मुंबई टकसाल जल्द ही इसकी ढलाई का काम शुरू करने वाला है।

गुजरातः आदमी को खा गया शेर, चबाया आधा शरीर

गुजरातः भावनगर ၊

गिर जंगल के शेर अब जंगल तक ही सीमित नहीं रहे. अब ये आसपास के चार जिलों में फैल चुके हैं. भावनगर के महुआ तहसील के पिगलेश्वर में बुधवार देर रात एक शेर ने यहां से गुजर रहे एक शख्स पर हमला कर दिया. 37 साल का रामभाई चुडासमा नाम का मछुआरा रात के वक्त अपने घर लौट रहा था. उसी वक्त करीबन 2 बजे शेर ने हमला कर दिया. इसमें उनकी मौत हो गई. उनका क्षत विक्षत शव बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि उनका आधा शरीर शेर खा गया था.


इस हमले के कारण पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. गांव में शेर की वजह से भय का माहौल है. वन विभाग के कर्मचारियों ने शेर को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है. हालांकि अब तक शेर को पकड़ा नहीं जा सका है. लोगों का मानना है कि शेर एक बार अगर इंसान का खून चख लेता है तो वो इंसान पर हमला करने का आदी हो जाता है. इस कारण गांव में डर का माहौल बना हुआ है. हाल ही में देवलिया फॉरेस्ट रेंज में 2 शेरों ने तीन वन कर्मचारियों पर हमला कर दिया था. इसमें एक की मौत हुई थी, जबकि दो बुरी तरह घायल हो गए थे.


पिछले महीने भी ऐसी ही घटना एक घटना हुई थी जब गिर के जंगल में दो आदमखोर शेरों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया था. हमले में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो बुरी तरह जख्मी हो गए थे. हुआ यूं कि शेर ने सबसे पहले एक वनकर्मी पर हमला किया. इस वनकर्मी को बचाने के लिए दो साथी वहां पहुंचे. इससे शेर उग्र हो गए और हमला कर दिया. घायल वन कर्मचारी को जूनागढ़ के सिविल अस्पताल में ले जाया गया.

भारत के 2000,500 व 200 के नोटों पर नेपाल में प्रतिबन्ध


"The government has decided to ban the use of high denomination Indian Currency notes and use only IRS 100 in Nepal from now onwards.

The government has called on the people to refrain from keeping or carrying Indian bank notes higher than 100 notes as the government has not legalised the Indian bank notes of denomination Rs 200, Rs 500 and Rs 2000, according to government’s spokesperson and Minister for Information and Communications Gokul Prasad Baskota"

Thursday, December 13, 2018

तीन राज्यों में अप्रत्याशित सफलता के बाद मुख्य मंत्री पद को ले छूटा कांग्रेस का पसीना

  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री के नाम पर विचार कर रही है. बुधवार को पूरे दिन कांग्रेस हाईकमान इन राज्यों में अपने नेताओं और जीते विधायकों से बात करने में व्यस्त रहे. दावेदार के समर्थकों द्वारा राज्यों में हंगामा बरपा है ၊ पार्टी से जुड़े सूत्रो की मानें तो मध्यप्रदेश और राजस्थान में पार्टी किसी फैसले तक पहुंचने से पहले अगले साल होने वाले आम चुनाव को ध्यान में रखकर चल रही है.                                   बता दें कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया जबकि राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं. कांग्रेस इन दोनों राज्यों में अपने सहयोगी दलों की मदद से सरकार बनाने जा रही है. मध्यप्रदेश में उसे 114 सीटें मिली हैं जो बहुमत से दो सीट कम है वहीं राजस्थान में पार्टी को 99 सीटें मिली है. यहां भी पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई है. 

गिरिडीह: ACB ने भूमि संरक्षण विभाग के दो कर्मियों को रिश्वत की राशि के साथ लिया गिरफ्त में

गिरिडीह ၊ धनबाद एसीबी की टीम ने गिरिडीह भूमि संरक्षण विभाग के दो कर्मियों को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने तालाब निर्माण योजना में रिश्वत लेने के आरोप में भूमि संरक्षण विभाग के कर्मी राकेश कुमार और राकेश पास्कल के गिरिडीह बरगंडा स्थित आवास में छापामारी की,छापामारी में लगभग 3 लाख रुपए नगद बरामद किए गए।एसीबी की टीम दोनों गिरफ्तार कर्मियों को अपने साथ ले गई है।                                बताया जाता है कि भेलवाघाटी क्षेत्र में एक बड़ा तालाब का निर्माण करवाया जा रहा है। इस तालाब के संवेदक ने शिकायत की थी कि उक्त दोनों कर्मियों ने रिश्वत के रूप में डेढ़ लाख रुपए की मांग की है। एसीबी की टीम ने इस शिकायत की जांच का जाल बिछाया और आज 60 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरिडीह आवास से दोनों कर्मियों को धर दबोचा।

आवास की तलाशी के दौरान एक ब्रीफकेस में लगभग 3 लाख रुपये नगद तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए, जिसे एसीबी की टीम अपने साथ ले गई है। रिश्वतखोरों की गिरफ्तारी से भ्रष्ट कर्मियों व अधिकारियों में हड़कंप व्याप्त है।जानकारी के अनुसार राकेश पास्कल 2016 में भी एसीबी के हाथों हजारीबाग में रिश्वत लेते धरा गया था।

Wednesday, December 12, 2018

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी को ले राहुल को सम्मन जारी

मध्‍यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्‍थान के विधानसभा चुनावों में जीत का जश्‍न मना रहे कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ रांची की एक अदालत ने समन जारी‍ किया है। राजधानी की निचली अदालत से जारी यह समन उन्‍हें भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने के मामले में दिया गया है। संभव है कि इस मामले में राहुल गांधी को अब रांची की अदालत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सशरीर हाजिरी लगानी पड़े। रांची के एसडीजेएम अजय कुमार गुडि़या की अदालत में नवीन कुमार झा की याचिका पर सुनवाई करते हुए राहुल गांधी को समन जारी किया गया है।

अदालत में दाखिल याचिका में भाजपा कार्यकर्ता नवीन कुमार झा ने कहा था कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्‍ली में आयोजित अधिवेशन में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी की थी। इस दौरान राहुल ने कहा था कि बीजेपी में एक हत्‍यारा अध्‍यक्ष बन सकता है लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता। इस बयान पर नवीन झा ने कहा था कि राहुल के इस बयान से उन्‍हें ठेस पहुंची है। पार्टी की छवि खराब हुई है। इस वजह को लेकर उन्‍होंने याचिका दाखिल की थी।

बता दें कि भाजयुमो के कार्यकारिणी व राजधानी के हरमू इलाके के निवासी नवीन कुमार झा ने राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा (शिकायतवाद) किया है। इसमें राहुल गांधी पर भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह के खिलाफ अमर्यादित टिप्‍पणी का आराेप लगाते हुए मानहानि के रूप में 10 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की गई है।

देवघर : ठंढ को ले सरकार द्वारा जिले को कुल 34,278 कम्बल उपाबंटित किया गया

वर्तमान में ठंड को देखते हुए सरकार के द्वारा आदिम जनजाति को प्राथमिकता देते हुए निर्धन, अपंग, असहाय, विधवाओं, भूमिहीन, निसहाय, वृद्ध, वृद्धा एवं भिक्षुओं के बीच कम्बल का निःशुल्क वितरण किया जाना है।

इसके अन्तर्गत देवघर जिले को कुल 34,278 कम्बल उपावंटित किया गया है, जिसके तहत् प्रति पंचायत 160 कम्बल की दर से अंचल कार्यालय, देवघर में 3,680, अंचल कार्यालय, सारवां में 2,240, अंचल कार्यालय, सारठ में 4,320, अंचल कार्यालय, मधुपुर में 3,360, अंचल कार्यालय, देवीपुर में 2,720, अंचल कार्यालय, करौं में 2,240, अंचल कार्यालय, मोहनपुर में 4,480, अंचल कार्यालय, सोनारायठाढ़ी में 1,920, अंचल कार्यालय, पालोजोरी में 4,000, अंचल कार्यालय, मारगोमुण्डा में 2,080, अनुमंडल कार्यालय, देवघर (वार्ड क्षेत्र) में 1,548, अनुमंडल कार्यालय मधुपुर (वार्ड क्षेत्र) में 1,490 एवं जिला मुख्यालय में 200 कम्बलों का वितरण किया जाना है।

इस हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर एवं मधुपुर तथा सभी अंचलाधिकारियों को निदेशित किया गया है कि उनके द्वारा आपूर्तिकत्र्ता से कम्बल प्राप्त करने के क्रम में कंबलों की विशिष्टता/गुणवत्ता के साथ आकार एवं वजन आदि की भी भली-भाँति जांच कर सरकारी निदेशों के अनुरूप सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों के बीच कम्बलों का वितरण सुनिश्चित कराया जाय एवं इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि कम्बल वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता न हो। साथ हीं अधिकारियों को स्पष्ट निदेशित किया गया है कि लाभुकों के बीच कम्बल वितरण में यदि किसी प्रकार की अनियमितता होती है तो संबंधित पदाधिकारी/कर्मी इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेवार होंगे। 

ज्ञात हो कि देवघर जिला अंतर्गत अंचल कार्यालय, देवघर, सारवां, सारठ एवं मधुपुर में कम्बल वितरण की संभावित तिथि दिनांक 13.12.2018 है। वहीं अंचल कार्यालय, देवीपुर, करौं, मोहनपुर एवं सोनारायठाढ़ी में कम्बल वितरण की संभावित तिथि दिनांक 14.12.2018 है। इसके अलावा अंचल कार्यालय, पालोजोरी एवं मारगोमुण्डा में कम्बल वितरण की संभावित तिथि दिनांक 15.12.2018 है। वहीं अनुमंडल कार्यालय, देवघर (वार्ड क्षेत्र) में में कम्बल वितरण की संभावित तिथि दिनांक 13.12.2018, अनुमंडल कार्यालय मधुपुर (वार्ड क्षेत्र) में दिनांक 14.12.2018 एवं जिला मुख्यालय में दिनांक 15.12.2018 है।

उक्त सूचना उपायुक्त ,देवघर के द्वारा जारी की गई है ၊

बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका

चौंकाने वाली खबर 🚨  बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...