शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई .मिली जानकारी के अनुसार धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थम्भा ओपी अन्तर्गत उत्तरी डोरंडा ग्राम पंचायत के लहरियाटांड़ गाँव के पास से महिला का अधजला शव बरामद होने के मामले में आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया गया। फिर उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को जला दिया गया। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं।
Tuesday, December 31, 2019
रांची:एनसीसी कैडेट्स ने 4700 किलोमीटर साइकिल चलाकर लोगों को किया जागरूक
एनसीसी रांची ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर श्री एस के प्रसाद ने बताया कि एनसीसी बिहार झारखंड निदेशालय द्वारा 4700 किलोमीटर का रिले साइकिल एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया। इसमें रांची और हजारीबाग ग्रुप के कैडेट्स ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि रिले साईकिल एक्सपीडिशन का आरंभ 24 नवंबर 2019 को बिहार झारखंड निदेशालय पटना की ओर से रांची से हरी झंडी दिखाकर किया गया जिसका आज समापन किया गया। ब्रिगेडियर एस के प्रसाद ने एनसीसी कैडेट के साहस दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस की सराहना की जिन्होंने चुनौतीपूर्ण मौसम और रास्तों की परवाह किए बगैर इस साइकिल एक्सपीडिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।
श्री ऐस के प्रसाद ने बताया कि इस साइकिल एक्सपीडिशन का मुख्य उद्देस्य एनसीसी कैडेट्स के बीच साहसिक, खेल कौशल, पारस्परिक विश्वास और सौहार्द की भावना विकसित करने के साथ-साथ राज्य के सभी जिलों के स्थानीय लोगों तक पहुंच कर लोगो के बीच स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी था। श्री प्रसाद ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा युवाओं को नशा से मुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता जैसे समाजिक मुदों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर कर्नल एन एन शुक्ला, कर्नल परमजीत सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल आर के झा, सूबेदार मेजर राधे भगत, सूबेदार संतोष सिंह एवं एनसीसी रांची एवं हज़ारीबाग के कैडेट्स उपस्थित थे।
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म, छपाक के प्रमोशन में व्यस्त
न्यूज़ डेस्क। दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फ्लिक, छपाक के प्रमोशन में व्यस्त हैं। शो में भाग लेने से लेकर साक्षात्कार देने तक, दीपिका प्रचार कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। बॉलीवुड की लेगसी लैस ने हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो, इंडियन आइडल सीजन 11 के सेटों का दौरा किया। संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया इस शो के जजों में से एक हैं। हिमेश जो इंडियन आइडल सीजन 11 के सेट पर दीपिका को देखने के लिए बेहद उत्सुक थे, सभी ने अभिनेत्री की प्रशंसा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिया और यहां तक उल्लेख किया कि दीपिका पादुकोण छपाक के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतेंगी। खैर, यह एक बहुत बड़ी तारीफ है!
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले, दीपिका पादुकोण ने हिमेश रेशमिया के साथ संगीत वीडियो "नाम है तेरा" में काम किया था। यह एक हिट ट्रैक था और दोनों ने एक बार फिर शो के सेट पर इस नंबर पर प्रदर्शन किया। दीपिका के साथ मंच साझा करने से खुश हिमेश ने एक पोस्ट साझा की जिसमें लिखा था, “दीपिका के साथ फिर से नाम है तेरा प्रदर्शन करना मजेदार था, वह इतनी अविश्वसनीय प्रतिभा हैं, इसलिए उन्हें गर्व है, छपाक में मन लगा है, वह किस कलाकार हैं , फिल्म के लिए आगे देख, बहुत सारा प्यार। ”
Monday, December 30, 2019
भीषण शीतलहरी को देखते हुए उपायुक्त गोड्डा ने सभी स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने का दिया आदेश
शंकर कु मंडल। गोड्डा। वर्तमान में अत्यधिक ठंड एवं भीषण शीतलहरी को देखते हुए उपायुक्त श्रीमती किरण पासी ने सभी स्कूलों को 8 जनवरी 2020 तक बंद रखने का आदेश दिया है। उपायुक्त, गोड्डा के निर्देशानुसार अत्यधिक ठंड एवं भीषण शीतलहरी को देखते हुए जिला के प्रारंभिक स्तर के सभी विद्यालय ( सभी कोटि ) यथा प्राथमिक, उत्क्रमित प्राथमिक, मध्य, उत्क्रमित मध्य, गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक, मदरसा एवं निजी विद्यालय सहित सभी स्कूलों को 08 जनवरी 2020 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।उपायुक्त महोदया श्रीमती किरण पासी ने कहा है कि शीतलहरी के कारण बच्चों को ठंड और बीमारी से बचाने के लिए सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद कक्षाएं पूर्ववत् संचालित होगी।इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश भी उपायुक्त द्वारा दिया गया है।
झारखण्ड:खूँटी में पुलिस नक्सलियों में मुठभेड़,कोई हताहत की खबर नहीं
खूंटी। अड़की थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।बताया जा रहा है कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सलियों का दस्ता जंगल से भाग निकला.नक्सलियों के भागे जाने के बाद सुरक्षाबलों के द्वारा नक्सलियों की धरपकड़ के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है.बता दें कि खूंटी में लंबे समय के बाद नक्सलियों की सक्रियता हाल के दिनों में देखी जा रही है.
सर्च अभियान के दौरान हुई मुठभेड़:-
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अड़की के सेल्दा गांव में नक्सलियों ने शनिवार की देर रात 45 लाख की लागत से निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्र को उड़ाने की घटना के बाद सुरक्षाबलों के द्वारा अड़की क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को देखते फायरिंग शुरू कर दी दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सुरक्षा बल को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.
नक्सलियों ने उड़ाया था निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्र:-
खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के सिलदा गांव में नक्सलियों ने शनिवार देर रात निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन को डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया था. इसकी जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को रविवार की सुबह मिली.दो मंजिला भवन का निचला हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है,ऊपरी हिस्सा भवन के पीलरों पर टिका है. माओवादियों ने पूरे सिलदा गांव में पर्चा साटकर स्कूल भवनों से पुलिस कैंप हटाने की मांग की है.पर्चे पास के गसर गांव में भी लगाये गए.इससे पहले भी 17 दिसंबर को नक्सलियों ने सरदार गया मुंडा के गांव एटकेडीह में भी सामुदायिक भवन को जिलेटिन से उड़ा दिया था.
हेमंत सोरेन का एलानः झारखंड में नहीं लागू होगा एनआरसी
रांची।
एनआरसी लागू नहीं करने वाले राज्यों की तालिका में देश के एक और राज्य का नाम जुड़ गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एलान किया है कि झारखंड में एनआरसी लागू नहीं होगा।
हेमंत सोरेन ने कहा कि नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजेंस (एनआरसी) लागू करने योग्य नहीं है। हेमंत सोरेन ने कहा है कि पूरा देश नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मजबूती से खड़ा है।
हेमंत सोरेन ने कहा कि ये तब हो रहा है जब हमारा देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है।हम नोटबंदी की तरह लोगों को एक बार फिर से कतार में नहीं खड़ा कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आखिर ऐसे कानून की जरूरत क्या है, नोटबंदी के दौरान कई लोगों की जानें गई थी, उसकी जम्मेदारी कौन लेगा। मौजूदा सरकार विरोध की आवाज को पुलिस फोर्स के जरिए दबा रही है, ये लोकतंत्र नहीं है।
बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और बिहार के मुख्यमंत्री एनआरसी लागू नहीं करने का एलान कर चुके हैं।
खुशखबरी ! CRPF जवानों को मिलेगी 100 दिन की छुट्टी, गृह मंत्री अमित शाह ने बनाई कमिटी
दिल्ली: सीआरपीएफ जवानों को अब एक साल में 100 दिन की छुट्टी मिल सकती है. केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए एक कमिटी बनाई गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीआरपीएफ दुनिया का सबसे बहादुर सशस्त्र बल है. कई जवानों ने देश के लिए बलिदान दिया है. अमित शाह ने कहा कि सीआरपीएफ के जवानों को होने वाली दिक्कतों से सरकार पूरी तरह वाकिफ हैं. सरकार चाहती है कि हर जवान साल में अपने परिवार के साथ 100 बिताए. जवानों को 100 दिन की छुट्टी मिले.
छुट्टी के लिए मंत्रालय ने बनाई कमिटी
दिल्ली में सीआरपीएफ मुख्यालय के शिलान्यास के मौके पर अमित शाह ने कहा कि जवानों को 100 छुट्टी देने के मंत्रालय ने एक कमिटी का गठन किया है. इसके साथ ही डीजी के साथ बातचीत भी चल रही है. कुछ संस्थाओं को मैंने सॉफ्टवेयर बनाने के लिए कहा है. अगले बजट में उसके लिए प्रावधान आएगा. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ दुनिया का सबसे बहादुर सशस्त्र बल है. देश के लिए 2181 जवानों ने बलिदान दिया है. इतिहास सीआरपीएफ जवानों की बहादुरी को याद रखेगा.
जवानों के साथ-साथ परिजनों का भी हेल्थ चेकअप होगा
जवानों की छुट्टी देने को लेकर शाह ने कहा कि अगर जवान 100 दिन छुट्टी लेंगे तो वो ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे. जवान अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर पाएंगे. अब तक सिर्फ जवानों का हेल्थ चेकअप होता है लेकिन अब जवानों के मां-बाप बच्चे और पत्नी का भी हेल्थ चेक अप होगा.
Sunday, December 29, 2019
हेमंत सोरेन ने मुख्य मंत्री पद की की शपथ, सत्ता खोने वाले रघुबर दास भी हुए शामिल
रांची। जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज झारखंड के सीएम पद की शपथ ले ली. हेमंत को शपथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई. हेमंत दूसरी बार झारखंड के सीएम बने हैं. इससे पहले वह 2013 में भी सीएम रह चुके हैं. कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमीर आलम मंत्री पद की शपथ लिए. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने भी मंत्री पद की शपथ ली. राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली.
मंच पर पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी, राहुल गांधी, रघुवर दास, तेजस्वी यादव, शरद यादव, डी राजा समेत कई नेता पहुंचे. चुनाव में सत्ता खोने वाले रघुवर दास भी समारोह में पहुंचे हुए.
गौ सेवा समिति के तत्वाधान में शतचंडी नौ कुंडीय यज्ञ का आयोजन
Kamlesh.Mumbai: पंडित श्रीधर तिवारी पंडित बाबा तिवारी श्री लक्ष्मीनारायण गो सेवा समिति के तत्वाधान में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी शतचंडी नौ कुंडीय महायज्ञ तारी 25 जनवरी से शुरू होकर 4 फरवरी तक आयोजन की जाएगी।समिति ने तदर्थ हेतु सभी बहनों भाइयों को पिता तुल्य वृद्ध जनों को सभी सादर आमंत्रित किया है। यह कार्यक्रम माचिस लैंड फैक्ट्री छड़वा नगर बीएमसी गार्डन कुर्ला वेस्ट मुंबई सट्टा में लगातार 9 दिनों तक होगी।
Saturday, December 28, 2019
नर्सिंग होम में महिला को उत्पन्न हुआ लड़का,नर्स दिया लड़की तो मचा हंगामा
शहर के बरगंडा-मकतपुर स्थित शिवम नर्सिंग होम प्रबंधन पर नवजात शिशु को बदलने का आरोप लगाकर परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा करने का प्रयास किया। जिस महिला को बच्चा हुआ, उसके पति कामेशवर मंडल समेत परिवार के अन्य सदस्यों का आरोप था,कि शनिवार की दोपहर ढाई बजे जब उसकी पत्नी रुपा देवी को आॅपरेशन से बच्चा हुआ,तो आॅपरेशन कक्ष से निकली नर्स ने बधाई देते हुए बताया कि रुपा देवी को लड़का हुआ है। जबकि 15 मिनट बाद ही आॅपरेशन थियेटर से बच्चा लेकर बाहर निकली नर्स ने इस दौरान रुपा देवी की सास शकुनी देवी को लड़का के स्थान पर लड़की देने लगी।इसके बाद ही परिजन व पति नर्सिंग होम प्रबंधन पर भड़क उठे। मामला बढ़ने के साथ ही परिजनों ने शिवम नर्सिंग होम पर कई गंभीर आरोप लगा बैठे।फिलहाल मामले की जांच किया जा रहा है।
बातमी..... मुंबईत स्पंदन मल्हारी,उधळण धनगरी शब्दांची,महाकवि संमेलन जल्लोषात पार पडले
KAMLESH. मुंबई. मुंबईतील चर्चगेट येथील वानखेडे स्टेडियम,गरवारे क्लब,दुसरा माळा या ठिकाणी मुंबईतील रूणानुबंध सामाजिक संस्थे द्वारा महाराष्टातील फक्त धनगर समाजातील कवि कवयित्री साठी स्पंदन मल्हारी......उधळण धनगरी शब्दांची या महाकविसंमेलनातून धनगरी बोलीभाषा तथा संस्कती जतन करण्यास हातभार लावणारी काव्य रचना,पोवाडे,ओवी,चारोळ्या,गाणी सादर करण्यात आली.संस्थेच्या 4थ्या पर्वातील हा एक उपक्रम धनगर समाज बांधवांसाठी अविस्मरणीय ठरला.या प्रसंगी मुंबईतील कवि भारत कवितके यांनी जाग धनगरा....ही कविता वाचली.टाळ्यांचा प्रचंड प्रतिसाद मिळाला.इतिहास संशोधक संजय सोनवणी यांच्या धनगरांचा इतिहास...या पुस्तकाचे प्रकाशन मान्यवरांच्या हस्ते करण्यात आले.धनगर समाजातील राजकीय,सामाजिक,शासकीय,प्रतिष्ठीत क्षेत्रातील अनेक मान्यवर व्यक्ती उपस्थित होत्या.
महाकविसंमेलनातील कवि कवयित्रीना मान्यवरांच्या हस्ते सन्मान पत्र देऊन गौरविण्यात आले.याप्रसंगी संजय सोनवणी,राजू काका जांगळे,जयसिंग शेडगे,भारत कवितके आदि मान्यवर उपस्थित होते.तर संस्थेच्या विकास लांबोरे,मंगेश येडगे,दिपक झोरे,राम सर,पांडुरंग कोकरे आदि पदाधिकार्यानी कार्यक्रम यशस्वी करण्या साठी विशेष परिश्रम घेतले.महाराष्टातील विदर्भ,मराठवाडा,पुणे,कोकण विभागातून मोठ्या प्रमाणात समाज बांधव व भगिनी कार्यक्रमाला उपस्थित होत्या.
महाकविसंमेलनातील कवि कवयित्रीना मान्यवरांच्या हस्ते सन्मान पत्र देऊन गौरविण्यात आले.याप्रसंगी संजय सोनवणी,राजू काका जांगळे,जयसिंग शेडगे,भारत कवितके आदि मान्यवर उपस्थित होते.तर संस्थेच्या विकास लांबोरे,मंगेश येडगे,दिपक झोरे,राम सर,पांडुरंग कोकरे आदि पदाधिकार्यानी कार्यक्रम यशस्वी करण्या साठी विशेष परिश्रम घेतले.महाराष्टातील विदर्भ,मराठवाडा,पुणे,कोकण विभागातून मोठ्या प्रमाणात समाज बांधव व भगिनी कार्यक्रमाला उपस्थित होत्या.
अप्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा समाप्त करने संबंधी आदेश स्थगित-- न्यायालय में लम्बित मामले पर संज्ञान लेते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव ने दिया आदेश
अप्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा समाप्त करने संबंधी आदेश स्थगित-- न्यायालय में लम्बित मामले पर संज्ञान लेते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव ने दिया आदेश
रांची। राज्य सरकार के विद्यालयों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों एवं अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त करने संबंधी आदेश को आज राज्य सरकार ने स्थगित कर दिया है।
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव श्री ए पी सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के विद्यालयों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों एवं अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों के सेवा से मुक्त करने के मामले पर झारखण्ड उच्च न्यायालय में WP(S) 6701/19 वाद लम्बित है। इस मामले में न्यायालय के आदेश आने तक इस आदेश को स्थगित कर दिया गया है।
उपरोक्त आशय की जानकारी आज शनिवार को मीडिया को उपलब्ध कराई गई।
महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी
6 साल पहले हुई थी शादी, ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर दी जान
ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही कोडरमा स्टेशन परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।हर कोई इस घटना से मर्माहत दिखा। घटना इतनी दर्दनाक थी कि बच्चों के शवों को देख लोगों का कलेजा कांप गया। करीब 8 घंटे के बाद मृतकों के परिजन कोडरमा स्टेशन पर पहुंचे और शव का शिनाख्त किया। मृतका की मां मुनिया खातून के अनुसार महिला ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जान दी । उन्होंने बताया कि इनकी बेटी की शादी 2013 में पहाड़पुर नवलसाही निवासी मोहम्मद इरशाद से हुई थी। तब से ही ससुराल वाले लगातार उनकी बेटी को पैसे के लिए प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के दो बेटा व एक बेटी है। वो पिछले एक महीने से अपने बच्चों के साथ मायके अंसार मोहल्ला झड़पों में रह रही थी। गुरुवार की रात उसके पति से फोन पर बात हो रही थी। इसी के बाद वो अचानक बेटी को छोड़ अपने दोनों बेटे के साथ सुबह 6 बजे घर से निकली थी और ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही थी।
Friday, December 27, 2019
अभिनेता कुशाल पंजाबी ने की सुसाइड; नोट छोड़ा, पुलिस अधिकारियों ने घटना के बारे में और विवरण का खुलासा किया
टीवी उद्योग में हर कोई और प्रशंसक पहले से ही लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता कुशाल पंजाबी के आकस्मिक निधन के सदमे से गुजर रहे थे, जब खबर आई कि अभिनेता ने वास्तव में आत्महत्या कर ली है। उद्योग से उनके करीबी दोस्तों, करणवीर बोहरा और चेतन हंसराज ने इस खबर की पुष्टि की है और अब घटना स्थल पर पहुंचने वाले पुलिस अधिकारियों ने चौंकाने वाली घटना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त की है।
धनबाद:27 दिसम्बर 1975 को भारत के इतिहास के सबसे बडी़ खान दुर्घटना,जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी
न्यूज़ डेस्क। 27 दिसम्बर 1975 को भारत के इतिहास के सबसे बडी़ खान दुर्घटना धनबाद से 20 किलोमीटर दूर चासनाला में घटी, सरकारी आँकडों के अनुसार लगभग 375 लोग मारे गये थे। कोल इंडिया के अंतर्गत आनेवाली भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की चासनाला कोलियरी केपिट संख्या 1 और 2 के ठीकऊपर स्थित एक बडे़ जलागार (तलाब) में जमा करीब पाँच करोड़ गैलन पानी, खदान की छत को तोड़ता हुआ अचानक अंदर घुस गया ओर इस प्रलयकालीन बाढ़ में वहां काम करे, सभी लोग फँस गये। आनन-फानन में मंगाये गये पानी निकालने वाले पम्प छोटे पर गये, कलकत्ता स्थित विभिन्न प्राइवेट कंपनियों से संपर्क साधा गया, तब तक काफीं समय बीत गया, फँसें लोगों को निकाला नहीं जा सका। कंपनी प्रबंधक ने नोटिस बोर्ड में मारे गये लोग की लिस्ट लगा दी।
उस समय केन्द्र और राज्य दोनो जगह स्त्ताधारी काँग्रेस का अधिवेशन चंडीगढ में चल रहा था। जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, बिहार के मुख्यमंत्री डा जगन्नाथ मिश्र, खान मंत्री चंद्रदीप यादव, श्रम मंत्री रघुनाथ राव आदिभाग ले रहे थे। खान दुर्घटना की बात आग के तरह फैली, तब के देश विदेशों के अखबारो व समाचार तंत्रो ने प्रश्नों की बोछार कर दी। इधर चासनाला में पीडि़त परिवारजन और दुखी धनबादवासीयों की हिंसा की आंशका से जिले के आरक्षी आधीक्षक तारकेश्वर प्रसाद सिन्हा तथा उपायुक्त लक्ष्म्ण शुक्ला ने स्वंय कानुन व्वस्था की कमान संभाल ली थी और कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।
#श्रद्धांजलि
Thursday, December 26, 2019
पश्चिम बंगाल स्थित गंगासागर हिन्दुओं के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है;सारे तीर्थ बार-बार, गंगासागर एक बार'
पश्चिम बंगाल स्थित गंगासागर हिन्दुओं के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। मकर संक्रांति के दिन यहां देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहंुचकर स्नान करते हैं। स्नान के बाद इस दिन दान का भी विशेष महत्व होता है। यहां संक्रांति पर मेले का आयोजन भी किया जाता है। इसलिए कहा जाता है कि 'सारे तीर्थ बार-बार, गंगासागर एक बार'।
गंगासागर जाने के लिए कोलकाता से नामखाना की दूरी करीब 110 किलोमीटर है। यहां से चामागुरी घाट तक नौकाएं जाती हैं और वहां से 10 किलोमीटर की दूरी पर गंगासागर है। सागर द्वीप पर साधुओं का निवास है और द्वीप 150 वर्गमील के लगभग है। यहां वामनखल नामक प्राचीन मंदिर भी है। इसी के निकट चंदनपीड़ी वन में जीर्ण मंदिर और बुड़बुड़ीर तट पर विशालाक्षी मंदिर है।
गंगासागर में एक मंदिर भी है, जो कपिल मुनि के प्राचीन आश्रम स्थल पर बना है। कपिल मुनि के मंदिर में पूजा-अर्चना भी की जाती है। पुराणों के अनुसार कपिल मुनि के श्राप के कारण ही राजा सगर के 60 हजार पुत्रों की इसी स्थान पर तत्काल मृत्यु हो गई थी।
उनके मोक्ष के लिए राजा सगर के वंश के राजा भगीरथ गंगा को पृथ्वी पर लाए थे और गंगा यहीं सागर से मिली थीं। यहां स्थित कपिल मुनि का मंदिर सागर में बह गया, उसकी मूर्ति अब कोलकाता में रहती है और मेले से कुछ सप्ताह पूर्व पुरोहितों को पूजा-अर्चना हेतु मिलती है। अब यहां एक अस्थायी मंदिर ही बना है। इस स्थान पर कुछ भाग चार वर्षों में एक बार ही बाहर आता है, शेष तीन वर्ष जलमग्न रहता है।
मान्यता है कि एक बार गंगासागर में डुबकी लगाने पर 10 अश्वमेध यज्ञ और एक हजार गाय दान करने के समान फल मिलता है। गंगासागर में पांच दिनों तक मेला लगा रहता है। इसमें स्नान मुहूर्त तीन ही दिनों का होता है। मकर संक्रांति के अवसर पर कई लाख श्रद्धालु यहां स्नान करते हैं। बंगाल में इस पर्व पर स्नान के पश्चात तिल दान करने की प्रथा है। यहां गंगाजी का कोई मंदिर नहीं है, बस एक मील का स्थान निश्चित है। उसे मेले की तिथि से कुछ दिन पूर्व ही संवारा जाता है। यहां गंगासागर में प्रति वर्ष विशाल मेला लगता है।
मकर संक्रान्ति पर दान का विशेष महत्व,,,शास्त्रों के अनुसार दक्षिणायण को देवताओं की रात्रि अर्थात नकारात्मकता का प्रतीक तथा उत्तरायण को देवताओं का दिन अर्थात सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। इसीलिए इस दिन जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण आदि धार्मिक क्रियाकलापों का विशेष महत्व है। धारणा है कि इस अवसर पर दिया गया दान सौ गुना बढ़कर मिलता है। इस दिन शुद्ध घी एवं कम्बल का दान मोक्ष की प्राप्ति करवाता है। मकर संक्रांति के अवसर पर गंगास्नान एवं गंगातट पर दिए दान को अत्यन्त शुभ माना गया है। इस पर्व पर तीर्थराज प्रयाग एवं गंगासागर में स्नान को महास्नान की संज्ञा दी गयी है।
सूर्य उत्तरायण होते हैं।
सामान्यत सूर्य सभी राशियों को प्रभावित करते हैं, किन्तु कर्क व मकर राशियों में सूर्य का प्रवेश धार्मिक दृष्टि से अत्यन्त फलदायक है। भारत देश उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। मकर संक्रांति से पहले सूर्य दक्षिणी गोलार्ध में होता है अर्थात भारत से दूर होता है। इसी कारण यहां रातें बड़ी एवं दिन छोटे होते हैं तथा सर्दी का मौसम होता है।
किन्तु मकर संक्रान्ति से सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध की ओर आना शुरू हो जाता है। अत: इस दिन से रातें छोटी एवं दिन बड़े होने लगते हैं तथा गरमी का मौसम शुरू हो जाता है। दिन बड़ा होने से प्रकाश अधिक होगा तथा रात्रि छोटी होने से अंधकार कम होगा। इसी जिए मकर संक्रांति पर सूर्य की राशि में हुए परिवर्तन को अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होना माना जाता है। प्रकाश अधिक होने से प्राणियों की चेतनता एवं कार्य शक्ति में वृद्धि होती है।
इस लिए सम्पूर्ण भारतवर्ष में लोगों द्वारा विविध रूपों में सूर्यदेव की उपासना, आराधना एवं पूजन कर, उनके प्रति अपनी आस्था प्रकट की जाती है। भारतीय पंचांग पद्धति की समस्त तिथियां चन्द्रमा की गति को आधार मानकर निर्धारित की जाती हैं, किन्तु मकर संक्रांति को सूर्य की गति से निर्धारित किया जाता है। इसी कारण यह पर्व प्रतिवर्ष जनवरी में ही पड़ता है।
मकर संक्रांति का ऐतिहासिक महत्व,,,माना जाता है कि इस दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उनके घर जाते हैं। चूंकि शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं, अत: इस दिन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। महाभारत काल में भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिए मकर संक्रांति के दिन का ही चयन किया था। मकर संक्रांति के दिन ही गंगाजी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होती हुईं सागर में जाकर मिल गयी थीं। मान्यता यह भी है कि इस दिन यशोदा ने श्रीकृष्ण को प्राप्त करने के लिए यही व्रत किया था।
गंगासागर (सागर द्वीप या गंगा-सागर-संगम भी कहते हैं) बंगाल की खाड़ी के कॉण्टीनेण्टल शैल्फ में कोलकाता से १५० कि.मी. (८०मील) दक्षिण में एक द्वीप है। यह भारत के अधिकार क्षेत्र में आता है और पश्चिम बंगाल सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में है। इस द्वीप का कुल क्षेत्रफल ३०० वर्ग कि.मी. है। इसमें ४३ गांव हैं, जिनकी जनसंख्या १,६०,००० है। यहीं गंगा नदी का सागर से संगम माना जाता है।
इस द्वीप में ही रॉयल बंगाल टाइगर का प्राकृतिक आवास है। यहां मैन्ग्रोव की दलदल, जलमार्ग तथा छोटी छोटी नदियां, नहरें हीं। इस द्वीप पर ही प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ है। प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर लाखों हिन्दू श्रद्धालुओं का तांता लगता है, जो गंगा नदी के सागर से संगम पर नदी में स्नान करने के इच्छुक होते हैं। यहाँ एक मंदिर भी है जो कपिल मुनि के प्राचीन आश्रम स्थल पर बना है। ये लोग कपिल मुनि के मंदिर में पूजा अर्चना भी करते हैं। पुराणों के अनुसार कपिल मुनि के श्राप के कारण ही राजा सगर के ६० हज़ार पुत्रों की इसी स्थान पर तत्काल मृत्यु हो गई थी।
उनके मोक्ष के लिए राजा सगर के वंश के राजा भगीरथ गंगा को पृथ्वी पर लाए थे और गंगा यहीं सागर से मिली थीं। कहा जाता है कि एक बार गंगा सागर में डुबकी लगाने पर 10 अश्वमेध यज्ञ और एक हज़ार गाय दान करने के समान फल मिलता है। जहां गंगा-सागर का मेला लगता है, वहां से कुछ दूरी उत्तर वामनखल स्थान में एक प्राचीन मंदिर है। उसके पास चंदनपीड़िवन में एक जीर्ण मंदिर है और बुड़बुड़ीर तट पर विशालाक्षी का मंदिर है।
कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का यहां एक पायलट स्टेशन तथा एक प्रकाशदीप भी है। पश्चिम बंगाल सरकार सागर द्वीप में एक गहरे पानी के बंदरगाह निर्माण की योजना बना रही है। गंगासागर तीर्थ एवं मेला महाकुंभ के बाद मनुष्यों का दूसरा सबसे बड़ा मेला है। यह मेला वर्ष में एक बार लगता है।
गंगा-डेल्टा, सुंदरवन का उपग्रह चित्र, यहीं बीच में गंगा-सागर द्वीप स्थित है। यह द्वीप के दक्षिणतम छोर पर गंगा डेल्टा में गंगा के बंगाल की खाड़ी में पूर्ण विलय (संगम) के बिंदु पर लगता है। बहुत पहले इस ही स्थानपर गंगा जी की धारा सागर में मिलती थी, किंतु अब इसका मुहाना पीछे हट गया है। अब इस द्वीप के पास गंगा की एक बहुत छोटी सी धारा सागर से मिलती है। यह मेला पांच दिन चलता है।
इसमें स्नान मुहूर्त तीन ही दिनों का होता है। यहां गंगाजी का कोई मंदिर नहीं है, बस एक मील का स्थान निश्चित है, जिसे मेले की तिथि से कुछ दिन पूर्व ही संवारा जाता है। यहां स्थित कपिल मुनि का मंदिर सागर बहा ले गया, जिसकी मूर्ति अब कोलकाता में रहती है, और मेले से कुछ सप्ताह पूर्व पुरोहितों को पूजा अर्चना हेतु मिलती है। अब यहां एक अस्थायी मंदिर ही बना है। इस स्थान पर कुछ भाग चार वर्षों में एक बार ही बाहर आता है, शेष तीन वर्ष जलमग्न रहता है। इस कारण ही कह जाता है:
बाकी तीरथ चार बार, गंगा-सागर एक बार॥
वर्ष २०12 में मकर संक्रांति के अवसर पर लगभग 8 लाख लोगों ने यहां स्नान किया। यह संख्या अगले वर्ष घटकर 6 लाख रह गई। ऐसा कुंभ मेले के कारण हुआ। शेष वर्ष पर्यन्त ५० हजार तीर्थयात्रियों ने स्नान किए। २०11 में पांच लाख श्रद्धालुओं ने सागर द्वीप में स्नान किया था । यहां आने वाले श्रद्धालुओं से १० भारतीय रुपए कर लिया जाता है।
प्रायः यात्री कोलकाता से नाव से गंगा सागर जाते हैं। कोलकाता से ३८ मील दक्षिण में डायमंड हार्बर स्टेशन है। वहां से नावें और जहाज भी गंगा सागर जाते हैं। कोलकता से गंगासागरद्वीप लगभग ९० मील दक्षिण में है।फेसबुक से जुड़ेसादर प्रणाम नमन आप सभी मित्रजनो को
ज्योतिषियों की मानें तो इस ग्रहण का दुनिया के कई हिस्सों में विनाशकारी प्रभाव पड़ सकता है
न्यूज़ डेस्क।ग्रहण का प्रभाव क्या रहेगा: ये सूर्य ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में बना है। इसलिए व्यक्तिगत रूप से धनु राशि और मूल नक्षत्र में जन्मे लोगों पर इस ग्रहण का खास प्रभाव पड़ने वाला है। ज्योतिषियों की मानें तो इस ग्रहण का दुनिया के कई हिस्सों में विनाशकारी प्रभाव पड़ सकता है। राजनीति में कई उथल पुथल देखने को मिलेंगे। महंगाई बढ़ने के आसार रहेंगे। अपराधों में वृद्धि हो सकती है। ये देश की आंतरिक व्यवस्था को पूरी तरह से प्रभावित करता नजर आ रहा है। सूर्य ग्रहण के कारण देश के कुछ राज्यों में कानून व्यवस्था को चुनौती भी मिल सकती है। सूर्य ग्रहण के प्रभाव के चलते राजनीति के धुरधंरों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए राजनीति के लिहाज से इस ग्रहण को ठीक नहीं माना जा रहा है।
राशियों पर इसका प्रभाव: कर्क, तुला, मीन, कुंभ राशि के जातकों के लिए ग्रहण शुभ फल प्रदान करने वाला बनेगा। तो वहीं वृषभ, कन्या, धनु और मकर राशि वालों की ये मुश्किलें बढ़ाने का काम करेगा। हालांकि मेष, मिथुन, वृश्चिक, सिंह राशि के जातकों के लिए यह मिलाजुले परिणाम देगा। सूर्यग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण के खत्म होने के बाद स्नान कर दान पुण्य जरूर करें।
Wednesday, December 25, 2019
प्रेमिका से मिलने पहुंचा, घरवालों ने प्रेमी की गला दबाकर उसकी हत्या कर
प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक की हत्या का ताजा मामला जमुई जिले से सामने आया है. जहां एक आशिक को रात में अपनी प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया. प्रेमिका के घरवालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसकी डेड बॉडी को सड़क किनारे फेंक दिया. इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जमुई जिले के चकाई थाना इलाके की है. जहां एक महिला से अवैध संबंध रखने पर एक युवक को अपनी जान से हाथ धोनी पड़ी. रात में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे आशिक की प्रेमिका के घरवालों ने गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को जल खरिया गांव जाने वाली कच्ची सड़क किनारे फेंक दिया. मृतक की पहचान सुशील रजक के रूप में की गई है. जो राज मिस्त्री का काम करता था. बताया जा रहा है कि गांव की ही एक पड़ोसी महिला के साथ उसका अफेयर कई दिनों से चल रहा था.
मृतक युवक की मां लालमणि देवी ने बताया कि उसके बेटे का एक महिला के साथ नाजायज संबंध था. इसको लेकर हमेशा विवाद होते रहता था. उन्होंने बताया कि रात में खाना खाकर वह घर में ही सोया हुआ था. लेकिन सुबह में उसकी डेड बॉडी कच्ची सड़क से बरामद हुई. हालांकि युवक वहां कैसे पहुंचा. पुलिस इसकी छानबीन कर रही है. चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी के मुताबिक मृतक के गले पर निशान हैं जिसके बाद यह आशंका जताई गई है कि उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
खूंटी में श्रीमद भागवत कथा प्रारम्भ - आयोजन में भक्तों का हुजूम
खूंटी : खूंटी में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के प्रथम दिवस में आज स्वामी दिव्यानंद जी ने भागवत कथा का महत्व बताया की कथा वही है जिसमें ईश्वर से प्रेम हो हमारे सनातन धर्म में ईश्वर के हर स्वरूप को प्रेम स्वरूप ही कहा गया है माना गया है,इस कथा को सुनने से भक्तों में श्री कृष्ण की ज्ञान वैराग्य भक्ति स्थापित हो जाएगी, श्रीमद भागवत कथा गुरु शिष्य संबंध भी है जिसमें गुरुदेव सुखदेव जी महाराज अपने प्रिय शिशय राजा परीक्षित को भगवान की कथा अमृत का रसपान कराते हुए उनके हृदय में भगवान की प्रेम भक्ति स्थापित करते हैं और उन्हें भगवान से मिलाते हैं अर्थात् आत्मज्ञान कराते हैं, कथा के प्रथम दिवस में खूंटी नगर वासी एवं आस पास के ग्रामीण हजारों की संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य उत्सव कथा का आनंद लिया कथा का रसपान किया बैंगलोर से आए हुए स्वामी दिव्यानंद जी की पूरी टीम भजन सत्संग से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया......जय गुरुदेव
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज
जामताड़ा । जिला के मिहिजाम थाना में बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी और विधायक हेमंत सोरेन के लिखित आवेदन पर मिहिजाम थाना कांड संख्यां 110/2019 यू/एस 504/506 आई0पी0सी0एवं यू/एस 3 (एस) (एस) एसी/एसटी उत्पीड़न के तहत दर्ज किया गया है।
अटल भूजल योजना की शुरुआत, मोदी बोले- 2024 तक होगा ‘हर घर जल
न्यूज़ डेस्क। नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर अटल भूजल योजना की शुरुआत की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने अटल टनल का भी उद्घाटन किया. दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत के दो रत्नों अटल बिहारी वाजपेयी, मदन मोहन मालवीय का जन्मदिन है. मनाली के पास एक गांव में आज हवन हो रहा है. जब मैं हिमाचल में रहता था तो अटल जी मनाली आते थे, तब अटल जी ने इस टनल पर काम करना शुरू किया था. तब मैंने नहीं सोचा था कि अटलजी के सपने को उनके नाम से ही जोड़ा जाएगा.
प्रधानमंत्री बोले कि करगिल के युद्ध के बाद सुरक्षा की दृष्टि से इस टनल का उपयोग काफी महत्वपूर्ण है. लेह-लद्दाख और करगिल का भी भाग्य इस टनल से बदल जाएगा. पानी के मुद्दे पर अटल बिहारी वाजपेयी ने काफी काम किया था.
80 साल की उम्र में खेती छोड़ने का फैसला करने वाले किसान के लिए एक भव्य समारोह
परिवार ने 80 साल की उम्र में खेती छोड़ने का फैसला करने वाले किसान गजानन काले के लिए एक भव्य समारोह आयोजित किया।
"मैंने तब खेती करना शुरू किया जब मैं 18 साल का था। मैंने अपने जीवन के 60 साल खेती में बिताए हैं। मेरे लिए यह एक भावनात्मक क्षण है, क्योंकि किसी चीज को अलविदा कहना बहुत मुश्किल है, जिसे आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं," ।
काले के साथ, परिवार ने बाइक, कार और बैलगाड़ी की भव्य शोभायात्रा निकालकर 10 अन्य किसानों को सम्मानित किया।
जुलूस के दौरान, जो काले के घर से शुरू हुआ था, जहां एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, बच्चों, महिलाओं और युवा लड़कों सहित ग्रामीणों ने विभिन्न गीतों पर नृत्य किया और खुशी से ढोल बजाए।
काले के परिवार में 19 सदस्य हैं और उनके पास खेती के लिए 25 एकड़ जमीन है।
"मेरे भाई को अपने बुढ़ापे के कारण खेती करते समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए, हमने फैसला किया कि उन्हें खेती से सेवानिवृत्त होना चाहिए और अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। हमने उनके लिए अपने खेती के दिनों को यादगार बनाने के लिए एक शानदार विदाई समारोह की व्यवस्था की।" यशवंत काले ने कहा।
पूरे गाँव और उनके रिश्तेदारों के लिए कलीम के परिवार द्वारा शानदार व्यंजनों और मिठाई की व्यवस्था की गई थी।
Tuesday, December 24, 2019
जबलपुर:8 बदमाशों ने 18 साल की लड़की को पेट्रोल डालकर जला दिया
देश में महिलाओं के खिलाफ होने वाला अत्याचार रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है. ताजा मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर का है, जहां एक 18 साल की लड़की को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई है. 8 बदमाशों ने 18 साल की लड़की को पेट्रोल डालकर जला दिया है.
घटना जबलपुर जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर हिनोटिया गांव की है. हादसे में 80 फीसदी जली लड़की को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि संपत्ति के विवाद में रिश्तेदारों ने ही लड़की पर हमला कराया है.
लड़की के भाई ने 8 हमलावरों में से 4 की पहचान कर ली है है. लड़की के घरवालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमलावरों को उनके ही एक करीबी रिश्तेदार ने भेजा था. इस रिश्तेदार से लड़की के घरवालों का संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. वहीं पुलिस लड़की के रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है.
कैबिनेट ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) अपडेट को दी मंजूरी,अपडेशन के लिए 8500 करोड़ रुपए फंड आबंटित
न्यूज़ डेस्क। कैबिनेट ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) अपडेट करने को मंजूरी दे दी है। एनपीआर अपडेशन के लिए कैबिनेट ने 8500 करोड़ रुपए के फंड आवंटन को भी स्वीकृति दी है। इसमें देश के नागरिकों का डेटा होगा। अगले साल अप्रैल से एनपीआर अपडेट करने का काम शुरु किया जाएगा।
एनपीआर के लिए डेटा 2010 में तभी इकट्ठा किया गया था, जब 2011 की जनगणना के लिए आंकड़े जुटाए गए थे। इस डेटा को 2015 में अपडेट किया गया था। इसका डिजिटाइजेशन भी पूरा हो गया है।
अब क्या होगा:
रजिस्ट्रार जनरल और सेंसस (जनगणना) कमिश्नर के मुताबिक, असम को छोड़कर देश की सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रैल से सितंबर 2020 तक जनगणना के आंकड़े जुटाए जाएंगे। इसी दौरान एनपीआर को भी अपडेट किया जाएगा। इसके लिए इसी साल अगस्त में नोटिफिकेशन भी जारी किया गया था।
क्या है एनपीआर:
एनपीआर को नागरिकता कानून 1955 और नागरिकता (नागरिकों का रजिस्ट्रेशन और राष्ट्रीय पहचान पत्र का मसला) नियम 2003 के तहत स्थानीय स्तर पर यानी उपजिला, जिला और राज्य स्तर पर बनाया जाएगा। देश के हर नागरिक के लिए इसमें नाम दर्ज कराना जरूरी है। इसका मकसद देश में रह रहे नागरिकों का समग्र डेटाबेस तैयार करना है। यह डेटाबेस जनसांख्यिकीय और बायोमीट्रिक आधार पर बनाया जाएगा।
एनआरसी और एनपीआर में अंतर:
राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी एनआरसी- इसके जरिए अवैध नागरिकों की पहचान होगी।
एनपीआर- 6 महीने या उससे ज्यादा वक्त से एक क्षेत्र में रहने वाले किसी भी निवासी को एनआरपी में रजिस्ट्रेशन कराना होगा या ऐसा व्यक्ति जो अगले 6 महीने के लिए उस जगह रहने की इच्छा रखता है, उसे भी इसके तहत अपनी जानकारी देनी होगी।
Monday, December 23, 2019
झारखंड विधान सभा चुनाव:पिक्चर क्लीयर, जानिए कौन कहां से जीता
रांचीः पांचवीं विधानसभा के गठन का पिक्चर क्लीयर हो चुका है. सभी सीटों पर परिणाम आ चुके हैं. इसमें सीएम रघुवर दास, स्पीकर दिनेश उरांव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, मंत्री लुईस मरांडी, राज पालिवार चुनाव हार गए.
जमशेदपुर पूर्वी, सरयू राय( निर्दलीय)
चंदनकियकरी से अमर बाउरी( बीजेपी)
बेरमो से राजेंद्र सिंह (कांग्रेस)
नीलकंठ सिंह मुंडा खूंटी (बीजेपी)
गोमिया से लंबोदर महतो ( आजसू)
बहरागोड़ा से समीर महंती (जेएमएम)
डुमरी से जगन्नाथ महतो (जेएमएम)
कोलेबीरा से विक्सल कोंगाड़ी (कांग्रेस)
धनबाद से राज सिन्हा (बीजेपी)
तोरपा से कोचे मुंडा (बीजेपी)
बरहेट से हेमंत सोरेन (जेएमएम )
झरिया से पूर्णिमा सिंह ( कांग्रेस)
शिकारीपाड़ा से नलिन सोरेन ( जेएमएम)
गढ़वा से मिथिलेश ठाकुर ( जेएमएम)
सिंदरी से इंद्रजीत महतो ( बीजेपी)
तमाड़ से विकास मुंडा ( जेएमएम)
दुमका(एसटी) हेमंत सोरेन ( जेएमएम)
बगोदर से विनोद सिंह (लेफ्ट)
भवनाथपुर सा भानु प्रताप शाही (बीजेपी)
डाल्टेनगंज से आलोक चौरसिया ( बाजेपी)
जमुआ से केदार हाजरा ( बीजेपी)
सिल्ली से सुदेश महतो (आजसू)
लोहरदगा से रामेश्वर उरांव (कांग्रेस)
छत्तरपुर से पुष्पा देवी (बीजेपी)
बड़कागांव से अंबा प्रसाद (कांग्रेस)
जगरनाथपुर से सोना राम सिंकू(कांग्रेस)
सिमडेगा से भूषण बारा( कांग्रेस)
रांची से सीपी सिंह ( बीजेपी)
सारठ से रंधीर सिंह ( बीजेपी)
बोरियो से लोबिन हेम्ब्रम ( जेएमएम)
निरसा से अप्रणासेनगुप्ता ( बीजेपी)
चतरा से सत्यानंद भोक्ता (राजद)
रामगढ़ से ममती देवी (कांग्रेस)
मनोहरपुर से जोबा मांझी, (जेएमएम)
जामताड़ा से इरफान अंसारी (कांग्रेस)
पाकुड़ से आलमगीर आलम (कांग्रेस)
कांके से समरीलाल ( बीजेपी)
टुंडी से मथुरा प्रसाद महतो ( जेएमएम)
गोड्डा से अमित मंडल ( बीजेपी )
लिट्टीपाड़ा से दिनेश मरांडी (जेएमएम)
सिसई से जिग्गा सुसारन होरो ( जेएमएम)
मंझगांव से निरल पूर्ति (जेएमएम)
जमशेदपुर पश्चिमी से बन्ना गुप्ता (कांग्रेस)
मांडर से बंधु तिर्की ( झाविमो)
जामा से सीता सोरेन ( झामुमो)
पोटका से संजीव सरदार(झामुमो)
जरमुंडी से बादल पत्रलेख( कांग्रेस)
पाकुड़ से आलमगीर आलम( कांग्रेस)
रामहल से अनंत ओझा (बीजेपी)
सरायकेला से चंपई सोरेन(झामुमो)
बोकारो से विरंची नारायण (बीजेपी)
हजारीबाग से मनीष जायसवा(बीजेपी)
चक्रधरपुर से सुखराम उरांव(झामुमो)
गिरिडीह से सुदिव्य कुमार( झामुमो)
बाघमारा से ढुल्लू महतो ( बीजेपी)
बरही से उमाशंकर अकेला( कांग्रेस)
मनोहरपुर से जोबा मांझी( झामुमो)
कोडरमा से नीरा यादव ( बीजेपी)
लातेहार से बैद्यनाथ राम( झामुमो)
महेशपुर से स्टीफन मरांडी( झामुमो)
खरसांवा से दशरथ गगरई( झामुमो)
विशुनपुर से चमरा लिंडा( झामुमो)
पोड़ैयाहाट से प्रदीप यादव (झाविमो)
महेशपुर से स्टीफन मरांडी( झामुमो)
ईचागढ़ से सविता महतो(झामुमो)
मधुपुर, हाजी हुसैन अंसारी(झामुमो)
मणिका, रामचंद्र सिंह( कांग्रेस)
मधुपुर से हाजीहुसैन अंसारी( झामुमो)
महगामा से दीपिका पांडेय सिंह( कांग्रेस)
बरकट्ठा से अमित यादव( निर्दलीय)
हटिया से नवीन जायसवाल( बीजेपी)
गांडेय से सरफराज अहमद( झामुमो)
सिमरिया से किशुन दास( बीजेपी)
नाला से रवींद्रनाथ महतो(जेएमएम)
देवघर से नरायण दास( बीजेपी)
राजधनवार से बाबूलाल मरांडी( झाविमो)
झारखंड कॉलेज के एनएसएस ने स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता हेतु किया सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन
डुमरी/गिरिडीह । झारखंड महाविद्यालय डुमरी के एनएसएस यूनिट वन व टू के द्वारा सोमवार को रांगामाटी एवं बरमसिया में सात दिवसीय विशेष शिविर का
आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन उपप्रमुख उषा देवी व महाविद्यालय
के प्राचार्य प्रो.धनेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।शिविर में
मनोज सिंह व यूनिट टू के पीओ शंकर ठाकुर ने बताया कि सात दिवसीय इस
शिविर के दौरान एनएसएस के स्वयंसेवक गांव में घर घर भ्रमण कर स्वास्थ्य
यह रहे हिंदुओं क़े प्रमुख त्यौहार नए वर्ष 2020 में
*13 जनवरी 2020 :- सोमवार :- लोहरी*
*14 जनवरी 2020 :- मंगलवार :- मकर सक्रांति*
*26 जनवरी 2020 :- रविवार :- गणतंत्र दिवस*
*30 जनवरी 2020 :- गुरुवार :- बसन्त पंचमी*
*9 फ़रवरी 2020 :- रविवार :- सन्त रविदास जयन्ती*
*21 फ़रवरी 2020 :- शुक्रवार :- महाशिवरात्रि*
*9 मार्च 2020 :- सोमवार :- होलिका दहन*
*10 मार्च 2020 :- मंगलवार :- { दुलेन्धी } :- होली रंगो वाली*
*25 मार्च 2020 :- बुधवार :- हिन्दू नव वर्ष 2077 :- गुड़ी पड़वा :- नवरात्र पर्व*
*2 अप्रैल 2020 :- गुरुवार :- श्री राम नवमीं*
*6 अप्रैल 2020 :- सोमवार :- भगवान महावीर जयन्ती*
*8 अप्रैल 2020 :- बुधवार :- श्री हनुमानजी जन्मोत्सव*
*13 अप्रैल 2020 :- सोमवार :- बैसाखी*
*14 अप्रैल 2020 :- मंगलवार :- अम्बेडकर जयन्ती*
*7 मई :- 2020 :- गुरुवार :- बुद्ध पूर्णिमा*
*3 अगस्त 2020 :- सोमवार :- रक्षा बंधन*
*11 अगस्त 2020 :- मंगलवार :-जन्माष्ठमी*
*15 अगस्त 2020 :- शनिवार :- स्वतंत्रता दिवस*
*22 अगस्त 2020 :- शनिवार :- श्री गणेश चतुर्थी महाराष्ट्रा*
*1 सितम्बर 2020 :- मंगलवार :- अनन्त चौदस*
*17 सितम्बर 2020 :- गुरुवार :- भगवान विश्वकर्मा दिवस*
*2 अक्टूबर 2020 :- शुक्रवार :- गांधी जयन्ती*
*17 अक्टूबर 2020 :- शनिवार :- शारदीय नवरात्र पर्व*
*25 अक्टूबर 2020 :- रविवार :- दशहरा*
*31 अक्टूबर 2020 :- शनिवार :- भगवान वाल्मिकी जयन्ती*
*12 नवम्बर 2020 :- गुरुवार :- धन तेरस*
*13 नवम्बर 2020 :- शुक्रवार :- छोटी दीवाली*
*14 नवम्बर 2020 :- शनिवार :- दीपावली*
*15 नवम्बर 2020 :- रविवार :- गोवर्धन पूजा अंकूट*
*16 नवम्बर 2020 :- सोमवार :- भाई दूज*
*20 नवम्बर 2020 :- शुक्रवार :- छठ पूजा*
*30 नवम्बर 2020 :- सोमवार :- गुरु नानक जयन्ती*
*आपके सभी त्योहार मंगलमय व आनंदमयी होवे*
*जय श्री राम*
*जय श्री हिन्दू राष्टीय* 🚩
🙏🏻
*हिन्दू जागरण मंच* *उत्तर *बंगाल प्रान्त*
Sunday, December 22, 2019
हजारीबाग:टीपीसी उग्रवादी संगठन के सात उग्रवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
हजारीबाग। हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र के बहेरा जंगल में अपराध की योजना बनाते हुए टीपीसी उग्रवादी संगठन के सात उग्रवादियों को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार हुए उग्रवादियों में आकाश यादव,अरविंद कुमार, दीपक कुमार दास ,सुरेंद्र राम, उमेश राम,सागर उर्फ रोहित पासवान और रॉकी शामिल है.
वंही इसके सरगना गुरुदेव मौके पर से भागने में सफल रहा. इनके पास से 2 देशी कट्टा , 312 बोर का 1 खाली खोका , 315 बोर का 3 जिंदा खोली कुछ वर्दी व 2 मोबाइल बरामद हुआ है. हजारीबाग एसपी मयूर पटेल को गुप्त सूचना मिली थी कि चरही थाना क्षेत्र के बहेरा जंगल में टीपीसी के 10 सदस्य किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है.एसपी को गुप्त सूचना मिलने के एसपी मयूर पटेल के निर्देश पर विष्णुगढ़ एसडीपीओ ओम प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई और पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सात टीपीसी उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार उग्रवादियों का पूर्व में भी कई आपराधिक इतिहास रहा है. गिरफ्तार सात उग्रवादियों में से छह उग्रवादी हज़ारीबाग व एक चतरा का रहने वाला है.
झारखण्ड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश ने बाबा बैद्यनाथ का किया जलार्पण
देवघर। आज दिनांक 22.12.2019 को झारखण्ड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश, डाॅ रवि रंजन ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। प्रशासनिक भवन में तिर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके पश्चात मुख्य न्यायाधीश द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी।
जलार्पण के पश्चात मंदिर भर्मण के क्रम में उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई को लेकर प्रशासन की तारीफ की। इसके अलावे उन्होंने कहा कि बाबा सबो पर आशीर्वाद बनाए रखें एवं सभी को न्याय मिले यही कामना बाबा बैद्यनाथ से की है।
इसके अलावा मौके पर उपस्थित उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने माननीय मुख्य न्यायाधीश को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास चंद्र श्रीवास्तव, सहायक मंदिर प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।
जलार्पण के पश्चात मंदिर भर्मण के क्रम में उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई को लेकर प्रशासन की तारीफ की। इसके अलावे उन्होंने कहा कि बाबा सबो पर आशीर्वाद बनाए रखें एवं सभी को न्याय मिले यही कामना बाबा बैद्यनाथ से की है।
इसके अलावा मौके पर उपस्थित उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने माननीय मुख्य न्यायाधीश को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास चंद्र श्रीवास्तव, सहायक मंदिर प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।
राँची:पिठोरिया में पोस्टर चस्पा कर जमीन दलालों से की रंगदारी मांगी, न मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी
राँची। पिठोरिया थाना क्षेत्र के पिठोरिया लोहारिया पाड़ा मुहल्ला में "झारखंड बादशाह गिरोह" के नाम पर पोस्टर चिपका कर जमीन दलालो से प्रति डिसमिल 5 हजार रुपए की मांग की गई है। पोस्टर में लिखी गई बात को न मानने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहने की चेतावनी दी गई है। मौके पर पिठोरिया पुलिस पहुँच कर मामले को गम्भीरता से लेकर जांच में जुटी हुई है कि यह किसी ने शरारती मंसा से किया है या बात कुछ और है। खास बात यह है कि पोस्टर में गिरोह के सुप्रीमो के नाम के साथ साथ मोबाइल नम्बर भी दिया गया है। खैर पुलिसिया जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकता है।
www.jharkhand-news.com
बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गढ़वा एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा का कहना है कि यह अमानवीय और जघन्य अपराध है और इसमें शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा. आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी.
मीडिया में समाचार आने के बाद प्रशासन हरकत में
गढ़वा के मझिआंव में सरकारी आवासीय विद्यालय की 8वीं कक्षा की 14 वर्षीया छात्रा की मां बनने से सम्बद्ध प्रकरण में शुक्रवार को पीड़ित छात्रा के बयान पर पांच लोगों पर एफआइआर दर्ज की गयी है.
अपनी मां के साथ मझिआंव थाना पहुंचकर संबद्ध छात्रा ने पुलिस के वरीय अधिकारियों के समक्ष जो बयान दिया, उसी आधार पर एफआइआर दर्ज की गयी है.
छात्रा के बयान के आधार पर आवासीय बालिका विद्यालय की तत्कालीन वार्डेन स्नेहलता सिंह, अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी गोविंद सेठ, नर्स निर्मला कुमारी, विद्यालय के अध्यक्ष लालबहादुर और चंदन मेहता पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रेम से और जबरदस्ती जिस्मानी रिश्ते बनाये
पुलिस के वरीय अधिकारियों के समक्ष छात्रा ने बयान दिया है कि आवासीय विद्यालय में नामांकन से पूर्व (जब वह करीब 11-12 वर्ष की रही होगी) छात्रा का संपर्क अपने गांव के लड़के चंदन से था.
दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे. इसी बीच दोनों के बीच जिस्मानी रिश्ते भी कायम हुये, लेकिन चंदन ने एक बार खेत में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती भी की थी. इन बातों को उसने अपनी मां और घरवालों से छुपाया.
कुछ माह बाद उसके पेट में दर्द होने लगा तो वह कुछ स्कूली छात्राओं के साथ अस्पताल गयी, दवाई लायी, खा ली, और वापस स्कूल चली गयी. जब भी उसे पेट दर्द होता, दवाई लाकर खा लेती. यही क्रम चलता रहा, लेकिन उसे खुद के गर्भवती होने का अहसास कभी नहीं हुआ.
उसे गर्भवती होने का अहसास कभी हुआ ही नहीं
पुलिस के अनुसार छात्रा ने बयान दिया है कि 26 जून को जब उसके पेट में ज्यादा दर्द हुआ तो वह एक बार फिर से अस्पताल पहुंची. उसके पीछे पीछे तत्कालीन वार्डेन स्नेहलता भी आयीं जहां उसके द्वारा एक बच्चे को जन्म दिया गया.
छात्रा ने दिये गये बयान में इसका भी उल्लेख किया है कि बच्चा जनने के बाद विद्यालय के अध्यक्ष और अस्पताल के चिकित्सक भी वहां पहुंचे. वार्डेन तो वहां मौजूद थी ही.
बाकी पहुंचे अन्य लोगों द्वारा मुझसे कहा गया कि तुमने नाबालिग होकर बच्चे को जन्म दिया है यह गलत है. बातचीत के क्रम में ही मैं सो गयी और जब सुबह हुआ तो उस बच्चे को नर्स निर्मला कुमारी द्वारा यह कहते हुए ले जाया गया कि इसका परवरिश मैं करूंगी.
सीडब्ल्यूसी की जांच रिपोर्ट अलग
शुक्रवार को पुलिस के समक्ष छात्रा ने जो बयान दिया है उसे अगर इस पूरे प्रकरण का प्रारंभिक और अंतिम सत्य माना जाये तो यह कहने को विवश होना कि सीडब्ल्यूसी ने इस पूरी घटना के संबंध में पांच सदस्यीय टीम बनाकर जो जांच करवायी थी, वह पूरी जांच अलग इशारा करती है.
उल्लेखनीय है कि उक्त छात्रा के मां बनने की खबर मिलने के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, गढ़वा (सीडब्ल्यूसी) के चेयरमैन उपेंद्रनाथ दुबे ने पांच सदस्यीय टीम गठित कर इस मामले की जांच करायी थी. उस जांच में कमेटी ने उक्त सरकारी आवासीय विद्यालय में सेक्स रैकेट चलाये जाने की ओर इशारा किया है. कमिटी ने विद्यालय की वार्डेन, मझिआंव रेफरल अस्पताल के चिकित्सक सहित डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को नाबालिग छात्रा के मां बनने और उसके बच्चे को ले लिये जाने के मामले में आरोपी माना
चंडीगढ़:जीरकपुर फ्लाईओवर पर हुआ हादसा हादसे में दो युवकों की मौत,एक लड़के समेत तीन हुए घायल
शनिवार देर रात जीरकपुर फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार कार पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार 3 अन्य लोगों को सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वाले दो युवकों में एक की पहचान विशाल के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।मरने वाले दोनों युवकों काश सेक्टर 32 अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात दिल्ली से एक कार में सवार हो पांच युवक युवती चंडीगढ़ के लिए आ रहे थे। कार में खुशी और निशा नाम की दो लड़कियां और विशाल अंकित एक अन्य युवक सवार था। जैसे ही कार जीरकपुर फ्लावर पर पहुंची उसी दौरान अचानक चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी बुरी तरह से फ्लावर पर पलट गई। जिसमें कार में सवार पांचो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाल सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान विशाल समेत कार में सवार एक अन्य युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को दी जा चुकी है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Saturday, December 21, 2019
वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण 26 को, सूतक काल मे शुभ कार्य करने की मनाही
*न्यूज़ डेस्क
न्यूज़ डेस्क। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण गुरुवार, 26 दिसंबर को होने जा रहा है. यह सुबह 8:17 पर लगेगा और 10:17 तक रहेगा. ग्रहण का सूतक काल 25 दिसंबर को शाम 5:32 से शुरू हो जायेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल में शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है और मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिये जाते हैं. इस दौरान पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान भी नहीं होते. यह पूर्णग्रास नहीं, बल्कि खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा. इससे पहले इस साल छह जनवरी और दो जुलाई को आंशिक सूर्यग्रहण लगा था. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार, भारत में सूर्योदय के बाद इस वलयाकार सूर्य ग्रहण को देश के दक्षिणी भाग में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के हिस्सों देखा जा सकेगा, जबकि देश के अन्य हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण ही दिखाई देगा. अगला सूर्य ग्रहण भारत में 21 जून, 2020 को दिखाई देगा.
Subscribe to:
Comments (Atom)
बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन संतों को भारत में प्रवेश से रोका
चौंकाने वाली खबर 🚨 बांग्लादेश ने 63 इस्कॉन भिक्षुओं को भारत में प्रवेश करने से रोका सभी के पास वैध पासपोर्ट और वीज़ा थे। आव्रज...
-
Nationalism is a political, social, and economic ideology and movement characterized by the promotion of the interests of a particular nati...
-
एक बुराई आपकी सारी अच्छाइयों पर पानी फेर देती है और आप देवताओं की नजरों में भी नीचे गिर जाते हैं। विद्वान और प्रकांड पंडित होने से आप अच्छे...
-
लोहरदगा में सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन में 200 आईइडी मिले लोहरदगा के कोरगो जंगल में माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में सुर...







































